16 साल बाद चुनावी मैदान में दिग्विजय, भोपाल तय करेगा भविष्य

United States News News

16 साल बाद चुनावी मैदान में दिग्विजय, भोपाल तय करेगा भविष्य
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 145 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 61%
  • Publisher: 63%

भोपाल लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरेंगे द‍िग्व‍िजय सिंह IndiaElects

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने शन‍िवार देर रात आठवीं ल‍िस्ट में 38 उम्मीदवारों के नाम जारी क‍िए ज‍िसमें भोपाल लोकसभा सीट से द‍िग्व‍िजय सिंह का ट‍िकट फाइनल कर द‍िया गया है. लंबे समय से इस बात की चर्चा चल रही थी क‍ि कांग्रेस के राष्ट्रीय महासच‍िव और राज्यसभा सदस्य द‍िग्व‍िजय स‍िंह, राजगढ़ छोड़कर भोपाल से चुनाव लड़ें.

शन‍िवार देर रात को इस बात पर मुह‍र लग गई है. इससे पहले दिग्विजय 2003 में मध्य प्रदेश विधानसभा में चुनाव मैदान में उतरे थे. इससे पहले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह के भोपाल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान करने के कुछ ही घंटे बाद दिग्विजय ने शनिवार को कहा था कि वैसे तो मेरी पहली प्राथमिकता राजगढ़ लोकसभा सीट है, लेकिन उसके बावजूद पार्टी जहां से भी लड़ाना चाहेगी, मैं वहां से चुनाव लडूंगा. Congress party releases 8th list of 38 candidates in Karnataka, MP, Maharashtra, Manipur, Uttarakhand, UP for #LokSabhaElections2019 . Mallikarjun Kharge to contest from Gulbarga, Digvijaya Singh from Bhopal, Harish Rawat from Nainital-Udhamsingh Nagar pic.twitter.com/ieFJ0OcI43 — ANI March 23, 2019 राज्यसभा सांसद एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय ने इंदौर में संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा था क‍ि वैसे तो 2020 तक मेरा राज्यसभा का टाइम है, लेकिन फिर भी पार्टी चाहती है कि मैं लोकसभा में जाऊं. वैसे तो मेरी पहली प्राथमिकता राजगढ़ संसदीय सीट सही है, जहां का मैं वोटर भी हूं लेकिन उसके बावजूद मैंने पार्टी अध्यक्ष व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ से कहा है कि जहां से पार्टी लड़ाना चाहेगी, मैं वहां से चुनाव लड़ लूंगा. द‍िग्व‍िजय स‍िंह ने आगे कहा क‍ि जहां से कांग्रेस अध्यक्ष कहेंगे वहां से लड़ लूंगा, लेकिन लड़ूंगा जरूर. दिग्विजय ने कहा कि मैंने जीवन में हमेशा चुनौतियों को स्वीकार किया है और चुनौतियों को स्वीकार करना मेरी आदत में शुमार है. इसलिए मुझे कोई दिक्कत नहीं है. गौरतलब है क‍िमध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बयान देते हुए कहा था क‍ि द‍िग्व‍िजय स‍िंह को कठ‍िन सीटों में से क‍िसी एक पर चुनाव लड़ना चाह‍िए ज‍िनमें से भोपाल भी एक थी. ज्योत‍िराद‍ित्य स‍िंध‍िया ने भी इस बात का समर्थन क‍िया था. इस पर ट्वीट करते हुए कमलनाथ के बयान पर द‍िग्व‍िजय स‍िंह ने अपना जवाब दिया. दिग्विजय ने एक के बाद एक दो ट्वीट किए. पहले ट्वीट में उन्होंने कमलनाथ का धन्यवाद कहा और लिखा 'धन्यवाद कमल नाथ जी को जिन्होंने मध्य प्रदेश में कांग्रेस की कमजोर सीटों पर लड़ने का आमंत्रण दिया. उन्होंने मुझे इस लायक समझा मैं उनका आभारी हूं'. हालांकि इसके बाद के ट्वीट में दिग्विजय ने कटाक्ष करते हुए लिखा कि चुनौती को स्वीकार करना उनकी आदत है. दिग्विजय ने लिखा कि 'मैं राघोगढ़ की जनता की कृपा से 77 की जनता पार्टी लहर में भी लड़कर जीतकर आया था. चुनौतीयों को स्वीकार करना मेरी आदत है. जहां से भी मेरे नेता राहुल गांधी जी कहेंगे मैं लोक सभा चुनाव लड़ने तैयार हूं. नर्मदे हर'. इस दूसरे ट्वीट को कटाक्ष इसलिए कहा गया क्योंकि माना जा रहा है कि सबसे कठिन सीटों पर चुनाव लड़ने की सलाह देकर कमलनाथ ने दिग्विजय के सामने बड़ी चुनौती रख दी थी लेकिन दिग्विजय ने बड़ी ही शालीनता से इसका जवाब दे दिया. अपको बता दें कि दिग्विजय सिंह के राजगढ़ से लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चा जोरों पर थी क्योंकि उसे कांग्रेस का गढ़ माना जाता है लेकिन 2014 की मोदी लहर में यहां कमल खिला था. खुद दिग्विजय सिंह यहां से चुनाव जीत चुके हैं लेकिन कमलनाथ चाहते हैं कि दिग्विजय सिंह उस सीट से चुनाव लड़ें जहां कांग्रेस लंबे अरसे से नहीं जीत पाई है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

