ममता के गढ़ में गरजे राहुल गांधी, कहा- बंगाल में सिर्फ एक व्यक्ति के लिए चलाई जा रही है सरकार

United States News News

ममता के गढ़ में गरजे राहुल गांधी, कहा- बंगाल में सिर्फ एक व्यक्ति के लिए चलाई जा रही है सरकार
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 142 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 60%
  • Publisher: 63%

ममता बनर्जी की सरकार के खिलाफ खुलकर मैदान में उतरे राहुल गांधी ajittiwari24 IndiaElects

पश्चिम बंगाल के मालदा में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने चुनावी रैली में भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ पूरे विपक्ष को एक साथ साझा मंच पर लाने की कोशिश में लगीं तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी के खिलाफ जमकर हमला बोला.

राहुल गांधी ने ममता पर सीधे शाब्दिक बाण चलाए और कहा कि आज पश्चिम बंगाल में एक व्यक्ति के लिए सरकार चलाई जाती है. ममता के खिलाफ राहुल गांधी के इस बयान के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पश्चिम बंगाल में टीएमसी के खिलाफ खुलकर मैदान में उतर गई है. राहुल गांधी ने मालदा की चुनावी रैली से पश्चिम बंगाल में पार्टी का चुनाव प्रचार अभियान आरंभ किया. राहुल गांधी ने पश्चिम बंगाल की जनता को संबोधित करते हुए कहा, 'आपने सालों सीपीएम को देखा, फिर आपने ममता जी को चुना. जो अत्याचार सीपीएम के समय होता था, वही अत्याचार ममता जी के समय में हो रहा है. उस वक्त संगठन के लिए सरकार चलाई जाती थी, आज एक व्यक्ति के लिए चलाई जाती है.'बता दें कि कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल की 11 लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है. इन सीटों पर कांग्रेस ने चुनाव प्रचार अभियान भी शुरू कर दिया है. राहुल गांधी की रैली से पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सोमेन मित्रा ने कहा, 'उन 11 सीटों पर प्रचार शुरू कर दिया गया है, जहां हमने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है. पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी पश्चिम बंगाल में आधिकारिक तौर पर चुनाव अभियान शुरू करेंगे. वह हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए भी एक संदेश देंगे.' रैली ऐसे समय में की जा रही है जब वाम मोर्चे और कांग्रेस के बीच सीटों को लेकर कोई बंटवारा नहीं हो पाया है और दोनों पक्षों ने अकेले मैदान में उतरने का फैसला किया है. इधर, शनिवार को ममता बनर्जी के खिलाफ दिखा राहुल गांधी का आक्रामक तेवर यह बताने के लिए काफी है कि कांग्रेस और टीएमसी के बीच की दोस्ती लोकसभा चुनाव आते-आते दुश्मनी में बदल चुकी है. इससे पहले जनवरी में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पहल पर पर देशभर की विपक्षी पार्टियों के बड़े नेता और कई राज्यों के मुख्यमंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री यूनाइटेड इंडिया रैली में जुटे थे. हालांकि, इस कार्यक्रम में भी राहुल गांधी और सोनिया गांधी नदारद रहे थे.कांग्रेस की तरफ से इस रैली में मल्लिकार्जुन खड़गे शामिल हुए थे. कांग्रेस ने हर मौके पर ममता को नजरअंदाज करने की कोशिश की. इसके बावजूद ममता बनर्जी केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ विपक्ष को एकजुट करने में जुटी रहीं. हाल ही में दिल्ली में ममता बनर्जी ने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन कराने के लिए काफी प्रयास किए, लेकिन उनका यह प्रयास भी विफल साबित हुआ. हालांकि, पश्चिम बंगाल की कांग्रेस इकाई हमेशा से ममता बनर्जी की टीएमसी के खिलाफ रही है. बीते जनवरी में कांग्रेस और टीएमसी के बीच बढ़ी नजदीकियों और फिर राज्य में एक साथ चुनाव लड़ने की बातें सामने आने के बाद वहां के स्थानीय कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया था. पश्चिम बंगाल की कांग्रेस इकाई का कहना था कि वो टीएमसी के साथ गठबंधन में चुनाव नहीं लड़ेंगे. इसके बाद राहुल गांधी ने पश्चिम बंगाल कांग्रेस के नेताओं के साथ कई बैठकें की और अंतत: यह फैसला लिया गया है कि पार्टी अकेले ही लोकसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमाएगी. ऐसे में राहुल गांधी ने अपनी रैली में ममता के खिलाफ कड़े शब्दों में हमला बोलकर न सिर्फ पश्चिम बंगाल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया है बल्कि पार्टी ने प्रदेश में अपनी लाइन को भी स्पष्ट कर दिया है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

