जयपुर समेत 27 जिलों में आज बारिश की चेतावनी: माउंट आबू में 24 घंटे में 7 इंच पानी बरसा, अब तक सामान्य से 13...

Rajasthan Monsoon 2025 News

जयपुर समेत 27 जिलों में आज बारिश की चेतावनी: माउंट आबू में 24 घंटे में 7 इंच पानी बरसा, अब तक सामान्य से 13...
Monsoon Rainfall Prediction RajasthanRajasthan Weather Forecast
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 79 sec. here
  • 5 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 42%
  • Publisher: 51%

Rajasthan Weather Monsoon Rainfall 22 June 2025 Update. Follow Jaipur Kota Ajmer Weather Forecast Alert District-wise Updates On Dainik Bhaskar (दैनिक भास्कर) .

माउंट आबू में 24 घंटे में 7 इंच पानी बरसा, अब तक सामान्य से 133% ज्यादा बरसातराजस्थान के विभिन्न जिलों में तेज बारिश के कारण आवाजाही बाधित हो रही है। कहीं पुलिया बह गई तो कहीं पुल के ऊपर पानी बहने लगा है। राजस्थान में मानसून की बरसात जारी है। तेज बारिश से कई नदियां उफान पर हैं। जयपुर, कोटा, टोंक, सवाई माधोपुर, बारां, सिरोही में रविवार को कई जगह तेज बारिश हुई। उदयपुर, जोधपुर और बीकानेर संभाग में भी बादल छाए और कई जगह हल्की से मध्यम बारिश हुई।भीलवाड़ा में कोठारी नदी का पानी पुल के ऊपर से बहने लगा। सिरोही में नेशनल हाईवे पर पानी भर गया। इससे दिल्ली से कांडला जाने वाला रूट बाधित हो गया। सिरोही में मूंगथला के आगे पुलिया बह गई। इससे रेवदर-आबूरोड का रास्ता बंद हो गया। बूंदी के भीमलत एरिया में नाला पार करते समय युवक बाइक समेत बहने लगा। लोगों ने उसे बचाया। मौसम विभाग ने सोमवार और मंगलवार दो दिन राजस्थान के पूर्वी हिस्से में भारी से अतिभारी बारिश की संभावना जताते हुए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आज जयपुर समेत 27 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। राजस्थान में 1 जून से अब तक सामान्य से 133 फीसदी ज्यादा बारिश हो चुकी है।सिरोही में गुजरात-दिल्ली नेशनल हाईवे पर पानी भर गया है। इससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई है।पिछले 24 घंटे के दौरान सिरोही, राजसमंद, कोटा, बूंदी, बारां, सवाई माधोपुर समेत कई जिलों में 1 से लेकर 3 इंच तक बरसात हुई। सिरोही के माउंट आबू में आज 181MM बारिश दर्ज हुई, इससे यहां कई नदियां उफान पर है और कई छोटे-बड़े गांवों और कस्बों का संपर्क दूसरे स्थानों से कट गया। तेज बारिश के कारण प्रदेश के कई बांधों में पानी की आवक हुई। बूंदी के गुढ़ा डैम, जयपुर के छापरवाड़ा, भीलवाड़ा के मेजा डैम, दौसा के मोरेल डैम समेत अन्य छोटे बांधों में भी पानी की आवक होने से यहां का गेज बढ़ गया।वहीं, बीकानेर, श्रीगंगानगर, जैसलमेर में रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर दर्ज हुआ। सबसे ज्यादा तापमान श्रीगंगानगर में 42.

