प्रियंका गांधी की 'गंगा यात्रा' पर बीजेपी का तंज- गांधी परिवार के लिए 'पिकनिक' जैसा है चुनाव via NavbharatTimes PriyankaGandhiVadra LokSabhaElections2019 ElectionsWithTimes
लखनऊ लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में अपनी खोई जमीन की तलाश में 'गंगा यात्रा' के लिए निकलीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पर तंज करते हुए भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को कहा कि गांधी परिवार के लिए हर चुनाव 'पिकनिक' की तरह है। बता दें कि प्रियंका गांधी इस समय पूर्वांचल के दौरे पर हैं। सोमवार को प्रियंका ने प्रयागराज से मोटर बोट से गंगा के रास्ते वाराणसी तक के लिए अपने सफर की शुरुआत की। बीजेपी के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा ने प्रियंका द्वारा नौका के जरिए गंगा की 100 किलोमीटर की यात्रा शुरू किए जाने का जिक्र करते हुए कहा, 'गांधी परिवार के लिए तो हर चुनाव पिकनिक की तरह है। उसके सदस्य यहां आते हैं और भाषण देकर चले जाते हैं। चुनाव खत्म होने के बाद वे स्विट्जरलैंड या इटली रवाना हो जाते हैं।' पढ़ें: अमीरों के चौकीदार हैं पीएम मोदी: प्रियंका गांधी 'हर चुनाव में सामने आता है गांधी परिवार का नया सदस्य' दिनेश शर्मा ने कहा, 'जैसे ही नए चुनाव की घोषणा होती है, गांधी परिवार का कोई नया सदस्य सामने आता है और खुद को जादुई नेता समझने लगता है। उन सम्मानित नेता ने पूर्व में हुए चुनावों में भी कांग्रेस के लिए प्रचार किया था, इसके बावजूद उनकी पार्टी को अपने घर में ही हार का मुंह देखना पड़ा था।' गौरतलब है कि कांग्रेस महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश में पार्टी की प्रभारी प्रियंका ने सोमवार को प्रयागराज में लेटे हुए हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना करके अपने लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत की। अपनी इस यात्रा के दौरान वह नाव पर सवार होकर प्रयागराज से वाराणसी के बीच करीब 100 किलोमीटर का सफर तय करेंगी। प्रियंका सोमवार को भदोही में रात्रि विश्राम करेंगी और मंगलवार सुबह फिर वह अपनी यात्रा पर निकलेंगी। पढ़ें: यूपी में कांग्रेस के सीट 'त्याग' पर माया और अखिलेश का तंज.
लखनऊ लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में अपनी खोई जमीन की तलाश में 'गंगा यात्रा' के लिए निकलीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पर तंज करते हुए भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को कहा कि गांधी परिवार के लिए हर चुनाव 'पिकनिक' की तरह है। बता दें कि प्रियंका गांधी इस समय पूर्वांचल के दौरे पर हैं। सोमवार को प्रियंका ने प्रयागराज से मोटर बोट से गंगा के रास्ते वाराणसी तक के लिए अपने सफर की शुरुआत की। बीजेपी के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा ने प्रियंका द्वारा नौका के जरिए गंगा की 100 किलोमीटर की यात्रा शुरू किए जाने का जिक्र करते हुए कहा, 'गांधी परिवार के लिए तो हर चुनाव पिकनिक की तरह है। उसके सदस्य यहां आते हैं और भाषण देकर चले जाते हैं। चुनाव खत्म होने के बाद वे स्विट्जरलैंड या इटली रवाना हो जाते हैं।' पढ़ें: अमीरों के चौकीदार हैं पीएम मोदी: प्रियंका गांधी 'हर चुनाव में सामने आता है गांधी परिवार का नया सदस्य' दिनेश शर्मा ने कहा, 'जैसे ही नए चुनाव की घोषणा होती है, गांधी परिवार का कोई नया सदस्य सामने आता है और खुद को जादुई नेता समझने लगता है। उन सम्मानित नेता ने पूर्व में हुए चुनावों में भी कांग्रेस के लिए प्रचार किया था, इसके बावजूद उनकी पार्टी को अपने घर में ही हार का मुंह देखना पड़ा था।' गौरतलब है कि कांग्रेस महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश में पार्टी की प्रभारी प्रियंका ने सोमवार को प्रयागराज में लेटे हुए हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना करके अपने लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत की। अपनी इस यात्रा के दौरान वह नाव पर सवार होकर प्रयागराज से वाराणसी के बीच करीब 100 किलोमीटर का सफर तय करेंगी। प्रियंका सोमवार को भदोही में रात्रि विश्राम करेंगी और मंगलवार सुबह फिर वह अपनी यात्रा पर निकलेंगी। पढ़ें: यूपी में कांग्रेस के सीट 'त्याग' पर माया और अखिलेश का तंज
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
पहली रैली के बाद प्रियंका गांधी का पहला ट्वीट, महात्मा गांधी की लाइन की साझाकांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अहमदाबाद में पहली बार रैली को संबोधित करने के साथ ही मंगलवार देर रात पहली बार ट्वीट किया. उन्होंने लगातार दो ट्वीट किए. एक ट्वीट में उन्होंने अहमदाबाद स्थित महात्मा गांधी के साबरमती आश्रम के बारे में लिखा जबकि दूसरे ट्वीट में महात्मा गांधी का एक कथन साझा किया.
Read more »
लोकसभा चुनाव 2019: उत्तर प्रदेश: प्रियंका गांधी की गंगा यात्रा बदलेगी कांग्रेस की तकदीर?कांग्रेस महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी अपने चुनावी अभियान की शुरुआत गांधी परिवार के पैतृक शहर प्रयागराज यानी इलाहाबाद से करेंगी। 18 मार्च से 20 मार्च तक वो प्रयागराज से वाराणसी के बीच गंगा नदी में जलमार्ग से यात्रा करेंगी और इस दौरान उनके जनसंपर्क और कई अन्य कार्यक्रम रखे गए हैं।
Read more »
प्रयागराज में पूजा-अर्चना के बाद प्रियंका गांधी की गंगा यात्रा का आगाजप्रयागराज। उत्तरप्रदेश में कांग्रेस की चुनावी नैया को पार लगाने के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अपनी दादी इंदिरा गांधी के कर्मक्षेत्र और गांधी परिवार के पैतृक गढ़ से कांग्रेस के चुनावी अभियान का आगाज कर दिया है। प्रयागराज में छटनाग से प्रियंका गांधी ने अपनी गंगा यात्रा शुरू की है।
Read more »
