Success Story : 22 की उम्र में UPSC में सफलता... माता-पिता के सपनों को बदली, जानें कौन हैं IAS अधिकारी सुलो...

IAS Success Story News

Success Story : 22 की उम्र में UPSC में सफलता... माता-पिता के सपनों को बदली, जानें कौन हैं IAS अधिकारी सुलो...
आईएएस सफलता की कहानीUPSC PreparationWomen Empowerment
  • 📰 News18 Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 182 sec. here
  • 17 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 118%
  • Publisher: 51%

Success Story : राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले की सुलोचना मीणा ने 22 वर्ष की उम्र में UPSC परीक्षा पास कर झारखंड के पलामू जिले में एसडीओ के पद पर तैनात हैं. वह अपने जिले की सबसे कम उम्र की आईएएस हैं. साथ ही अपने गांव की पहली आईएएस अधिकारी हैं. आज वह युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई हैं.

आज बेटियां हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं. इसी कड़ी में एक और प्रेरक नाम जुड़ा है. यह नाम आईएएस सुलोचना मीणा का है, जिन्होंने महज 22 साल की उम्र में अपने सपने को साकार कर इतिहास रच दिया.

अपने सपने को लक्ष्य बनाकर उन्होंने मेहनत और लगन से यूपीएससी की कठिन परीक्षा पास की. उनकी पहली पोस्टिंग झारखंड के पलामू जिले में सदर अनुमंडल पदाधिकारी के रूप में हुई है. जहां वह अब ग्रामीणों की उम्मीदों और विकास की नई राह दिखा रही हैं. राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के आदलवाड़ा गांव की रहने वाली सुलोचना मीणा एक साधारण परिवार की असाधारण बेटी हैं. साल 2021 में उन्होंने यूपीएससी की परीक्षा में हिस्सा लिया, तब उनकी उम्र मात्र 22 वर्ष थी. 2022 में जारी हुए परिणाम में उन्होंने ऑल इंडिया रैंक 415 हासिल की और एसटी श्रेणी में छठा स्थान प्राप्त किया. कम उम्र में सफलता हासिल करके वे उन युवा उम्मीदवारों की सूची में शामिल हुईं, जिन्होंने कठिन परीक्षा को पहली प्रयास में ही शानदार सफलता के साथ उत्तीर्ण किया. वहीं, वर्तमान में वो पलामू में पदस्थापित हैं. सुलोचना मीणा ने लोकल 18 को एक इंटरव्यू में बताया कि उनके पिता और मां उन्हें डॉक्टर बनाना चाहते थे, लेकिन उन्होंने प्रशासनिक सेवा में जाने का फैसला करके अपने सपनों के साथ पिता की उम्मीदों को भी एक नई दिशा दी. आज वे न सिर्फ परिवार का गर्व हैं, बल्कि गांव की उन सभी बेटियों की प्रेरणा बन चुकी हैं, जो अब बड़े सपने देखने लगी हैं. उनकी सफलता ने यह साबित कर दिया है कि अगर संकल्प मजबूत हो और दिशा सही हो, तो किसी भी मंज़िल को पाना असंभव नहीं. सुलोचना आज हर उस बेटी की उम्मीद बन चुकी हैं, जो आसमान छूना चाहती हैं. सुलोचना बताती हैं कि उन्होंने बचपन में सुना था कि आईएएस “जिले का बॉस” होता है. बस वहीं से उनके सपनों ने उड़ान भरनी शुरू कर दी. अपने सपने को सच करने के लिए उन्होंने 12वीं के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी