लोकसभा चुनाव के 'रण' में नहीं दिखेंगे यूपी के ये चार बड़े राजनेता– News18 हिंदी

United States News News

लोकसभा चुनाव के 'रण' में नहीं दिखेंगे यूपी के ये चार बड़े राजनेता– News18 हिंदी
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 153 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 64%
  • Publisher: 51%

पार्टी के स्टार प्रचारक हेने के बावजूद भी लोकसभा चुनाव से क्यों बाहर हो गए हैं ये नेता? BJP4India myogiadityanath yadavakhilesh Mayawati samajwadiparty INCUttarPradesh BJP4UttarPrdesh anilrai123

आगामी लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की राजनीति चार बड़े राजनीतिक चेहरों के इर्द गिर्द घूमती नजर आ रही है. ये चार बड़े राजनीतिक चेहरे अलग-अलग पार्टियों और अलग-अलग इलाकों से हैं, लेकिन इनके बिना इस चुनाव में उत्तर प्रदेश की राजनीति की कल्पना भी नहीं की जा सकती.

प्रदेश के बड़े राजनीतिक चेहरों में पहला नाम मुख्यमंत्रीय योगी आदित्यनाथ का है. जिन्होंने अपने दो वर्ष के मुख्यमंत्रित्व कार्यकाल में पार्टी में एक बड़ी हैसियत बनाई है. आज वे उत्तर प्रदेश के साथ-साथ देश के कई राज्यों में बीजेपी के स्टार प्रचारक बन गए हैं. वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य में मोदी के बाद प्रदेश में कोई पार्टी का प्रमुख चेहरा है, तो वह योगी आदित्यनाथ ही हैं. पार्टी उन्हीं के नेतृत्व में प्रदेश के अंदर लोकसभा का चुनाव लड़ेगी. उत्तर प्रदेश के दूसरे प्रमुख राजनीति चेहरा हैं, पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव. गौरतलब है कि 2014 से 2019 तक आते-आते एसपी में मुलायम युग पूरी तरह खत्म हो चुका है. अब पार्टी में सिर्फ एक ही चेहरा अखिलेश यादव का है. बात करें तीसरे चेहरे की तो वो बीएपी सुप्रीमों मायावती हैं. जबकि चौथा चेहरा कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का है. जिन्होंने हाल ही में राजनीति में इंट्री मारी है, लेकिन उनके कद को किसी के मुकाबले कमतर नहीं माना जा सकता.ध्यान देने वाली बात है कि उत्तर प्रदेश की राजनीति के चारों बड़े चेहरों में बहुत सारी असमनताएं हैं. माया-अखिलेश को छोड़ दें, तो ये सारे चेहरे एक दूसरे के खिलाफ खड़े हैं. लेकिन इन चारों बड़े राजनीतिक चेहरों के बीच एक समनाता दिखाई दे रही है और वो हैं, लोकसभा चुनाव के मैदान से बाहर रहने का फैसला किया है. सुत्रों की माने तो ये चारों नेता अलग-अलग कारणों से लोकसभा चुनाव से बाहर रह सकते हैं. क्योंकि कांग्रेस और एसपी ने अभी तक की अपनी लिस्ट में इन नेताओं का नाम नहीं डाला है.सबसे पहले बात करते हैं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की. पार्टी योगी को लोकसभा का चुनाव लड़ा कर मुख्यमंत्री बदले जाने का संकेत नहीं देना चाहेगी. मुख्यमंत्री के चुनाव मैदान में उतरते से यही संदेश जाएगा कि प्रदेश का मुख्यमंत्री बदला जा सकता है. वहीं बसपा सुप्रीमों मायावती पिछले 15 सालों से कोई लोकसभा चुनाव नहीं लड़ी हैं. पार्टी के सुत्रों की माने तो माया इस बार भी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी. हालांकि गाहे-बगाहे माया के चुनाव लड़ने की खबरें आती रहती हैं, लेकिन पार्टी के करीबी सूत्रों का दावा है कि मायावती ने चुनाव प्रचार पर फोकस करने के लिए चुनाव न लड़ने का फैसला किया है.समाजवादी पार्टी ने अपने लोकसभा प्रत्याशियों की चौथी लिस्ट जारी कर चुकी है. जिसमें पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव का नाम अभी तक शामिल नहीं किया गया है. सूत्रों के अनुसार सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के लिए सुरक्षित सीट की तलाश की जा रही है. शुरुआती दौर में ये चर्चा थी कि अखिलेश यादव कन्नौज से चुना लड़ेगें लेकिन डिंपल के सीट छोड़ने से इनकार के बाद अखिलेश अब आजमगढ़ जाने की तैयारी में हैं. हालांकि यादव परिवार में तेज प्रताप की सीट को लेकर अभी पेंच फंसा हुआ हैं.अखलेश यादव ने अपर्णा का टिकट भले ही काट दिया हो लेकिन तेज प्रताप को लेकर मुलायम अभी भी अड़े हुए हैं. यादव परिवार के करीबी सुत्रों की मानें तो मुलायम आजमगढ़ से तेज प्रताप यादव कोलड़ाना चाहते हैं. अब बात आती है कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की, जिन्होंने हाल ही में पार्टी की सक्रिय राजनीति में कदम रखा है. कांग्रेस ने रायबरेली और अमेठी से सोनिया गांधी और राहुल गांधी के टिकट का ऐलान कर दिया है. प्रियंका के आने का साथ उनके चुनाव लडने की ख़बरे आई थी, लेकिन कांग्रेस के सूत्र प्रियंका के चुनाव लड़ने की खबरों से इनकार कर रहे हैं. साफ है उत्तर प्रदेश की राजनीति जिन चेहरों पर है, वो सीधे-सीधे मैदान में जाने से कतरा रहे हैं.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Lok sabha Election 2019: आइये, जानें लोकसभा चुनाव के इन बेहतरीन 16 पड़ावों के बारे मेंLok sabha Election 2019: आइये, जानें लोकसभा चुनाव के इन बेहतरीन 16 पड़ावों के बारे मेंFlashback आइये, जानें लोकसभा चुनाव के इन बेहतरीन 16 पड़ावों के बारे में LoksabhaElection2019 IndianDemocracy
Read more »

