राहुल की स्कीम पर बीजेपी का वार, जेटली बोले- योजनाओं के नाम पर छल करती है कांग्रेस
नई दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा सरकार बनने पर गरीबों को 72 हजार रुपये सालाना देने के वादे पर वित्त मंत्री अरूण जेटली ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। जेटली ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा योजनाओं के नाम पर सिर्फ छल-कपट किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का इतिहास गरीबी हटाने के नाम पर सिर्फ राजनीतिक व्यवसाय करने का रहा है। कांग्रेस ने गरीबी हटाने के लिए कभी संसाधन भी नहीं दिए। जेटली ने कहा, 'इंदिरा गांधी ने 1971 में गरीबी हटाने के नाम पर चुनाव जीता था, लेकिन गरीबी हटाने के लिए क्या जरूरी है, इस पर काम नहीं किया। उन्होंने अर्थव्यवस्था को बेहतर करने के नाम पर कोई काम नहीं किया। उन्होंने सिर्फ गरीबी वितरण का काम किया था। नीचे के तबके लोगों को ऊपर लाने पर कोई काम नहीं हुआ, हां ऊपर के तबके को नीचे लाकर, गरीबी का वितरण किया गया।' जेटली ने मनरेगा पर भी निशाना साधते हुए कहा कि मनरेगा में 40 हजार करोड़ रुपये साल का खर्च करने का वादा था, और करते थे 28 हजार करोड़। और यह पैसा भी केंद्र से राज्य, राज्य से जिला और इस बीच कई कड़ियों से होकर गुजरता था। गरीब को कितना पैसा मिलता था इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। पढ़ें: कांग्रेस का वादा, गरीबों को हर साल 72000 रु उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने विधानसभा चुनावों में भी किसानों का कर्ज माफ करने की बात कही। कर्नाटक में इस मद में 2600 करोड़ रुपये खर्च किए, मध्यप्रदेश ने 3000 करोड़ रुपये और पंजाब ने 5000 करोड़ रुपये खर्च किए। कांग्रेस का भरोसा सिर्फ चुनावी नारे देने का रहा है, संसाधन देने का नहीं। अरुण जेटली ने आधार कार्ड का इस्तेमाल कर डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर को लेकर भी कांग्रेस से सवाल पूछा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कहते हैं कि यह पैसा डीबीटी के जरिए जाएगा। ये वही कांग्रेस है, जो पहले आधार लाई, और फिर उसे संसद से सुप्रीम कोर्ट तक ले गई। जो लोग हर जगह आधार का विरोध कर रहे थे, आज डीबीटी से पैसा देने की बात कर रहे हैं। इससे पहले अरुण जेटली ने फेसबुक पर एक ब्लॉग भी लिखा। उन्होंने अपने ब्लॉग में लिखा कि पिछले सात दशकों में किसी भी राजनीतिक दल ने देश के साथ उतनी धोखेबाजी नहीं की, जितनी कांग्रेस ने की है। उन्होंने कहा कि उन्होंने देश के लोगों को नारे तो बहुत दिए, लेकिन नारों को साकार करने के लिए संसाधन बेहद कम दिए। जेटली ने अपने ब्लॉग का शीर्षक 'क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के गरीबों को पहले से उससे ज्यादा दे रहे हैं, जितना कांग्रेस सिर्फ वादा कर रही है?' रखा है। जेटली ने लिखा कि नेहरू के कार्यकाल ने देश को 3.
