प्रमोद सावंत हो सकते हैं गोवा के नए सीएम, रात में ही शपथ संभव via NavbharatTimes GoaCM GoaBJP
पणजी मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद गोवा में नई सरकार के गठन को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस ने जहां सूबे में सबसे बड़े दल की हैसियत से राजभवन में सरकार बनाने का दावा पेश किया है, वहीं बीजेपी सूबे में गठबंधन सहयोगियों को हर हाल में साधे रखना चाहती है। इस बीच, हमारे सहयोगी न्यूज चैनल टाइम्स नाउ ने सूत्रों के हवाले से दावा किया है गोवा विधानसभा के अध्यक्ष प्रमोद सावंत राज्य के नए सीएम होंगे। उनका शपथग्रहण भी आज रात ही हो सकता है। नए मुख्यमंत्री की रेस में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे भी शामिल हैं। पंचतत्व में विलीन हुए मनोहर पर्रिकर, बेटे ने दी मुखाग्नि मनोहर पर्रिकर के अंतिम संस्कार के ठीक बाद बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और गोवा बीजेपी के सभी विधायक पणजी के एक होटल में मीटिंग के लिए पहुंचे। मीटिंग के बाद नए सीएम के नाम का औपचारिक ऐलान हो सकता है। इससे पहले, विधानसभा उपाध्यक्ष माइकल लोबो ने दोपहर में कहा कि जल्द ही गठबंधन सहयोगियों को भरोसे में लेने के बाद नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर दिया जाएगा। अभी किसी का नाम तय नहीं: गोवा बीजेपी चीफ इस बीच गोवा बीजेपी चीफ विनय तेंडुलकर ने सावंत को अगला सीएम बनाए जाने की रिपोर्ट्स पर कहा है कि अभी कुछ भी पक्का नहीं हुआ है। एक तरह से खुद की भी दावेदारी पेश करते हुए तेंडुलकर ने कहा, 'ऐसे मेरा भी नाम आ रहा है, सबका नाम आ रहा है। ऐसे तो नाम आते रहेंगे। अभी विधायक बैठेंगे और डिसाइड करेंगे, आज तो पक्का हो जाएगा।' जब पर्रिकर ने पूरे हॉस्टल के लिए बनाया खाना बता दें कि 2017 को गोवा विधानसभा चुनाव में किसी भी पार्टी या गठबंधन को बहुमत नहीं मिला था। कांग्रेस सबसे बड़े दल के तौर पर उभरी थी, लेकिन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की तेजी और मनोहर पर्रिकर के चेहरे की बदौलत बीजेपी सरकार बनाने में कामयाब हो गई। मनोहर पर्रिकर तब केंद्र में रक्षा मंत्री थे, लेकिन छोटे दलों ने उन्हें सीएम बनाने की शर्त पर बीजेपी को समर्थन देने का फैसला किया था। पढ़ें: पीएम मोदी ने पर्रिकर को दी अंतिम विदाई आज फिर राजभवन पहुंची कांग्रेस कांग्रेस के विधायकों ने सोमवार को राज्यपाल मृदुला सिन्हा से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया। विपक्ष के नेता चंद्रकांत कावलेकर के नेतृत्व में सभी 14 कांग्रेसी विधायक राज भवन गए और सिन्हा को यह कहते हुए एक पत्र सौंपा कि उनकी पार्टी विधानसभा में सबसे बड़ा दल है और उन्हें सरकार बनाने की अनुमति दी जानी चाहिए। कांग्रेस राज्य में अभी सबसे बड़ी पार्टी है। गोवा विधानसभा का मौजूदा गणित दो विधायकों मनोहर पर्रिकर और फ्रांसिस डिसूजा के निधन तखा दो विधायकों के इस्तीफे के बाद राज्य की 40 सदस्यीय विधानसभा में मौजूदा संख्या बल 36 ही रह गया है। इस वजह से फिलहाल राज्य में बहुमत का आंकड़ा 19 सीटों का है। सत्तारूढ़ बीजेपी के पास 12 विधायक हैं, जबकि कांग्रेस के पास 14 विधायक हैं। महाराष्ट्र गोमंतक पार्टी और गोवा फॉरवर्ड पार्टी के 3-3 विधायक हैं। इतने ही, यानी 3 विधायक निर्दलीय हैं। एक विधायक एनसीपी का भी है। पर्रिकर सरकार को महाराष्ट्र गोमंतक पार्टी, गोवा फॉरवर्ड पार्टी और 3 निर्दलीयों को समर्थन हासिल था।.
