'तमिलनाडु में 'अम्मा की अच्छी सरकार' वापस लाएगा NDA', पीयूष गोयल का चुनावी शंखनाद

Piyush Goyal Tamil Nadu BJP News

'तमिलनाडु में 'अम्मा की अच्छी सरकार' वापस लाएगा NDA', पीयूष गोयल का चुनावी शंखनाद
DMK Congress Alliance CorruptionTamil Nadu Elections 2024NDA Victory Tamil Nadu
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 67 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 54%
  • Publisher: 53%

केंद्रीय मंत्री और तमिलनाडु भाजपा चुनाव प्रभारी पीयूष गोयल ने द्रमुक-कांग्रेस गठबंधन की आलोचना करते हुए उन्हें ''भ्रष्ट'' करार दिया और खराब कानून-व्यवस्था के लिए जिम्मेदार बताया।

एएनआई, चेन्नई। केंद्रीय मंत्री और तमिलनाडु भाजपा चुनाव प्रभारी पीयूष गोयल ने द्रमुक-कांग्रेस गठबंधन की आलोचना करते हुए उन्हें ''भ्रष्ट'' करार दिया और खराब कानून-व्यवस्था के लिए जिम्मेदार बताया। राजग की जीत पर विश्वास व्यक्त करते हुए गोयल ने दिवंगत जे.

जयललिता की शासन शैली की वापसी का वादा किया। पीयूष गोयल ने मंगलवार को पत्रकारों से कहा, ''मजबूत गठबंधन राजग ने भ्रष्ट द्रमुक सरकार को हराने और समाप्त करने के लिए अभियान शुरू कर दिया है। द्रमुक-कांग्रेस गठबंधन उच्च स्तर की भ्रष्टाचार, खराब कानून-व्यवस्था और तमिलनाडु के किसानों, मछुआरों, युवाओं और महिलाओं के साथ विश्वासघात के लिए जिम्मेदार है।'' गोयल ने कहा कि मजबूत राजग ने भ्रष्ट द्रमुक सरकार को हराने और समाप्त करने के लिए अभियान शुरू कर दिया है। तमिलनाडु के लोग इस भ्रष्ट सरकार से थक चुके हैं; वे 'अम्मा' की अच्छी सरकार जैसे शासन की चाह रखते हैं। यह चुनाव तमिलनाडु के लोगों के भविष्य का निर्धारण करेगा। आगे कहा कि ईपीएस के नेतृत्व में राजग विजयी होगा और यहां अच्छी सरकार वापस लाएगा। हम सभी एक परिवार की तरह मिलकर काम कर रहे हैं। हम सुनिश्चित करेंगे कि तमिलनाडु के लोग उस अच्छी सरकार की वापसी देखें। यहां के लोग बदलाव चाहते हैं। उन्होंने अभिनेता-राजनेता विजय के राजनीतिक प्रभाव को भी खारिज कर राज्य की राजनीतिक क्षेत्र में फिल्म सितारों की पिछली विफलताओं का हवाला दिया। गोयल ने कहा, ''मुझे नहीं लगता कि विजय को तमिलनाडु के लोगों, उनकी संस्कृति और तमिलनाडु की राजनीति की कोई समझ है। अतीत में कई फिल्म सितारे आए हैं और तमिलनाडु के लोगों ने उन्हें अस्वीकार कर दिया है। एमजीआर और जयललिता अनुभवी राजनेता थे और वर्षों तक लोगों की सेवा करने के बाद वे मुख्यमंत्री बने।'' तमिलनाडु में 23 अप्रैल को एक चरण में मतदान होगा।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

DMK Congress Alliance Corruption Tamil Nadu Elections 2024 NDA Victory Tamil Nadu Jayalalithaa Governance Style Return Piyush Goyal Criticizes DMK Congress Actor Vijay Political Influence In Tamil Nadu Tamil Nadu Law And Order Concerns

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

'बिहार के लोगों के साथ धोखा', CM नीतीश के इस्तीफे पर प्रशांत किशोर का हमला, पूछा- अब 1 करोड़ नौकरी कौन देगा?'बिहार के लोगों के साथ धोखा', CM नीतीश के इस्तीफे पर प्रशांत किशोर का हमला, पूछा- अब 1 करोड़ नौकरी कौन देगा?राज्यसभा सदस्य चुने जाने के बाद नीतीश कुमार के MLC पद से इस्तीफा देने और जल्द ही मुख्यमंत्री पद छोड़ने की खबर से बिहार की सियासत गरमा गई है। जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने इस पर भाजपा और NDA पर हमला बोला।
Read more »

बिहार में होगा BJP का मुख्यमंत्री, JDU से बनेंगे 2 डिप्टी CM; NDA में मंथन के बीच सामने आए नाम!बिहार में होगा BJP का मुख्यमंत्री, JDU से बनेंगे 2 डिप्टी CM; NDA में मंथन के बीच सामने आए नाम!नीतीश कुमार के विधान परिषद से इस्तीफे Nitish Kumar Resignation के बाद बिहार में नए मुख्यमंत्री के नाम पर एनडीए में मंथन जारी है। खरमास के बाद 15 अप्रैल तक नई सरकार बनने की संभावना है।
Read more »

'2027 में फिर बनेगी यूपी में NDA सरकार', आशीष पटेल ने की पंचायत चुनाव के तैयारियों की हुई समीक्षा'2027 में फिर बनेगी यूपी में NDA सरकार', आशीष पटेल ने की पंचायत चुनाव के तैयारियों की हुई समीक्षामंत्री आशीष पटेल ने गोंडा में पंचायत चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की, लेकिन गठबंधन पर अंतिम निर्णय राष्ट्रीय स्तर पर होगा। उन्होंने 'धुरंधर-2' फिल्म और जाली नोटों के नेक्सस पर सरकार की कड़ी कार्रवाई की प्रतिबद्धता दोहराई।
Read more »



Render Time: 2026-04-01 22:09:28