लोकसभा चुनाव 2019: क्या भोपाल में दिग्विजय सिंह के खिलाफ उतरेंगे शिवराज सिंह चौहान? via NavbharatTimes LokSabhaElections2019 ElectionsWithNBT ElectionsWithTimes
सुचंदना गुप्ता, भोपाल मध्य प्रदेश की वीआईपी सीट भोपाल से कांग्रेस द्वारा दिग्विजय सिंह को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद बीजेपी में उथल-पुथल शुरू हो गई है। जहां एक ओर इस सीट से पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को लड़ाए जाने की अटकलें हैं, वहीं उनके एक ट्वीट ने भी सियासी सुगबुगाहट तेज कर दी है। तीन दशक से बीजेपी के किले के रूप में तब्दील इस संसदीय सीट को बनाए रखने लिए पार्टी ने अपनी रणनीति पर नए सिरे से विचार करना शुरू कर दिया है। इस दौरान दिग्विजय सिंह पर चुटकी लेते हुए शिवराज ने यह भी कहा कि वह तो बंटाधार करने वाले नेता रहे हैं। विधानसभा चुनावों में तीन राज्यों में हार मिलने के बाद बीजेपी अब कोई मौका छोड़ने को तैयार नहीं है। बीजेपी के रणनीतिकार इस तथ्य को भी बखूबी समझ रहे हैं कि भोपाल की 8 विधानसभा सीटों पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच वोटों का अंतर 2018 में एक लाख से भी कम था जो कि 1989 के बाद से दूसरी बार हुआ है। ऐसे में भोपाल सीट से दिग्विजय के खिलाफ मजबूत उम्मीदवार उतारने के लिए बीजेपी पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम पर चर्चा कर रही है। बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने कहा, 'दिग्विजय सिंह के लिए भोपाल जीतना चुनौती है, कांग्रेस भी मानती है कि वह नहीं जीत सकते। यह कांग्रेस का गुटीय संघर्ष है और बीजेपी अपनी पूरी ताकत से लड़ेगी।' खुद शिवराज सिंह चौहान ने भी दिग्विजय के भोपाल से लड़ने को लेकर ट्वीट करते हुए प्रतिक्रिया दी है। शिवराज ने ट्वीट में कहा, 'दिग्विजय सिंह भोपाल से या कहीं से भी चुनाव लड़ें, बीजेपी के सामने चुनौती नहीं बन पाएंगे। बीजेपी प्रदेश की सभी 29 सीटें जीतेगी।' दिग्विजय की उम्मीदवारी से प्रभावित है राज्य की जनता! हालांकि व्यक्तिरूप से बीजेपी नेता मानते हैं कि यह चिंता का कारण है। एक वरिष्ठ नेता ने कहा, 'पूरा राज्य दिग्विजय सिंह के भोपाल से चुनाव लड़ने को लेकर काफी प्रभावित है। यहां की मीडिया उन्हें सुबह से लेकर रात तक कवर करेगी।' बीजेपी की तरफ से इस सीट से संभावित उम्मीदवारों में दो लोगों का नाम है- भोपाल के मेयर आलोक शर्मा और प्रदेश बीजेपी महासचिव वीडी शर्मा। उमा भारती के नाम की भी चर्चा हालांकि चर्चा यह भी है कि बीजेपी पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भी दिग्विजय के खिलाफ चुनावी रणभूमि में उतार सकती है। 1999 में केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने भोपाल से चुनाव लड़कर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी को 1,68,864 वोटों के अंतर से हराया था। 4 साल बाद उमा भारती ने 2003 विधानसभा चुनाव में दिग्विजय सिंह की सरकार को शिकस्त देते हुए कांग्रेस को 38 सीटों तक समेट दिया था। अल्पसंख्यक और असंतुष्ट नेताओं से चिंतित बीजेपी उमा भारती इस बार लोकसभा चुनाव लड़ने से इनकार कर चुकी हैं लेकिन उनका नाम बीजेपी गलियारों में शनिवार शाम तक चर्चा में रहा। बीजेपी के सूत्रों ने बताया कि सबसे बड़ी चिंता क्षेत्र में 4.
5 लाख अल्पसंख्यक वोटों को लेकर है जो कांग्रेस के साथ जा सकते हैं। इस क्षेत्र में 8 विधानसभा सीटें हैं, जिसमें से तीन सीटें भोपाल , भोपाल और भोपाल कांग्रेस के पास हैं। इनमें भी दो सीटों पर दिग्विजय के करीबी पीसी शर्मा और आरिफ अकील प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। बीजेपी इस बात से भी चिंचित है कि बाबूलाल गौर जैसे उसके कुछ प्रभावी लेकिन असंतुष्ट नेता दिग्विजय के करीब जा रहे हैं।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
देश के इस शहर में बने थे पहले आम चुनाव के लिए 12 लाख बैलेट बॉक्सफैक्ट्री में महज 4 महीने में 12.83 लाख बैलेट बॉक्स तैयार कर लिए गए थे. एक दिन में 15 हजार बॉक्सेज तैयार हो रहे थे.