दिग्विजय सिंह भोपाल से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, मुख्यमंत्री कमलनाथ ने किया ऐलानदिग्विजय सिंह भोपाल से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, मुख्यमंत्री कमलनाथ ने किया ऐलानभोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भोपाल से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। खुद मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में इस बात का ऐलान किया। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि दिग्विजय सिंह भोपाल से लोकसभा चुनाव लडेंगे और पार्टी जल्द ही इसकी औपचारिक घोषणा भी कर देगी।
Read more »

कमलनाथ की चुनौती कबूल कर भोपाल से लड़ेंगे दिग्विजय सिंह-Navbharat Timesकमलनाथ की चुनौती कबूल कर भोपाल से लड़ेंगे दिग्विजय सिंह-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शनिवार को पत्रकारों के लिए आयोजित एक समारोह में कहा कि पार्टी की केंद्रीय चुनाव अभियान समिति ने तय किया है कि दिग्विजय सिंह भोपाल से चुनाव लड़ेंगे। कमलनाथ ने इससे पहले कहा था कि दिग्विजय को इंदौर या भोपाल जैसी किसी मुश्किल सीट से चुनाव लड़ना चाहिए।
Read more »

दिग्‍व‍िजय सिंह भोपाल से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, 30 साल से यहां जीत नहीं पाई है कांग्रेसदिग्‍व‍िजय सिंह भोपाल से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, 30 साल से यहां जीत नहीं पाई है कांग्रेसलोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019) में मध्‍यप्रदेश की भोपाल की सीट सबसे रोमांचक दंगल में तब्‍दील होती दिख रही है. कांग्रेस ने इस सीट से दिग्‍व‍िजय सिंह का नाम तय कर दिया है. अब देखते हैं कि बीजेपी किसे अपना उम्‍मीदवार बनाती है.
Read more »

दिग्विजय सिंह भोपाल से चुनाव लड़ेंगे, इससे मैं बहुत खुश हूं: कमलनाथ-Navbharat Timesदिग्विजय सिंह भोपाल से चुनाव लड़ेंगे, इससे मैं बहुत खुश हूं: कमलनाथ-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: 2003 के चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद से दिग्विजय सिंह ने चुनाव नहीं लड़ा है। डेढ़ दशक बाद पार्टी की सत्ता वापसी हुई और अब दिग्विजय सिंह चुनाव लड़ने को तैयार हैं। भोपाल से चुनाव लड़ाए जाने के फैसले से दिग्विजय सिंह खुश हैं या नहीं? इस पर कमलनाथ ने कहा,‘यह तो उन्हीं से पूछिए, मगर मैं तो खुश हूं।’
Read more »

दिग्विजय सिंह के खिलाफ भोपाल से चुनाव लड़ना चाहती हैं साध्वी प्रज्ञा ठाकुर!– News18 हिंदीदिग्विजय सिंह के खिलाफ भोपाल से चुनाव लड़ना चाहती हैं साध्वी प्रज्ञा ठाकुर!– News18 हिंदीमध्य प्रदेश की भोपाल सीट पर लोकसभा चुनाव लड़ने की उठापटक का दौर जारी है. कांग्रेस द्वारा दिग्विजय सिंह को वहां से लोकसभा प्रत्याशी बनाए जाने के तुरंत बाद ही साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने उन पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह देश के दुश्मन हैं. साध्वी ने उनके खिलाफ चुनाव लड़ने की मंशा भी जताई है
Read more »

LIVE: कांग्रेस ने जारी की 38 उम्मीदवारों की लिस्ट, दिग्विजय को भोपाल से टिकटLIVE: कांग्रेस ने जारी की 38 उम्मीदवारों की लिस्ट, दिग्विजय को भोपाल से टिकटकांग्रेस ने जारी की 38 उम्मीदवारों की लिस्ट, दिग्विजय को भोपाल से टिकट IndiaElects
Read more »

भोपाल से दिग्विजय के नाम पर मुहर, गढ़वाल से भाजपा नेता खंडूड़ी के बेटे को टिकटभोपाल से दिग्विजय के नाम पर मुहर, गढ़वाल से भाजपा नेता खंडूड़ी के बेटे को टिकटCongress declares 38 candidates in eighth list, Digvijay gets ticket from Bhopal | कांग्रेस ने 38 नाम तय किए, दिग्विजय ने शनिवार शाम कहा था- मेरी पसंद राजगढ़ सीट है सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे गुलबर्ग से तीसरी बार चुनाव लड़ेंगे, यह उनके राजनीतिक करियर का कुल 11वां चुनाव होगा सपना चौधरी को मथुरा से टिकट देने की चर्चा थी, लेकिन कांग्रेस ने महेश पाठक को उम्मीदवार बनाया
Read more »

कांग्रेस ने किया 38 उम्‍मीदवारों का ऐलान, भोपाल से दिग्विजय, नैनीताल से हरीश रावत– News18 हिंदीकांग्रेस ने किया 38 उम्‍मीदवारों का ऐलान, भोपाल से दिग्विजय, नैनीताल से हरीश रावत– News18 हिंदीकांग्रेस ने लोकसभा उम्‍मीदवारों की एक और लिस्‍ट जारी की है. इस लिस्‍ट में 38 उम्‍मीदवारों के नाम हैं. ElectionsWithNews18 BattleOf2019 INCIndia BJP4India
Read more »



Render Time: 2026-04-02 00:27:49