पणजी मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद गोवा में नई सरकार के गठन को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस ने जहां सूबे में सबसे बड़े दल की हैसियत से राजभवन में सरकार बनाने का दावा पेश किया है, वहीं बीजेपी सूबे में गठबंधन सहयोगियों को हर हाल में साधे रखना चाहती है। इस बीच, हमारे सहयोगी न्यूज चैनल टाइम्स नाउ ने सूत्रों के हवाले से दावा किया है गोवा विधानसभा के अध्यक्ष प्रमोद सावंत राज्य के नए सीएम होंगे। उनका शपथग्रहण भी आज रात ही हो सकता है। नए मुख्यमंत्री की रेस में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे भी शामिल हैं। पंचतत्व में विलीन हुए मनोहर पर्रिकर, बेटे ने दी मुखाग्नि मनोहर पर्रिकर के अंतिम संस्कार के ठीक बाद बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और गोवा बीजेपी के सभी विधायक पणजी के एक होटल में मीटिंग के लिए पहुंचे। मीटिंग के बाद नए सीएम के नाम का औपचारिक ऐलान हो सकता है। इससे पहले, विधानसभा उपाध्यक्ष माइकल लोबो ने दोपहर में कहा कि जल्द ही गठबंधन सहयोगियों को भरोसे में लेने के बाद नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर दिया जाएगा। अभी किसी का नाम तय नहीं: गोवा बीजेपी चीफ इस बीच गोवा बीजेपी चीफ विनय तेंडुलकर ने सावंत को अगला सीएम बनाए जाने की रिपोर्ट्स पर कहा है कि अभी कुछ भी पक्का नहीं हुआ है। एक तरह से खुद की भी दावेदारी पेश करते हुए तेंडुलकर ने कहा, 'ऐसे मेरा भी नाम आ रहा है, सबका नाम आ रहा है। ऐसे तो नाम आते रहेंगे। अभी विधायक बैठेंगे और डिसाइड करेंगे, आज तो पक्का हो जाएगा।' जब पर्रिकर ने पूरे हॉस्टल के लिए बनाया खाना बता दें कि 2017 को गोवा विधानसभा चुनाव में किसी भी पार्टी या गठबंधन को बहुमत नहीं मिला था। कांग्रेस सबसे बड़े दल के तौर पर उभरी थी, लेकिन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की तेजी और मनोहर पर्रिकर के चेहरे की बदौलत बीजेपी सरकार बनाने में कामयाब हो गई। मनोहर पर्रिकर तब केंद्र में रक्षा मंत्री थे, लेकिन छोटे दलों ने उन्हें सीएम बनाने की शर्त पर बीजेपी को समर्थन देने का फैसला किया था। पढ़ें: पीएम मोदी ने पर्रिकर को दी अंतिम विदाई आज फिर राजभवन पहुंची कांग्रेस कांग्रेस के विधायकों ने सोमवार को राज्यपाल मृदुला सिन्हा से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया। विपक्ष के नेता चंद्रकांत कावलेकर के नेतृत्व में सभी 14 कांग्रेसी विधायक राज भवन गए और सिन्हा को यह कहते हुए एक पत्र सौंपा कि उनकी पार्टी विधानसभा में सबसे बड़ा दल है और उन्हें सरकार बनाने की अनुमति दी जानी चाहिए। कांग्रेस राज्य में अभी सबसे बड़ी पार्टी है। गोवा विधानसभा का मौजूदा गणित दो विधायकों मनोहर पर्रिकर और फ्रांसिस डिसूजा के निधन तखा दो विधायकों के इस्तीफे के बाद राज्य की 40 सदस्यीय विधानसभा में मौजूदा संख्या बल 36 ही रह गया है। इस वजह से फिलहाल राज्य में बहुमत का आंकड़ा 19 सीटों का है। सत्तारूढ़ बीजेपी के पास 12 विधायक हैं, जबकि कांग्रेस के पास 14 विधायक हैं। महाराष्ट्र गोमंतक पार्टी और गोवा फॉरवर्ड पार्टी के 3-3 विधायक हैं। इतने ही, यानी 3 विधायक निर्दलीय हैं। एक विधायक एनसीपी का भी है। पर्रिकर सरकार को महाराष्ट्र गोमंतक पार्टी, गोवा फॉरवर्ड पार्टी और 3 निर्दलीयों को समर्थन हासिल था।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का निधनगोवा के मुख्यमंत्री बनने वाले भाजपा के पहले नेता थे मनोहर पर्रिकर. चार बार गोवा के मुख्यमंत्री रहे पर्रिकर लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे.