केजरीवाल के संपर्क में अहमद पटेल, हो सकता है गठबंधन- सर्वे में क्लीन स्वीप के आसारकेजरीवाल के संपर्क में अहमद पटेल, हो सकता है गठबंधन- सर्वे में क्लीन स्वीप के आसारLok Sabha Election 2019 (लोकसभा चुनाव 2019): आप औप कांग्रेस के बीच गठबंधन को रुपरेखा देने के लिए कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अहमद पटेल और महासचिव गुलाम नबी आजाद आप संयोजक अरविंद केजरीवाल के संपर्क में हैं।
Read more »

EXCLUSIVE : BJP वोटर से संवाद करेंगे, AAP के 65 हजार वॉलंटियर्सEXCLUSIVE : BJP वोटर से संवाद करेंगे, AAP के 65 हजार वॉलंटियर्सहोली के बाद आम आदमी पार्टी अपने चुनाव प्रचार को एक नए अंदाज़ में शुरू करने जा रही है. दिल्ली में आम आदमी पार्टी के वॉलंटियर्स वोटरों से मोदी सरकार के कामकाज के बारे में पूछेंगे और संवाद के दौरान बीजेपी के वोटर का मन बदलने की कोशिश करेंगे.  इसके अलावा AAP के संयोजक अरविंद केजरीवाल के लिए महागठबंधन के कई नेता दिल्ली में प्रचार करते नज़र आ सकते हैं.
Read more »

परिकर के निधन के बाद गोवा में सियासी संकट, मुश्किल में भाजपा- Amarujalaपरिकर के निधन के बाद गोवा में सियासी संकट, मुश्किल में भाजपा- Amarujalaकांग्रेस में इस बात को लेकर आशंका है कि भाजपा राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू करवा सकती है। वहीं भाजपा खेमे में यह चर्चा
Read more »

UP में योगीराज के दो साल पूरे, अब तक इन 5 बड़े विवादों में फंसी सरकारUP में योगीराज के दो साल पूरे, अब तक इन 5 बड़े विवादों में फंसी सरकारदो वर्षों में कई ऐसे मौके आए जब सूबे की बीजेपी सरकार को विवादों का सामना करना पड़ा. ऐसे मामलों की भी कमी नहीं है, जिनमें सीधे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर आरोप प्रत्यारोप लगते रहे.
Read more »

राजस्थान: चुनाव में नेताओं के रिश्तेदार टिकट के दावेदारों की लिस्ट में सबसे आगेराजस्थान: चुनाव में नेताओं के रिश्तेदार टिकट के दावेदारों की लिस्ट में सबसे आगेराजनीति में युवाओं को आगे आने की अपील सभी राजनीतिक दल करते हैं. सभी राजनीतिक पार्टियां महिलाओं को टिकट में भागीदारी देने की बात करती हैं लेकिन जब टिकट बंटवारे का वक्त आता है तो नेताओं को अपने ही घर में ही युवा भी दिखते हैं और अपने घर में हीं महिलाएं भी दिखती हैं. कांग्रेस हो या बीजेपी दोनों ही पार्टियों का राजस्थान की राजनीति में यहीं हाल रहा है.
Read more »

मोदी के गढ़ काशी में प्रियंका, पुलवामा के शोक में रद्द किया होली मिलन समारोहमोदी के गढ़ काशी में प्रियंका, पुलवामा के शोक में रद्द किया होली मिलन समारोहआज पहली बार मोदी के गढ़ वाराणसी जाएंगी प्रियंका गांधी, जानिए पूरा कार्यक्रम-
Read more »

दिल्ली में जैश का आतंकी गिरफ्तार, पुलवामा के हमलावरों के संपर्क में थादिल्ली में जैश का आतंकी गिरफ्तार, पुलवामा के हमलावरों के संपर्क में थाJaish-e-Mohammad Terrorist Sajjad Khan Arrest आतंकी सज्जाद खान जम्मू कश्मीर का ही रहने वाला है. उसे पुलवामा में सीआरपीएफ की बस पर हमले की साजिश की पूरी जानकारी थी. सज्जाद लगातार पुलावामा हमले के मास्टरमाइंड मुदस्सिर के संपर्क में था. जो हाल ही में एक एनकाउंटर के दौरान मारा गया.
Read more »

Election Blog: कांग्रेस को यूपी में झटका, बीजेपी में जाएंगे राहुल के करीबी जितिन प्रसाद– News18 हिंदीElection Blog: कांग्रेस को यूपी में झटका, बीजेपी में जाएंगे राहुल के करीबी जितिन प्रसाद– News18 हिंदीबीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज बरेली का दौरा कर सकते हैं. बरेली भ्रमण के दौरान अमित शाह मंडल की पांचों लोकसभा सीटों पर चुनाव तैयारियों का फीडबैक लेंगे. सपा-बसपा गठबंधन के बाद अमित शाह प्रत्येक लोकसभा सीट की गहन समीक्षा कर रहे हैं.
Read more »

गुजरात में बच्ची के अपहरण के शक में एक व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या- Amarujalaगुजरात में बच्ची के अपहरण के शक में एक व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या- Amarujalaगुजरात के वडोदरा के पास एक गांव में बच्ची के अपहरण के शक में भीड़ ने 32 वर्षीय एक व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या कर दी।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 00:42:08