मुझसे क्या झगड़ते हो, अपनी बीवी संभाल नहीं सके: पड़ोसी की यही बात बनी मथुरा के डबल मर्डर की वजह; भाई बोला- तं...

Mathura Double Murder Big News Uttar Pradesh Broth News

मुझसे क्या झगड़ते हो, अपनी बीवी संभाल नहीं सके: पड़ोसी की यही बात बनी मथुरा के डबल मर्डर की वजह; भाई बोला- तं...
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 287 sec. here
  • 6 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 118%
  • Publisher: 51%

Mathura Double Murder Big News Uttar Pradesh Brother kills Sibling and Niece मथुरा में बड़े भाई को सिर्फ इसलिए चाकू से गोदकर मार डाला गया, क्योंकि छोटे भाई को शक था कि उसकी बीवी से भाई का अफेयर है।

पड़ोसी की यही बात बनी मथुरा के डबल मर्डर की वजह; भाई बोला- तंत्र-मंत्र करता था27 जून। दोपहर का वक्त था। मथुरा में रहने वाले खिल्लन का अपने पड़ोसी से झगड़ा हो गया। पड़ोसी ने भी उसकी चुटकी ले ली। कहने लगा- मुझसे क्या झगड़ते हो, तुम तो अपनी ही बीवी को नहीं संभाल सके.