लोकसभा चुनाव: कांग्रेस के गढ़ आउटर मणिपुर सीट के बारे में जाने सब कुछलोकसभा चुनाव: कांग्रेस के गढ़ आउटर मणिपुर सीट के बारे में जाने सब कुछपहाड़ियों और घाटियों में बसे मणिपुर राज्य में दो चरणों में मतदान होने हैं. पहले चरण में 11 अप्रैल और दूसरे चरण में 18 अप्रैल को वोटिंग होगी. इसके बाद 23 मई को नतीजे आएंगे. साल 2014 में आउटर मणिपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस पार्टी के थांगसो बाइटे को जीत मिली थी.
Read more »

सत्रहवीं लोकसभा का चुनाव 2016 के अमेरिकी राष्ट्रपति के चुनाव से भी महंगा होगासत्रहवीं लोकसभा का चुनाव 2016 के अमेरिकी राष्ट्रपति के चुनाव से भी महंगा होगाआखिर जब झंडा, पोस्टर, बैनर, बिल्ले आदि पर प्रतिबंध लगा दिया गया है तब चुनावी खर्च पर लगाम लगाने का असरदार तरीका चुनाव आयोग क्यों नहीं खोज पा रहा है? लगता है, राजनीतिक दलों के सामने आयोग लाचार है।
Read more »

फूलपुर सीट: नेहरू की विरासत,SP का कब्जा और मोदी लहर में खुला था BJP का खाताफूलपुर सीट: नेहरू की विरासत,SP का कब्जा और मोदी लहर में खुला था BJP का खातादेश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की कर्मभूमि फूलपुर लोकसभा सीट पर 2014 के लोकसभा चुनाव में मोदी लहर के चलते पहली बार भारतीय जनता पार्टी ने खाता खोला था. मार्च 2018 में हुए उपचुनाव में बसपा के समर्थन से सपा बीजेपी को करारी मात देने में कामयाब हुई थी. ऐसे में 2019 के लोकसभा चुनाव में एक बार फिर सपा-बसपा गठबंधन और बीजेपी के बीच मुकाबला होने की उम्मीद है.
Read more »

बंगाल में 'उधार के उम्मीदवारों' के भरोसे बीजेपीबंगाल में 'उधार के उम्मीदवारों' के भरोसे बीजेपीलोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी में दूसरे दलों से नेताओं का आना लगातार जारी है, कितना दम है इन चेहरों में?
Read more »

बंगाल में लोकसभा चुनाव के तनाव पर भारी 'भाजपा' के रसगुल्ले तो 'कांग्रेस' की बर्फी- Amarujalaबंगाल में लोकसभा चुनाव के तनाव पर भारी 'भाजपा' के रसगुल्ले तो 'कांग्रेस' की बर्फी- Amarujala'बंगाली मिठाइयों' ने चुनावी तनाव के बीच रस खोज लिया है, देखिए किस पार्टी के नाम से बिक रही कौन सी मिठाई? Mahasangram VoteKaro वोटकरो
Read more »



Render Time: 2026-04-01 22:09:57