नीतीश कुमार को अंधेरे में रख कर कौन चला रहा है तीर? एक खामोशी और न जाने कितने सवाल

Nitish Kumar Bihar Cm Resignation News

नीतीश कुमार को अंधेरे में रख कर कौन चला रहा है तीर? एक खामोशी और न जाने कितने सवाल
Nitish Kumar Cm IsteefaNitish Kumar Latest NewsBihar News
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 157 sec. here
  • 13 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 97%
  • Publisher: 51%

Bihar Politics: नीतीश कुमार का विधानपरिषद से यूं चुपचाप विदा लेना बहुत कुछ बता रहा है। जो नीतीश कुमार डंके की चोट पर महागठबंधन से NDA में पाला बदलते रहे, वो आखिर क्यों इस बड़े मौके पर चुप रहे। इसको लेकर सवाल उठ रहे हैं।

पटना: सीएम नीतीश कुमार ने विधानपरिषद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद से बिहार में सियासी हलचल तो तेज हो गई, लेकिन नीतीश की चुप्पी ने कई सवाल खड़े कर दिए। बिहार के सियासी हालात और राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की रहस्यमय चुप्पी बशीर बद्र के एक शेर की याद दिलाती है कि 'कुछ तो रहीं होंगी मजबूरियां उनकी, यूं कोई बेवफा नहीं होता। जी तो बहुत चाहता है कि सच बोलूं, क्या कहें हौसला नहीं होता।'नीतीश की चुप्पी के क्या मायनेराज्यसभा जाने और मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद सजग मुख्यमंत्री से चुप्प मुख्यमंत्री का सफर न जाने क्यों कुछ सोचने को बाध्य करता है। ये संशय के माहौल को विश्लेषित करने की जरूरत पर इशारा भी करता है। विश्लेषण की जरूरत तो इस बात की भी है कि संशय का ऐसा माहौल बनाने के जिम्मेवार कौन हैं? इस यक्ष प्रश्न के जवाब तक पहुंचने के लिए कुछ स्थितियों को समझना होगा। समझिए, बिहार में बदलती राजनीति के सुर को।नीतीश का इस्तीफा प्रकरणराज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एमएलसी पद से इस्तीफा देना उतना नहीं चौंकाता, जितना कि उनके इस्तीफा देने का तरीका। खास कर उस व्यक्ति के सापेक्ष जिन्होंने शुचिता की राजनीति की, संविधान का और संवैधानिक संस्था का सम्मान किया, सदन पर मत्था टेका। लेकिन अलविदा कहने के सामान्य शिष्टाचार से भी खुद को अलग रखा। 20 साल तक जिस सदन के आधार पर राज्य के 10 बार मुख्यमंत्री बनने की शपथ ली उसे निहारने तक की जरूरत नहीं समझी। वह भी मुख्यमंत्री आवास से चंद कदम दूर। सहज रूप से विश्वसनीय नहीं लगता। और तो और, सदन से इस्तीफा देने के लहजे में शब्द की कंजूसी लेखनी के मजबूत सिपाही नीतीश कुमार के किरदार के विपरीत स्वभाव सा दिखता है। त्यागपत्र देते क्या लिखा, एक बानगी देखिए।विदाई पर आभार का एक शब्द तक नहीं?सदन के प्रति आभार ,सम्मान कुछ नहीं। वह भी उस मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जो समृद्धि यात्रा की दौड़ में खुद को शामिल कर अब भी अपनी राजनीति को बुलंद कर रहे हैं। ऐसे में संशय होता है कि नीतीश कुमार को अंधेरे में रख कर कौन चला रहा है तीर?'25 से 30, फिर से नीतीश' का क्या हुआबिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान 25 से 30 फिर से नीतीश के न जाने कितने बोर्ड लगाए गए होंगे। NDA की बंपर जीत के आधार में इस स्लोगन के महत्व को कमतर नहीं आंका जा सकता। जनादेश का सम्मान करने वाले राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जनादेश का अपमान क्यों करते दिख रहे हैं? सवाल फिर खड़ा होता है कि नीतीश कुमार को अंधेरे में रख कर कौन चला रहा है तीर?जदयू कार्यालय में नरेंद्र मोदी का 'प्रवेश'बिहार विधान सभा 2025 कुछ ऐतिहासिक तथ्य छोड़ गया है। बिहार के राजनीतिक का यह इतिहास ही है कि पीएम नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार की तस्वीर भाजपा और जदयू कार्यालय में सम्मान और बुलंद नारों के साथ लगाए गए। इतिहास तो यह भी है कि अखबार में नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार की तस्वीर क्या छपी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एनडीए नेताओं का भोज ही रद्द कर दिया था। बाढ़ के दौरान जो सहायता राशि गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने भिजवाई थी, उसे तक वापस कर दिया गया। आज क्या हुआ कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ही बिहार से बाहर करने की राजनीति का बखान हो रहा है। आयोग की बहालीकुछ माह पहले जब विभिन्न आयोग के पद भरे गए थे तब जनता दल यू के प्रवक्ता नीरज कुमार की आपत्ति आई थी। उन्होंने तब मीडिया से बात करते कहा था कि आयोग में जिन चेहरों को लाया गया है, मुझे यह नहीं लगता कि यह मुख्यमंत्री की पसंद होगी। उनकी इस आपत्ति पर तब सवाल भी उठा था कि आखिर आयोग के विभिन्न पदों को कौन भर रहा है और किसके निर्देश पर भरा जा रहा है। जाहिर है कि जैसा दिख रहा है, वैसा है नहीं।.

