कमलनाथ की चुनौती कबूल कर भोपाल से लड़ेंगे digvijaya_28 via NavbharatTimes LokSabhaElections2019
भोपाल कांग्रेस के दिग्गज नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भोपाल संसदीय सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार होंगे। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इससे पहले कहा था कि दिग्विजय को इंदौर या भोपाल जैसी किसी मुश्किल सीट से चुनाव लड़ना चाहिए। भोपाल वह संसदीय क्षेत्र है जहां लंबे अरसे से कांग्रेस को जीत नहीं मिली है। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शनिवार को पत्रकारों के लिए आयोजित एक समारोह में कहा कि पार्टी की केंद्रीय चुनाव अभियान समिति ने तय किया है कि दिग्विजय सिंह भोपाल से चुनाव लड़ेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा, 'दिग्विजय सिंह को इंदौर, जबलपुर अथवा भोपाल से चुनाव लड़ने के लिए कहा गया था। अंत में तय हुआ है कि दिग्विजय सिंह भोपाल से चुनाव लड़ेंगे।' कमलनाथ ने पिछले दिनों कहा था कि दिग्विजय सिंह को मुश्किल सीट से चुनाव लड़ना चाहिए, लिहाजा कमलनाथ द्वारा कही गई बात पर केंद्रीय चुनाव अभियान समिति ने भी मुहर लगा दी है। पढ़ें: दिग्विजय सिंह के खिलाफ पार्टी और सरकार में उठने लगे विरोध के स्वर! बता दें कि कमलनाथ की अपील पर दिग्विजय सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा था, 'मैं लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए तैयार हूं।' दिग्विजय सिंह ने कहा था कि राहुल गांधी उन्हें जहां से चुनाव लड़ने के लिए कहेंगे वह वहां से लड़ेंगे। फिर भी उन्होंने संकेत दिया था कि यदि उन्हें राजगढ़ लोकसभा सीट से टिकट दिया जाए जहां से वह कई बार चुनकर आए हैं तो वह तैयार हैं। राजगढ़ लोकसभा सीट के अंतर्गत ही राघोगढ़ विधानसभा सीट आती है जो उनका मजबूत गढ़ माना जाता है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से स्थानीय कार्यकर्ता को उम्मीदवार बनाए जाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेता लामबंद हो रहे हैं। होली की मेल-मुलाकात के बहाने बुधवार को कई बड़े नेता पूर्व मुख्यमंत्री बाबू लाल गौर के निवास पर जमा हुए और सभी ने स्थानीय व्यक्ति को उम्मीदवार बनाए जाने पर जोर दिया। वर्तमान में बीजेपी के आलोक संजर भोपाल से सांसद हैं।.
भोपाल कांग्रेस के दिग्गज नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भोपाल संसदीय सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार होंगे। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इससे पहले कहा था कि दिग्विजय को इंदौर या भोपाल जैसी किसी मुश्किल सीट से चुनाव लड़ना चाहिए। भोपाल वह संसदीय क्षेत्र है जहां लंबे अरसे से कांग्रेस को जीत नहीं मिली है। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शनिवार को पत्रकारों के लिए आयोजित एक समारोह में कहा कि पार्टी की केंद्रीय चुनाव अभियान समिति ने तय किया है कि दिग्विजय सिंह भोपाल से चुनाव लड़ेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा, 'दिग्विजय सिंह को इंदौर, जबलपुर अथवा भोपाल से चुनाव लड़ने के लिए कहा गया था। अंत में तय हुआ है कि दिग्विजय सिंह भोपाल से चुनाव लड़ेंगे।' कमलनाथ ने पिछले दिनों कहा था कि दिग्विजय सिंह को मुश्किल सीट से चुनाव लड़ना चाहिए, लिहाजा कमलनाथ द्वारा कही गई बात पर केंद्रीय चुनाव अभियान समिति ने भी मुहर लगा दी है। पढ़ें: दिग्विजय सिंह के खिलाफ पार्टी और सरकार में उठने लगे विरोध के स्वर! बता दें कि कमलनाथ की अपील पर दिग्विजय सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा था, 'मैं लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए तैयार हूं।' दिग्विजय सिंह ने कहा था कि राहुल गांधी उन्हें जहां से चुनाव लड़ने के लिए कहेंगे वह वहां से लड़ेंगे। फिर भी उन्होंने संकेत दिया था कि यदि उन्हें राजगढ़ लोकसभा सीट से टिकट दिया जाए जहां से वह कई बार चुनकर आए हैं तो वह तैयार हैं। राजगढ़ लोकसभा सीट के अंतर्गत ही राघोगढ़ विधानसभा सीट आती है जो उनका मजबूत गढ़ माना जाता है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से स्थानीय कार्यकर्ता को उम्मीदवार बनाए जाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेता लामबंद हो रहे हैं। होली की मेल-मुलाकात के बहाने बुधवार को कई बड़े नेता पूर्व मुख्यमंत्री बाबू लाल गौर के निवास पर जमा हुए और सभी ने स्थानीय व्यक्ति को उम्मीदवार बनाए जाने पर जोर दिया। वर्तमान में बीजेपी के आलोक संजर भोपाल से सांसद हैं।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
मध्य प्रदेश: कमलनाथ ने कहा, 'किसी मुश्किल सीट से चुनाव लड़ें दिग्विजय सिंह'मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि अगले 3 - 4 दिन में लोकसभा चुनाव 2019 के लिए मध्यप्रदेश से कांग्रेस उम्मीदवारों के टिकट वितरण का काम शरु होगा.
