Bihar Chunav Result News: बिहार विधानसभा चुनाव रिजल्ट के बाद भाजपा ने बड़ा एक्शन लिया है. बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत के बाद भाजपा ने आरके सिंह, ऊषा अग्रवाल और अशोक अग्रवाल को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते निलंबित किया है.
RK Singh News: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आ गए. बिहार चुनाव में एनडीए ने प्रचंड जीत का परचम लहराया है. बिहार में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. बिहार चुनाव में शानदार प्रदर्शन करने के बाद भाजपा अब सफाई अभियान में लग गई है.
जी हां, भाजपा अपने उन नेताओं को बाहर का रास्ता दिखाना शुरू कर चुकी है, जिनकी गतिविधियां पार्टी के अनुशासन के विपरीत रही हैं. इसी कड़ी में बिहार विधानसभा चुनाव में जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह को बाहर का रास्ता दिखा दिया है. भाजपा ने आरके सिंह समेत तीन नेताओं को पार्टी से निकाला है. यह कार्रवाई पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए की गई। भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह पर एक्शन लेते हुए उन्हें 6 साल के लिए पार्टी से निलंबित किया है. कटिहार की मेयर ऊषा अग्रवाल और एमएलसी अशोक अग्रवाल के खिलाफ भी पार्टी ने कार्रवाई की है. भाजपा ने आधिकारिक आदेश में कहा है, ‘आपकी गतिविधियां पार्टी के विरोध में हैं. ये अनुशासन के दायरे में आता है. पार्टी ने इसे गंभीरता से लिया है। इससे पार्टी को नुकसान हुआ है. आखिरकार निर्देशानुसार आपको पार्टी से निलंबित करते हुए कारण-पृच्छा किया जा रहा है कि आपको पार्टी से क्यों नहीं निष्कासित किया जाए? अतः पत्र प्राप्ति के एक सप्ताह के अंदर आप अपनी स्थिति स्पष्ट करें.’ एक्शन के पीछे की वजह बिहार विधानसभा चुनाव में जीत के बाद बागी नेताओं पर भाजपा का यह पहला एक्शन है. गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव के बीच आरके सिंह ने बगावती तेवर दिखाए थे. वे कई मौकों पर भाजपा के नेताओं के विरोध में खड़े हुए और कथित भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे. आरके सिंह ने एनडीए के ताकतवर नेताओं के खिलाफ जन सुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर के आरोपों का भी खुलकर समर्थन किया था. आरके सिंह ने क्या कहा था? इससे पहले सितंबर में सभा के दौरान आरके सिंह ने एक बयान में कहा था, ‘मैं बिहार का गृह सचिव भी रह चुका हूं. मेरे पास सबका हिसाब है. अगर कोई चू-चपड़ करेगा, तो सबकी बखिया उधेड़ देंगे. बिहार के लोग भ्रष्ट लोगों को बर्दाश्त नहीं करेंगे। भ्रष्ट और चरित्रहीन नेता धरती पर बोझ हैं.’ पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह बिहार सरकार और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ भी मुखर रहे. उन्होंने खासकर बिहार में शराबबंदी खत्म करने की वकालत की. बिहार चुनाव 2025 रिजल्ट: कुल सीट 243 एनडीए- 202 भाजपा-89 जदयू -85 लोजपा -19 हम -5 आरएलएम -4 महागठबंधन 35 राजद -25 कांग्रेस-6 भाकपा लिबरेशन-2 माकपा-1 IIP-1 अन्य एआईएमआईएम –5 बसपा-1 आईआईपी-1
RK Singh Suspended Rk Singh News BJP Suspends RK Singh RK Singh Latest News Bihar Chunav Result Bihar Election Result आरके सिंह आरके सिंह भाजपा से निलंबित भाजपा ने आरके सिंह को क्यों सस्पेंड किया आरके सिंह सस्पेंड न्यूज बिहार चुनाव रिजल्ट
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
West Bengal Assembly Election 2026: এবার বাংলার জঙ্গল পরিষ্কার করার পালা, বিহারে গেরুয়া ঝড়ে চাঙ্গা বঙ্গ বিজেপি!West Bengal BJP reacts on Bihar Election Result 2025
Read more »
बिहार में जश्न, राजस्थान में सन्नाटा... अंता की हार से बीजेपी हाईकमान तक भूचालAnta By-Election : बिहार में जश्न, राजस्थान में सन्नाटा... अंता उपचुनाव ने BJP हाईकमान तक खींच दी चिंता की लकीरें!
Read more »
Bihar Election Results 2025: Just 5 Seats Away, Can BJP Form Govt Without Nitishs JD(U)?Numbers without Nitish: BJP 89 + LJP(R) 19 + HAM 5 + RLM 4=117 seats.
Read more »
नीतीश हिट, आपसी लड़ाई में 35 सीटों पर सिमटा महागठबंधन: चिराग के साथ से JDU को 32 सीटों का फायदा, NDA की जीत ...Bihar Election Results BJP NDA Vs RJD Congress Mahagathbandhan.
Read more »
BJP RK Singh Suspension: भाजपा ने आरके सिंह को छह साल के लिए निलंबित किया, पार्टी ने क्यों की कार्रवाई?भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व भारतीय अफसर और पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री आर के सिंह को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, आरा लोकसभा सीट पूर्व सांसद आरके सिंह पर पार्टी विरोधी
Read more »
Bihar Politics: बिहार चुनाव के बाद BJP का सफाई अभियान शुरू! आरके सिंह को दिखाया पार्टी से बाहर का रास्ताBJP Action On RK Singh: आरके सिंह पर आरोप है कि उन्होंने चुनाव के दौरान पार्टी उम्मीदवारों के खिलाफ काम किया और सार्वजनिक रूप से कुछ ऐसे बयान दिए जो गठबंधन और पार्टी के हितों के विरुद्ध थे. इसके चलते उन्हें 6 साल के लिए पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है.
Read more »
