दिग्विजय सिंह भोपाल से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, 30 साल से यहां जीत नहीं पाई है कांग्रेस AbkiBaarKiskiSarkar
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने शनिवार को यहां राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भोपाल संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ने की घोषणा की. कमलनाथ ने कहा कि केंद्रीय चुनाव समिति ने तय कर लिया है कि दिग्विजय सिंह भोपाल से चुनाव लड़ेंगे.
इस नाम की मैं घोषणा कर सकता हूं. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह को इंदौर, जबलपुर अथवा भोपाल से चुनाव लड़ने के लिए कहा गया था. अंत में तय हुआ है कि दिग्विजय सिंह भोपाल से चुनाव लड़ेंगे. कमलनाथ ने पिछले दिनों कहा था कि दिग्विजय सिंह को कठिन सीट से चुनाव लड़ना चाहिए, लिहाजा कमलनाथ द्वारा कही गई बात पर केंद्रीय चुनाव समिति ने भी मुहर लगा दी है. भोपाल वह संसदीय क्षेत्र है, जहां लंबे अरसे से कांग्रेस को जीत नहीं मिली है.कमलनाथ से जब पूछा गया कि भोपाल से चुनाव लड़ाए जाने के फैसले से दिग्विजय सिंह खुश हैं या नहीं? कमलनाथ ने कहा,"यह तो उन्हीं से पूछिए, मगर मैं तो खुश हूं." दिग्विजय ने राज्य विधानसभा का अंतिम चुनाव 2003 में लड़ा था. उस चुनाव में कांग्रेस को मिली हार के बाद उन्होंने 10 साल तक कोई चुनाव न लड़ने का ऐलान किया था. इसी के चलते उन्होंने अब तक कोई चुनाव नहीं लड़ा है. दिग्विजय वर्तमान में राज्यसभा सदस्य हैं. कांग्रेस की डेढ़ दशक बाद राज्य में सत्ता वापसी हुई है और अब दिग्विजय सिंह भी चुनाव लड़ने को तैयार हैं.भोपाल संसदीय क्षेत्र के अब तक के चुनाव परिणामों पर नजर डालने पर पता चलता है कि यह सीट भाजपा का गढ़ बन चुकी है. भोपाल में वर्ष 1989 के बाद से हुए सभी आठ चुनावों में भाजपा उम्मीदवारों को जीत मिली है. यहां से सुशील चंद्र वर्मा, उमा भारती, पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी और आलोक संजर चुने जा चुके हैं. वहीं इस संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के छह सांसद चुने गए हैं, जिनमें पूर्व राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा प्रमुख रहे हैं. इसी तरह वर्ष 1967 में जनसंघ और वर्ष 1977 के चुनाव में लोकदल से आरिफ बेग यहां से निर्वाचित हुए थे. राज्य में लोकसभा की 29 सीटें हैं, जिनमें से 26 पर भाजपा का कब्जा है. तीन सीटें कांग्रेस के पास हैं. छिंदवाड़ा से कमलनाथ, गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया और रतलाम से कांतिलाल भूरिया कांग्रेस के सांसद हैं.इस सीट पर लंबे समय से बीजेपी का कब्जा रहा है. ऐसे में वह इस सीट को कांग्रेस के पास नहीं जाने देगी. लेकिन उसे ये भी ध्यान रखना होगा कि सामने दिग्विजय सिंह हैं. ऐसे में उसे भी अपना हेवीवेट उम्मीदवार ही मैदान में उतारना होगा.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
मध्य प्रदेश: कमलनाथ ने कहा, 'किसी मुश्किल सीट से चुनाव लड़ें दिग्विजय सिंह'मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि अगले 3 - 4 दिन में लोकसभा चुनाव 2019 के लिए मध्यप्रदेश से कांग्रेस उम्मीदवारों के टिकट वितरण का काम शरु होगा.