Read more »
परिकर के निधन के बाद गोवा के नए मुख्यमंत्री की तलाश करनी होगी- Amarujalaपणजी विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले परिकर के निधन के बाद इस सीट पर उपचुनाव कराने की जरूरत होगी। goacm narendramodi BJP4India ManoharParkar Manohar
Read more »
गोवा में मुख्यमंत्री बनने की रेस में सबसे आगे चल रहे बीजेपी नेता प्रमोद सावंत : सूत्रमनोहर पर्रिकर के निधन ( Manohar Parrikars death) के बाद बीजेपी नेता और गोवा विधानसभा के स्पीकर प्रमोद सावंत (Pramod Sawant) मुख्यमंत्री की रेस में सबसे आगे बताए जा रहे हैं.
Read more »
गोवा के विधानसभा स्पीकर प्रमोद सावंत बन सकते हैं राज्य के नए मुख्यमंत्रीगोवा में मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद उपजे सियासी हालात के बीच प्रमोद सावंत सबसे प्रबल दावेदार के रूप में उभरे हैं.
Read more »
प्रमोद सावंत होंगे गोवा के नए मुख्यमंत्री, 3 बजे शपथ ग्रहण– News18 हिंदीकांग्रेस ने पहले मनोहर पर्रिकर के तबीयत ज्यादा खराब होने पर शनिवार को राज्यपाल के सामने दावा पेश किया था. हालांकि, कांग्रेस ने आरोप लगाया कि राज्यपाल ने न तो उनके पत्र का जवाब दिया और न ही उन्होंने मिलने का समय दिया.
Read more »
विकिपीडिया पर औपचारिक ऐलान से पहले ही गोवा सीएम बन गए प्रमोद सावंतप्रमोद सावंत के बारे में विकिपीडिया पर यह लिखा है कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के बाद सावंत मुख्यमंत्री बनें। हालांकि, जिस वक्त विकिपीडिया पर उन्हेंं मुख्यमंत्री बताया गया, उस वक्त तक औपचारिक ऐलान नहीं हुआ था।
Read more »
गोवा के नए सीएम की रेस में सबसे आगे प्रमोद सावंत, थोड़ी देर में ऐलान– News18 हिंदीकांग्रेस ने पहले मनोहर पर्रिकर के तबीयत ज्यादा खराब होने पर शनिवार को राज्यपाल के सामने दावा पेश किया था. हालांकि, कांग्रेस ने आरोप लगाया कि राज्यपाल ने न तो उनके पत्र का जवाब दिया और न ही उन्होंने मिलने का समय दिया.
Read more »
LIVE: प्रमोद सावंत बन सकते हैं गोवा के नए मुख्यमंत्री, देर रात होगा शपथग्रहणगोवा विधानसभा के स्पीकर प्रमोद सावंत राज्य के नए मुख्यमंत्री हो सकते हैं
Read more »
