Success Story: डीएसपी पति-पत्नी की जोड़ी ने किया कमाल, स्कूल में हुई थी दोस्ती, 2 बार पास की MPPSC परीक्षा

Success Story News

Success Story: डीएसपी पति-पत्नी की जोड़ी ने किया कमाल, स्कूल में हुई थी दोस्ती, 2 बार पास की MPPSC परीक्षा
MPPSC ResultDivya Jhariya DSPAditya Tiwari DSP
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 123 sec. here
  • 14 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 88%
  • Publisher: 51%

Divya Jhariya DSP Success Story: मध्य प्रदेश की दिव्या झरिया की सक्सेस स्टोरी चर्चा में है. उन्होंने डीएसपी बॉयफ्रेंड की मदद से 2 बार एमपीपीएससी परीक्षा पास की. अब दोनों की शादी हो चुकी है.

नई दिल्ली . कहते हैं कि इरादा पक्का हो और जीवनसाथी आपके साथ कदम से कदम मिलाकर चले तो मंजिल पाना तय हो जाता है. मध्य प्रदेश की दिव्या झरिया की कहानी कुछ ऐसी ही है. उन्होंने और उनके बॉयफ्रेंड आदित्य तिवारी ने न सिर्फ एक-दूसरे का हाथ थामा, बल्कि सिविल सर्विस की मुश्किल तैयारी में भी एक-दूसरे की ढाल बनकर खड़े रहे.

दिव्या ने अपने साथी के अटूट सहयोग से 2 बार MPPSC क्रैक करके दिखाया. मूल रूप से मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले की रहने वाली दिव्या झरिया स्कूल टाइम से ही पढ़ाई-लिखाई में काफी होशियार थीं. 12वीं के बाद मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री लेकर उन्हें एक अच्छी कंपनी में नौकरी मिल गई. लेकिन उनका दिल कहीं और था. फिर उन्होंने कॉर्पोरेट जॉब छोड़कर सरकारी नौकरी की तैयारी का कठिन रास्ता चुना. इंजीनियरिंग के बाद उनका यह सफर आसान नहीं था. पहले प्रयास में मिली असफलता और रिजल्ट पर लगी रोक के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और डटी रहीं. इंजीनियरिंग से सिविल सेवा तक का सफर मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री लेने के बाद जब दिव्या झरिया ने सरकारी सेवा में जाने का फैसला किया तो यह उनके लिए एक बड़ा बदलाव था. तैयारी को सही दिशा देने के लिए वह इंदौर आ गईं, जिसे सिविल सेवा की तैयारी का केंद्र माना जाता है. उन्होंने सबसे पहले मध्य प्रदेश सिविल सेवा परीक्षा का सिलेबस समझा और उसे पूरा करने पर फोकस्ड रहीं. उनका शुरुआती संघर्ष हर उम्मीदवार को प्रेरणा देता है क्योंकि उन्होंने शून्य से शुरुआत की और हर असफलता को सीखने का मौका माना. असफलताओं से बनीं मजबूत साल 2018 में दिव्या ने पहली बार MPPSC की परीक्षा दी. इसमें वह प्रीलिम्स में सफल भी हो गईं लेकिन फैमिली इश्यूज के चलते वह मेंस परीक्षा में शामिल नहीं हो पाईं. यह उनकी पहली ठोकर थी. 2019 में उन्होंने फिर से शानदार तैयारी की. इस बार उन्होंने प्रीलिम्स और मेंस, दोनों में कमाल का प्रदर्शन किया. दुर्भाग्य से सरकारी परीक्षा परिणाम पर रोक लग गई, जिससे उनकी मेहनत का फल तुरंत नहीं मिल सका. लेकिन इस देरी ने उनकी उम्मीद नहीं तोड़ी, बल्कि उन्हें खुद को और मजबूत बनाने का मौका दिया. साथी का साथ, DSP बनने तक की उड़ान दिव्या की कहानी का सबसे खूबसूरत हिस्सा, उनके साथी आदित्य तिवारी का साथ है. तैयारी के दौरान आदित्य ने एक मेंटॉर की भूमिका निभाई. उन्होंने दिव्या के लिए टाइमटेबल बनाने में मदद की और हर मुश्किल मोड़ पर उन्हें मोटिवेट किया. इन दोनों की दोस्ती स्कूल के दिनों से जारी थी. इसी मजबूत नींव के चलते 2020 में दिव्या की मेहनत रंग लाई और उनका चयन कमर्शियल टैक्स इंस्पेक्टर के पद पर हुआ. फिर जब MPPSC 2019 का रुका हुआ रिजल्ट आया तो दिव्या का नाम DSP लिस्ट में था. दिव्या ने सरकारी नौकरी की तैयारी कैसे की? दिव्या झरिया के अनुसार, परीक्षा में सफलता पाने के लिए सही स्ट्रैटेजी बनाना बहुत जरूरी है. इसके लिए इन 3 बातों का ख्याल खास तौर पर रखना चाहिए- पूरा सिलेबस अच्छी तरह से कवर करना चाहिए. सिलेबस पूरा होने के बाद बार-बार रिवीजन पर फोकस करना सफलता की कुंजी है. मेंस परीक्षा के लिए अच्छे और गुणवत्तापूर्ण कंटेंट पर ध्यान देना चाहिए. यह भी पढ़ें- चीन से MBBS करके भारत में डॉक्टर कैसे बनें? प्रैक्टिस से पहले समझें 3 नियम