.. पहले अपने घर को संभालो। खिल्लन को भी शक था कि उसकी पत्नी कापड़ोसी की बात पर वह पूरा दिन झल्लाया रहा। रात 9.15 बजे वह खुद पर काबू नहीं रख पाया। उसने बड़े भाई संजय पर चाकू से हमला कर दिया। बचाने आई भतीजी अंजलि को भी चाकू से गोद डाला। मारना तो वह भतीजे पृथ्वी को भी चाहता था, लेकिन घरवाले आ गए और खिल्लन छत की बाउंड्री फांदकर भाग निकला। 28 जून की दोपहर पोस्टमॉर्टम के बाद पिता-बेटी के शव गोविंदनगर पहुंचे। 10 मिनट के हंगामे के बाद पुलिस की मौजूदगी में लाशों को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया। खिल्लन की लोकेशन ट्रेस करने के लिए पुलिस ने 4 टीमें लगी हैं।ने रिश्तों के इस कत्ल को करीब से समझने के लिए श्रीकृष्ण जन्मस्थान से सिर्फ 100 मीटर की दूरी पर गोविंदनगर के उस घर में पहुंचा, यहां ये कत्ल हुए थे।28 जून की दोपहर परिवार को संजय और अंजलि की बॉडी घर पहुंची। शाम को अंतिम संस्कार किया गया। संजय की पत्नी भगवती और मां समेत अन्य महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल था।मथुरा के डबल मर्डर की कहानी अक्टूबर, 2024 से शुरू होती है। संजय और खिल्लन 5 भाई हैं। इनमें सबसे बड़े विनोद हैं। इसके बाद ब्रजेश, संजय और अशोक आते हैं। सबसे छोटा भाई खिल्लन है। उनका घर मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान के गेट नंबर- 3 से सिर्फ 100 मीटर की दूरी पर है। गोविंदनगर में उनका दो मंजिला पुश्तैनी घर है। पांचों भाई चांदी की पायल बनाने का काम करते हैं। अशोक मानसिक मंदित हैं, उनकी शादी नहीं हुई है। परिवार के लोगों से बातचीत करके समझ आया कि तीसरे नंबर के भाई संजय और सबसे छोटे खिल्लन के बीच झगड़ा एक छोटी-सी घटना से शुरू हुआ। संजय और खिल्लन दोनों पहली मंजिल पर साथ रहते थे। उनके कमरे अगल-बगल थे। खिल्लन ने एक दिन संजय की पत्नी यानी अपनी भाभी पर तंत्र क्रिया करने का आरोप लगाया। दरअसल, उसके कमरे के बाहर कुछ सिंदूर और बाल पड़े हुए मिले थे। उस दिन घर में खूब झगड़ा हुआ, लेकिन खिल्लन की पत्नी इसमें बहुत ज्यादा शामिल नहीं हुई। खिल्लन को यह बात बुरी लगी। वह थाने गया और अपने भाई के खिलाफ FIR लिखवा दी थी। लेकिन, थाने से परिवार के लोगों को जमानत मिल गई। इसके बाद संजय और खिल्लन के परिवारों में छोटे-मोटे झगड़े होने लगे। खिल्लन ने इस झगड़े के बाद कई बार अपनी पत्नी को बड़े भाई संजय के साथ हंसते-खिलखिलाते देखा। दोनों आपस में जेठ और बहू के रिश्ते में थे, फिर भी उनके बीच हंसी-मजाक होता रहता था। यहीं से संजय के मन में घर कर गया कि उसकी पत्नी और बड़े भाई के बीच में संबंध हैं। लेकिन, छोटा भाई होने की वजह से वह यह सब घर परिवार में कहने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। इसके बाद खिल्लन का अपनी पत्नी से भी झगड़ा होने लगा। फिर क्या था, खिल्लन नशा भी करने लगा। इन सब बातों के बीच, दिसंबर, 2024 खिल्लन की पत्नी उसको छोड़कर हाथरस में अपने मायके चली गई। खिल्लन घर में अपने बेटे-बेटी के साथ रहने लगा।हत्या के दिन पड़ोसी ने खिल्ली उड़ाई अब 27 जून, 2025 को आते हैं। गोविंदनगर मोहल्ले में खिल्लन का अपने पड़ोसी से झगड़ा हो गया। इस दौरान पड़ोसी ने हंसते हुए कह दिया- मुझसे क्या लड़ते हो? तुम तो अपनी बीवी को ही नहीं संभाल पाए हो। जाओ… पहले जाकर अपने घर को संभालो, फिर मुझसे लड़ना। इसके बाद खिल्लन वहां से झल्लाते हुए कहीं चला गया। वो घर नहीं लौटा। रात करीब 9 बजे संजय अपने घर की पहली मंजिल पर बने कमरे के बाहर खाना खा रहा था। तभी खिल्लन घर आ गया। नीचे उनकी मां बैठी थीं। पहले खिल्लन ने अपनी मां से कहा कि बड़े भैया की वजह से मेरा घर टूट गया। मेरी बीवी मुझे छोड़कर चली गई, तुमने कुछ नहीं किया। मां ने खिल्लन को ही डांटा कि तुम ऐसा क्यों सोचते हो? इसके बाद खिल्लन गुस्से में पहली मंजिल के अपने कमरे की तरफ चला गया। नीचे परिवार के लोगों को लगा कि खिल्लन अपने कमरे में सोने जा रहा है। लेकिन, वह चाकू लेकर ऊपर गया था। संजय को देखते ही खिल्लन उस पर टूट पड़ा। एक के बाद एक कई वार किए। संजय की चीख सुनकर बेटी अंजलि दौड़ती हुई आई। गुस्से में पागल हो चुके खिल्लन ने उसके पेट में भी 2-3 वार किए। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में अंजली के सीने की हड्‌डी टूटी हुई मिली है, चाकू के वार से उसकी किडनी फट गई थी। इससे उसकी मौत हो गई।पत्नी बोलीं- वो कोशिश करते रहे कि खिल्लन भैया मान जाएं संजय की पत्नी भगवती ने कहा- यह सही है कि खिल्लन मेरे पति पर शक करते थे, लेकिन गलत आरोप थे। मेरे पति कई बार खिल्लन के सामने स्थिति साफ कर चुके थे। लेकिन, वो कुछ भी मानने को तैयार नहीं थे। मेरे पति ने खिल्लन की पत्नी से कई बार बात करके कोशिश करते रहे कि वो घर वापस आ जाए, ताकि खिल्लन का शक हमेशा के लिए खत्म हो सके। लेकिन, शायद वो इसको भी अपने दिल से लगा बैठे थे।संजय के बड़े भाई बृजेश ने बताया- मैं हत्या के वक्त अपने कमरे में था। अचानक चीख सुनकर ऊपर पहुंचा। वहां देखा कि संजय और अंजलि खून से लथपथ पड़े थे और खिलन चाकू लेकर भाग रहा था। मेरे दोनों भाई एक-दूसरे पर तंत्र मंत्र करने का आरोप लगाया करते थे। 27 जून को मोहल्ले में किसी ने खिल्लन से कह दिया कि तेरी पत्नी तेरे भाई के चक्कर में चली गई। इसके बाद ही खिलन और संजय में झगड़ा हुआ था। हम लोगों ने दोनों को समझा भी दिया था। लेकिन, फिर रात में संजय की पत्नी चिल्ला रही थी कि हम किसी से कुछ कहते नहीं, मगर ये हमारा घर उजाड़ रहा है। यह सुनते ही मैं ऊपर गया, लेकिन तब तक सब कुछ हो चुका था। बेटे पृथ्वी ने बताया- मैं जब कमरे से बाहर निकला, तो देखा कि चाचा मेरे पापा को चाकू मार रहे थे। हम लोग पापा को बचाने लगे। मैंने चाचा को पकड़ा, तो उन्होंने बहन को भी चाकू मार दिया। मुझे भी मारने जा रहे थे, तभी मेरा पैर फिसल गया। चाचा भी गिर गए फिर नीचे से और परिवार के लोग भी आ गए, तो वह छत से कूदकर भाग गए।इस पूरे मामले में एसपी सिटी राजीव सिंह कहते हैं कि खिल्लन को अरेस्ट करने के लिए 4 पुलिस टीमें लगा दी हैं। उन्हें अलग-अलग टॉस्क दिए गए हैं। परिवार और खासकर खिल्लन के करीबियों के घरों पर दबिश दी जा रही है। हम खिल्लन को जल्द पकड़ लेंगे। खिल्लन को पकड़ने के लिए जो 4 टीमें बनाई गई हैं। उन्हें कुछ इस तरह से टास्क दिया गया है-मथुरा में पत्नी से अफेयर के शक में डबल मर्डर, बड़े भाई की चाकू से गोदकर हत्या, बचाने आई भतीजी को भी मार डाला मथुरा में पत्नी से अफेयर के शक में छोटे भाई ने बड़े भाई की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। पिता को बचाने आई बेटी को पर भी चाकू से वार किया। चीख-पुकार मचने के बाद घर के लोग ऊपर कमरे में पहुंचे तो देखा कमरे में दोनों खून से लथपथ तड़प रहे थे। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया।66 शहरों में जोरदार बारिश, तिरपाल तानकर अंतिम संस्कारग्वालियर में 2 घंटे में दो इंच बारिशलखनऊ में रुक-रुककर हुई बारिशहिमाचल में मानसून में 8 सेफ टूरिस्ट डेस्टिनेशनउत्तराखंड में भारी बारिश, देहरादून में दो मकान ढहे