Read more »
गुजरात: पूर्व सीएम शंकर सिंह वाघेला के घर चोरी, शक के घेरे में चौकीदार-Navbharat Timesगुजरात में पूर्व सीएम शंकर सिंह वाघेला के घर से करीब 5 लाख रुपये की नकदी और गहने चोरी होने का मामला सामने आया है। इस मामले में दर्ज हुई एफआईआर के बाद पुलिस घर के चौकीदार को इस घटना का मुख्य संदिग्ध मान रही है।
Read more »
लोकसभा चुनाव के 'रण' में नहीं दिखेंगे यूपी के ये चार बड़े राजनेता– News18 हिंदीपार्टी के स्टार प्रचारक हेने के बावजूद भी लोकसभा चुनाव से क्यों बाहर हो गए हैं ये नेता? BJP4India myogiadityanath yadavakhilesh Mayawati samajwadiparty INCUttarPradesh BJP4UttarPrdesh anilrai123
Read more »
देश मनमोहन के हाथों में सुरक्षित था या मोदी केविपक्ष का आरोप है कि बीजेपी सरकार में भारत में चरमपंथ बढ़ा है, लेकिन आंकड़े क्या बताते हैं?
Read more »
राजस्थान: चुनाव में नेताओं के रिश्तेदार टिकट के दावेदारों की लिस्ट में सबसे आगेराजनीति में युवाओं को आगे आने की अपील सभी राजनीतिक दल करते हैं. सभी राजनीतिक पार्टियां महिलाओं को टिकट में भागीदारी देने की बात करती हैं लेकिन जब टिकट बंटवारे का वक्त आता है तो नेताओं को अपने ही घर में ही युवा भी दिखते हैं और अपने घर में हीं महिलाएं भी दिखती हैं. कांग्रेस हो या बीजेपी दोनों ही पार्टियों का राजस्थान की राजनीति में यहीं हाल रहा है.
Read more »
चौधरी अजित सिंह को विरासत में मिली राजनीति, कई सरकारों में रहे मंत्रीबागपत को राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) का गढ़ माना जाता है. एक तरफ जहां चौधरी चरण सिंह ने इस सीट से कई बार जीत हासिल की तो वहीं उनके बेटे अजित सिंह ने लगातार 6 बार चुनाव में जीत दर्ज की.
Read more »
राधामोहन सिंह: माटी से जुड़ा नेता जिसने मिट्टी की 'सेहत' पहचानीमौजूदा कृषि मंत्री राधामोहन सिंह आज भी अपना पेशा कृषि को ही मानते हैं. उनके लोगों से निरंतर मेल मिलाप और पार्टी की सांगठनिक निष्ठा को देखते हुए ही उन्हें कृषि मंत्री जैसा पद दिया.
Read more »
अपने आखिरी वक़्त में भगत सिंह ने भगवान के बारे में क्या कहा था?– News18 हिंदीbhagat singh's life story and his jail diary, he wrote in lahore central Jail, Remembering Shaheed Bhagat Singh, भगत सिंह का जीवन और उनकी जेल डायरी, जिसे उन्होंने लाहौर सेंट्रल जेल में लिखा था, bhagat singh,Sukhdev and Rajguru martyr day
Read more »
दिग्विजय सिंह भोपाल से चुनाव लड़ेंगे, इससे मैं बहुत खुश हूं: कमलनाथ-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: 2003 के चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद से दिग्विजय सिंह ने चुनाव नहीं लड़ा है। डेढ़ दशक बाद पार्टी की सत्ता वापसी हुई और अब दिग्विजय सिंह चुनाव लड़ने को तैयार हैं। भोपाल से चुनाव लड़ाए जाने के फैसले से दिग्विजय सिंह खुश हैं या नहीं? इस पर कमलनाथ ने कहा,‘यह तो उन्हीं से पूछिए, मगर मैं तो खुश हूं।’
Read more »
भोपाल में दिग्विजय सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ सकती हैं साध्वी प्रज्ञा ठाकुर-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: मालेगांव ब्लास्ट की आरोपी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर भोपाल में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को चुनौती दे सकती हैं। हमारे सहयोगी न्यूज चैनल टाइम्स नाउ के मुताबिक साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने दिग्विजय सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है।
Read more »