में बीएससी बॉटनी में दाखिला लिया. पढ़ाई के साथ-साथ वे कॉलेज में एनएसएस की सक्रिय सदस्य रहीं. समाज सेवा के इन अनुभवों ने उनमें जिम्मेदारी और नेतृत्व के गुणों को और मजबूत किया, जिसने आगे चलकर प्रशासनिक सेवा में कदम रखते समय बहुत मदद की. सुलोचना सिर्फ अपने परिवार की ही नहीं, बल्कि अपने गांव की भी पहली बेटी हैं. जो आईएएस अधिकारी बनीं. जिले में महिला वर्ग से इतनी कम उम्र में चयनित होने वाली वे पहली अभ्यर्थी हैं. उनकी सफलता ने पूरे गांव का माहौल बदल दिया है. जहां पहले बेटियों को छोटे सपनों तक सीमित किया जाता था, वहीं अब लड़कियां यूपीएससी की तैयारी का सपना देखने लगी हैं. कई परिवार अपनी बेटियों को दिल्ली या जयपुर भेजकर उनकी पढ़ाई को आगे बढ़ा रहे है. सुलोचना का यह सफर आज गांव की नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा बन गया है. तैयारी कर रहे युवाओं को सुलोचना मीणा एक बेहद सरल और प्रभावी रणनीति अपनाने की सलाह देती हैं. उनका मानना है कि कॉलेज खत्म होते ही उम्मीदवारों को अखबार पढ़ने और करंट अफेयर्स पर जोर देना चाहिए. उन्होंने खुद रोजाना 8 से 9 घंटे की पढ़ाई को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाया था. शुरुआत में अख़बार को समझने और महत्वपूर्ण बिंदु पकड़ने में उन्हें 5 से 6 घंटे तक लग जाते थे, लेकिन धीरे-धीरे यह आदत उनकी सबसे बड़ी ताकत बन गई. वे बताती हैं कि धैर्य ही यूपीएससी की तैयारी की असली कुंजी है. सुलोचना मीणा ने इंटरव्यू में बताया कि आज टेलीग्राम पर कई ऐसे चैनल मौजूद हैं जो यूपीएससी की तैयारी करने वालों के लिए खजाने से कम नहीं हैं. वहां न सिर्फ साफ-सुथरे नोट्स मिल जाते हैं, बल्कि रोजाना अपडेट होते करंट अफेयर्स और पीडीएफ भी उपलब्ध होते हैं. यूट्यूब पर उपलब्ध मुफ्त लेक्चर्स, डेली एनालिसिस और आंसर राइटिंग की क्लासेस उनके लिए भी बहुत मददगार रहीं. उनका मानना है कि यदि संसाधन सीमित हों, तो भी इन मुफ्त प्लेटफॉर्म्स का सही इस्तेमाल कर कोई भी अभ्यर्थी अपनी तैयारी को बेहतरीन बना सकता है. सुलोचना ने पढ़ाई के दौरान एनसीईआरटी से शुरुआत की और फिर विषय से संबंधित मानक किताबों पर फोकस किया. अपनी सफलता का सबसे बड़ा श्रेय वह मॉक टेस्ट और टेस्ट सीरीज़ को देती हैं. उनका कहना है कि परीक्षा का पैटर्न समझने और समय प्रबंधन सीखने के लिए लगातार टेस्ट देना बेहद जरूरी है. वर्तमान समय में यूट्यूब और टेलीग्राम पर उपलब्ध फ्री क्लासेस, टॉपर्स की गाइडलाइन और नोट्स को वे बेहद उपयोगी मानती हैं. उन्होंने खुद भी इन ऑनलाइन संसाधनों की मदद लेकर अपनी तैयारी को मजबूत किया.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 Hindi /  🏆 13. in İN

आईएएस सफलता की कहानी UPSC Preparation Women Empowerment IAS Sulochana Meena Rural आईएएस सुलोचना मीणा सुलोचना मीणा की सक्सेस स्टोरी पलामू सक्सेस स्टोरी Sulochana Meena Success Story Palamu Success Story पलामू एसडीओ सुलोचना मीणा Palamu SDO Sulochana Meena