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

इंदौर कोरियोग्राफर मर्डर केस में खुलासा, चचेरे भाई ने महिला मित्र के कारण की थी हत्याइंदौर कोरियोग्राफर मर्डर केस में खुलासा, चचेरे भाई ने महिला मित्र के कारण की थी हत्याइंदौर कोरियोग्राफर मर्डर केस में खुलासा, चचेरे भाई ने महिला मित्र के कारण की थी हत्या
Read more »

ऑल ब्लैक ड्रेस में एक्ट्रेस Sunny Leone ने करवाया फोटोशूट, दिलकश अदाएं देख थम गई फैंस की सांसें!ऑल ब्लैक ड्रेस में एक्ट्रेस Sunny Leone ने करवाया फोटोशूट, दिलकश अदाएं देख थम गई फैंस की सांसें!Sunny Leone: अपनी क्यूटनेस और बोल्ड लुक्स की वजह से सुर्खियों में बनी रहने वाली बॉलीवुड की एक्ट्रेस Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

ऑफ शोल्डर ड्रेस में Wamiqa Gabbi ने गिराई फैंस के दिलों पर बिजलियां, लगीं बेहद खूबसूरत और अट्रैक्टिव!ऑफ शोल्डर ड्रेस में Wamiqa Gabbi ने गिराई फैंस के दिलों पर बिजलियां, लगीं बेहद खूबसूरत और अट्रैक्टिव!Wamiqa Gabbi: अपनी ब्यूटीफुल आंखों की वजह से हमेशा फैंस के बीच चर्चाओं में बनी रहने वाली एक्ट्रेस Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

Indore Couple Case: क्या Meghalaya के पर्यटन पर छाया संकट, मेघालय की प्रतिष्ठा को लगा धक्काIndore Couple Case: क्या Meghalaya के पर्यटन पर छाया संकट, मेघालय की प्रतिष्ठा को लगा धक्काIndore Couple Case: इंदौर के राजा रघुवंशी की हत्या के मामले ने मेघालय के पर्यटन पर डाला असर, लोकल क्रीमनल के शामिल होने की खबरें बनी वजह
Read more »

इंस्टाग्राम के ट्रेंडिंग सॉन्ग पर Avneet Kaur ने बनाई डांस की रील, सिजलिंग मूव्स ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा!इंस्टाग्राम के ट्रेंडिंग सॉन्ग पर Avneet Kaur ने बनाई डांस की रील, सिजलिंग मूव्स ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा!Avneet Kuar: अपनी बोल्ड लुक्स की वजह से सुर्खियों में बनी रहने वाली एक्ट्रेस अवनीत कौर अक्सर अपनी Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

राम कपूर ने बताई TV एक्टर्स की मोटी कमाई! कहा- साक्षी तंवर ने पीढ़ियों के लिए जुटाए पैसे, रोनित के पास प्रॉपर्टीराम कपूर ने बताई TV एक्टर्स की मोटी कमाई! कहा- साक्षी तंवर ने पीढ़ियों के लिए जुटाए पैसे, रोनित के पास प्रॉपर्टीराम कपूर ने टेलीविजन कलाकारों की कमाई पर बात की। उन्होंने बताया कि कैसे कुछ कलाकार सफलता को संभाल नहीं पाते। रोनित रॉय और साक्षी तंवर की समझदारी की उन्होंने सराहना की।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 05:10:16