Success Story: कभी गैराज से शुरू क‍िया काम, आज इस भारतीय के पास दुन‍िया की सबसे बड़ी गोल्ड रिफाइनरी

Success Story News

Success Story: कभी गैराज से शुरू क‍िया काम, आज इस भारतीय के पास दुन‍िया की सबसे बड़ी गोल्ड रिफाइनरी
दुन‍िया की सबसे बड़ी गोल्ड रिफाइनरीRajesh MehtaGold Refinery Valcambi
  • 📰 Zee News
  • ⏱ Reading Time:
  • 124 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 77%
  • Publisher: 63%

Jewelry Export Business: रोजश एक्‍सपोर्ट मल्‍टीनेशनल गोल्‍ड र‍िटेल सेलर कंपनी है, ज‍िसका हेड ऑफ‍िस बेंगलुरू में है. देश और दुनिया के बड़े गोल्ड एक्सपोर्टर के तौर पर पहचान बना चुके राजेश मेहता की गिनती बेंगलुरु के सबसे अमीर लोगों में होती है.

Rajesh Mehta Gold Jewelry Export: सोने की कीमत में तेजी आने के साथ दुन‍ियाभर के धन्‍नासेठों की नजर इससे जुड़े कारोबार पर हैं. यही कारण है क‍ि प‍िछले कुछ समय में देश के कई द‍िग्‍गज कारोबार‍ियों ने ज्‍वैलरी ब्रांड की शुरुआत की है.

देश में गोल्‍ड ट्रेड‍िंग से जुड़ी कई कंपनियां हैं. देश में कई ब्रांड के जर‍िये गोल्ड ज्वैलरी की ब‍िक्री की जाती है. लेकिन क्या आपको पता है देश का सबसे बड़े गोल्ड ज्वैलरी एक्सपोर्टर कौन है? शायद आपने भी इनके नाम के बारे में सुना हो. इससे भी ज्‍यादा खास बात यह है क‍ि सोने के इस कारोबारी का भारत में ही रहकर 60 देशों में ब‍िजनेस फैला है. सोने और हीरे की ज्‍वैलरी का न‍िर्यात करती है कंपनी आप भी सोच रहे होंगे आख‍िर हम क‍िस कारोबारी के बारे में बात कर रहे हैं? जी हां, हम बात कर रहे हैं राजेश मेहता की, यह वो नाम है जो देश की सबसे बड़ी गोल्‍ड ज्‍वैलरी एक्‍सपोर्ट कंपनी राजेश एक्सपोर्ट लिमिटेड के माल‍िक हैं. उनकी कंपनी सोने और हीरे के आभूषण तैयार करके न‍िर्यात करती है. इस कंपनी का देश में सबसे बड़ा कारोबार है. रोजश एक्‍सपोर्ट मल्‍टीनेशनल गोल्‍ड र‍िटेल सेलर कंपनी है, ज‍िसका हेड ऑफ‍िस बेंगलुरू में है. देश और दुनिया के बड़े गोल्ड एक्सपोर्टर के तौर पर पहचान बना चुके राजेश मेहता की गिनती बेंगलुरु के सबसे अमीर लोगों में होती है. व‍िरासत में म‍िला सोने और चांदी से जुड़ा कारोबार बिजनेस में म‍िली लगातार सफलता के बाद राजेश मेहता ने कई देशों में सोने के गहनों का निर्यात करना शुरू कर दिया. दुन‍िया की सबसे बड़ी गोल्ड कंपनी सोने की रिफाइनिंग से लेकर ज्वैलरी ब‍िक्री करने तक का काम करती है. गोल्ड रिफाइनिंग से जुड़ी कंपनी के भी राजेश मेहता माल‍िक हैं. रोजश मेहता को सोने-चांदी से जुड़ा ब‍िजनेस व‍िरासत में म‍िला था, इस कारोबार को उन्‍होंने धीरे-धीरे आगे बढ़ाया. आज उन्‍होंने इसमें अपनी अलग पहचान बना ली है. इतना ही नहीं आज उनका यह कारोबार ग्‍लोबल वेंचर में बदल गया है. स्विट्जरलैंड में दुन‍िया की सबसे बड़ी गोल्ड रिफाइनरी दुनिया की सबसे बड़ी गोल्ड रिफाइनरी स्विट्जरलैंड में है, ज‍िसका नाम वैलकैम्बी है. इस रिफाइनरी का अध‍िग्रहण राजेश मेहता की कंपनी राजेश एक्सपोर्ट के जर‍िये क‍िया जा चुका है. यह स्विस र‍िफाइनरी सालाना 2,000 टन से ज्‍यादा सोना, चांदी, प्लेटिनम और पैलेडियम को प्रोसेस करती है. राजेश मेहता ने जुलाई 2015 में वैलकैम्बी का टेकओवर क‍िया था. अब कारोबार को आगे बढ़ाने के बाद स्विट्जरलैंड और भारत दोनों जगह उनकी रिफाइनरियां हैं. प‍िता से व‍िरासत में म‍िलीं चीजें राजेश मेहता के कारोबार का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है क‍ि राजेश एक्सपोर्ट दुन‍ियाभर के 35% से ज्‍यादा सोने को प्रोसेस्‍ड करती है. राजेश मेहता के पिता जसवंतरी मेहता ज्‍वैलरी कारोबार के ल‍िए गुजरात से कर्नाटक में बस गए. पढ़ाई पूरी करने के बाद राजेश भी अपने प‍िता के ब‍िजनेस में आ गए. 1982 में वह चेन्‍नई से चांदी के गहने खरीदकर गुजरात के राजकोट में बेच देते थे. ज्वैलरी बिजनेस में कामयाबी म‍िली तो उन्होंने बेंगलुरु में अपने गैराज में सोने की ज्‍वैलरी बनाने के ल‍िए एक छोटी-सी यूनिट शुरू की.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Zee News /  🏆 7. in İN

