2027 की तैयारी में जुटीं मायावती, अंबेडकर जयंती पर 14 अप्रैल को नोएडा में नहीं लखनऊ में करेंगी शक्ति प्रदर्शन

Mayawati News News

2027 की तैयारी में जुटीं मायावती, अंबेडकर जयंती पर 14 अप्रैल को नोएडा में नहीं लखनऊ में करेंगी शक्ति प्रदर्शन
बहुजन समाज पार्टीयूपी विधानसभा चुनाव 2027भीम राव अंबेडकर जयंती
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 116 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 81%
  • Publisher: 51%

UP Assembly Elections 2027: लखनऊ में बसपा सुप्रीमो मायावती की अध्यक्षता में BSP बैठक में 2027 चुनाव की रणनीति तय हुई। संगठन मजबूती, जनाधार बढ़ाने और जमीनी सक्रियता पर जोर दिया गया।

संदीप तिवारी, लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बहुजन समाज पार्टी की अहम बैठक संपन्न हुई। इस दौरान पार्टी प्रमुख मायावती ने 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठनात्मक मजबूती और जनाधार विस्तार की रणनीति तय की। मंगलवार को हुई बैठक में प्रदेशभर से आए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को स्पष्ट संदेश दिया गया कि पार्टी को जमीनी स्तर पर सक्रिय और प्रभावी बनाना होगा। इसके अलावा बैठक में संगठन की वर्तमान स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई। जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर जोर बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि केवल राजनीतिक बयानबाजी से नहीं, बल्कि बूथ स्तर तक मजबूत नेटवर्क खड़ा कर ही पार्टी को दोबारा सत्ता के करीब लाया जा सकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को मेहनत, अनुशासन और निष्ठा के साथ काम करने के निर्देश देते हुए कहा कि जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना ही BSP की प्राथमिकता होनी चाहिए। आर्थिक और जमीनी मजबूती पर जोर देते हुए उन्होंने पार्टी फंडिंग और संसाधनों के पारदर्शी उपयोग की भी बात कही है। साथ ही जनाधार बढ़ाने के लिए गांव-गांव और शहर-शहर में सक्रिय संपर्क अभियान चलाने का आह्वान किया है।बीजेपी सरकार पर मायावती ने बोला हमला इस दौरान बसपा सुप्रीमो मायावती ने केंद्र और राज्य की बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए महंगाई, बेरोजगारी और बढ़ती जीवन-यापन लागत को लेकर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि गैस सिलेंडर, पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों ने आम आदमी, खासकर गरीब और मेहनतकश वर्ग की कमर तोड़ दी है। सरकार पर उदासीनता का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि जनता के मुद्दों पर गंभीरता से काम करने की जरूरत है। बैठक में यह भी तय किया गया कि BSP आगामी चुनाव में आपराधिक छवि वाले लोगों को टिकट नहीं देगी। प्रत्याशियों के चयन में सर्वसमाज के प्रतिनिधित्व को प्राथमिकता दी जाएगी, जिससे सभी वर्गों को बराबरी का अवसर मिल सके।नोएडा में नहीं लखनऊ में अंबेडकर जयंती पर होंगे कार्यक्रम मायावती ने स्पष्ट किया कि पार्टी की राजनीति सामाजिक संतुलन और न्याय पर आधारित रहेगी। इसके अलावा 14 अप्रैल को डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर लखनऊ में भव्य कार्यक्रम आयोजित करने का ऐलान किया गया है, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के जुटने की उम्मीद है। इस बार नोएडा के बजाय लखनऊ को कार्यक्रम का केंद्र बनाकर पार्टी ने प्रदेश की राजनीति में अपनी सक्रियता का संदेश देने की कोशिश की है। आरक्षण के मुद्दे पर भी मायावती ने केंद्र और राज्य सरकारों को घेरा है। उन्होंने महिला आरक्षण में कमजोर और पिछड़े वर्गों को उचित हिस्सेदारी देने की मांग उठाई और कहा कि बिना सामाजिक न्याय के कोई भी नीति अधूरी है।.

