Michael Vaughan slam Gautam gambhir: दो मैचो की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने भारत को 30 रन से हराया, कोलकाता टेस्ट में मिली शर्मनाक हार के बाद पूर्व इंग्लिश कप्तान माइकल वॉन ने गौतम गंभीर और पिच पर सवाल उठाए,
नई दिल्ली. भारतीय टीम को अपने घर पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. इस हार के बाद हर तरफ से टीम इंडिया की आलोचना हो रही है. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने ईडन गार्डन्स की पिच पर अपनी आलोचना को और तेज कर दिया जब भारत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में 30 रन से हार गया.
पूर्व इंग्लैंड कप्तान ने भारत के 124 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 93 रन पर आउट होने के बाद साफ कहा अगर ऐसी पिच तैयार करोगे तो हार ही मिलेगी. कोच गौतम गंभीर ने कोलकाता टेस्ट खत्म होने के बाद कहा वो पिच को दोष नहीं देंगे. हमने जैसा कहा था वैसी ही पिच मिली. हमारी टीम को टर्निंग पिच पर खेलने आना चाहिए और अगर नहीं खेलेंगे तो हारना तय है. वॉन ने लिखा, “ऐसी पिच तैयार करो और विश्व टेस्ट चैंपियंस के खिलाफ हारने के लायक हो… दक्षिण अफ्रीका की शानदार जीत.” Prepare a pitch like that and you deserve to lose against the World Test champs …. brilliant win by SA …. #INDvSA — Michael Vaughan November 16, 2025 पहले दिन दक्षिण अफ्रीका 159 रन पर आउट हो गई और भारत ने जवाब में केवल 30 रन की बढ़त हासिल की. दूसरे शाम तक मेहमान टीम 93 पर 7 विकेट खो चुकी थी. दोनों टीमें असमान उछाल और तेज टर्न के खिलाफ संघर्ष कर रही थीं. साउथ अफ्रीका के कप्तान तेंबा बवुमा ने दूसरी पारी में अर्धशतकीय पारी खेल टीम को 153 रन तक पहुंचाया. भारत के सामने 124 रन का लक्ष्य था और पूरी टीम 93 रन पर सिमट गई. भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल के गर्दन की चोट के कारण दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने नहीं उतरे. मेजबान टीम का बल्लेबाजी क्रम बुरी तरह से नाकाम रहा. पहली पारी में 4 विकेट लेने वाले साइमन हार्मर ने दूसरी पारी में भी 4 विकेट चटकाए. भारत के लिए सबसे बड़ी पारी वाशिंगटन सुंदर ने 31 रन की खेली जबकि अक्षर पटेल ने 26 रन बनाए. कई पूर्व क्रिकेटरों ने पिच पर निराशा व्यक्त की गौतम गंभीर ने कहा परिस्थितियां वही थीं जो टीम चाहती थी.”यह वही पिच है जिसकी हमें तलाश थी… क्यूरेटर बहुत, बहुत मददगार थे, और यह वही है जो हम चाहते थे. जब आप अच्छा नहीं खेलते, तो ऐसा ही होता है.”
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका टेस्ट Test Match Pitch टेस्ट मैच पिच Eden Gardens Kolkata ईडन गार्डन्स कोलकाता Michael Vaughan Criticism माइकल वॉन आलोचना
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
IND vs SA Test: क्या मैदान में उतरेंगे शुभमन गिल? BCCI ने इंजरी पर दिया बड़ा अपडेटभारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल दूसरे दिन जब बल्लेबाजी करने उतरे तो उस समय तक टीम इंडिया ने 75 के स्कोर पर 2 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद गिल ने अफ्रीकी गेंदबाज साइमन हार्मर की पहली गेंद खेली। उन्होंने आसानी से ऑफ साइड की तरफ खेल दिया। तीसरी गेंद खेलने के बाद वह रिटायर्ड हर्ट हो...
Read more »
IND vs SA Test: टेस्ट में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले भारतीय बने ऋषभ पंत, सहवाग-रोहित जैसे दिग्गजों को पछाड़ाभारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जारी कोलकाता टेस्ट के दूसरे दिन स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। वह इस प्रारूप में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन
Read more »
भारत Vs साउथ अफ्रीका टेस्ट का तीसरा दिन आज: अफ्रीकी टीम ने दूसरी पारी में 7 विकेट गंवाए, बावुमा नाबाद; गिल ...India Vs South Africa (IND Vs SA) Test Series 2025 day 3 LIVE Score Latest Update; Follow IND Vs SA Kolkata Eden Gardens Test, playing 11, Pitch Report, Player Performance and Updates On Dainik Bhaskar (दैनिक भास्कर).
Read more »
IND vs SA 1st Test Live: शुरू हुआ तीसरे दिन का खेलIND vs SA 1s Test Live: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जा रहा है।
Read more »
Live: சபரிமலை நடை திறப்பு 9 மாவட்டங்களில் கனமழைக்கு வாய்ப்பு IND vs SALive: சபரிமலை நடை திறப்பு 9 மாவட்டங்களில் கனமழைக்கு வாய்ப்பு IND vs SA - அப்டேட்ஸ்
Read more »
IND vs SA Test: मियां भाई का मैजिक, आग उगलती गेंद से तोड़ डाला स्टंप, बल्लेबाज चारों खाने चित, देखें VIDEOMohammed Siraj Broke stumps on Dangerous ball: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जा रहा कोलकाता टेस्ट रोमांचक मोड़ पर है. पहली पारी में 30 रनों की लीड लेने के साथ टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को दूसरी पारी में 153 रनों पर समेट दिया है.
Read more »