9 डिग्री दर्ज हुआ। जैसलमेर में अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री, बीकानेर में 41.2 डिग्री, चूरू में 40.6 डिग्री और बाड़मेर में 38.9 डिग्री दर्ज हुआ।मौसम केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- उत्तर प्रदेश के ऊपर एक लो प्रेशर सिस्टम बना हुआ था, जो आज राजस्थान के पूर्वी हिस्सों की तरफ बढ़ रहा है। इस सिस्टम के असर से भरतपुर, जयपुर, अजमेर और कोटा संभाग के जिलों में 23 और 24 जून को भारी और कहीं-कहीं अतिभारी बारिश हो सकती है। वहीं पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर संभाग के कुछ भागों में 25-27 जून के दौरान आंधी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। उन्होंने बताया- बंगाल की खाड़ी में अगले कुछ दिन बैक टू बैक सिस्टम बनने की संभावना है, जिसके कारण राजस्थान में 27 जून और उसके बाद भी कई जगह हल्की से मध्यम और कहीं-कहीं भारी बारिश का दौर जारी रहने की उम्मीद है।भारी बारिश के बाद जोधपुर में लाल सागर से एनएलयू जाने वाली सड़क किनारे की दीवार कुछ इस तरह भरभराकर गिर गई। सिरोही में रेवदर-आबूरोड रोड पर मूंगथला के आगे पुलिया बह गई। इससे रेवदर-आबूरोड का रास्ता बंद हो गया है।जालोर में खारी नदी में पानी का बहाव तेज हो गया है। पानी का स्तर करीब 2 से 3 फीट तक है। लोग जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे हैं। जालोर के रानीवाड़ा में रविवार को मानसून की दूसरी सबसे अच्छी बारिश हुई। सुबह 6:15 बजे से शुरू हुई बारिश 11 बजे तक रुक-रुक कर जारी रही। राजसमंद के आमेट क्षेत्र में रविवार दोपहर 1 बजे तेज बारिश हुई। करीब 40 मिनट तक लगातार बारिश का दौर चला।राजस्थान में दूसरा सबसे गर्म शहर जैसलमेरयूपी में सड़क नहर में समाई, हाईवे डूबेलखनऊ में बादल छाए, बारिश का यलो अलर्टछिंदवाड़ा में अब तक 71.1 मिमी औसत बारिश दर्जमुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर की पिपरिया में इमरजेंसी लैंडिंग

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

Monsoon Rainfall Prediction Rajasthan Rajasthan Weather Forecast

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

यूपी के 31 शहरों में बारिश-ओले गिरने का अलर्ट: पिछले 24 घंटे में 14 शहरों में बरसात, मिर्जापुर में 2 बहनों ...यूपी के 31 शहरों में बारिश-ओले गिरने का अलर्ट: पिछले 24 घंटे में 14 शहरों में बरसात, मिर्जापुर में 2 बहनों ...यूपी में मौसम एक बार फिर बदल गया। मौसम विभाग ने 31 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा कन्नौज में 14.
Read more »

MP Weather Update: नौतपा तपने की जगह हो रहा ठंडा, कई जिलों में बारिश की चेतावनी, जानें एमपी के मौसम का ताजा अपडेटMP Weather Update: नौतपा तपने की जगह हो रहा ठंडा, कई जिलों में बारिश की चेतावनी, जानें एमपी के मौसम का ताजा अपडेटनौतपा के बीच में मौसम के बदलते मिजाज देखे जा रहे हैं। एमपी में कई जिलों में बारिश देखी गई। मौसम विभाग ने कई स्थानों पर बारिश की चेतावनी जारी की है।
Read more »

श्रीगंगानगर में जून में गर्मी का रिकॉर्ड टूटा;पारा 49-डिग्री पार: जयपुर-अजमेर समेत कई जिलों में बरसात; अलवर...श्रीगंगानगर में जून में गर्मी का रिकॉर्ड टूटा;पारा 49-डिग्री पार: जयपुर-अजमेर समेत कई जिलों में बरसात; अलवर...राजस्थान में सीजन का सबसे ज्यादा तापमान दर्ज किया गया। गंगानगर में पारा 48.8 डिग्री तक पहुंचा। दोपहर बाद जयपुर, अजमेर समेत कई जिलों में बारिश हुई।
Read more »

24 घंटे में बदलेगा छत्तीसगढ़ की मौसम! दुर्ग, बिलासपुर सहित इज जिलों मे अलर्ट24 घंटे में बदलेगा छत्तीसगढ़ की मौसम! दुर्ग, बिलासपुर सहित इज जिलों मे अलर्टChhattisgarh Weather: 24 घंटे में बदलेगा छत्तीसगढ़ की मौसम! रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर सहित इज जिलों में बारिश का अलर्ट
Read more »

आगरा में झमाझम बारिश, 62 जिलों में भी अलर्ट: यूपी में 18 जून को गोरखपुर से मानसून की एंट्री; वाराणसी देश मे...आगरा में झमाझम बारिश, 62 जिलों में भी अलर्ट: यूपी में 18 जून को गोरखपुर से मानसून की एंट्री; वाराणसी देश मे...यूपी में भीषण गर्मी के बीच बारिश का दौर शुरू हो गया है। आज 62 जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और बारिश की चेतावनी है।
Read more »

उदयपुर में रात को एक घंटे तक बारिश: शहर के अधिकांश इलाकों में हुई बारिश, गर्मी से मिली राहतउदयपुर में रात को एक घंटे तक बारिश: शहर के अधिकांश इलाकों में हुई बारिश, गर्मी से मिली राहतउदयपुर शहर में रात में करीब एक घंटे से ज्यादा समय तक बारिश हुई। बारिश शहर के अधिकांश इलाकों में हुई। बारिश के साथ ही मौसम ठंडा हो गया।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 04:54:11