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

नौकरी के साथ क्रैक किया UPSC, 6 बार मिली हार, पर 40 की उम्र में बन गईं IASनौकरी के साथ क्रैक किया UPSC, 6 बार मिली हार, पर 40 की उम्र में बन गईं IASSuccess Story: घर और नौकरी की जिम्मेदारी, साथ में UPSC की तैयारी, 6 बार हुईं फेल, फिर 40 की उम्र में बनीं IAS
Read more »

फिल्मों में आने पर मां बोलीं- हमारी इज्जत तुम्हारे हाथ: सलमान को पसंद नहीं करती थीं; सोनाली बेंद्रे को एक ग...फिल्मों में आने पर मां बोलीं- हमारी इज्जत तुम्हारे हाथ: सलमान को पसंद नहीं करती थीं; सोनाली बेंद्रे को एक ग...Bollywood Actress Sonali Bendre Struggle Success Story Explained; Follow Sonali Bendre Movies, Cancer Journey Latest News On Dainik Bhaskar.
Read more »

IAS-IPS बनना है तो UPSC इंटरव्यू में भूलकर भी न करें ये 8 गलतियांIAS-IPS बनना है तो UPSC इंटरव्यू में भूलकर भी न करें ये 8 गलतियांUPSC मेंस 2025 रिजल्ट जारी हो चुका है। अब अगले चरण में उम्मीदवार IAS-IPS बनने के लिए साक्षात्कार देंगे। फाइनल सेलेक्शन में इंटरव्यू के भी मार्क्स जुड़ते हैं। जितना आपका इंटरव्यू अच्छा जाएगा आपका स्कोर उतना बढ़िया होगा। ऐसे में यहां ऐसी 8 गलतियां बताई गई हैं, जो भूलकर भी ना...
Read more »

IAS Story: बच्चों को स्मार्ट क्लासेज, गरीबों को मुफ्त भोजन, सरकारी नियम तोड़कर सस्पेंड हो गए थे 'कलेक्टर ब्...IAS Story: बच्चों को स्मार्ट क्लासेज, गरीबों को मुफ्त भोजन, सरकारी नियम तोड़कर सस्पेंड हो गए थे 'कलेक्टर ब्...Prasanth Nair IAS Story: केरल कैडर के आईएएस अधिकारी प्रशांत नायर सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं. कलेक्टर ब्रो के नाम से प्रचलित आईएएस प्रशांत नायर कभी सरकारी नियम तोड़ने के चक्कर में सस्पेंड हो गए थे.
Read more »

UPSC Success Story: ऑटो रिक्शा चालक के बेटे ने नाम किया रौशन... NDA एग्जाम में 4वीं रैंक से पास, जानें सार्थक धवन की सफलता की कहानीUPSC Success Story: ऑटो रिक्शा चालक के बेटे ने नाम किया रौशन... NDA एग्जाम में 4वीं रैंक से पास, जानें सार्थक धवन की सफलता की कहानीUPSC NDA Success Story of Sarthak Dhawan: आज हम एक ऐसे शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके लिए पिता का सम्मान इस तरह से जुनून बन गया कि उन्होंने यूपीएससी एनडीए एग्जाम क्रैक कर दिया. आइए सार्थक धवन की सफलता की कहानी जानते हैं.
Read more »

Success Story: मां का अपमान, दर्द ने दी हिम्मत...बगैर कोचिंग IPS बनी बस कडंक्टर की बेटीSuccess Story: मां का अपमान, दर्द ने दी हिम्मत...बगैर कोचिंग IPS बनी बस कडंक्टर की बेटीUPSC Success Story: यूपीएससी की कठिन परीक्षा को पास करने में छात्रों को कई साल लग जाते हैं। लेकिन इस ऑफिसर का सफर अलग रहा। मां का अपमान देखकर ठेस पहुंची तो अफसर बनने की ठानी। आइए जानें शालिनी ने बिना किसी कोचिंग के कैसे यूपीएससी परीक्षा पास की।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 14:57:11