राजस्थान में कल 27 जिलों में बारिश की चेतावनी: बिजली गिरने से दो की मौत; दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया यु...

Rajasthan Monsoon 2025 News

राजस्थान में कल 27 जिलों में बारिश की चेतावनी: बिजली गिरने से दो की मौत; दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया यु...
Monsoon Rainfall Prediction RajasthanRajasthan Weather Forecast
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 146 sec. here
  • 6 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 69%
  • Publisher: 51%

Rajasthan Weather Monsoon Rainfall [29 June 2025] Update. Follow Jaipur Kota Ajmer Weather Forecast Alert District-wise Updates On Dainik Bhaskar (दैनिक भास्कर) .

बिजली गिरने से दो की मौत; दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया युवक नदी में डूबामानसून रविवार को पूरे राजस्थान को कवर करते हुए पाकिस्तान तक पहुंच गया। अमूमन मानसून 8 जुलाई तक पूरे राजस्थान को कवर करता है, ले​किन इस बार मानसून ने 29 जून को ही पूरे राजस्थान को कवर कर लिया। रविवार को अलवर, भरतपुर, दौसा, करौली, धौलपुर, डूंगरपुर, प्रसिरोही में रविवार को सुबह 3.

30 बजे से 4 घंटे तक तेज बारिश हुई। इसके बाद रुक-रुक कर 11 बजे तक बारिश होती रही। यहां पालड़ी एम थाना इलाके में एक कैंपर गाड़ी निर्माणाधीन पुलिया के पास कच्चे रास्ते पर पानी के तेज बहाव में फंस गई। आसपास के लोगों ने गाड़ी सवार 4 लोगों सुरक्षित बाहर निकाला। कालिंद्री थाना इलाके के बावली गांव में कार बह गई। ग्रामीणों ने रस्सी की मदद से ड्राइवर को बाहर निकाला। तेज बारिश के कारण पाली में कई जगह बरसाती नदियां उफान मारने लगी। अलवर के बानसूर, बहरोड़, नीमराणा समेत कई इलाकों में सड़कों पर एक से डेढ़ फीट तक पानी भर गया। कोटपूतली की फौजा वाली ढाणी में बिजली गिरने से 1 युवक की मौत हो गई। वहीं सिरोही में एक बच्चे की बिजली गिरने से जान चली गई। उधर, जयपुर से दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गए युवक की टोंक जिले में बनास नदी में डूबने से मौत हो गई। मौसम विभाग ने 30 जून को 27 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।भरतपुर के राराह कस्बे में सबसे ज्यादा 104MM बरसात पिछले 24 घंटे के दौरान डूंगरपुर के फलौज में 42MM, गणेशपुर में 34MM, अलवर के मुंडावर में 50MM, तिजारा में 22MM, हरसौली में 36MM, मालाखेड़ा में 37MM, बानसूर में 47MM और बहरोड़ में 26MM बरसात दर्ज हुई। भरतपुर के कुम्हेर में 73MM, डीग में 45MM, नदबई में 15MM, पाली के बाली में 55MM, सोजत में 48MM, प्रतापगढ़ के पीपलखूंट में 27MM, जालोर के सायला में 72MM, राजसमंद के केलवाड़ा में 47MM बरसात दर्ज हुई। सबसे ज्यादा 104MM बरसात भरतपुर में यूपी बॉर्डर के पास स्थित राराह कस्बे में दर्ज हुई। सिरोही के कालिंद्री थाना इलाके के बावली गांव की नाडी में कार बह गई। ग्रामीणों ने रस्सी के सहारे ड्राइवर को बाहर निकाला।लगातार हो रही बारिश के कारण पूर्वी राजस्थान के सभी शहरों में तापमान भी 30 से 36 डिग्री के बीच दर्ज हो रहा है। बीकानेर संभाग के एरिया में बारिश का दौर कमजोर पड़ने से यहां गर्मी फिर से तेज हो गई। रविवार को श्रीगंगानगर में दिनभर हल्की धूप रही, जिससे यहां अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री और बीकानेर में 40.8 ​डिग्री दर्ज हुआ। चूरू में तापमान 39.2 डिग्री, फलोदी में 37.8 डिग्री, जैसलमेर में 36.5 डिग्री, बाड़मेर में 34.5 डिग्री, पिलानी में 37.2 डिग्री, फतेहपुर में 37.2 डिग्री, हनुमानगढ़ में 37.7 डिग्री और नागौर में 36.8 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज हुआ।मौसम विभाग से जारी रिपोर्ट के मुताबिक राजस्थान में मानसून के इस सीजन में अब तक औसत से 152 फीसदी ज्यादा बरसात हो चुकी है। राजस्थान में 1 से 28 जून तक 46.6MM औसत बरसात होती है, जबकि इस सीजन में अब तक कुल 117.3MM औसत बरसात हो चुकी है।तेज बारिश से बानसूर कस्बे की नारायण नगर और बाईपास रोड कॉलोनी में 2 से 3 फीट तक पानी भर गया। सिरोही में एक कैंपर गाड़ी निर्माणाधीन पुलिया के पास कच्चे रास्ते पर पानी के तेज बहाव में फंस गई। गाड़ी में सवार 4 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। पाली की अरावली पर्वतमाला में हो रही तेज बारिश के चलते मघाई नदी उफान पर आ गई है। सुबह 8 बजे तक नदी का जलस्तर सूर्य मंदिर पुल के बराबर पहुंच गया।उदयपुर में सुबह छह बजे से रिमझिम बारिश का दौर शुरू हुआ था।अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा!पूरे हरियाणा में छाया मानसून, 16 जिलों में बारिशभोपाल, ग्वालियर समेत कई जिलों में बारिशलखनऊ में रुक-रुककर हुई बारिशहिमाचल में मानसून में 8 सेफ टूरिस्ट डेस्टिनेशनउत्तराखंड में भारी बारिश, देहरादून में दो मकान ढहे

