MP: दिग्विजय सिंह को कठिन सीट से लोकसभा चुनाव लड़ाना चाहते हैं CM कमलनाथ

United States News News

MP: दिग्विजय सिंह को कठिन सीट से लोकसभा चुनाव लड़ाना चाहते हैं CM कमलनाथ
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 67 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 30%
  • Publisher: 63%

कमलनाथ ने दिग्वियज सिंह से किया ये आग्रह

मध्य प्रदेश कांग्रेस में सीटों के लेकर आपा धापी मची हुई है. इस बीच मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शनिवार को कहा कि उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह से आग्रह किया है कि अगर वो लोकसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं तो कांग्रेस के लिए प्रदेश में कुछ कठिन सीटों में से एक पर वह चुनाव लड़ें.

कमलनाथ ने कहा कि मैंने दिग्वियज सिंह से आग्रह किया है कि अगर वह चुनाव लड़ना चाहते हैं तो वह किसी कठिन सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ें. भोपाल और इन्दौर जैसी लोकसभा सीटों की बात करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में 2-3 लोकसभा सीटें ऐसी हैं जहां से हम 30-35 साल से नहीं जीते हैं.उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री खुद तय कर लें कि वह कहां से चुनाव लड़ना चाहते हैं. टिकट बंटवारे के सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि अगले 3-4 दिन में लोकसभा चुनाव में मध्यप्रदेश से कांग्रेस उम्मीदवारों के टिकट बांटने का काम शुरू हो जाएगा. मुख्यमंत्री कमलनाथ दो दिवसीय छिंदवाड़ा के दौरे पर आए हैं. यहां वो 11 चुनावी सभाओं को सम्बोधित करेंगे. इसके साथ ही कमलनाथ 29 अप्रैल को छिंदवाड़ा से विधानसभा सीट का उपचुनाव भी लड़ेंगे.छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से कमलनाथ के पुत्र नकुल नाथ के कांग्रेस उम्मीदवार बनने की उम्मीद है. हालाकि कांग्रेस ने इसको लेकर कोई औपचारिक ऐलान नहीं किया है. कमलनाथ छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से 9 बार सांसद रहे हैं. मुख्यमंत्री बनने के बाद नियमानुसार छह माह के अंदर उन्हें मध्यप्रदेश विधानसभा का सदस्य निर्वाचित होना है. उपचुनाव कराने के लिए चार बार कांग्रेस विधायक रहे दीपक सक्सेना ने छिंदवाड़ा विधानसभा सीट से इस्तीफा देकर कमलनाथ के लिए रास्ता साफ कर दिया था. कांग्रेस सूत्र के मुताबिक कमलनाथ चाहते हैं कि दिग्वियज सिंह भोपाल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ें. भोपाल लोकसभा सीट से कांग्रेस साल 1989 के बाद से चुनाव नहीं जीती है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

अलीगढ़ से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं असदुद्दीन ओवैसी, AIMIM नेता ने दिए संकेत-Navbharat Timesअलीगढ़ से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं असदुद्दीन ओवैसी, AIMIM नेता ने दिए संकेत-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव को देखते हुए राजनीतिक दलों की ओर से नए-नए फैसले लिए जा रहे हैं।उधर, एआईएमआईएम के नेता ने यह दावा किया है कि असदुद्दीन ओवैसी अलीगढ़ से चुनावी मैदान में उतर सकते हैं।
Read more »

राज ठाकरे का दावा लोकसभा चुनाव से पहले हो सकते हैं ‘पुलवामा’ जैसे और हमले- Amarujalaराज ठाकरे का दावा लोकसभा चुनाव से पहले हो सकते हैं ‘पुलवामा’ जैसे और हमले- Amarujalaबालाकोट हमले में मारे गए आतंकवादियों की संख्या बताने के लिए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर हमला बोलते हुए ठाकरे ने कहा कि
Read more »

लोकसभा चुनाव 2019: अहमद पटेल से मिले AAP नेता संजय सिंह, क्या गठबंधन पर बनेगी बात?लोकसभा चुनाव 2019: अहमद पटेल से मिले AAP नेता संजय सिंह, क्या गठबंधन पर बनेगी बात?विपक्षी पार्टियों द्वारा ऐसे गठबंधन बनाने की कोशिशें हो रही हैं जो लोकसभा चुनाव 2019 में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए को चुनौती पेश कर सके।
Read more »

अमृतसर से चुनाव लड़ सकते हैं मनमोहन सिंह, कांग्रेस के इस दांव से दुविधा में बीजेपी-Navbharat Timesअमृतसर से चुनाव लड़ सकते हैं मनमोहन सिंह, कांग्रेस के इस दांव से दुविधा में बीजेपी-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह समेत कई नेता मनमोहन सिंह से अमृतसर से चुनाव लड़ने का आग्रह कर चुके हैं। पूर्व प्रधानमंत्री ने तुरंत हामी तो नहीं भरी लेकिन कांग्रेस उन्हें अमृतसर से उतारने के लिए तेजी से विचार कर रही है।
Read more »

लोकसभा चुनाव : बेगूसराय से लड़ सकते हैं गिरिराज सिंह, अमित शाह लेंगे अंतिम फैसला!लोकसभा चुनाव : बेगूसराय से लड़ सकते हैं गिरिराज सिंह, अमित शाह लेंगे अंतिम फैसला!नवादा सीट लोजपा के हिस्से में जाना तय माना जा रहा है. सूत्रों का कहना है कि उन्हें बेगूसराय सीट से चुनाव लड़ाने की बात चल रही है.
Read more »

क्या मनमोहन सिंह लड़ेंगे अमृतसर से लोकसभा चुनाव, कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दिया ये जवाबक्या मनमोहन सिंह लड़ेंगे अमृतसर से लोकसभा चुनाव, कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दिया ये जवाबपार्टी सूत्रों की मानें तो, अगर आलाकमान कहेगा तो मनमोहन सिंह अमृतसर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं.
Read more »

कोलार लोकसभा सीट कांग्रेस का किला, लगातार 7 बार से सांसद हैं मुनियप्पाकोलार लोकसभा सीट कांग्रेस का किला, लगातार 7 बार से सांसद हैं मुनियप्पाकोलार लोकसभा सीट को कांग्रेस का अभेद्य किला कहना गलत नहीं होगा क्योंकि इस सीट पर आजादी के बाद हुए कुल 16 चुनावों में से 15 में कांग्रेस को ही जीत मिली है. बीजेपी यहां अपना खाता भी नहीं खोल पाई है.
Read more »

लड़ना है तो किसी कठिन सीट से लोकसभा चुनाव लड़ें दिग्विजय सिंह: कमलनाथ-Navbharat Timesलड़ना है तो किसी कठिन सीट से लोकसभा चुनाव लड़ें दिग्विजय सिंह: कमलनाथ-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के सीएम कमलनाथ ने कहा है कि उन्होंने दिग्विजय सिंह से आग्रह किया है कि वह एमपी की किसी कठिन सीट से लोकसभा चुनाव लड़ें।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 00:54:51