पश्चिम एशिया संकट के कारण रुपये में उतार-चढ़ाव के बीच, एसबीआई रिसर्च ने भारतीय रिजर्व बैंक को विदेशी मुद्रा भंडार का उपयोग करने की सलाह दी है। रिपोर्ट के अनुसार, भारत के पास 700 अरब डॉलर से अधिक का पर्याप्त भंडार है।
नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक को पश्चिम एशिया संकट से प्रभावित रुपये को समर्थन देने के लिए विदेशी मुद्रा भंडार का उपयोग करना चाहिए। सोमवार को जारी एसबीआई रिसर्च की एक रिपोर्ट में यह कहा गया है। पश्चिम एशिया में संघर्ष बढ़ने से वैश्विक बाजारों पर प्रतिकूल असर पड़ा है। इससे रुपये में उतार-चढ़ाव बढ़ा है और जोखिम से बचने का रुख बना है। इन सबके बीच सोमवार को कारोबार के दौरान डॉलर के मुकाबले रुपया 95 के स्तर को पार कर गया। अंत में यह अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 15 पैसे की बढ़त के साथ 94.
70 पर हुआ बंद हुआ। भारतीय स्टेट बैंक के आर्थिक शोध विभाग की रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत के पास 10 महीने से अधिक के आयात के बराबर पर्याप्त विदेशी मुद्रा भंडार है। ये आंकड़े किसी भी लिहाज से बेहद संतोषजनक हैं। रिपोर्ट में कहा गया, ‘‘हमारा मानना है कि 700 अरब डॉलर से अधिक का विदेशी मुद्रा भंडार इतना मजबूत है कि विदेशी मुद्रा बाजार में हस्तक्षेप करके रुपये को सहारा देने के लिए सट्टेबाजी की गतिविधियों को रोका जा सकता है।’’ इसमें यह भी कहा गया, “ऐसा कोई कारण नहीं है कि हमें विदेशी मुद्रा भंडार का उपयोग केवल आपातकालीन स्थितियों के लिए ही करना चाहिए, जैसा कि अब तक कहा गया है। हमारा मानना है कि यदि आवश्यक हो तो रुपये को सहारा देने के लिए बाजार में हस्तक्षेप करने का अभी भी समय है।” रिपोर्ट के अनुसार, पेट्रोलियम विपणन कंपनियों को नियामक द्वारा एक विशेष व्यवस्था प्रदान की जानी चाहिए जो उनकी दैनिक मांग को बाजार के कामकाज से अलग करे। इससे वार्षिक आधार पर 75 से 80 अरब डॉलर की मांग को कम किया जा सकता है। इससे विदेशी मुद्रा की वास्तविक मांग और आपूर्ति की गतिशीलता को बेहतर ढंग से समझने और अनावश्यक अस्थिरता को रोकने के लिए नियामक द्वारा शुरू किए गए विभिन्न उपायों के प्रभाव का आकलन करने में मदद मिलेगी। भाषा इनपुट के साथ
Rupee Support Middle East Crisis SBI Research Report Indian Rupee Volatility Foreign Exchange Market Intervention Dollar Vs Rupee Forex Reserves India Currency Stabilization New Delhi
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
अंबेडकरनगर में ओवरलोड से निपटने को 95 छोटे ट्रांसफार्मरों की बढ़ेगी क्षमता, लो-वोल्टेज से मिलेगा छुटकारामध्यांचल विद्युत वितरण निगम अंबेडकरनगर के अकबरपुर शहर में गर्मी में ओवरलोड से निपटने के लिए 95 छोटे ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाएगा।
Read more »
चित्रकूट में SBI शाखा में भीषण आग: जलकर खाक हुए कंप्यूटर, प्रिंटर और जरूरी रिकॉर्डचित्रकूट के राजापुर स्थित एसबीआई शाखा में सोमवार सुबह भीषण आग लग गई, जिससे हड़कंप मच गया। शॉर्ट सर्किट को आग का कारण माना जा रहा है। इस घटना में बैंक के कुछ कंप्यूटर, प्रिंटर और फर्नीचर जल गए।
Read more »
Rupee vs Dollar: रिकॉर्ड लो पर फिसलने के बाद संभला रुपया, पहली बार 95 के पार; अभी और तोड़ेगा रिकॉर्ड?Rupee Increase: रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के स्तर को पार कर दिया। वैश्विक कारकों और विदेशी पूंजी के लगातार बहिर्वाह के कारण दबाव बढ़ा।
Read more »
रुपये में भारी गिरावट: डॉलर के मुकाबले 95 के पार, शेयर बाजार भी लुढ़काशेयर बाजार में भारी गिरावट और FII की बिकवाली के बीच रुपया डॉलर के मुकाबले 95 के पार, एशिया की सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली मुद्रा बनी, रिजर्व बैंक के प्रयासों के बावजूद गिरावट जारी, विशेषज्ञों ने कच्चे तेल की कीमतों, FPI की बिकवाली और CAD को गिरावट का कारण बताया।
Read more »
इटली में चोरों ने 3 मिनट में उड़ाए करोड़ों की पेंटिंग्स!पर्मा, इटली में मैग्नानी रोक्का फाउंडेशन संग्रहालय से चोरों ने 3 मिनट में रेनुआर, सेजान और मातिस की 90-95 करोड़ रुपये की पेंटिंग्स चुराईं। पुलिस जांच जारी है।
Read more »
जमशेदपुर में टाटा स्टील कमांड क्षेत्र के 95 हजार घरों में मटमैले पानी की आपूर्ति, शिकायतों के बाद भी समाधान नहींजमशेदपुर में टाटा स्टील कमांड क्षेत्र के 95 हजार घरों में मटमैले पानी की आपूर्ति हो रही है, जिससे निवासियों को पेट दर्द और दस्त जैसी स्वास्थ्य समस्याएं हो रही हैं। टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड UISL द्वारा 'ड्रिंक फ्रॉम टैप' का दावा करने के बावजूद, पानी गंदा आ रहा...
Read more »
