Success Story: नहीं करनी थी गुलामी तो...घर में ही खोल दी फैक्ट्री, 10लोगों को दे रहे रोजगार, कमाई भी भरपूर

Business Idea News

Success Story: नहीं करनी थी गुलामी तो...घर में ही खोल दी फैक्ट्री, 10लोगों को दे रहे रोजगार, कमाई भी भरपूर
Business StoryChhatarpur NewsSuccess Story
  • 📰 News18 Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 105 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 73%
  • Publisher: 51%

Business idea: छतरपुर जिले के रहने वाले देवी प्रसाद जो पहले टीवी जैसे इलेक्ट्रॉनिक सामान सुधारने का काम करते थे. लेकिन आज देवी प्रसाद 10 लोगों को रोजगार दे रहे हैं. तो आइए जानते हैं देवी प्रसाद के बिजनेस आइडिया के बारे में...

Success Story . छतरपुर जिले के रहने वाले देवी प्रसाद शुक्ला जो पहले टीवी जैसे इलेक्ट्रॉनिक सामान सुधारने का काम करते थे. हालांकि, इसके बाद नोयडा जाकर गारमेंट्स फैक्ट्री में कपड़ा बनाने का भी काम किया. 2 साल काम करने के बाद अपने घर वापिस आए.

जहां उन्होंने खुद ही 20 लाख की लागत से कपड़ा बिजनेस शुरू किया. इस बिजनेस से उन्होंने 10 लोगों को रोजगार भी दिया. पोस्ट ग्रेजुएट हैं देवी प्रसाद देवी प्रसाद बताते हैं कि मैंने पोस्ट ग्रेजुएट कर रखा है. इलेक्ट्रॉनिक का काम करता था. सालों तक टीवी सुधारने का काम भी किया. बच्चों को सिखाकर नौकरी भी दी. इसके बाद सालों तक शहर में काम किया. ग्रेटर नोयडा में गारमेंट्स फैक्ट्री में ढाई साल काम भी किया. इसके बाद लॉकडाउन में गांव लौट आया और विचार आया कि अपनी जननी जन्मभूमि में ही रहकर कोई बिजनेस शुरू करता हूं. इसी विचार से छोटे से गांव में 3 साल पहले कपड़े बनाने का बिजनेस शुरू कर दिया. अनुभव आया काम देवी प्रसाद बताते हैं कि मुझे शुरू से ही किसी की नौकरी पसंद नहीं थी. इसलिए पहले टीवी मैकेनिक की दुकान खोली थी. इसके बाद मजबूरी में दुकान छोड़कर नोयडा जाना पड़ा. वहां गारमेंट्स फैक्ट्री में मेंटेनेंस डिपार्टमेंट में काम किया. इसलिए वर्करों के साथ भी रहता था और ऑफिशियली भी ज्वाइन करता था. वही एक्सपिरियंस आज इस बिजनेस में काम आ रहा है. हालांकि, जिद यही थी कि किसी की नौकरी नहीं करनी है बल्कि खुद ही लोगों को नौकरी दूंगा. 1 लाख रुपए से की शुरुआत देवी प्रसाद बताते हैं कि इस बिजनेस की शुरुआत 1 लाख रुपए से की और बाद में 7 लाख की मशीनें खरीदीं. रॉ मटेरियल मिलाकर कुल लागत 20 लाख रुपए आई. इस बिजनेस की खासियत ये है कि इसमें जितना माल बना सकते हैं उतना कमा सकते हैं. अगर 50 लाख रुपए का भी माल बना लेते हैं तो उतना कमा भी सकते हैं. कुर्ती-प्लाजो से लेकर लोअर, टी-शर्ट बनाते हैं देवी प्रसाद बताते हैं कि हमारे यहां लड़कियों की कुर्ती और प्लाजो से लेकर टी-शर्ट, लोअर तक बनते हैं. बच्चों के साइज से लेकर ट्रिपल एक्सएल तक के लोअर बनते हैं. लोअर डबल सिलाई में सिलते हैं और इलास्टिक भी अच्छी क्वालिटी की होती है. देवी प्रसाद ने अपने लोअर पैंट का खुद का ब्रांड बनाया है. गांव में ही मैन्युफैक्चरिंग करते हैं और फिर थोक में व्यापारियों को देते हैं. उनके एक पैकेट में 6 कलर के लोअर होते हैं. गांव में बिजनेस करने से देवी प्रसाद को ही फायदा नहीं हुआ, बल्कि गांव के 8 से 10 लोगों को रोजगार भी मिला है. 10 लोगों को मिला रोजगार गांव में कपड़ा फैक्ट्री खुलने से उन लोगों को रोजगार मिला जिनके पास हुनर तो था लेकिन रोजगार नहीं मिल रहा था. अब गांव में ही रोजगार मिलने से इन्हें बाहर नहीं जाना पड़ेगा.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 Hindi /  🏆 13. in İN

