अलीगढ़ से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं असदुद्दीन ओवैसी, AIMIM नेता ने दिए संकेत-Navbharat Times

United States News News

अलीगढ़ से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं असदुद्दीन ओवैसी, AIMIM नेता ने दिए संकेत-Navbharat Times
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 89 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 39%
  • Publisher: 51%

अलीगढ़ से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं असदुद्दीन ओवैसी via NavbharatTimes

प्रेम देव शर्मा, मेरठ अलीगढ़ लोकसभा सीट पर चुनावी जंग दिलचस्प होने वाली है। दरअसल, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के अलीगढ़ लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की चर्चा जोरों पर है। बता दें कि एसपी-बीएसपी गठबंधन में यह सीट बीएसपी के खाते में है। यहां से अजीत बालियान को मायावती ने लोकसभा का प्रभारी बनाया है। माना जाता है कि बीएसपी में प्रभारी ही उम्मीदवार होते हैं। उधर, ओवैसी की छवि एक कद्दावर मुस्लिम नेता की मानी जाती है। कयासों के मुताबिक यदि वह यहां से चुनाव लड़ते हैं तो तय है कि मुस्लिम वोट बिखर सकता है। 'AIMIM प्रदेश अध्यक्ष ने दी है जानकारी'असदुद्दीन ओवैसी के अलीगढ़ से चुनाव लड़ने की चर्चा के बाद वेस्ट यूपी की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। AIMIM के यूथ विंग के प्रदेश महासचिव सैयद नाजिम अली की मानें तो उन्हें प्रदेश अध्यक्ष ने ओवैसी के अलीगढ़ सीट से चुनाव लड़ने की जानकारी दी है। साथ ही चुनाव की तैयारियों में जुट जाने के निर्देश भी जारी किए गए हैं। 'एसपी-बीएसपी की बढ़ सकती हैं मुश्किलें'जहां एक ओर असदुद्दीन ओवैसी के अलीगढ़ से चुनाव लड़ने की खबर के बाद एआईएमआईएम कार्यकर्ताओं में उत्साह है वहीं, बीएसपी को मुस्लिम वोट बंटने का डर सताने लगा है। चुनावी विश्लेषकों के मुताबिक, यदि ओवैसी यहां से चुनाव लड़ते हैं तो तय है की बीजेपी हिंदू वोटों का ध्रुवीकरण करने की पूरी कोशिश करेगी। गौरतलब है कि एएमयू छात्रसंघ मुस्लिम राजनीतिक दलों का फ्रंट बनाने की कोशिशों में जुटा था, जिसके चलते फरवरी महीने में यहां जमकर बवाल हुआ था। इस कार्यक्रम में असदुद्दीन ओवैसी को भी बुलाया गया था लेकिन वह इसमें शामिल नहीं हुए थे। '.

..तो बीजेपी को होगा फायदा' चुनावी विश्लेषकों का कहना है कि ओवैसी अगर यहां से चुनाव लड़ते हैं तो बीजेपी को ध्रुवीकरण का कामयाब हथियार मिल जाएगा। इसका नुकसान एसपी-बीएसपी गठबंधन को हो सकता है। बीएसपी के राष्ट्रीय महासचिव मुनकाद अली भी इस बात से सहमत नजर आए। उनका कहना है कि ओवैसी एक कट्टर नेता हैं। वह जहां से भी चुनाव लड़ेंगे सेक्युलर पार्टियों को ही नुकसान पहुंचाएंगे, जिसका लाभ बीजेपी को मिलेगा। बीजेपी उम्मीदवार ने दी थी बीएसपी प्रत्याशी को शिकस्त गौरतलब है कि 2014 में अलीगढ़ लोकसभा सीट पर बीजेपी प्रत्याशी सतीश गौतम ने 5 लाख 14 हजार 622 मत हासिल किए थे। बीएसपी प्रत्याशी डॉ. अरविंद कुमार को 2 लाख 27 हजार 886 व एसपी के जफर आलम को 2 लाख 26 हजार 284 वोट मिले थे। बीजेपी और एसपी-बीएसपी गठबंधन को मिले कुल मतों का अंतर महज 60 हजार था। पिछले चुनावों में मुस्लिम मतों का बंटवारा ही एसपी-बीएसपी की हार का प्रमुख कारण माना गया। हालांकि, दोनों दलों ने गठबंधन कर मुस्लिम मतों को लेकर चिंता खत्म कर दी लेकिन ओवैसी अगर मैदान में आते हैं तो एएमयू छात्रसंघ का भी उन्हें समर्थन मिल सकता है। इससे मुस्लिम वोटर बिखरने की उम्मीद है। बीजेपी बोली- नहीं पड़ेगा चुनाव में असर जानकारों की मानें तो यह स्थिति एसपी-बीएसपी गठबंधन के लिए सही नहीं होगी। बीजेपी इसका फायदा उठा सकती है। वहीं बीजेपी के प्रवक्ता चंद्र मोहन का कहना है कि ओवैसी और उनकी पार्टी का यूपी में कोई जनाधार नहीं है इसलिए उनके चुनाव लड़ने से कोई असर नहीं पड़ेगा। अलीगढ़ सीट का राजनीतिक हाल कुछ ऐसा साल 2014 में बीजेपी के सतीश गौतम ने बीएसपी के डॉक्टर अरविंद को हराकर अलीगढ़ सीट पर जीत हासिल की थी। साल 2014 के चुनाव में बीएसपी दूसरे, एसपी तीसरे, कांग्रेस चौथे और आम आदमी पार्टी पांचवें नंबर पर रही थी। साल 2009 में इस सीट पर बीएसपी ने कब्जा किया था। अलीगढ़ लोकसभा क्षेत्र में 5 विधानसभा सीटें आती हैं, जिनमें से एक सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। अलीगढ़ की 79 प्रतिशत आबादी हिंदू और 19 प्रतिशत जनसंख्या मुस्लिम है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

