पटना के फुलवारी शरीफ निवासी प्रोफेसर संजीव धारी सिन्हा 14 वर्षों से लीबिया में फंसे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर स्वदेश वापसी की गुहार लगाई है।
संवाद सूत्र, फुलवारी शरीफ। पटना के फुलवारी शरीफ निवासी प्रोफेसर संजीव धारी सिन्हा पिछले करीब 14 वर्षों से लीबिया में फंसे हुए हैं और अब उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर स्वदेश वापसी की गुहार लगाई है। अपनी पीड़ा उन्होंने सोशल मीडिया पर भी साझा की है, जिसके बाद मामला सामने आया है और स्थानीय स्तर पर चिंता बढ़ गई है। प्रोफेसर सिन्हा ने बताया कि वर्ष 2013 में वे नौकरी के सिलसिले में लीबिया गए थे, जहां उन्होंने दो विश्वविद्यालयों में कार्य किया। उनका आरोप है कि वर्ष 2018-19 के बाद से उन्हें बंधक जैसी स्थिति में रखा गया है। न उचित सैलरी मिल रही, न कानूनी सुविधाएं वर्तमान में वे एलमरगिब यूनिवर्सिटी के फैकल्टी ऑफ आर्ट्स एंड साइंस, मस्ल्लाता में हैं, जहां उन्हें न उचित वेतन मिला और न ही वीजा एवं अनुबंध की कानूनी सुविधाएं दी गईं। दूतावास के कर्मियों पर लापरवाही का आरोप उन्होंने बताया कि वर्षों से लीबिया के मंत्रालयों, संयुक्त राष्ट्र मिशन, मानवाधिकार संगठनों और भारत के विदेश मंत्रालय से मदद की गुहार लगा रहे हैं, लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं निकला। उन्होंने भारतीय दूतावास के कुछ कर्मियों पर भी लापरवाही का आरोप लगाया है। जबरन शादी के दबाव का भी आरोप प्रोफेसर के अनुसार, उन्हें खराब हालात में रखा गया, मूलभूत सुविधाएं बाधित रहीं और कई बार प्रताड़ना का सामना करना पड़ा। उन्होंने जबरन शादी के दबाव का भी आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि भारत लौटने के लिए एग्जिट वीजा जरूरी है, जो नहीं दिया जा रहा है। माता-पिता को खोने के बाद भी वे न्याय के लिए संघर्ष कर रहे हैं और अब सरकार से सुरक्षित वापसी की उम्मीद लगाए हैं।.
संवाद सूत्र, फुलवारी शरीफ। पटना के फुलवारी शरीफ निवासी प्रोफेसर संजीव धारी सिन्हा पिछले करीब 14 वर्षों से लीबिया में फंसे हुए हैं और अब उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर स्वदेश वापसी की गुहार लगाई है। अपनी पीड़ा उन्होंने सोशल मीडिया पर भी साझा की है, जिसके बाद मामला सामने आया है और स्थानीय स्तर पर चिंता बढ़ गई है। प्रोफेसर सिन्हा ने बताया कि वर्ष 2013 में वे नौकरी के सिलसिले में लीबिया गए थे, जहां उन्होंने दो विश्वविद्यालयों में कार्य किया। उनका आरोप है कि वर्ष 2018-19 के बाद से उन्हें बंधक जैसी स्थिति में रखा गया है। न उचित सैलरी मिल रही, न कानूनी सुविधाएं वर्तमान में वे एलमरगिब यूनिवर्सिटी के फैकल्टी ऑफ आर्ट्स एंड साइंस, मस्ल्लाता में हैं, जहां उन्हें न उचित वेतन मिला और न ही वीजा एवं अनुबंध की कानूनी सुविधाएं दी गईं। दूतावास के कर्मियों पर लापरवाही का आरोप उन्होंने बताया कि वर्षों से लीबिया के मंत्रालयों, संयुक्त राष्ट्र मिशन, मानवाधिकार संगठनों और भारत के विदेश मंत्रालय से मदद की गुहार लगा रहे हैं, लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं निकला। उन्होंने भारतीय दूतावास के कुछ कर्मियों पर भी लापरवाही का आरोप लगाया है। जबरन शादी के दबाव का भी आरोप प्रोफेसर के अनुसार, उन्हें खराब हालात में रखा गया, मूलभूत सुविधाएं बाधित रहीं और कई बार प्रताड़ना का सामना करना पड़ा। उन्होंने जबरन शादी के दबाव का भी आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि भारत लौटने के लिए एग्जिट वीजा जरूरी है, जो नहीं दिया जा रहा है। माता-पिता को खोने के बाद भी वे न्याय के लिए संघर्ष कर रहे हैं और अब सरकार से सुरक्षित वापसी की उम्मीद लगाए हैं।
Libya Repatriation PM Modi Appeal Indian Trapped Abroad Patna Professor Forced Captivity Exit Visa Issue Bihar Citizen Elmergib University Phulwari Sharif Patna News Patna Latest News Patna News In Hindi Patna Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
जल्द बजने वाली है बैंड-बाजा और बारात! अप्रैल-मई 2026 में शादी के केवल इतने ही दिन हैं शुभहिंदू धर्म में विवाह एक पवित्र संस्कार माना गया है। खरमास के कारण रुके मांगलिक काम 14 अप्रैल के बाद शुरू हो जाएंगे।
Read more »
ब्राजील में टेकऑफ के बाद फटा फ्लाइट का इंजन, 272 यात्री थे सवारब्राजील के साओ पाउलो में डेल्टा एयरलाइंस की एक उड़ान का इंजन टेकऑफ के तुरंत बाद फट गया। अटलांटा जा रही फ्लाइट DL104 में 272 यात्री और 14 क्रू मेंबर सवार थे।
Read more »
लखनऊ में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ कार्रवाई, इन इलाकों की 14 अवैध प्लॉटिंग ध्वस्तLucknow illegal construction demolition: राजधानी लखनऊ में अवैध प्लॉटिंग और अवैध निर्माण के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सोमवार को लखनऊ में 14 अवैध प्लॉटिंग को एलडीए ने ध्वस्त किया।
Read more »
PM मोदी ने साणंद में केन्स सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन किया, भारत का दूसरा सेमीकंडक्टर प्लांटप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के साणंद में केन्स सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने कहा कि यह भारत के सेमीकंडक्टर इको सिस्टम के तेजी से विकास का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि भारत की कंपनी केन्स अब ग्लोबल सेमीकंडक्टर सप्लाई चैन का एक मजबूत हिस्सा बन गई है और यह 'मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड' मंत्र को चरितार्थ करता है।
Read more »
'भारत के आत्मविश्वास का ऐलान है इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन', गुजरात में बोले PM मोदीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के साणंद में Kaynes सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन किया. पीएम मोदी ने अपनी स्पीच में भारत के तेजी से बढ़ते चिप इकोसिस्टम और आत्मनिर्भरता पर जोर दिया.
Read more »
अमेरिका-ईरान युद्ध से सोने में 17 वर्षों में सबसे बड़ी गिरावट, एक महीने में 14 प्रतिशत से अधिक लुढ़काअमेरिका-ईरान युद्ध से सोने में 17 वर्षों में सबसे बड़ी गिरावट, एक महीने में 14 प्रतिशत से अधिक लुढ़का
Read more »