पटना: सीएम नीतीश कुमार ने विधानपरिषद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद से बिहार में सियासी हलचल तो तेज हो गई, लेकिन नीतीश की चुप्पी ने कई सवाल खड़े कर दिए। बिहार के सियासी हालात और राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की रहस्यमय चुप्पी बशीर बद्र के एक शेर की याद दिलाती है कि 'कुछ तो रहीं होंगी मजबूरियां उनकी, यूं कोई बेवफा नहीं होता। जी तो बहुत चाहता है कि सच बोलूं, क्या कहें हौसला नहीं होता।'नीतीश की चुप्पी के क्या मायनेराज्यसभा जाने और मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद सजग मुख्यमंत्री से चुप्प मुख्यमंत्री का सफर न जाने क्यों कुछ सोचने को बाध्य करता है। ये संशय के माहौल को विश्लेषित करने की जरूरत पर इशारा भी करता है। विश्लेषण की जरूरत तो इस बात की भी है कि संशय का ऐसा माहौल बनाने के जिम्मेवार कौन हैं? इस यक्ष प्रश्न के जवाब तक पहुंचने के लिए कुछ स्थितियों को समझना होगा। समझिए, बिहार में बदलती राजनीति के सुर को।नीतीश का इस्तीफा प्रकरणराज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एमएलसी पद से इस्तीफा देना उतना नहीं चौंकाता, जितना कि उनके इस्तीफा देने का तरीका। खास कर उस व्यक्ति के सापेक्ष जिन्होंने शुचिता की राजनीति की, संविधान का और संवैधानिक संस्था का सम्मान किया, सदन पर मत्था टेका। लेकिन अलविदा कहने के सामान्य शिष्टाचार से भी खुद को अलग रखा। 20 साल तक जिस सदन के आधार पर राज्य के 10 बार मुख्यमंत्री बनने की शपथ ली उसे निहारने तक की जरूरत नहीं समझी। वह भी मुख्यमंत्री आवास से चंद कदम दूर। सहज रूप से विश्वसनीय नहीं लगता। और तो और, सदन से इस्तीफा देने के लहजे में शब्द की कंजूसी लेखनी के मजबूत सिपाही नीतीश कुमार के किरदार के विपरीत स्वभाव सा दिखता है। त्यागपत्र देते क्या लिखा, एक बानगी देखिए।विदाई पर आभार का एक शब्द तक नहीं?सदन के प्रति आभार ,सम्मान कुछ नहीं। वह भी उस मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जो समृद्धि यात्रा की दौड़ में खुद को शामिल कर अब भी अपनी राजनीति को बुलंद कर रहे हैं। ऐसे में संशय होता है कि नीतीश कुमार को अंधेरे में रख कर कौन चला रहा है तीर?'25 से 30, फिर से नीतीश' का क्या हुआबिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान 25 से 30 फिर से नीतीश के न जाने कितने बोर्ड लगाए गए होंगे। NDA की बंपर जीत के आधार में इस स्लोगन के महत्व को कमतर नहीं आंका जा सकता। जनादेश का सम्मान करने वाले राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जनादेश का अपमान क्यों करते दिख रहे हैं? सवाल फिर खड़ा होता है कि नीतीश कुमार को अंधेरे में रख कर कौन चला रहा है तीर?जदयू कार्यालय में नरेंद्र मोदी का 'प्रवेश'बिहार विधान सभा 2025 कुछ ऐतिहासिक तथ्य छोड़ गया है। बिहार के राजनीतिक का यह इतिहास ही है कि पीएम नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार की तस्वीर भाजपा और जदयू कार्यालय में सम्मान और बुलंद नारों के साथ लगाए गए। इतिहास तो यह भी है कि अखबार में नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार की तस्वीर क्या छपी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एनडीए नेताओं का भोज ही रद्द कर दिया था। बाढ़ के दौरान जो सहायता राशि गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने भिजवाई थी, उसे तक वापस कर दिया गया। आज क्या हुआ कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ही बिहार से बाहर करने की राजनीति का बखान हो रहा है। आयोग की बहालीकुछ माह पहले जब विभिन्न आयोग के पद भरे गए थे तब जनता दल यू के प्रवक्ता नीरज कुमार की आपत्ति आई थी। उन्होंने तब मीडिया से बात करते कहा था कि आयोग में जिन चेहरों को लाया गया है, मुझे यह नहीं लगता कि यह मुख्यमंत्री की पसंद होगी। उनकी इस आपत्ति पर तब सवाल भी उठा था कि आखिर आयोग के विभिन्न पदों को कौन भर रहा है और किसके निर्देश पर भरा जा रहा है। जाहिर है कि जैसा दिख रहा है, वैसा है नहीं।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Nitish Kumar Cm Isteefa Nitish Kumar Latest News Bihar News Bihar Politics नीतीश कुमार नीतीश कुमार न्यूज नीतीश कुमार मुख्यमंत्री इस्तीफा नीतीश कुमार मुख्यमंत्री इस्तीफा कब देंगे बिहार पॉलिटिकल न्यूज

