मध्य प्रदेश: भोपाल में पार्क को लेकर मंत्री और पूर्व मंत्री में टकराव, FIR दर्ज

United States News News

मध्य प्रदेश: भोपाल में पार्क को लेकर मंत्री और पूर्व मंत्री में टकराव, FIR दर्ज
United States Latest News,United States Headlines

मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव से पहले उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर बड़ा विवाद (ReporterRavish )

मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव से पहले उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. भोपाल में एक पार्क के उद्घाटन को लेकर पूर्व मंत्री विश्वास सारंग और मंत्री पीसी शर्मा आमने-सामने आ गए हैं. दरअसल, भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में स्वामी विवेकानंद थीम पार्क का 5 मार्च को कमलनाथ सरकार में मंत्री पीसी शर्मा द्वारा उद्घाटन होना है, लेकिन 3 मार्च की रात यानी रविवार को नरेला विधानसभा के स्थानीय बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री विश्वास सारंग ने अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ थीम पार्क में पहुंचकर उद्घाटन कर दिया.

इस थीम पार्क का निर्माण करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से राजधानी परियोजना प्रशासन ने करवाया है.मंत्री से पहले जाकर थीम पार्क के जबरन उद्घाटन पर पूर्व मंत्री और बीजेपी विधायक विश्वास सारंग ने कहा कि 'ये थीम पार्क मेरी विधानसभा के अशोक गार्डन इलाके में बना है. इसकी पूरी प्लानिंग मेरे मंत्री रहते की गई थी लेकिन पार्क के उद्घाटन से एक या दो दिन पहले ही विधानसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लग गई थी और मैं इसका उद्घाटन नहीं कर पाया था. मेरे बनाए गए पार्क को उद्घाटन कर कांग्रेस इसका जबरदस्ती श्रेय लेना चाहती है. वहीं मंत्री पीसी शर्मा मुझे टकराव की धमकी दे रहे हैं, मुझे डर लग रहा है कि कहीं मेरे ऊपर ट्रक ना चढ़वा दें.वहीं मंत्री पीसी शर्मा ने आजतक से खास बातचीत में कहा कि 'ये पार्क राजधानी परियोजना प्रशासन विभाग ने बनवाया है, जो मध्य प्रदेश सरकार के अंतर्गत आता है. इसलिए दोबारा इसका उद्घाटन करेंगे. विश्वास सारंग पहले भी इस तरह की गतिविधियों में शामिल रहे हैं, इसलिए उनके किए की मुझे हैरानी नहीं है.वहीं थीम पार्क के जबरन उद्घाटन के मामले में सोमवार को भोपाल के अशोका गार्डन थाने में पूर्व मंत्री विश्वास सारंग के खिलाफ धारा 353 और धारा 427 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है. एफआईआर में उल्लेख है कि विश्वास सारंग अपने समर्थकों के साथ पार्क में जबरन घुसे और मूर्ति पर माल्यार्पण के बाद वहां लगे उद्घाटन शिलालेख को भी तोड़ दिया. जो शासकीय संपत्ति का नुकसान है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

चीन-रूस के सामने सुषमा स्वराज ने पाकिस्तान को किया बेनकाब, बोलीं- पुलवामा पर जैश के कबूलनामे को भी नहीं मानाचीन-रूस के सामने सुषमा स्वराज ने पाकिस्तान को किया बेनकाब, बोलीं- पुलवामा पर जैश के कबूलनामे को भी नहीं मानाचीन के वुहान में भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की आज चीनी और रूसी विदेश मंत्री के साथ बैठक है. इस बैठक के दौरान विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने पुलवामा आतंकी हमले का जिक्र किया और अपने चीनी समकक्षी के सामने पुलवामा का मुद्दा उठाया. आरआईसी की बैठक में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने आतंकवाद का मुद्दा उठाया और कहा कि पुलवामा में वीभत्स आतंकवादी हमला यह याद दिलाता है कि सभी देशों को आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनानी होगी.
Read more »