संदीप तिवारी, लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बहुजन समाज पार्टी की अहम बैठक संपन्न हुई। इस दौरान पार्टी प्रमुख मायावती ने 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठनात्मक मजबूती और जनाधार विस्तार की रणनीति तय की। मंगलवार को हुई बैठक में प्रदेशभर से आए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को स्पष्ट संदेश दिया गया कि पार्टी को जमीनी स्तर पर सक्रिय और प्रभावी बनाना होगा। इसके अलावा बैठक में संगठन की वर्तमान स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई। जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर जोर बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि केवल राजनीतिक बयानबाजी से नहीं, बल्कि बूथ स्तर तक मजबूत नेटवर्क खड़ा कर ही पार्टी को दोबारा सत्ता के करीब लाया जा सकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को मेहनत, अनुशासन और निष्ठा के साथ काम करने के निर्देश देते हुए कहा कि जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना ही BSP की प्राथमिकता होनी चाहिए। आर्थिक और जमीनी मजबूती पर जोर देते हुए उन्होंने पार्टी फंडिंग और संसाधनों के पारदर्शी उपयोग की भी बात कही है। साथ ही जनाधार बढ़ाने के लिए गांव-गांव और शहर-शहर में सक्रिय संपर्क अभियान चलाने का आह्वान किया है।बीजेपी सरकार पर मायावती ने बोला हमला इस दौरान बसपा सुप्रीमो मायावती ने केंद्र और राज्य की बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए महंगाई, बेरोजगारी और बढ़ती जीवन-यापन लागत को लेकर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि गैस सिलेंडर, पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों ने आम आदमी, खासकर गरीब और मेहनतकश वर्ग की कमर तोड़ दी है। सरकार पर उदासीनता का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि जनता के मुद्दों पर गंभीरता से काम करने की जरूरत है। बैठक में यह भी तय किया गया कि BSP आगामी चुनाव में आपराधिक छवि वाले लोगों को टिकट नहीं देगी। प्रत्याशियों के चयन में सर्वसमाज के प्रतिनिधित्व को प्राथमिकता दी जाएगी, जिससे सभी वर्गों को बराबरी का अवसर मिल सके।नोएडा में नहीं लखनऊ में अंबेडकर जयंती पर होंगे कार्यक्रममायावती ने स्पष्ट किया कि पार्टी की राजनीति सामाजिक संतुलन और न्याय पर आधारित रहेगी। इसके अलावा 14 अप्रैल को डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर लखनऊ में भव्य कार्यक्रम आयोजित करने का ऐलान किया गया है, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के जुटने की उम्मीद है। इस बार नोएडा के बजाय लखनऊ को कार्यक्रम का केंद्र बनाकर पार्टी ने प्रदेश की राजनीति में अपनी सक्रियता का संदेश देने की कोशिश की है। आरक्षण के मुद्दे पर भी मायावती ने केंद्र और राज्य सरकारों को घेरा है। उन्होंने महिला आरक्षण में कमजोर और पिछड़े वर्गों को उचित हिस्सेदारी देने की मांग उठाई और कहा कि बिना सामाजिक न्याय के कोई भी नीति अधूरी है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

बहुजन समाज पार्टी यूपी विधानसभा चुनाव 2027 भीम राव अंबेडकर जयंती Bahujan Samaj Party Up News Lucknow News Up Assembly Elections 2027 Bhim Rao Ambedkar Jayanti मायावती

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

UP: महिलाओं को 40 हजार रुपये देने के ऐलान से सपा का चुनावी आगाज, दादरी में खूब गरजे अखिलेश यादवUP: महिलाओं को 40 हजार रुपये देने के ऐलान से सपा का चुनावी आगाज, दादरी में खूब गरजे अखिलेश यादवAkhilesh Yadav Rally In Dadri: ग्रेटर नोएडा के दादरी में हुई पीडीए रैली से अखिलेश यादव ने 2027 यूपी विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंक दिया।
Read more »

UP: महिलाओं को 40 हजार रुपये देने के ऐलान से सपा का चुनावी आगाज, दादरी में खूब गरजे अखिलेश यादवUP: महिलाओं को 40 हजार रुपये देने के ऐलान से सपा का चुनावी आगाज, दादरी में खूब गरजे अखिलेश यादवAkhilesh Yadav Rally In Dadri: ग्रेटर नोएडा के दादरी में हुई पीडीए रैली से अखिलेश यादव ने 2027 यूपी विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंक दिया।
Read more »

'देश को बचाने का है वर्ष 2027 का विधानसभा चुनाव', अखि‍लेश ने कार्यकर्ताओं को दिए चुनावी तैयारी में जुटने के निर्देश'देश को बचाने का है वर्ष 2027 का विधानसभा चुनाव', अखि‍लेश ने कार्यकर्ताओं को दिए चुनावी तैयारी में जुटने के निर्देशसपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं को 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने का निर्देश दिया है। उन्होंने इसे देश, लोकतंत्र और संविधान बचाने का चुनाव बताया।
Read more »

दिल्ली में जनगणना 2027 की तैयारियां शुरू, जानें प्रक्रिया और बदलावदिल्ली में जनगणना 2027 की तैयारियां शुरू, जानें प्रक्रिया और बदलावभारत में जनगणना 2027 का पहला चरण 16 अप्रैल 2027 से शुरू होगा। इस चरण में मकान सूचीकरण अभियान चलेगा। इस बार स्व-गणना का विकल्प और डिजिटल प्रक्रिया अपनाई जाएगी। नागरिकों से 33 महत्वपूर्ण सवाल पूछे जाएंगे।
Read more »

वित्त वर्ष 2027 की शुरुआत कई महत्वपूर्ण बदलावों के साथ: 1 अप्रैल 2026 से लागू होने जा रहा नया टैक्स सिस्टम, जानिए और क्या-क्या बदलेगावित्त वर्ष 2027 की शुरुआत कई महत्वपूर्ण बदलावों के साथ: 1 अप्रैल 2026 से लागू होने जा रहा नया टैक्स सिस्टम, जानिए और क्या-क्या बदलेगावित्त वर्ष 2027 की शुरुआत कई महत्वपूर्ण बदलावों के साथ: 1 अप्रैल 2026 से लागू होने जा रहा नया टैक्स सिस्टम, जानिए और क्या-क्या बदलेगा
Read more »

भारत में 2026 में चार और 2027 में दो सेमीकंडक्टर प्लांट तैयार हो जाएंगे : अश्विनी वैष्णवभारत में 2026 में चार और 2027 में दो सेमीकंडक्टर प्लांट तैयार हो जाएंगे : अश्विनी वैष्णवभारत में 2026 में चार और 2027 में दो सेमीकंडक्टर प्लांट तैयार हो जाएंगे : अश्विनी वैष्णव
Read more »



Render Time: 2026-04-01 22:49:16