ONGC Gas Price Hike: सरकार ने ओएनजीसी और ऑयल इंडिया के पुराने गैस क्षेत्रों से निकलने वाली गैस की कीमत $6.75 से बढ़ाकर $7 प्रति MMBTU कर दी है। यह बढ़ोतरी APM गैस पर लागू होगी, जिसका देश के कुल घरेलू गैस उत्पादन में बड़ा हिस्सा है।
नई दिल्ली| सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों ओएनजीसी और ऑयल इंडिया लिमिटेड के पुराने गैस क्षेत्रों से निकलने वाली गैस की कीमत बढ़ाकर 7 डॉलर प्रति MMBTU कर दी है। पहले यह कीमत 6.75 डॉलर प्रति यूनिट थी। इस फैसले का असर सीधे तौर पर CNG, उर्वरक और पाइप्ड किचन गैस पर पड़ सकता है। APM गैस पर लागू होगी बढ़ोतरी सरकार की अधिसूचना के मुताबिक, यह बढ़ोतरी APM गैस पर लागू होगी, जो पुराने और विरासत वाले गैस क्षेत्रों से निकलती है। देश के कुल घरेलू गैस उत्पादन में APM गैस की हिस्सेदारी करीब 60% है और इसका उत्पादन लगभग 9.
2 करोड़ स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर प्रतिदिन है। यह कीमत संशोधन 2023 में लागू नई गैस प्राइसिंग पॉलिसी के तहत किया गया है। इस नीति के मुताबिक, गैस की कीमत भारतीय क्रूड ऑयल बास्केट के मासिक औसत का 10% तय की जाती है और हर महीने अपडेट होती है। हालांकि APM गैस के लिए एक ऊपरी सीमा तय रहती है। हर साल 0.25 डॉलर बढ़ोतरी का प्रावधान अब तक ONGC और OIL के पुराने ब्लॉक्स की गैस कीमत 4 से 6.5 डॉलर प्रति MMBTU के दायरे में थी, जिसे दो साल तक स्थिर रखा गया था। इसके बाद हर साल 0.25 डॉलर की बढ़ोतरी का प्रावधान किया गया। पहले 2025-26 के लिए अधिकतम सीमा 6.75 डॉलर तय की गई थी, जिसे अब बढ़ाकर 7 डॉलर कर दिया गया है। पेट्रोलियम प्लानिंग एंड एनालिसिस सेल के मुताबिक, अप्रैल के लिए घरेलू प्राकृतिक गैस की कीमत 10.76 डॉलर प्रति MMBTU तय हुई है, लेकिन APM गैस इस ऊपरी सीमा के तहत ही बेची जाएगी। यह भी पढ़ें- ₹47000 करोड़ लेकर अमेरिका क्यों पहुंचे वेदांता वाले अनिल अग्रवाल? भारत को दी चेतावनी, बोले- 'अब भी नहीं जागे तो...' किस-किस पर पड़ेगा असर? इस फैसले का असर कई सेक्टर्स पर दिख सकता है। प्राकृतिक गैस का इस्तेमाल उर्वरक बनाने, बिजली उत्पादन, CNG वाहनों और घरों में PNG सप्लाई के लिए होता है। ऐसे में कीमत बढ़ने से इन सेवाओं की लागत बढ़ सकती है, जिसका असर आम लोगों की जेब पर भी पड़ सकता है। यह बढ़ोतरी ऐसे समय पर की गई है जब वेस्ट एशिया में तनाव के चलते ग्लोबल एनर्जी मार्केट में उथल-पुथल है। कच्चे तेल की कीमतें एक महीने में करीब 50% बढ़कर 110 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच चुकी हैं। सरकार ने पहले ही ONGC और OIL को नए कुओं से निकलने वाली गैस पर APM कीमत से 20% तक प्रीमियम लेने की छूट दी हुई है। वहीं, गहरे समुद्र और कठिन क्षेत्रों से निकलने वाली गैस के लिए कंपनियों को कीमत तय करने की ज्यादा आजादी है। हालांकि अप्रैल-सितंबर 2026 के लिए इन कठिन क्षेत्रों की गैस की नई कीमत सीमा अभी घोषित नहीं की गई है। यह भी पढ़ें- चीन के सामने अकेला सीना तानकर खड़ा रहा भारत, नहीं पूरा होने दिया मंसूबा; तुर्किए-साउथ अफ्रीका छोड़ गए साथ
Oil India Gas Price Increase APM Gas Price CNG Price Hike PNG Price Increase Fertilizer Cost Natural Gas Pricing Policy Indian Energy Market Government Gas Price MMBTU Price APM Gas Price 2026 Natural Gas Price India Domestic Gas Price Hike CNG PNG Fertilizer Price Impact ONGC OIL Gas Pricing Policy Gas Price 7 Dollar MMBTU India Domestic Gas APM Petroleum Ministry Gas Price Notification Crude Oil Impact On Gas Price India Energy Sector News 2026
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
NSE पर 13 अप्रैल से कच्चे तेल की ट्रेडिंग होगी: सेबी से मंजूरी मिली, इंटरनेशनल मार्केट के हिसाब से हेजिंग क...NSE Brent Crude Oil Futures launch date April 13 2026. Sebi nod for hedging. Follow NSE Brent Crude Oil Futures Latest Updates.
Read more »
types of stove, kerosene oilखाना पकाने और रोशनी के लिए वैकल्पिक ईंधन मिलेगा, किरोसीन मिलने की घोषणा के बाद से एक बार फिर स्टोव का चलन शुरू हो चुका है.
Read more »
मुजफ्फरपुर में कनेक्शन के 5 साल बाद भी नहीं हुई PNG की सप्लाई, सरकार के दावों की खुली पोलमुजफ्फरपुर में पाइप नेचुरल गैस पीएनजी आपूर्ति में पांच साल की देरी से उपभोक्ता परेशान हैं। सरकार के 24 घंटे में कनेक्शन देने के आदेश के बावजूद, कई घरों में पाइपलाइन बिछने के बाद भी गैस नहीं पहुंची है।
Read more »
LPG पर निर्भरता घटाने के लिए दिल्ली में बढ़ाएंगे PNG कनेक्शन, मंत्री आशीष सूद बोले- 4 लाख और दे सकते हैं कनेक्शनदिल्ली सरकार एलपीजी पर निर्भरता कम करने के लिए पीएनजी कनेक्शन को बढ़ावा दे रही है। ऊर्जा मंत्री आशीष सूद ने शेष चार लाख कनेक्शन जल्द उपलब्ध कराने के लिए अधिकारियों को मिशन मोड में काम करने का निर्देश दिया है। वर्तमान में हर महीने 10 हजार कनेक्शन दिए जा रहे...
Read more »
तेल की कीमतें 10 डॉलर बढ़ने से 0.60% बढ़ेगी महंगाई: रेटिंग एजेंसी का दावा- GDP ग्रोथ और रुपए पर भी असर; कच्च...West Asia tension sparks global crude oil price surge. Follow Dainik Bhaskar (दैनिक भास्कर) Latest Updates.
Read more »
LPG Shortage: बिहार के 14 जिलों में PNG की कछुआ चाल, 48 घंटे में सरकार ने रसोई गैस सिलेंडर जमाखोरी की रिपोर्ट मांगीLPG Crisis: बिहार में पश्चिमी देशों के बीच जंग के बाद खासतौर पर LPG किल्लत को लेकर CMG की पहली बैठक की गई। इस मीटिंग में जो सबसे बड़ी बात उभर कर सामने आई वो राज्य के 14 जिलों में PNG को लेकर धीमा काम था।
Read more »