दुन‍िया की सबसे बड़ी गोल्ड रिफाइनरी Rajesh Mehta Gold Refinery Valcambi Rajesh Mehta Success Story Jewelry Export Business राजेश एक्‍सपोर्ट गोल्‍ड र‍िटेल सेलर Rajesh Mehta Gold Jewelry Export

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

MPPSC Success Story: सतना की बेटियों ने मारी बाजी, कोई बना डिप्टी कलेक्टर तो कोई डीएसपी, जानें कहानीMPPSC Success Story: सतना की बेटियों ने मारी बाजी, कोई बना डिप्टी कलेक्टर तो कोई डीएसपी, जानें कहानीMPPSC Success Story: सतना जिले ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है. MPPSC 2023 परीक्षा परिणाम में जिले के पांच युवाओं ने सफलता की नई मिसाल कायम की है. किसी ने साधारण शुरुआत से असाधारण ऊंचाइयां छुईं तो किसी ने दूसरे प्रयास में और बड़ा अफसर बनने का सपना किया पूरा. जानें इनकी कहानियां...
Read more »

Success Story: पिता को खोया, फिर भी नहीं टूटी रिया की हिम्मत! संघर्ष के बीच जीते तीन मेडलSuccess Story: पिता को खोया, फिर भी नहीं टूटी रिया की हिम्मत! संघर्ष के बीच जीते तीन मेडलSuccess Story: पटोरी की बेटी रिया ठाकुर ने पिता के निधन और आर्थिक तंगी के बावजूद हौसले की मिसाल पेश की है. बिहार राज्य खेल प्राधिकरण की प्रतियोगिता में उन्होंने 400 मीटर में सिल्वर, 800 मीटर और 4×100 रिले में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर समस्तीपुर का मान बढ़ाया. सीमित संसाधनों के बावजूद रिया ने दिखाया कि मेहनत से सपने सच होते हैं.
Read more »

MPPSC Success Story: सेलेक्शन नहीं तो शादी नहीं... इस जिद के साथ छतरपुर की मयंका बनीं DSP, अब फैमिली खुशMPPSC Success Story: सेलेक्शन नहीं तो शादी नहीं... इस जिद के साथ छतरपुर की मयंका बनीं DSP, अब फैमिली खुशMPPSC Result 2023 Success Story: मयंका चौरसिया की सफलता पर माता रामरती चौरसिया बताती हैं कि बेटी ने जिद पकड़ रखी थी कि जब तक लाल बत्ती नहीं मिलेगी, तब तक शादी नहीं करुंगी. इसी जिद ने आज बेटी को डीएसपी बना दिया. जानें मयंका के सफलता की कहानी...
Read more »

फिल्मों में आने पर मां बोलीं- हमारी इज्जत तुम्हारे हाथ: सलमान को पसंद नहीं करती थीं; सोनाली बेंद्रे को एक ग...फिल्मों में आने पर मां बोलीं- हमारी इज्जत तुम्हारे हाथ: सलमान को पसंद नहीं करती थीं; सोनाली बेंद्रे को एक ग...Bollywood Actress Sonali Bendre Struggle Success Story Explained; Follow Sonali Bendre Movies, Cancer Journey Latest News On Dainik Bhaskar.
Read more »

Success Story: 10वीं की छात्रा का कमाल! कचरे से जूते बनाकर मचाया धमाल, CM रेखा गुप्ता भी कर चुकी हैं तारीफSuccess Story: 10वीं की छात्रा का कमाल! कचरे से जूते बनाकर मचाया धमाल, CM रेखा गुप्ता भी कर चुकी हैं तारीफSuccess Story: क्या आप जानते हैं कि दिल्ली में दसवीं कक्षा की छात्रा ऋत्वि जैन ने वो कर दिखाया है. जिसके बारे में बड़े से बड़े लोग भी कम ही सोच पाते हैं. दरअसल, यह छात्रा कचरे से जूते बनाकर कंस्ट्रक्शन साइट पर काम करने वाले मजदूर और कर्मचारियों को बांट रही हैं. दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी इनकी तारीफ कर चुकी हैं.
Read more »

Success Story : सुल्तानपुर के ये पांच टॉप किसान, कोई उगा रहा स्ट्रॉबेरी, कोई शिमला मिर्च, लाखों में कमाईSuccess Story : सुल्तानपुर के ये पांच टॉप किसान, कोई उगा रहा स्ट्रॉबेरी, कोई शिमला मिर्च, लाखों में कमाईFarmer Success Story : इन किसानों ने घाटे में बदलती जा रही खेती में नई जान फूंक दी है. सुल्तानपुर के इन किसानों ने नई तकनीकी और वैज्ञानिक खेती से निरंतर अच्छी पैदावार हासिल की है. आज हम ऐसे ही पांच प्रगतिशील किसानों के बारे में बात करेंगे, जिनकी खेती का तरीका किसी को भी निहाल कर देगा.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 05:59:42