Rajasthan weather forecast April 2026. Follow Rajasthan rain update, weather alert, April weather news on Dainik Bhaskar.
राजस्थान में एक्टिव वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से आज भी 7 जिलों में आंधी-बारिश की संभावना है। अप्रैल के पहले सप्ताह में भी इस सिस्टम का असर रहेगा। सोमवार को इस सिस्टम का सबसे अधिक प्रभाव रहा।कई जिलों में तेज हवा चली और बारिश हुई। कोटा में कुछ स्थानों पर बारिश के साथ ओले भी गिरे। मौसम के इस बदलाव से दिन के तापमान में 6 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई।पिछले 24 घंटे में अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, दौसा, सवाई मोधपुर, कोटा, बूंदी, बारां, झालावाड़, टोंक के अलावा जयपुर, अजमेर के आंशिक एरिया में बादल छाए और कई स्थानों पर तेज हवा चली। इन जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। वहीं, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, बीकानेर और इनके आसपास के एरिया में बादल छाए और हल्की बारिश हुई। कोटा में 20.
4MM बरसात हुई और इस दौरान कुछ स्थानों पर ओले गिरे। अलवर के कोटकासिम में 5MM और टपूकड़ा में 3MM बारिश रिकॉर्ड हुई। बारिश वाले इलाकों में फसलों को भी नुकसान हुआ है।आंधी-बारिश होने से मौसम में जो बदलाव हुआ, उससे गर्मी कम हो गई। सीकर, चूरू, पिलानी, जयपुर, फतेहपुर, झुंझुनूं, अलवर, कोटा समेत कई शहरों में सोमवार दिन का अधिकतम तापमान 2 से 6 डिग्री तक गिर गया। सबसे अधिक अधिकतम तापमान कोटा और चित्तौड़गढ़ में 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार राजस्थान में एक्टिव वेदर सिस्टम का असर अप्रैल में भी रहेगा। पहले सप्ताह में बारिश की संभावना है। हालांकि, दो-तीन दिन में इस सिस्टम का असर कम होने लगेगा। इसके बाद गर्मी बढ़ेगी।बारिश-ओले के कारण 6 डिग्री तक पारा गिरा,आज भी अलर्टहिमाचल के 5 जिलों में आज आंधी-तूफान की चेतावनीशिमला-कुमारसैन में भारी बारिश-ओलावृष्टिहरियाणा के 6 जिलों में बूंदाबांदीबिलासपुर-गौरेला में तेज हवाओं के साथ बारिशगाजियाबाद में टेम्प्रेचर 20.5°C
April Weather Rain Alert IMD Forecast Western Disturbance Weather Update Rajasthan News Indian Meteorology
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
जयपुर समेत 27 जिलों में आज बारिश की चेतावनी: माउंट आबू में 24 घंटे में 7 इंच पानी बरसा, अब तक सामान्य से 13...Rajasthan Weather Monsoon Rainfall 22 June 2025 Update. Follow Jaipur Kota Ajmer Weather Forecast Alert District-wise Updates On Dainik Bhaskar (दैनिक भास्कर) .
Read more »
राजस्थान में कल 27 जिलों में बारिश की चेतावनी: बिजली गिरने से दो की मौत; दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया यु...Rajasthan Weather Monsoon Rainfall [29 June 2025] Update. Follow Jaipur Kota Ajmer Weather Forecast Alert District-wise Updates On Dainik Bhaskar (दैनिक भास्कर) .
Read more »
32 जिलों में आज भी बारिश का अलर्ट: सवाई माधोपुर में सड़कों पर पानी भरा, 24 घंटे में बीसलपुर का जलस्तर 42 सेम...Rajasthan Weather Monsoon Rainfall Update. Follow Jaipur Kota Ajmer Weather Forecast Alert District-wise Updates On Dainik Bhaskar (दैनिक भास्कर) .
Read more »
राजस्थान में 15 दिन की बारिश में भरे 21 बांध: रेगिस्तानी इलाकों में सबसे कम पानी बरसा; अब दो हफ्ते तक बरसात...Rajasthan Weather Rainfall Update. Follow Jaipur Kota Ajmer Weather Forecast Alert District-wise Updates On Dainik Bhaskar (दैनिक भास्कर) .
Read more »
राजस्थान में बारिश से मकान गिरा, महिला की मौत: 9 घंटे बरसात के बाद घर, एसपी-कलेक्टर ऑफिस डूबे, 25 जिलों के ...Rajasthan Weather Monsoon Rainfall Update. Follow Jaipur Kota Ajmer Weather Forecast Alert District-wise Updates On Dainik Bhaskar (दैनिक भास्कर) .
Read more »
जयपुर में तेज बारिश, सीकर में बच्चों ने नाव चलाई: पानी में गिरा मोबाइल नहीं मिला तो रोने लगा युवक, 27 जिलों...Rajasthan Weather Rainfall Update. Follow Jaipur Kota Ajmer Weather Forecast Alert District-wise Updates On Dainik Bhaskar (दैनिक भास्कर) .
Read more »