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Bihar Politics: बिहार बीजेपी अध्यक्ष ने कर दिया कंफर्म, नीतीश कुमार ही करेंगे NDA का नेतृत्वBihar Politics: बिहार बीजेपी अध्यक्ष ने कर दिया कंफर्म, नीतीश कुमार ही करेंगे NDA का नेतृत्वBihar Politics: बिहार में एनडीए के नेतृत्व को लेकर लगातार उठ रहे सवाल का जवाब मिल गया है. बिहार बीजेपी अध्यक्ष ने साफ कर दिया कि विधानसभा चुनाव में एनडीए का नेतृत्व कौन करेगा.
Read more »

Bihar Politics: JDU कार्यालय में NDA का प्रेस कांफ्रेंस, संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन के 5वें चरण की घोषणाBihar Politics: JDU कार्यालय में NDA का प्रेस कांफ्रेंस, संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन के 5वें चरण की घोषणाBihar Politics: पटना के जेडीयू कार्यालय में आज NDA का संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस हुआ है, जिसमें एनडीए संयुक्त सम्मेलन के पांचवें चरण की घोषणा की गई है.
Read more »

Bihar: बजट से पहले RJD ने उठाए NDA पर सवाल, कहा- '20 साल कर रहे राज, फिर भी साक्षरता दर सबसे कम'Bihar: बजट से पहले RJD ने उठाए NDA पर सवाल, कहा- '20 साल कर रहे राज, फिर भी साक्षरता दर सबसे कम'Bihar Politics Before budget RJD raised questions NDA government, बजट से पहले RJD ने उठाए NDA पर सवाल, कहा- '20 साल कर रहे राज, फिर भी साक्षरता दर सबसे कम' | बिहार | राज्य
Read more »

बिहार चुनाव में नीतीश कुमार होंगे NDA के CM फेस, BJP और JDU में बनी सहमतिबिहार चुनाव में नीतीश कुमार होंगे NDA के CM फेस, BJP और JDU में बनी सहमतिBihar Politics: Nitish Kumar ही होंगे NDA के CM फेस, BJP और JDU में बनी सहमति | BREAKING
Read more »

‘Cant Pull This Much Crowd In Gujarat...’: PM Modi Praises Rally Turnout In Bihar Days After Diwali‘Cant Pull This Much Crowd In Gujarat...’: PM Modi Praises Rally Turnout In Bihar Days After DiwaliPM Narendra Modi added that under the leadership of Bihar CM Nitish Kumar, NDA will break all its previous records of victory as Bihar will give NDA its biggest ever mandate.
Read more »

Bihar Politics: ओवैसी, मायावती और पीके ने आसान कर दिया NDA का काम, बन गए 'दोधारी तलवार'Bihar Politics: ओवैसी, मायावती और पीके ने आसान कर दिया NDA का काम, बन गए 'दोधारी तलवार'बिहार विधानसभा चुनाव में बसपा, एआईएमआईएम और जन सुराज जैसे दलों ने महागठबंधन के लिए मुश्किलें खड़ी कीं। इन दलों ने एनडीए विरोधी वोटों को विभाजित करके कई सीटों पर परिणाम को प्रभावित किया। एमआईएम ने सीमांचल में महागठबंधन को नुकसान पहुंचाया, जबकि जन सुराज ने युवा वोटरों को आकर्षित किया। बसपा ने भी कुछ सीटों पर एनडीए को नुकसान पहुंचाया। इन दलों के कारण...
Read more »



Render Time: 2026-04-01 18:38:35