Uttar Pradesh Aaj Ka Mausam, 1 April 2026: यूपी में इस बार गर्मी अपने पुराने रिकॉर्ड तोड़ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार अप्रैल से जून तक तापमान सामान्य से अधिक रहेगा।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में इस बार गर्मी अपने तेवर दिखाने के लिए तैयार है। मौसम विभाग की ओर से जारी अप्रैल से जून 2026 तक के दीर्घकालिक पूर्वानुमान में संकेत दिए गए हैं कि इस बार न सिर्फ तापमान सामान्य से अधिक रहेगा, बल्कि लू के दिनों की संख्या भी बढ़ सकती है। ऐसे में लोगों को अभी से सतर्क रहने की जरूरत है।मौसम विभाग के अनुसार, इस बार गर्मी ज्यादा तीव्र होगी। दिन का तापमान तो बढ़ेगा ही, रात में भी राहत मिलने की संभावना कम है। रात का पारा भी सामान्य से ऊपर बना रह सकता है। मार्च महीने से ही इस ट्रेंड की शुरुआत हो चुकी है और बीता मार्च अब तक का दूसरा सबसे गर्म मार्च दर्ज किया गया है।अप्रैल महीने में सामान्य से अधिक बारिश की संभावना जताई गई है, लेकिन यह बारिश भीषण गर्मी से राहत देने में ज्यादा कारगर नहीं होगी। पश्चिमी विक्षोभ के चलते बीच-बीच में मौसम बदल सकता है, लेकिन कुल मिलाकर गर्मी का असर लगातार बना रहेगा।लखनऊ: दिन में तेज गर्मी, रात में बदला मौसमराजधानी लखनऊ में मंगलवार को तेज धूप और गर्मी का असर साफ दिखा। दिन का तापमान 37.
3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक रहा। यह मार्च का दूसरा सबसे गर्म दिन रहा।वहीं सोमवार रात का तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से 5.2 डिग्री अधिक था। हालांकि मंगलवार रात को मौसम ने अचानक करवट ली और तेज हवाओं के साथ बिजली चमकने लगी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ का असर बुधवार से समाप्त हो जाएगा और अगले तीन दिनों में तापमान में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।नोएडा: बारिश से मिली राहत, लेकिन बढ़ी किसानों की चिंतानोएडा में मंगलवार को हुई झमाझम बारिश से मौसम पूरी तरह बदल गया। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई और लोगों को ठंडक का अहसास हुआ। अधिकतम तापमान गिरकर 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो पहले की तुलना में 3-4 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान भी 18 से गिरकर 16 डिग्री सेल्सियस हो गया।हालांकि यह राहत अस्थायी है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक बारिश के आसार नहीं हैं, लेकिन 4 अप्रैल के आसपास फिर से हल्की बारिश हो सकती है। इस बदलते मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। इस समय गेहूं और अन्य फसलें पकने की स्थिति में हैं और तेज बारिश या आंधी से फसलों को नुकसान हो सकता है।गाजियाबाद: बदला मौसम, बारिश से मिली राहतगाजियाबाद और आसपास के इलाकों में भी मंगलवार शाम को मौसम ने अचानक करवट ली। दिनभर की तपिश के बाद बादल छाए और हल्की बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। यहां अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।बारिश के दौरान शहर की सड़कों और बाजारों में भी बदलाव देखने को मिला। कई लोग बारिश में भीगते नजर आए, वहीं बच्चों ने भी इस मौसम का भरपूर आनंद लिया।गर्मी से बचाव के लिए जरूरी सावधानियां कूलर और एसी की समय रहते सर्विस करवा लें दोपहर के समय धूप में निकलने से बचें पर्याप्त पानी और तरल पदार्थ का सेवन करें
उत्तर प्रदेश मौसम अपडेट उत्तर प्रदेश वेदर अपडेट उत्तर प्रदेश में आज का तापमान Uttar Pradesh Weather Update Uttar Pradesh Mein Aaj Ka Mausam Uttar Pradesh Weather Forecast Uttar Pradesh Weather Today Uttar Pradesh Temperature Today
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
जैसलमेर में आज आंधी-बारिश का अलर्ट: 40KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; तापमान में 2 डिग्री की गिरावटJaisalmer weather alert today. Follow Dainik Bhaskar (दैनिक भास्कर) Latest Updates.
Read more »
UP Weather Today, 31 March: लखनऊ-नोएडा समेत कई शहरों में बदलेगा मौसम, बारिश-आंधी के आसार; IMD का येलो अलर्टUttar Pradesh Aaj Ka Mausam, 31 March 2026: प्रदेश में गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। कई जिलों में हल्की बारिश और आंधी से लोगों को राहत मिली है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
Read more »
Uttarakhand Weather Today, 31 March: पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, मैदानी इलाकों में बढ़ेगी गर्मी, IMD अलर्टUttarakhand Aaj Ka Mausam, 31 March 2026: उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है।
Read more »
Uttarakhand Weather Today: पहाड़ों में वर्षा के आसार, मैदानी क्षेत्रों में चढ़ सकता है पाराउत्तराखंड में पहाड़ों पर वर्षा और मैदानी इलाकों में धूप-बादलों का खेल जारी है। मौसम विभाग ने आज भी पर्वतीय क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ वर्षा और अंधड़ का येलो अलर्ट जारी किया है।
Read more »
बारिश-ओले के कारण 6 डिग्री तक पारा गिरा,आज भी अलर्ट: कोटा में तेज बरसात, फसलों को नुकसान, जानें- अप्रैल में...Rajasthan weather forecast April 2026. Follow Rajasthan rain update, weather alert, April weather news on Dainik Bhaskar.
Read more »
जालोर में 3 अप्रैल को फिर बारिश की संभावना: आज भी बादल छाए, कई स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी दर्जJalore weather update 2026: Clouds, cold wind, rain expected April 3. Follow Dainik Bhaskar.
Read more »
