भारतीय रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर, RBI के सामने दोहरी चुनौती

Indian Rupee News

भारतीय रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर, RBI के सामने दोहरी चुनौती
Rupee Dollar Exchange RateRBI InterventionForex Reserves
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 42 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 51%
  • Publisher: 53%

भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले 95.24 के नए निचले स्तर पर पहुंच गया है, जिससे आरबीआई दोहरे संकट में है। उसे विदेशी मुद्रा भंडार बचाना है और रुपये को और गिरने से रोकना है।

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। सोमवार को कारोबारी दिन में भारतीय रूपया डॉलर के मुकाबले 95.24 के नए सर्वकालिक निचले स्तर तक फिसल गया था। इस वित्तीय वर्ष की सबसे तेज एक दिन की गिरावट दर्ज होने के बाद अब भारतीय रिजर्व बैंक के सामने दोहरा संकट है, उसे एक तरफ विदेशी मुद्रा भंडार को बचाना है तो दूसरी तरफ रुपये को 95-96 के दायरे से और नीचे नहीं जाने देना है। आरबीआई द्वारा बैंकों की विदेशी मुद्रा पोजीशन पर सख्त कैप भी लगाया लेकिन तेल कंपनियों और बड़े आयातकों की भारी डॉलर मांग ने सारी राहत पर पानी फेर दिया है। इससे सवाल उठ खड़ा हुआ है कि स्थिरता लाने के लिए केंद्रीय बैंक को अब बाजार में आखिर कितना डॉलर खर्च करना पड़ेगा। 2013 से आज के समय की तुलना विशेषज्ञों की मानें तो आरबीआइ को वह सब कुछ करना चाहिए, जिससे रुपये में और ज्यादा गिरावट होने से बचाया जा सके। इस संबंध में एसबीआइ रिसर्च की ताजी रिपोर्ट में मौजूदा गिरावट की तुलना वर्ष 2013 के हालात से की गई है। इसमें कहा गया है कि तब रुपये में बहुत ही तेज गिरावट हुई थी लेकिन उस समय देश की घरेलू इकॉनमी की स्थिति बहुत ठीक नहीं थी और विदेशी मुद्रा भंडार भी ज्यादा नहीं था। आज इन दोनों मोर्चों पर स्थिति बेहतर है। इसके बावजूद रुपया लगातार कमजोर हो रहा है। चूंकि अभी डॉलर की मांग घरेलू तेल कंपनियों की तरफ से काफी हो रही है लिहाजा एसबीआइ की सलाह है कि उन्हें विदेशी मुद्रा उपलब्ध कराने के लिए विशेष विंडो उपलब्ध कराया जाए। तेल कंपनियां रोजाना 25 से 30 करोड़ डॉलर की मांग करती है जो सालाना 75-80 अरब डॉलर बनता है। इस मांग को सामान्य बाजार से अलग करने से रुपये पर दबाव कम होगा और बाजार को सच्ची मांग-आपूर्ति की बेहतर विजिबिलिटी मिलेगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत के पास 10 महीने से अधिक के आयात के बराबर विदेशी मुद्रा भंडार है। 700 अरब डॉलर से अधिक का रिजर्व काफी मजबूत है। ऐसे में आरबीआइ को रुपये को संभालने के लिए बाजार में आक्रामक तरीके से हस्तक्षेप करने से नहीं हिचकिचाना चाहिए। वैसे आरबीआई ने रुपये की तेज गिरावट को थामने के लिए हाल के महीनों में भारी हस्तक्षेप किया है। मार्च 2026 के पहले तीन हफ्तों में ही केंद्रीय बैंक ने बाजार में 30 अरब डॉलर से अधिक बेचे, जिससे विदेशी मुद्रा भंडार में उल्लेखनीय कमी आई। अप्रैल 2025 से अब तक पूरे वित्त वर्ष में आरबीआई ने कुल 40-50 अरब डॉलर नेट डॉलर बेचे हैं। विशेष रूप से जनवरी 2026 में अकेले 25.