मध्य प्रदेश: भोपाल में पार्क को लेकर मंत्री और पूर्व मंत्री में टकराव, FIR दर्जमध्य प्रदेश: भोपाल में पार्क को लेकर मंत्री और पूर्व मंत्री में टकराव, FIR दर्जमंत्री से पहले जाकर थीम पार्क के जबरन उद्घाटन पर पूर्व मंत्री और बीजेपी विधायक विश्वास सारंग ने कहा कि ये थीम पार्क मेरी विधानसभा के अशोक गार्डन इलाके में बना है. इसकी पूरी प्लानिंग मेरे मंत्री रहते की गई थी लेकिन पार्क के उद्घाटन से एक या दो दिन पहले ही विधानसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लग गई थी और मैं इसका उद्घाटन नहीं कर पाया था.
Read more »

लोकसभा चुनाव 2019 : गठबंधन के बाद भी सपा-बसपा के कांग्रेस से हाथ मिलाने की संभावनालोकसभा चुनाव 2019 : गठबंधन के बाद भी सपा-बसपा के कांग्रेस से हाथ मिलाने की संभावनागठबंधन के बाद भी सपा-बसपा ने उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के गढ़ अमेठी व रायबरेली में कोई प्रत्याशी न खड़ा करने का फैसला किया है। अब इसमें एक और फेरबदल की संभावना है।
Read more »

लोकसभा चुनाव 2019: इन 5 वजहों से कांग्रेस-AAP में नहीं हो पाया गठबंधन– News18 हिंदीलोकसभा चुनाव 2019: इन 5 वजहों से कांग्रेस-AAP में नहीं हो पाया गठबंधन– News18 हिंदीराहुल गांधी के साथ बैठक के बाद शीला दीक्षित ने साफ़ कर दिया है कि कांग्रेस ने दिल्ली में अकेले चुनाव लड़ने का फैसला लिया है. INCDelhi SheilaDikshit AamAadmiParty ArvindKejriwal
Read more »

क्या सरकार के दबाव में है चुनाव आयोग? कांग्रेस ने पूछा- कब जारी होगी अधिसूचनाक्या सरकार के दबाव में है चुनाव आयोग? कांग्रेस ने पूछा- कब जारी होगी अधिसूचनाचुनाव की तारीखों का ऐलान नियम के अनुसार मतदान से 21 दिन पहले तक हो जाना चाहिए. चूंकि अधिसूचना जारी होते ही आचार संहिता के लागू होने के चलते तमाम सरकारी कार्य बेहद सीमित हो जाते हैं, जिससे कई चीजें प्रभावित होती हैं. इसलिए कोशिश की जाती है कि आचार संहिता की अवधि बेहद कम रहे.
Read more »

कर्नाटक के सीएम कुमारस्वामी के बेटे निखिल इस सीट से लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव- Amarujalaकर्नाटक के सीएम कुमारस्वामी के बेटे निखिल इस सीट से लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव- Amarujalaकर्नाटक के मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी के बेटे और कन्नड़ फिल्मों के मशहूर अभिनेता निखिल कुमारस्वामी ने राजनीति
Read more »

लोकसभा चुनाव: SP ने 6 कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी की, मैनपुरी से लड़ेंगे मुलायम-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव: SP ने 6 कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी की, मैनपुरी से लड़ेंगे मुलायम-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: मैनपुरी सीट से मुलायम सिंह यादव को लोकसभा चुनाव का प्रत्याशी बनाया गया है। मुलायम सिंह यादव फिलहाल आजमगढ़ से सांसद हैं। बदायूं सीट से धर्मेन्द्र यादव, फिरोज़ाबाद से अक्षय यादव, बहराइच से शब्बीर बाल्मीकि, रॉबर्ट्सगंज से भाईलाल कोल और इटावा सीट से कमलेश कठेरिया को पार्टी की तरफ से उम्मीदवार बनाया है
Read more »

असदुद्दीन ओवैसी अलीगढ़ लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव, जल्द होगा एलान- Amarujalaअसदुद्दीन ओवैसी अलीगढ़ लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव, जल्द होगा एलान- Amarujalaऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तिहादुल मुस्लिमीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व हैदराबाद लोकसभा सीट के सांसद असदुद्दीन ओवैसी अलीगढ़
Read more »



Render Time: 2026-04-02 07:04:18