भोपाल में दिग्विजय सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ सकती हैं साध्वी प्रज्ञा ठाकुर via NavbharatTimes LokSabhaElections2019 ElectionsWithTimes
नई दिल्ली मालेगांव ब्लास्ट की आरोपी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर भोपाल में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को चुनौती दे सकती हैं। हमारे सहयोगी न्यूज चैनल टाइम्स नाउ के मुताबिक साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने दिग्विजय सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। अगर वह बीजेपी के टिकट पर भोपाल से चुनाव लड़ती हैं तो मुकाबला और भी दिलचस्प हो जाएगा। CM की चुनौती कबूल, भोपाल से लड़ेंगे दिग्गी भोपाल को बीजेपी का मजबूत गढ़ माना जाता है। मुख्यमंत्री कमलनाथ की इस चुनौती के बाद कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को मुश्किल सीटों से चुनाव लड़ना चाहिए, दिग्विजय सिंह ने भोपाल से चुनावी समर में उतरने का फैसला किया। अब साध्वी प्रज्ञा उन्हें चुनावी मैदान में टक्कर देने के मूड में हैं। एक दूसरे के धुर विरोधी साध्वी प्रज्ञा और दिग्विजय सिंह को एक दूसरे का धुर विरोधी माना जाता है। दिग्विजय सिंह कांग्रेस के उन चुनिंदा नेताओं में से एक हैं, जिन्होंने यूपीए सरकार के दौर में 'भगवा आतंकवाद' के मुद्दे को जोर-शोर से उठाया। इतना ही नहीं, दिग्विजय ने तो मुंबई के 26/11 हमले को 'आरएसएस की साजिश' बताने वाली एक किताब का विमोचन तक किया था। हालांकि, सच्चाई यह है कि मुंबई हमले को पाकिस्तानी आतंकियों ने अंजाम दिया था और एक आतंकवादी अजमल कसाब को तो जिंदा भी पकड़ा गया था, जिसे बाद में यूपीए सरकार के दौरान ही फांसी दी गई थी। शायद यही वजह है कि साध्वी प्रज्ञा चुनावी बिसात पर दिग्विजय सिंह को चुनौती देना चाहती हैं। MP: दिग्विजय का ऐलान, 'कमल' बोले- मैं खुश कौन हैं साध्वी प्रज्ञा ठाकुर साध्वी प्रज्ञा ठाकुर पहली बार तब चर्चा में आईं, जब 2008 के मालेगांव ब्लास्ट केस में उन्हें गिरफ्तार किया गया। वह 9 सालों तक जेल में रहीं और फिलहाल जमानत पर बाहर हैं। जमानत पर बाहर आने के बाद उन्होंने कहा था कि उन्हें लगातार 23 दिनों तक यातना दी गई थी। साध्वी प्रज्ञा ने आरोप लगाया कि तत्कालीन गृहमंत्री पी.
चिदंबरम ने 'हिंदू आतंकवाद' का जुमला गढ़ा और इस नैरेटिव को सेट करने के लिए उन्हें झूठे केस में फंसाया गया। साध्वी प्रज्ञा 2007 के आरएसएस प्रचारक सुनील जोशी हत्याकांड में भी आरोपी थीं, लेकिन कोर्ट ने उन्हें सभी आरोपों से बरी कर दिया। साध्वी प्रज्ञा का जन्म मध्य प्रदेश के भिंड जिले के कछवाहा गांव में हुआ था। हिस्ट्री में पोस्ट ग्रैजुएट प्रज्ञा का शुरुआत से ही दक्षिणपंथी संगठनों की तरफ रुझान था। वह आरएसएस की छात्र इकाई एबीवीपी की सक्रिय सदस्य रहीं।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
कमलनाथ बोले- जिन सीटों पर 30-35 साल से कांग्रेस हार रही है वहां से लड़ें दिग्विजय सिंह– News18 हिंदीदेश में लोकसभा चुनावों की अधिसूचना जारी होते ही मध्य प्रदेश में भी सियासी हलचलें तेज हो गई हैं. इसी बीच छिंदवाड़ा पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बारे में कहा है कि दिग्विजय सिंह कहां से चुनाव लड़ना चाहते हैं ये दिग्विजय खुद तय करेंगे. इसके साथ ही सीएम कमलनाथ ने कहा कि जो चार- पांच सीटें कड़ी चुनौती वाली हैं दिग्विजय वहां से लड़ें. मुख्यमंत्री कमलनाथ ने छिंदवाड़ा में राजनीति में खुद 40 साल बिताने के बाद पुत्र नकुलनाथ पर जिम्मेदारी डालने की बात कही. मुख्यमंत्री कमलनाथ छिंदवाड़ा के बटका खापा में सभा को संबोधित कर रहे थे. उल्लेखनीय है कि छिंदवाड़ा से कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ के चुनाव लड़ने की चर्चा चल रही है.