Read more »
कमलनाथ बोले, किसी मुश्किल सीट से लोकसभा चुनाव लड़ें दिग्विजय- Amarujalaमध्य प्रदेश के सीएम कमलनाथ ने की दिग्वियज सिंह से ये खास अपील, चुनाव लड़ना चाहते हैं तो किसी कठिन सीट को चुनें INCIndia digvijaya_28 LokSabhaEections2019 votekaro
Read more »
MP: दिग्विजय सिंह को कठिन सीट से लोकसभा चुनाव लड़ाना चाहते हैं CM कमलनाथकमलनाथ ने कहा कि मैंने दिग्वियज सिंह से आग्रह किया है कि अगर वह चुनाव लड़ना चाहते हैं तो वह किसी कठिन सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ें. भोपाल और इन्दौर जैसी लोकसभा सीटों की बात करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में 2-3 लोकसभा सीटें ऐसी हैं जहां से हम 30-35 साल से नहीं जीते हैं.
Read more »
लड़ना है तो किसी कठिन सीट से लोकसभा चुनाव लड़ें दिग्विजय सिंह: कमलनाथ-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के सीएम कमलनाथ ने कहा है कि उन्होंने दिग्विजय सिंह से आग्रह किया है कि वह एमपी की किसी कठिन सीट से लोकसभा चुनाव लड़ें।
Read more »
भोपाल मेयर को लोकसभा चुनाव के लिए टिकट की चाहत, कहा-आदेश का इंतजार, मैं तैयारलोकसभा चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नज़दीक आ रही है वैसे-वैसे टिकट के दावेदार भी बढ़ते जा रहे हैं. शुक्रवार तक भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी) के नेता अपने बच्चों के लिए टिकट मांग रहे थे लेकिन शनिवार को भोपाल के मेयर और बीजेपी नेता आलोक शर्मा पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान के घर पहुंचे.
Read more »
कमलनाथ बोले- जिन सीटों पर 30-35 साल से कांग्रेस हार रही है वहां से लड़ें दिग्विजय सिंह– News18 हिंदीदेश में लोकसभा चुनावों की अधिसूचना जारी होते ही मध्य प्रदेश में भी सियासी हलचलें तेज हो गई हैं. इसी बीच छिंदवाड़ा पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बारे में कहा है कि दिग्विजय सिंह कहां से चुनाव लड़ना चाहते हैं ये दिग्विजय खुद तय करेंगे. इसके साथ ही सीएम कमलनाथ ने कहा कि जो चार- पांच सीटें कड़ी चुनौती वाली हैं दिग्विजय वहां से लड़ें. मुख्यमंत्री कमलनाथ ने छिंदवाड़ा में राजनीति में खुद 40 साल बिताने के बाद पुत्र नकुलनाथ पर जिम्मेदारी डालने की बात कही. मुख्यमंत्री कमलनाथ छिंदवाड़ा के बटका खापा में सभा को संबोधित कर रहे थे. उल्लेखनीय है कि छिंदवाड़ा से कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ के चुनाव लड़ने की चर्चा चल रही है.
Read more »
कमलनाथ के प्रस्ताव पर दिग्विजय बोले- जहां से राहुल बोलेंगे वहां से लड़ेंगे चुनावमध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के द्वारा मुश्किल लोकसभा सीटों पर लड़ने के प्रस्ताव ने दिग्विजय सिंह ने जवाब दिया है. दिग्विजय ने ट्विटर पर लिखा कि जहां से राहुल गांधी कहेंगे, वहां से ही वह चुनाव लड़ेंगे.
Read more »
कमलनाथ के आग्रह पर बोले दिग्विजय सिंह, मेरे नेता राहुल गांधी जहां से कहेंगे मैं वहां से चुनाव लड़ने को तैयारलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: मध्य प्रदेश की किसी कठिन लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ने के मुख्यमंत्री कमलनाथ के आग्रह पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कहा है कि जहां से राहुल गांधी कहेंगे, वह वहां से चुनाव लड़ने को तैयार हैं। उन्होंने कमलनाथ को धन्यवाद भी दिया।
Read more »
दिग्विजय सिंह भोपाल से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, मुख्यमंत्री कमलनाथ ने किया ऐलानभोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भोपाल से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। खुद मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में इस बात का ऐलान किया। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि दिग्विजय सिंह भोपाल से लोकसभा चुनाव लडेंगे और पार्टी जल्द ही इसकी औपचारिक घोषणा भी कर देगी।
Read more »