5 प्रतिशत आर्थिक वृद्धि की तरफ धकेल दिया। जिस समय दुनिया बहुत तेजी से आगे बढ़ रही थी, उस समय हमने अपनी अर्थव्यवस्था को रेग्युलेट करने का फैसला किया। उन्होंने अपने ब्लॉग में लिखा, 'इंदिराजी नारों को अर्थव्यवस्था से अच्छा समझती हैं। महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और गलत नीतियों ने भारत की यात्रा को बाधित किया। 1991 के आर्थिक सुधार का बड़ा हिस्सा उनके किए को पूर्ववत करना था। 1971 में उन्होंने अपना प्रसिद्ध नारा 'गरीबी हटाओ' दिया। उनकी अर्थव्यवस्था प्रॉडक्शन को बढ़ाने की नहीं थी, बल्कि सिर्फ गरीबी के निवारण के बारे में थी।' अरुण जेटली ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने 3.6 लाख करोड़ रुपये डीबीटी से देने की बात कही है। जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार पहले से ही अलग-अलग योजनाओं के तहत 5.34 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा दे रही है।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
सोने के बिस्किट लेकर टाली गई नीरव मोदी की गिरफ्तारी, बीजेपी सांसद ने साधा निशानाभाजपा सांसद ने कहा कि यदि वित्त मंत्रालय सचेत रहती तो नीरव मोदी कभी देश छोड़कर नहीं जा सकता था।
Read more »
चौकीदार पर चकल्लस, भाजपा के मंत्री बोले- कांग्रेस कार्यकर्ता नाम के आगे पप्पू लिख लेंनई दिल्ली। नरेन्द्र मोदी के कैंपेन 'मैं हूं चौकीदार' पर कांग्रेस नेताओं की आलोचना के बीच भाजपा नेता और हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने कहा है कि कांग्रेसी अपने नाम के आगे पप्पू लिख लें।
Read more »
जेटली बोले- ये 108 अर्थशास्त्री फर्जी, उल्टी बातें करना इनकी फितरतवित्त मंत्री अरुण जेटली ने आर्थिक वृद्धि के आंकड़ों में सरकार के हस्तक्षेप का आरोप लगाने वाले 108 कथित अर्थशास्त्रियों को फर्जी करार दिया.
Read more »
चिदंबरम का अरुण जेटली पर पलटवार, अर्थशास्त्रियों को फर्जी बताने पर साधा निशाना- Amarujalaचिदंबरम का अरुण जेटली पर पलटवार, अर्थशास्त्रियों को फर्जी बताने पर साधा निशाना Mahasangram VoteKaro वोटकरो PChidambaram_IN arunjaitley
Read more »
भारत के रक्षा सिद्धांत बदल चुके हैं, आतंक के खिलाफ कदम पीछे नहीं हटेंगे- जेटलीarun jaitley says, India\'s security doctrine has changed | जेटली ने कहा- आतंक के केंद्र पर हमला करेंगे एयर स्ट्राइक पर सवाल उठाने पर सैम पित्रोदा की निंदा की
Read more »
‘नमो, जेटली, राजनाथ: BJP के सारे चौकीदार चोर’- 'येदि डायरी' पर राहुल का हमलायेदियुरप्पा के बचाव में खुद पार्टी अध्यक्ष अमित शाह भी आगे आए। उन्होंने येदियुरप्पा के खिलाफ लगाए गए आरोप को ‘‘झूठ’’ करार दिया और जोर देकर कहा कि विपक्षी दल का अभियान खस्ताहाल है और वह हताशा में ‘‘जालसाजी’’ पर भरोसा कर रही है।
Read more »
येदियुरप्पा पर कांग्रेस के आरोपों को जेटली ने झूठ का पुलिंदा करार दिया-Navbharat TimesIndia News: अरुण जेटली ने बी.एस.येदियुरप्पा की कथित डायरी को कांग्रेस के झूठ का पुलिंदा करार दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा से झूठा प्रचार करती आई है और इस बार भी वह यही कर रही है।
Read more »
भोपाल से दिग्विजय के नाम पर मुहर, गढ़वाल से भाजपा नेता खंडूड़ी के बेटे को टिकटCongress declares 38 candidates in eighth list, Digvijay gets ticket from Bhopal | कांग्रेस ने 38 नाम तय किए, दिग्विजय ने शनिवार शाम कहा था- मेरी पसंद राजगढ़ सीट है सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे गुलबर्ग से तीसरी बार चुनाव लड़ेंगे, यह उनके राजनीतिक करियर का कुल 11वां चुनाव होगा सपना चौधरी को मथुरा से टिकट देने की चर्चा थी, लेकिन कांग्रेस ने महेश पाठक को उम्मीदवार बनाया
Read more »
राहुल गांधी के 72 हजार के वादे पर अरुण जेटली ने उठाए सवाल, कहा- योजनाओं के नाम पर छलकपट- Amarujalaराहुल गांधी ने 12 हजार से कम कमाने वाले गरीब परिवारों से 72 हजार रुपये सालाना देने का वादा किया है Mahasangram VoteKaro वोटकरो
Read more »
अरुण जेटली ने राहुल पर किया प्रहार, कहा- कांग्रेस करती है योजनाओं के नाम पर छलकपटकेंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता अरुण जेटली ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास गरीबी के नाम पर राजनीति करने का रहा है गरीबी को दूर करने का नहीं।
Read more »
