एक युग का हुआ अंत! 14 साल बाद Tesla ने बंद किया इन गाड़ियों का प्रोडक्शन

Tesla Model X Production Discontinued News

एक युग का हुआ अंत! 14 साल बाद Tesla ने बंद किया इन गाड़ियों का प्रोडक्शन
Tesla Model S Discontinued NewsElon Musk Tesla AnnouncementTesla Ends Model S And Model X
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 93 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 69%
  • Publisher: 63%

14 साल पहले टेस्ला ने इलेक्ट्रिक कार मार्केट में मॉडल एस के साथ एंट्री की थी. अब इस कार का सफर खत्म हो चुका है. 1 अप्रैल को जानकारी मिली कि मॉडल एस और मॉडल एक्स का प्रोडक्शन कंपनी बंद कर रही है. मस्क ने खुद ट्विट कर इसकी जानकारी दी है और इसे एक युग का अंत बताया है. अब टेस्ला आगे के सफर में नए मॉडल्स पर फोकस करेगा.

Tesla के लिए 1 अप्रैल 2026 सिर्फ एक तारीख नहीं बल्कि एक युग के खत्म होने का दिन है. कंपनी ने आधिकारिक रूप से अपने मॉडल एस और मॉडल एक्स के प्रोडक्शन को बंद कर दिया है. एलॉन मस्क ने इसकी जानकारी दी है. उन्होंने बताया है कि कंपनी अब इन कारों के ऑर्डर नहीं ले रही है.

और पढ़ेंमस्क ने बताया कि उनके पास इन्वेंट्री में सिर्फ 600 यूनिट्स ही बची हैं. अपने ट्विट के साथ मस्क ने एक तस्वीर शेयर की है, जो ओरिजनल मॉडल एस की है. इस कार को टेस्ला ने 14 साल पहले जून 2012 में लॉन्च किया था. एलॉन मस्क ने अपने ट्विट में लिखा, 'टेस्ला मॉडल एस और एक्स के कस्टम ऑर्डर अब पूरे हो चुके हैं. अब स्टॉक में केवल कुछ ही गाड़ियां बची हैं. एक युग के अंत के लिए हम एक आधिकारिक सेरेमनी आयोजित करेंगे. मुझे ये गाड़ियां बेहद पसंद हैं.'टेस्ला की इन गाड़ियों के प्रोडक्शन को बंद करने की जानकारी जनवरी में ही आ गई थी. कंपनी ने 2025 की चौथे क्वार्टर की अर्निंग कॉल में इसकी जानकारी दी थी. उस वक्त ब्रांड ने दोनों इलेक्ट्रिक कार्स के लिए इसे 'सम्मानजनक निर्वहन' बताया था. कंपनी ने उस वक्त जानकारी दी थी कि इन गाड़ियों के फैक्टरी स्पेस को ऑप्टिमम रोबोट्स को बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा. Advertisement टेस्ला मॉडल एस का मास प्रोडक्शन 2012 में शुरू हुआ था. 14 साल का सफर मॉडल एस टेस्ला की पहली मास मार्केट कार थी, जिसे कंपनी ने जून 2012 में लॉन्च किया था. ग्लोबली ये कार 2015 और 2016 में टॉप सेलिंग इलेक्ट्रिक व्हीकल थी. सिर्फ 2015 में ही कंपनी ने इसकी 50 हजार से ज्यादा यूनिट्स को बेचा था. मॉडल एक्स को कंपनी ने 2015 में इंट्रोड्यूस किया था, जिसे अपनी फाल्कन-विंग डोर के लिए जाना जाता था. यह भी पढ़ें: Tesla पर हुआ केस, फेल हुआ सेल्फ ड्राइविंग फीचर, पुल से गिरते-गिरते बची कारअपने पूरे प्रोडक्शन के दौरान इन दोनों गाड़ियों की 610,000 यूनिट्स को बेचा गया है. रिपोर्ट्स की मानें, तो टेस्ला के पास अभी भी 295 नई मॉडल एस और 301 मॉडल एक्स गाड़ियां हैं. टेस्ला की वेबसाइट से इन दोनों गाड़ियों को हटा दिया गया है. यह भी पढ़ें: Tesla... Harley, इंडिया-US डील से कौन सी कार-बाइक्स कितनी सस्ती होंगीकंपनी इन गाड़ियों के प्रोडक्शन को बंद करने के साथ ही ऑटोनोमस कार के फ्यूचर पर फोकस करेगी. टेस्ला अपनी टू-सीटर साइबरकैब रोबोटैक्सी का प्रोडक्शन शुरू करने की तैयारी कर रही है. इस कार में कोई स्टीयरिंग व्हील और पैडल नहीं होंगे.---- समाप्त ---- ये भी देखें