Business Story Chhatarpur News Success Story Devi Prasad Success Story Local 18 News 18 Success Story Of Chhatarpur Man Business Success Story

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Success Story: सिर्फ 5 हजार रुपये से शुरुआत, अब 1 करोड़ का टर्नओवर, ऐसा क्‍या बनाया कि हर कोई मुरीद?Success Story: सिर्फ 5 हजार रुपये से शुरुआत, अब 1 करोड़ का टर्नओवर, ऐसा क्‍या बनाया कि हर कोई मुरीद?समता बोथरा राजधानी दिल्‍ली की रहने वाली हैं। उन्‍होंने जीवन के उस पड़ाव में एक सफल कारोबार खड़ा कर दिया है जब लोग सुस्‍ताने के बारे में सोचने लगते हैं। 30 साल घर की जिम्‍मेदारियां संभालने के बाद 2018 में समता ने 'मम्‍मीज कुल्‍फी' की नींव रखी। जिस वेंचर की शुरुआत सिर्फ 5 हजार रुपये से घर की रसाई से हुई थी, वह आज एक करोड़ के सालाना टर्नओवर वाले...
Read more »

Success Story: मां का अपमान, दर्द ने दी हिम्मत...बगैर कोचिंग IPS बनी बस कडंक्टर की बेटीSuccess Story: मां का अपमान, दर्द ने दी हिम्मत...बगैर कोचिंग IPS बनी बस कडंक्टर की बेटीUPSC Success Story: यूपीएससी की कठिन परीक्षा को पास करने में छात्रों को कई साल लग जाते हैं। लेकिन इस ऑफिसर का सफर अलग रहा। मां का अपमान देखकर ठेस पहुंची तो अफसर बनने की ठानी। आइए जानें शालिनी ने बिना किसी कोचिंग के कैसे यूपीएससी परीक्षा पास की।
Read more »

Success Story: लोग बोलते थे गंवार! इस शख्स ने गांव से शुरू किया था ये काम, बन गया 2.5 करोड़ की कंपनी का माल...Success Story: लोग बोलते थे गंवार! इस शख्स ने गांव से शुरू किया था ये काम, बन गया 2.5 करोड़ की कंपनी का माल...Success Story: आजकल शहर की नौकरी छोड़कर गांव लौटना सबको पागलपन ही लगता है, लेकिन बिहार के पूर्णिया के रहने वाले 24 साल के प्रिंस शुक्ला ने यही किया. उन्होंने बेंगलुरु की अच्छी-खासी जॉब ठुकरा दी, लोगों ने उन्हें गंवार तक बोल दिया, लेकिन प्रिंस ने सुना नहीं. उन्होंने सिर्फ 1 लाख से एग्री-स्टार्टअप एग्रेट शुरू किया.
Read more »

Success Story : 22 की उम्र में UPSC में सफलता... माता-पिता के सपनों को बदली, जानें कौन हैं IAS अधिकारी सुलो...Success Story : 22 की उम्र में UPSC में सफलता... माता-पिता के सपनों को बदली, जानें कौन हैं IAS अधिकारी सुलो...Success Story : राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले की सुलोचना मीणा ने 22 वर्ष की उम्र में UPSC परीक्षा पास कर झारखंड के पलामू जिले में एसडीओ के पद पर तैनात हैं. वह अपने जिले की सबसे कम उम्र की आईएएस हैं. साथ ही अपने गांव की पहली आईएएस अधिकारी हैं. आज वह युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई हैं.
Read more »

Success Story: कभी गैराज से शुरू क‍िया काम, आज इस भारतीय के पास दुन‍िया की सबसे बड़ी गोल्ड रिफाइनरीSuccess Story: कभी गैराज से शुरू क‍िया काम, आज इस भारतीय के पास दुन‍िया की सबसे बड़ी गोल्ड रिफाइनरीJewelry Export Business: रोजश एक्‍सपोर्ट मल्‍टीनेशनल गोल्‍ड र‍िटेल सेलर कंपनी है, ज‍िसका हेड ऑफ‍िस बेंगलुरू में है. देश और दुनिया के बड़े गोल्ड एक्सपोर्टर के तौर पर पहचान बना चुके राजेश मेहता की गिनती बेंगलुरु के सबसे अमीर लोगों में होती है.
Read more »

Success Story: डीएसपी पति-पत्नी की जोड़ी ने किया कमाल, स्कूल में हुई थी दोस्ती, 2 बार पास की MPPSC परीक्षाSuccess Story: डीएसपी पति-पत्नी की जोड़ी ने किया कमाल, स्कूल में हुई थी दोस्ती, 2 बार पास की MPPSC परीक्षाDivya Jhariya DSP Success Story: मध्य प्रदेश की दिव्या झरिया की सक्सेस स्टोरी चर्चा में है. उन्होंने डीएसपी बॉयफ्रेंड की मदद से 2 बार एमपीपीएससी परीक्षा पास की. अब दोनों की शादी हो चुकी है.
Read more »



Render Time: 2026-04-01 23:47:08