47 अरब डॉलर बेचे गए। इस लगातार डॉलर बिक्री के बावजूद रुपया 95.24 के रिकॉर्ड निचले स्तर तक पहुंच गया, जिससे साफ है कि बाजार में दबाव इतना अधिक है कि आरबीआई के बड़े हस्तक्षेप के बावजूद स्थिरता लाना चुनौतीपूर्ण हो गया है। पश्चिम एशिया विवाद के शुरू होने के बाद की भारतीय मुद्रा बाजार की स्थिति को देखें तो साफ होता है कि डॉलर के सापेक्ष रुपया 4.2 फीसद कमजोर हुआ है। ब्रिटिश पाउंड, चीनी युआन और इंडोनेशियाई रुपया को छोड़कर दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में रुपया सबसे अधिक गिरा है। इस दौरान यूरो, ब्राजीलियन रियल, दक्षिण अफ्रीकी रैंड, थाई बाह्ट, मलेशियन रिंग्गित, पोलिश ज्लोटी, रूसी रूबल, फिलीपींस पेसो, साउथ कोरियन वॉन और जापानी येन जैसी प्रमुख मुद्राओं की तुलना में रुपये की गिरावट कहीं अधिक रही। यह भी पढ़ें- युद्ध के बीच 4 शेयरों ने महीनेभर में 47% तक का क्रैश झेला, पर मुनाफा है तगड़ा; क्या पैसा लगाने का है सही समय?

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Rupee Dollar Exchange Rate RBI Intervention Forex Reserves Dollar Demand Oil Companies Forex Rupee Depreciation Indian Economy Currency Crisis SBI Research

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

'नई विदेशी मुद्रा सीमा के पालन को मिले तीन महीने का समय', बैंकों ने RBI से की अपील'नई विदेशी मुद्रा सीमा के पालन को मिले तीन महीने का समय', बैंकों ने RBI से की अपीलबैंकों ने आरबीआई से नई विदेशी मुद्रा सीमा का पालन करने के लिए तीन महीने का समय मांगा है। उनका तर्क है कि जल्दबाजी में इसे लागू करने से बाजार में अफरातफरी और वित्तीय नुकसान हो सकता है।
Read more »

RBI के फैसले से बैंकों में हाहाकर, सरकारी से लेकर प्राइवेट बैंक की बढ़ी चिंताएं, रुपये व डॉलर से जुड़ा है मामलाRBI के फैसले से बैंकों में हाहाकर, सरकारी से लेकर प्राइवेट बैंक की बढ़ी चिंताएं, रुपये व डॉलर से जुड़ा है मामलाभारतीय रिज़र्व बैंक RBI के नए निर्देश से बैंक शेयरों में भारी गिरावट आ गई। बैंक शेयरों में यह गिरावट आरबीआई द्वारा बैंकों की 'फॉरेन एक्सचेंज पॉजिशन' पर लिमिट सख्त करने के फैसले के बाद आई।
Read more »

डिजिटल पेमेंट नियमों में 1 अप्रैल 2026 से बदलाव, जानिए क्या होगा?डिजिटल पेमेंट नियमों में 1 अप्रैल 2026 से बदलाव, जानिए क्या होगा?डिजिटल पेमेंट करने वालों के लिए जरूरी खबर! 1 अप्रैल 2026 से डिजिटल पेमेंट से जुड़े नियमों में बदलाव होने जा रहा है। RBI ने डिजिटल ट्रांजेक्शन को सुरक्षित बनाने के लिए नए नियम लागू किए हैं, जिनमें टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन अनिवार्य होगा।
Read more »

95 के पार पहुंचा रुपया, अब RBI को झोंक देना चाहिए $700 अरब का विदेशी मुद्रा भंडार? SBI की बड़ी सलाह95 के पार पहुंचा रुपया, अब RBI को झोंक देना चाहिए $700 अरब का विदेशी मुद्रा भंडार? SBI की बड़ी सलाहपश्चिम एशिया संकट के कारण रुपये में उतार-चढ़ाव के बीच, एसबीआई रिसर्च ने भारतीय रिजर्व बैंक को विदेशी मुद्रा भंडार का उपयोग करने की सलाह दी है। रिपोर्ट के अनुसार, भारत के पास 700 अरब डॉलर से अधिक का पर्याप्त भंडार है।
Read more »

तेलंगाना RBI से लिए कर्ज पर निर्भर?: SDF के तहत निकाली 27 हजार करोड़ से अधिक राशि; कैग की रिपोर्ट में खुलासातेलंगाना RBI से लिए कर्ज पर निर्भर?: SDF के तहत निकाली 27 हजार करोड़ से अधिक राशि; कैग की रिपोर्ट में खुलासातेलंगाना सरकार ने वित्त वर्ष 2024-25 में अपनी वित्तीय आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) से बड़े पैमाने पर अल्पकालिक उधार लिया है। राज्य ने दो दिनों को छोड़कर, पूरे
Read more »



Render Time: 2026-04-01 20:22:24