Read more »
रंगों का सही इस्तेमालसर्दी का मौसम जाते ही, हल्के रंग के कपड़ों का चलन शुरू हो जाता है। जिन इलाकों में गरमी ज्यादा पड़ती है, वहां ज्यादातर लोग सफेद कपड़े पहनना पसंद करते हैं। दफ्तर जाने वाले लोगों, कामकाजी महिलाओं के लिए कई बार रंगों का चुनाव करने में मुश्किल आती है। कई लोग महज फैशन के चलन की नकल पर ऐसे रंगों का चुनाव कर लेते हैं, जो उनके व्यक्तित्व से मेल नहीं खाते। रंगों का चुनाव हमेशा अपने व्यक्तित्व के हिसाब से करना चाहिए। रंगों के साथ-साथ कपड़ों का चुनाव भी मौसम और इलाके को ध्यान में रख कर किया जाना चाहिए। इस मौसम में अपने कपड़ों और उनके रंगों का चुनाव कैसे करें, बता रही हैं वंदना सिंह।
Read more »
धन के दुरुपयोग के चलते बेदाग चुनाव कराना एक चुनौती: मुख्य चुनाव आयुक्तमुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा कि साफ-सुथरा चुनाव कराना हमारे लोकतंत्र की सबसे बड़ी चुनौती बन गया है, खासकर तब जब धन का उपयोग मतदाताओं को लुभाने के लिए किया जा रहा हो.
Read more »
बिहार : गिरिराज सिंह के सामने चुनाव लड़ सकते हैं जेएनयू नेता कन्हैया कुमार- Amarujalaबिहार : गिरिराज सिंह के सामने चुनाव लड़ सकते हैं जेएनयू नेता कन्हैया कुमार Mahasangram VoteKaro वोटकरो girirajsinghbjp kanhaiyakumar
Read more »
कमलनाथ के प्रस्ताव पर दिग्विजय बोले- जहां से राहुल बोलेंगे वहां से लड़ेंगे चुनावमध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के द्वारा मुश्किल लोकसभा सीटों पर लड़ने के प्रस्ताव ने दिग्विजय सिंह ने जवाब दिया है. दिग्विजय ने ट्विटर पर लिखा कि जहां से राहुल गांधी कहेंगे, वहां से ही वह चुनाव लड़ेंगे.
Read more »
अपने ही घर में घिर गए शिवराज, विदिशा से उठी साधना सिंह के खिलाफ आवाजमध्यप्रदेश की विदिशा लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री और कार्यकर्ता जहां शिवराज सिंह चौहान की पत्नी साधना सिंह को चुनाव लड़ाने की मांग कर रहे हैं तो वहीं उनका विरोध भी शुरू हो गया है. शिवराज सिंह चौहान परिवार के नजदीकी और किसान मोर्चा के पूर्व महामंत्री रवीश चौहान ने शिवराज की पत्नी साधना सिंह के विदिशा से चुनाव लड़ने की खबरों के बीच इसका विरोध किया है और कहा है कि ऐसा हुआ तो इसका खामियाजा बीजेपी को भुगतना पड़ेगा.
Read more »
Opinion: 2019 का चुनाव मोदी के राष्ट्रवाद और कांग्रेस के जीवन-मरण के बीच– News18 हिंदीOpinion: 2014 की बात की जाए तो नरेंद्र मोदी ने ठीक उसी तरह से अपना अभियान शुरू किया जैसे कोई डॉक्टर की बताई दवाई का पालन करता है ElectionsWithNews18 BattleOf2019 INCIndia BJP4India
Read more »
चुनाव को लेकर सख्ती बरतेंगी सोशल मीडिया साइट्स, यूजर पर हो सकती है कार्रवाई– News18 हिंदीलोकसभा चुनाव में राजनीतिक दलों समेत तमाम संगठनों की ओर से सोशल मीडिया के दुरुपयोग को रोकने के लिए चुनाव आयोग ने सोशल मीडिया कंपनियों की अहम बैठक बुलाई थी. जिसमें कंपनियों ने चुनाव के दौरान खुद के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आदर्श आचार संहिता लागू करने का भरोसा दिया है. आगामी लोकसभा चुनाव के दौरान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर किसी भी तरह से आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन न हो इसके लिए चुनाव आयोग पूरी तरह से सतर्क है.
Read more »
लोकसभा चुनाव 2019 के लिए यूपी के भाजपा उम्मीदवारों की पहली लिस्ट | BJP candidate list in upनई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने 2019 के लोकसभा चुनावों के लिए गुरुवार को पहली सूची जारी कर दी। भाजपा की केन्द्रीय चुनाव समिति के सचिव एवं केन्द्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने यहां पार्टी मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहली सूची में 184 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। इस 184 सीटों में से 29 सीट उत्तर प्रदेश की है। उत्तर प्रदेश में 6 सांसदों के टिकट काटकर दूसरों की दिया गया।
Read more »