Read more »
MP: दिग्विजय सिंह को कठिन सीट से लोकसभा चुनाव लड़ाना चाहते हैं CM कमलनाथकमलनाथ ने कहा कि मैंने दिग्वियज सिंह से आग्रह किया है कि अगर वह चुनाव लड़ना चाहते हैं तो वह किसी कठिन सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ें. भोपाल और इन्दौर जैसी लोकसभा सीटों की बात करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में 2-3 लोकसभा सीटें ऐसी हैं जहां से हम 30-35 साल से नहीं जीते हैं.
Read more »
लड़ना है तो किसी कठिन सीट से लोकसभा चुनाव लड़ें दिग्विजय सिंह: कमलनाथ-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के सीएम कमलनाथ ने कहा है कि उन्होंने दिग्विजय सिंह से आग्रह किया है कि वह एमपी की किसी कठिन सीट से लोकसभा चुनाव लड़ें।
Read more »
कमलनाथ के प्रस्ताव पर दिग्विजय बोले- जहां से राहुल बोलेंगे वहां से लड़ेंगे चुनावमध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के द्वारा मुश्किल लोकसभा सीटों पर लड़ने के प्रस्ताव ने दिग्विजय सिंह ने जवाब दिया है. दिग्विजय ने ट्विटर पर लिखा कि जहां से राहुल गांधी कहेंगे, वहां से ही वह चुनाव लड़ेंगे.
Read more »
दिग्विजय का कमलनाथ को जवाब, धन्यवाद जो इस लायक समझादिग्विजय सिंह ने कहा है कि चुनौतीयों को स्वीकार करना मेरी आदत है. जहां से भी मेरे नेता राहुल गांधी जी कहेंगे मैं लोक सभा चुनाव लड़ने तैयार हूं. नर्मदे हर.
Read more »
मुरली मनोहर जोशी का पत्ता कटा! यह रही यूपी में BJP के 24 संभावित प्रत्याशियों की लिस्ट– News18 हिंदीउत्तर प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आई है. सूत्रों के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा) मुरली मनोहर जोशी का टिकट कानपुर से काट सकती है. इनकी जगह पार्टी उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतीश महन को टिकट दे सकती है. कहा जा रहा है कि राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह के बेटे राजवीर सिंह को एटा से टिकट दिया जा सकता है. वहीं, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक बार फिस से वाराणसी से चुनाव लड़ सकते हैं.
Read more »
BJP ने पहली लिस्ट में घोषित किए यूपी के 28 सहित 184 उम्मीदवार, बिहार के नामों का ऐलान अभी नहींनोएडा से डॉ. महेश शर्मा, मुज्जफरनगर से संजीव बालियान, गजियाबाद से वी के सिंह, बागपत से सत्यपाल सिंह, मथुरा से हेमा मालिनी को टिकट दिया गया है. उन्नाव से साक्षी महाराज को टिकट दिया गया है. केन्द्रीय मंत्री कृष्णा राज की जगह अरुण सागर को शाहजहांपुर से भाजपा उम्मीदवार बनाया गया. छत्तीसगढ़ से पांच सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित किये गए हैं जिसमें बस्तर से बैदूराम कश्यप शामिल हैं.
Read more »
दिग्विजय सिंह भोपाल से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, मुख्यमंत्री कमलनाथ ने किया ऐलानभोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भोपाल से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। खुद मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में इस बात का ऐलान किया। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि दिग्विजय सिंह भोपाल से लोकसभा चुनाव लडेंगे और पार्टी जल्द ही इसकी औपचारिक घोषणा भी कर देगी।
Read more »
कमलनाथ की चुनौती कबूल कर भोपाल से लड़ेंगे दिग्विजय सिंह-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शनिवार को पत्रकारों के लिए आयोजित एक समारोह में कहा कि पार्टी की केंद्रीय चुनाव अभियान समिति ने तय किया है कि दिग्विजय सिंह भोपाल से चुनाव लड़ेंगे। कमलनाथ ने इससे पहले कहा था कि दिग्विजय को इंदौर या भोपाल जैसी किसी मुश्किल सीट से चुनाव लड़ना चाहिए।
Read more »
