Jaisalmer weather alert today. Follow Dainik Bhaskar (दैनिक भास्कर) Latest Updates.
जैसलमेर जिले में बदलते मौसम के बीच सोमवार को बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। जहां एक ओर तापमान में गिरावट से आमजन को राहत मिली है, वहीं दूसरी ओर पश्चिमी विक्षोभ के असर से किसानों की चिंता अभी भी बनी हुई है। रविवार को संभावित ओलावृष्टि टमौसम विभाग ने सोमवार के लिए जैसलमेर में ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। विभाग के अनुसार, सक्रिय हुए नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जिले के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान बादलों की गर्जना के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार सक्रिय हुए नए पश्चिमी विक्षोभ के चलते सोमवार को जिले में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है।रविवार को दिनभर आसमान में बादलों की आवाजाही और तेज हवाओं के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिला। अधिकतम तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जिससे पिछले दिनों की भीषण गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिली। हालांकि ग्रामीण क्षेत्रों में तेज हवाओं के चलते धूलभरी आंधी चली, जिससे जनजीवन आंशिक रूप से प्रभावित रहा।रविवार के लिए मौसम विभाग ने ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी करते हुए भारी बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी दी थी। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई थी, क्योंकि रबी फसलों की कटाई का समय चल रहा है और अधिकतर फसलें खेतों में खुले में पड़ी हैं। हालांकि, राहत की बात यह रही कि बारिश और ओले नहीं गिरे, केवल तेज हवाएं चलीं, जिससे फसलों को बड़ा नुकसान नहीं हुआ। कृषि मौसम वैज्ञानिक अतुल गालव ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का असर सोमवार को भी बना रहेगा। मौसम विभाग ने किसानों को विशेष हिदायत दी है कि वे अपनी कटी हुई फसलों को सुरक्षित स्थानों पर रखें या तिरपाल आदि से ढंकने का प्रबंध करें, ताकि अचानक होने वाली बारिश से नुकसान न हो।जिले में तापमान में लगातार बदलाव जारी है। अधिकतम तापमान 35.
8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक है। इस तरह दिन और रात के तापमान में करीब 13 डिग्री का अंतर दर्ज किया गया।कृषि मौसम वैज्ञानिक अतुल गालव के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ का असर अभी जारी रहेगा। उन्होंने किसानों को सलाह दी है कि कटी हुई फसलों को सुरक्षित स्थान पर रखें या तिरपाल से ढंक दें, ताकि अचानक होने वाली बारिश से नुकसान से बचा जा सके।जैसलमेर में आज आंधी-बारिश का अलर्टजालोर में दो दिन बारिश की संभावनाग्वालियर-चंबल में ओले, भोपाल-जबलपुर में गिरेगा पानीटोंक में दूसरे-दिन भी छाए बादल, हल्की बारिश की संभावनागुरदासपुर का बाढ़ प्रभावित गांव राधे मां ने लिया गोदनैनीताल में बूंदाबांदी, 5 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट
Yellow Alert Jaisalmer Rajasthan Rain Alert 40 KMPH Winds Temperature Drop Western Disturbance India Jaisalmer News Monsoon Update
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
जैसलमेर में दिन गर्म, सुबह-शाम ठिठुरन: पारा 26 डिग्री के पार, बादलों की आवाजाही के बीच तापमान बढ़ाJaisalmer weather update: Temperature crosses 26°C, bringing partial relief from night chill. Follow Dainik Bhaskar Latest Updates.
Read more »
जैसलमेर में आज बारिश की संभावना: वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से बदला मौसम, सरसों और ईसबगोल की फसल पर संकटWestern Disturbance affects Jaisalmer weather, impacting mustard & isabgol crops. Follow Dainik Bhaskar latest updates.
Read more »
एमपी में आंधी, बारिश और ओलों से फसलें आड़ीं: उज्जैन, धार समेत 25 जिलों में नुकसान की आशंका, प्रशासन ने शुरू ...Madhya Pradesh weather alert: 4th weather change in Feb. Follow Dainik Bhaskar Latest Updates.
Read more »
जैसलमेर में आज हीटवेव का येलो अलर्ट: तापमान सामान्य से 7.8 डिग्री ज्यादा, 26 दिन पहले चली लूJaisalmer heatwave yellow alert issued. Follow Dainik Bhaskar.
Read more »
झारखंड में आज बिगड़ा रहेगा मौसम: पूरे राज्य में आंधी, वज्रपात और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, 60-70 km/h रहेगी ...Jharkhand weather today orange alert for hailstorm and thunderstorm. Follow Dainik Bhaskar Latest Updates.
Read more »
वाराणसी में मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट: 50-60KM की रफ्तार से चली हवा,3 डिग्री तापमान में आई गिरावटVaranasi weather alert: Orange alert issued as winds reach 60KMh. Follow Dainik Bhaskar for latest updates.
Read more »
