दिग्विजय ने कमलनाथ पर साधा निशाना
लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों में रणनीतियों पर मंथन जारी है. मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस पूरी तरह से तैयार है, यही कारण है कि मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह को राज्य की सबसे कठिन सीट से चुनाव लड़ने का न्योता दिया था.
अब दिग्विजय सिंह ने भी उनके इस प्रस्ताव पर जवाब दिया है. दिग्विजय ने लिखा कि उन्होंने मुझे इसके लायक समझा इसके लिए मैं आभारी हूं. धन्यवाद कमल नाथ जी को जिन्होंने मप्र में कॉंग्रेस की कमजोर सीटों पर लड़ने का आमंत्रण दिया। उन्होंने मुझे इस लायक समझा मैं उनका आभारी हूँ। — digvijaya singh March 18, 2019सोमवार को दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर लिखा, ‘’धन्यवाद, कमलनाथ जी को जिन्होंने मध्य प्रदेश में कांग्रेस की कमजोर सीटों पर लड़ने का आमंत्रण दिया, उन्होंने मुझे इस लायक समझा मैं उनका आभारी हूं.’’ मैं राघौगढ़ की जनता की कृपा से ७७ की जनता पार्टी लहर में भी लड़ कर जीत कर आया था। चुनौतीयों को स्वीकार करना मेरी आदत है। जहॉं से भी मेरे नेता राहुल गॉंधी जी कहेंगे मैं लोक सभा चुनाव लड़ने तैयार हूँ। नर्मदे हर। — digvijaya singh March 18, 2019उन्होंने लिखा, ‘’मैं राघौगढ़ की जनता की कृपा से 1977 की जनता पार्टी लहर में भी लड़ कर जीत कर आया था. चुनौतियों को स्वीकार करना मेरी आदत है, जहां से भी मेरे नेता राहुल गांधी जी कहेंगे मैं लोक सभा चुनाव लड़ने तैयार हूं. नर्मदे हर’’.आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही मीडिया से बात करते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया था. कमलनाथ ने कहा था कि मैंने दिग्विजय सिंह से आग्रह किया है कि अगर वह चुनाव लड़ना चाहते हैं तो वह किसी कठिन सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ें. भोपाल और इंदौर जैसी लोकसभा सीटों की बात करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में 2-3 लोकसभा सीटें ऐसी हैं जहां से हम 30-35 साल से नहीं जीते हैं. गौरतलब है कि अभी कांग्रेस की ओर से मध्यप्रदेश के लोकसभा उम्मीदवारों का ऐलान नहीं किया गया है. राज्य की 29 लोकसभा सीटों पर 2014 में भारतीय जनता पार्टी ने 26 और कांग्रेस ने 3 सीटों पर जीत दर्ज की थी. भारतीय जनता पार्टी की ओर से भी अभी उम्मीदवारों का ऐलान नहीं किया गया है. 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में यहां कांग्रेस ने जीत हासिल की थी, कांग्रेस के साथ कुछ अन्य दलों का समर्थन भी है. कांग्रेस ने यहां पिछले 15 साल से जारी भारतीय जनता पार्टी के साशन को मात दी थी.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
क्या धोनी के न रहने से कप्तानी के मोर्चे पर विराट 'ज़ीरो' हैं?– News18 हिंदीधोनी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी दो वनडे के लिए आराम दिया गया है. लिहाजा मैदान पर उनकी कमी लगातार खल रही थी.
Read more »
मसूद अज़हर पर चीन के वीटो के बाद Twitter पर ट्रेंड हुआ #BoycottChineseProducts– News18 हिंदीIndia wants to boycott chinese products after china blocks bid to list masood azhar as global terrorist again onm
Read more »
दिल्ली पुलिस के एक्शन के खिलाफ चुनाव आयोग के बाहर धरने पर बैठे AAP नेताआम आदमी पार्टी ने दिल्ली पुलिस के तीन सीनियर अफसरों के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज की गई है. इन अफसरों पर भाजपा के इशारे पर काम करने का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग से शिकायत की और कार्रवाई करने की मांग की.
Read more »
एयरबस ने पहली बार जमीन से पानी के जहाज पर ड्रोन से भेजा पार्सलairbus first sent a parcel from the ground onboard water from the drone | ड्रोन 4 किलो सामान किनारे से 3 किमी दूर तक ले जा सकते हैं बड़े जहाजों के मुकाबले डिलीवरी में समय 6 गुना, खर्च 9 गुना कम
Read more »
कमलनाथ बोले- जिन सीटों पर 30-35 साल से कांग्रेस हार रही है वहां से लड़ें दिग्विजय सिंह– News18 हिंदीदेश में लोकसभा चुनावों की अधिसूचना जारी होते ही मध्य प्रदेश में भी सियासी हलचलें तेज हो गई हैं. इसी बीच छिंदवाड़ा पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बारे में कहा है कि दिग्विजय सिंह कहां से चुनाव लड़ना चाहते हैं ये दिग्विजय खुद तय करेंगे. इसके साथ ही सीएम कमलनाथ ने कहा कि जो चार- पांच सीटें कड़ी चुनौती वाली हैं दिग्विजय वहां से लड़ें. मुख्यमंत्री कमलनाथ ने छिंदवाड़ा में राजनीति में खुद 40 साल बिताने के बाद पुत्र नकुलनाथ पर जिम्मेदारी डालने की बात कही. मुख्यमंत्री कमलनाथ छिंदवाड़ा के बटका खापा में सभा को संबोधित कर रहे थे. उल्लेखनीय है कि छिंदवाड़ा से कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ के चुनाव लड़ने की चर्चा चल रही है.
Read more »