नेपाल में हेलिकॉप्टर क्रैश, पर्यटन मंत्री रबीन्द्र अधिकारी समेत 6 लोगों की मौतनेपाल में हेलिकॉप्टर क्रैश, पर्यटन मंत्री रबीन्द्र अधिकारी समेत 6 लोगों की मौतनेपाल पुलिस का कहना है कि रेस्क्यू टीम हेलिकॉप्टर के मलबे की तलाश कर रही है. लेकिन खराब मौसम की वजह से उन्हें काफी परेशानी हो रही है. दुर्घटना स्थल काठमांडु से 400 किलोमीटर दूर है. दुर्घटनाग्रस्त हेलिकॉप्टर एयर डायन्सिटी का है.
Read more »

कश्मीर के शोपियां में मुठभेड़ में जैश के दो आतंकियों को सुरक्षा बलों ने किया ढेरकश्मीर के शोपियां में मुठभेड़ में जैश के दो आतंकियों को सुरक्षा बलों ने किया ढेरजम्मू। कश्मीर के शोपियां में मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए हैं। जानकारी के अनुसार यह मुठभेड़ शोपियां के मेमानदर में हुई। सुरक्षाबलों को इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की खबर मिली थी। इसके बाद 23वीं पैरामिलिट्री फोर्स, सीआरपीएफ और एसओजी की टीम ने तीन आतंकियों को यहां एक घर में घेर लिया। दोनों तरफ से हुई भारी गोलीबारी में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया है। फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।
Read more »

सुषमा स्वराज ने चीन में पुलवामा आतंकी हमले का मुद्दा उठायासुषमा स्वराज ने चीन में पुलवामा आतंकी हमले का मुद्दा उठायाविदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने बुधवार को चीन के विदेश मंत्री वांग यी के साथ मुलाकात की. इस मुलाकात में जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के आतंकवादी हमले का मुद्दा उठाते हुए सुषमा स्वराज ने कहा कि यह पाकिस्तान की ओर से जैश-ए-मोहम्मद और उसके नेताओं को मिलने वाली छूट का सीधा परिणाम था.
Read more »

राजस्‍थान: बाड़मेर में सरहद के गांवों में धमाके के साथ गिरे धातु के टुकड़े-Navbharat Timesराजस्‍थान: बाड़मेर में सरहद के गांवों में धमाके के साथ गिरे धातु के टुकड़े-Navbharat Timesराजस्थान न्यूज़: पाकिस्‍तान से सटे राजस्‍थान के सीमावर्ती दो गांवों में कथित रूप से धातु के टुकड़े गिरने की सूचना है। बताया जा रहा है कि यह किसी विमान के टुकड़े हैं लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
Read more »

AAP के साथ गठबंधन के पक्ष में कांग्रेस का एक धड़ा, विरोध में है दिल्ली इकाईAAP के साथ गठबंधन के पक्ष में कांग्रेस का एक धड़ा, विरोध में है दिल्ली इकाईसूत्रों का कहना है कि आप की तरफ से गठबंधन के लिए संपर्क किया जा रहा है और इस बारे में जल्द कोई फैसला हो सकता है.
Read more »

सुषमा की बांग्लादेश-मालदीव के विदेश मंत्री के साथ द्विपक्षीय वार्तासुषमा की बांग्लादेश-मालदीव के विदेश मंत्री के साथ द्विपक्षीय वार्ताविदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने शुक्रवार को बांग्लादेश एवं मालदीव के विदेश मंत्रियों से द्विपक्षीय वार्ता की और दोनों देशों के साथ क्षेत्रीय स्थिति पर विचारों का आदान-प्रदान किया. अबु धाबी में इस्लामी सहयोग संगठन (ओआईसी) की बैठक में भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज में गेस्ट ऑफ औनर के तौर पर मौजूद थीं. बैठक को संबोधित करने के बाद सुषमा ने मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद और बांग्लादेश के विदेश मंत्री ए के अब्दुल मोमिन के सात  द्विपक्षीय वार्ता की.
Read more »

दिल्‍ली के सरिता विहार में बोरी में बंद मिली लाश के मामले में 4 आरोपी गिरफ्तारदिल्‍ली के सरिता विहार में बोरी में बंद मिली लाश के मामले में 4 आरोपी गिरफ्तारलोगों ने महिला से जबरन सुसाइड क्लू नोट लिखवाया था और लाश के पास जानबूझकर उसे छोड़ दिया था.
Read more »



Render Time: 2026-04-04 07:24:41