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

Tesla Model S Discontinued News Elon Musk Tesla Announcement Tesla Ends Model S And Model X Tesla Lineup Changes 2026 Tesla Premium Models Discontinued Tesla Model S Model X Latest News Tesla Production Update Tesla Future Models Strategy

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

2027 की तैयारी में जुटीं मायावती, अंबेडकर जयंती पर 14 अप्रैल को नोएडा में नहीं लखनऊ में करेंगी शक्ति प्रदर्शन2027 की तैयारी में जुटीं मायावती, अंबेडकर जयंती पर 14 अप्रैल को नोएडा में नहीं लखनऊ में करेंगी शक्ति प्रदर्शनUP Assembly Elections 2027: लखनऊ में बसपा सुप्रीमो मायावती की अध्यक्षता में BSP बैठक में 2027 चुनाव की रणनीति तय हुई। संगठन मजबूती, जनाधार बढ़ाने और जमीनी सक्रियता पर जोर दिया गया।
Read more »

14 साल से लीबिया में फंसे पटना के प्रोफेसर, PM मोदी से लगाई स्वदेश वापसी की गुहार14 साल से लीबिया में फंसे पटना के प्रोफेसर, PM मोदी से लगाई स्वदेश वापसी की गुहारपटना के फुलवारी शरीफ निवासी प्रोफेसर संजीव धारी सिन्हा 14 वर्षों से लीबिया में फंसे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर स्वदेश वापसी की गुहार लगाई है।
Read more »

आगरा में 14 हजार उपभोक्ताओं ने एलपीजी कनेक्शन सरेंडर किए, सिलिंडर की किल्लत बनी वजहआगरा में 14 हजार उपभोक्ताओं ने एलपीजी कनेक्शन सरेंडर किए, सिलिंडर की किल्लत बनी वजहआगरा में घरेलू गैस सिलिंडरों की किल्लत के बीच, 14 हजार पीएनजी उपभोक्ताओं ने एलपीजी कनेक्शन सरेंडर कर दिए हैं। पेट्रोलियम मंत्रालय के आदेश और पीएनजी की ओर बढ़ते झुकाव के कारण यह बदलाव हुआ है। कनेक्शन ट्रांसफर के आवेदनों में वृद्धि से गैस एजेंसियों पर दबाव बढ़ गया है।
Read more »

‘14 साल घसीटा... सुनवाई तक नहीं की, अब कह रहे मेरा वजूद नहीं’; हाईकोर्ट के फैसले पर छलका अनीता आडवाणी का दर्द‘14 साल घसीटा... सुनवाई तक नहीं की, अब कह रहे मेरा वजूद नहीं’; हाईकोर्ट के फैसले पर छलका अनीता आडवाणी का दर्दबॉम्बे हाईकोर्ट ने अभिनेत्री अनीता आडवाणी की वह अपील खारिज कर दी है, जिसमें उन्होंने दिवंगत सुपरस्टार राजेश खन्ना के साथ अपने रिश्ते को शादी जैसा रिश्ता मानते हुए कानूनी दर्जा देने की मांग
Read more »

बंगाल में नकली आधार कार्ड के साथ 14 बांग्लादेशी गिरफ्तार, बुल्गारिया निकलने की फिराक में थेबंगाल में नकली आधार कार्ड के साथ 14 बांग्लादेशी गिरफ्तार, बुल्गारिया निकलने की फिराक में थेपश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में RPF ने दिल्ली जाने वाली नॉर्थ-ईस्ट एक्सप्रेस से 14 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा। इनमें महिलाएं और नाबालिग शामिल हैं, जिनके पास से नकली आधार कार्ड और मलेशियाई करेंसी मिली।
Read more »

वाराणसी कोर्ट ने गंगा में इफ्तार मामले में 14 मुस्लिम युवकों की जमानत खारिज कीवाराणसी कोर्ट ने गंगा में इफ्तार मामले में 14 मुस्लिम युवकों की जमानत खारिज कीवाराणसी की एक सत्र अदालत ने गंगा नदी में इफ्तार करने के मामले में गिरफ्तार 14 मुस्लिम युवकों की जमानत याचिका खारिज कर दी। अदालत ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि उनका उद्देश्य सामाजिक सौहार्द को प्रभावित करना था।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 14:58:16