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

MPPSC Result Divya Jhariya DSP Aditya Tiwari DSP DSP Love Story Divya Jhariya DSP Rank Divya Jhariya DSP Husband Divya Jhariya DSP Instagram सक्सेस स्टोरी एमपीपीएससी रिजल्ट डीएसपी दिव्या झरिया

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

MPPSC Success Story: सतना की बेटियों ने मारी बाजी, कोई बना डिप्टी कलेक्टर तो कोई डीएसपी, जानें कहानीMPPSC Success Story: सतना की बेटियों ने मारी बाजी, कोई बना डिप्टी कलेक्टर तो कोई डीएसपी, जानें कहानीMPPSC Success Story: सतना जिले ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है. MPPSC 2023 परीक्षा परिणाम में जिले के पांच युवाओं ने सफलता की नई मिसाल कायम की है. किसी ने साधारण शुरुआत से असाधारण ऊंचाइयां छुईं तो किसी ने दूसरे प्रयास में और बड़ा अफसर बनने का सपना किया पूरा. जानें इनकी कहानियां...
Read more »

Success Story: पिता को खोया, फिर भी नहीं टूटी रिया की हिम्मत! संघर्ष के बीच जीते तीन मेडलSuccess Story: पिता को खोया, फिर भी नहीं टूटी रिया की हिम्मत! संघर्ष के बीच जीते तीन मेडलSuccess Story: पटोरी की बेटी रिया ठाकुर ने पिता के निधन और आर्थिक तंगी के बावजूद हौसले की मिसाल पेश की है. बिहार राज्य खेल प्राधिकरण की प्रतियोगिता में उन्होंने 400 मीटर में सिल्वर, 800 मीटर और 4×100 रिले में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर समस्तीपुर का मान बढ़ाया. सीमित संसाधनों के बावजूद रिया ने दिखाया कि मेहनत से सपने सच होते हैं.
Read more »

MPPSC Success Story: सेलेक्शन नहीं तो शादी नहीं... इस जिद के साथ छतरपुर की मयंका बनीं DSP, अब फैमिली खुशMPPSC Success Story: सेलेक्शन नहीं तो शादी नहीं... इस जिद के साथ छतरपुर की मयंका बनीं DSP, अब फैमिली खुशMPPSC Result 2023 Success Story: मयंका चौरसिया की सफलता पर माता रामरती चौरसिया बताती हैं कि बेटी ने जिद पकड़ रखी थी कि जब तक लाल बत्ती नहीं मिलेगी, तब तक शादी नहीं करुंगी. इसी जिद ने आज बेटी को डीएसपी बना दिया. जानें मयंका के सफलता की कहानी...
Read more »

फिल्मों में आने पर मां बोलीं- हमारी इज्जत तुम्हारे हाथ: सलमान को पसंद नहीं करती थीं; सोनाली बेंद्रे को एक ग...फिल्मों में आने पर मां बोलीं- हमारी इज्जत तुम्हारे हाथ: सलमान को पसंद नहीं करती थीं; सोनाली बेंद्रे को एक ग...Bollywood Actress Sonali Bendre Struggle Success Story Explained; Follow Sonali Bendre Movies, Cancer Journey Latest News On Dainik Bhaskar.
Read more »

‘हाथों में हाथ…तैयारी में भी साथ, Boyfriend की मदद से DSP बन गईं दिव्या, 2 बार क्रैक कर लिया PCS‘हाथों में हाथ…तैयारी में भी साथ, Boyfriend की मदद से DSP बन गईं दिव्या, 2 बार क्रैक कर लिया PCSDivyav Jhariya Success Story: मध्य प्रदेश की दिव्या झरिया ने दो बार PCS परीक्षा क्रैक कर अपने सपनों को सच किया। उन्होंने इंजीनियरिंग के बाद सिविल सर्विस चुनी। जानिए कैसे उन्होंने अपने साथी की मदद से MPPSC जर्नी को तय किया।
Read more »

Success Story: 10वीं की छात्रा का कमाल! कचरे से जूते बनाकर मचाया धमाल, CM रेखा गुप्ता भी कर चुकी हैं तारीफSuccess Story: 10वीं की छात्रा का कमाल! कचरे से जूते बनाकर मचाया धमाल, CM रेखा गुप्ता भी कर चुकी हैं तारीफSuccess Story: क्या आप जानते हैं कि दिल्ली में दसवीं कक्षा की छात्रा ऋत्वि जैन ने वो कर दिखाया है. जिसके बारे में बड़े से बड़े लोग भी कम ही सोच पाते हैं. दरअसल, यह छात्रा कचरे से जूते बनाकर कंस्ट्रक्शन साइट पर काम करने वाले मजदूर और कर्मचारियों को बांट रही हैं. दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी इनकी तारीफ कर चुकी हैं.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 01:05:47