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

Monsoon Rainfall Prediction Rajasthan Rajasthan Weather Forecast

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में भूस्खलन से दो तीर्थयात्रियों की मौत, चार घायलउत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में भूस्खलन से दो तीर्थयात्रियों की मौत, चार घायलउत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में भूस्खलन से दो तीर्थयात्रियों की मौत, चार घायल
Read more »

आगरा में झमाझम बारिश, 62 जिलों में भी अलर्ट: यूपी में 18 जून को गोरखपुर से मानसून की एंट्री; वाराणसी देश मे...आगरा में झमाझम बारिश, 62 जिलों में भी अलर्ट: यूपी में 18 जून को गोरखपुर से मानसून की एंट्री; वाराणसी देश मे...यूपी में भीषण गर्मी के बीच बारिश का दौर शुरू हो गया है। आज 62 जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और बारिश की चेतावनी है।
Read more »

बिलासपुर में बिजली गिरने से बच्चे की मौत: दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलने गया था; गली-मोहल्लों में भरा बारिश क...बिलासपुर में बिजली गिरने से बच्चे की मौत: दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलने गया था; गली-मोहल्लों में भरा बारिश क...बिलासपुर में रविवार को आकाशीय बिजली की चपेट में आने से बच्चे की मौत हो गई। शनिवार की शाम हुई बारिश से दिन का अधिकतम तापमान 2 डिग्री कम रहा। रविवार शाम को मौसम बदला, गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश हुई। इस
Read more »

राजस्थान के भरतपुर जिले में वज्रपात से दो लोगों की मौतराजस्थान के भरतपुर जिले में वज्रपात से दो लोगों की मौतराजस्थान के भरतपुर जिले में वज्रपात से दो लोगों की मौत
Read more »

उमरिया में दो बाइकों जबरदस्त भिड़ंत: 2 युवकों की जान गई, एक गंभीर घायलउमरिया में दो बाइकों जबरदस्त भिड़ंत: 2 युवकों की जान गई, एक गंभीर घायलउमरिया में दो बाइकों की भीषण टक्कर में 2 युवकों की मौत हो गई। एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जबलपुर रेफर किया गया है।
Read more »

पूर्णिया, कटिहार... बिहार के 22 जिलों में बारिश मचाएगी गदर, IMD का अलर्टपूर्णिया, कटिहार... बिहार के 22 जिलों में बारिश मचाएगी गदर, IMD का अलर्टBihar Weather Today: पूर्णिया, कटिहार... बिहार के 22 जिलों में बारिश मचाएगी गदर, आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी
Read more »



Render Time: 2026-04-02 00:26:45