Redmi Go को आज खरीदने का मौका, इन ऑफर्स के साथ बिकेगा

United States News News

Redmi Go को आज खरीदने का मौका, इन ऑफर्स के साथ बिकेगा
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 NDTV India
  • ⏱ Reading Time:
  • 98 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 42%
  • Publisher: 63%

Redmi Go स्मार्टफोन आज एक बार फिर भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। जानें फोन के साथ मिलने वाले ऑफर्स के बारे में।

Redmi Go स्मार्टफोन आज एक बार फिर भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। रेडमी गो बजट स्मार्टफोन की आज भारत में चौथी फ्लैश सेल है। याद करा दें कि रेडमी गो की पहली सेल 22 मार्च को आयोजित की गई थी। Redmi Go स्मार्टफोन को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट Mi.

com, फ्लिपकार्ट और मी होम स्टोर से खरीदा जा सकता है। Redmi Go स्मार्टफोन की अहम खासियतों की बात करें तो यह फोन 3,000 एमएएच बैटरी, स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर, एचडी डिस्प्ले और 8 मेगापिक्सल रियर कैमरे के साथ आता है। Redmi Go की भारत में कीमत और ऑफर्सभारतीय बाजार में रेडमी गो की कीमत 4,499 रुपये है। इस दाम में आपको 1 जीबी रैम/ 8 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। Redmi Go की सेल दोपहर 2 बजे फ्लिपकार्ट , मी डॉट कॉम और मी होम स्टोर पर होगी। बता दें कि Mi.com पर सेल ऑफर्स को लिस्ट नहीं किया गया है। फ्लिपकार्ट पर यदि आप एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान करते हैं तो 5 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जाएगा और एक्सिस बैंक बज़ क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर अतिरिक्त 5 प्रतिशत की छूट मिलेगी। रेडमी गो के साथ जियो की तरफ से 2,200 रुपये तक का जियो कैशबैक और 100 जीबी तक फ्री डेटा मिलेगा। ग्राहक Redmi Go स्मार्टफोन को ब्लैक और ब्लू रंग में खरीद पाएंगे।यह भी पढ़ें- Redmi Go और Redmi 6A में कौन बेहतर? Redmi Go स्पेसिफिकेशनडुअल-सिम वाला रेडमी गो एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलता है। इसमें 5 इंच का एचडी डिस्प्ले है। स्मार्टफोन में क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर के साथ 1 जीबी रैम और एड्रेनो 308 जीपीयू का इस्तेमाल हुआ है। फिलहाल कंपनी ने भारत में इसका 8 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वाला वेरिएंट उतारा है, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 128 जीबी तक बढ़ाना संभव है। यूज़र को इस हैंडसेट के साथ गूगल फोटोज़ में अनलिमिटेड स्टोरेज मिलेगी। कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो हैंडसेट में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। फ्रंट पैनल पर 5 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। बैटरी 3,000 एमएएच की है जो 10 दिनों तक का स्टैंडबाय टाइम प्रदान करती है। लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और एक्सेलेरोमीटर इस फोन का हिस्सा हैं। Redmi Go फोन वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो यूएसी पोर्ट, ब्लूटूथ 4.1 कनेक्टिविटी, 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक और 4जी वीओएलटीई कनेक्टिविटी से लैस है। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं। फोन की लंबाई-चौड़ाई 140.4x70.1x8.35 मिलीमीटर और इसका वज़न 137 ग्राम है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NDTV India /  🏆 6. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

तो क्या पानी की तरह भारत में हो जाएगी ऑक्सीजन की कमीतो क्या पानी की तरह भारत में हो जाएगी ऑक्सीजन की कमीडॉ. संदीप साल्वी ने यह भी बताया कि भारत में हर दिन प्रदूषण से मरने वाले लोगों की तादाद बढती जा रही है. हर साल काला दमा (सीओपीडी) से 8.48 लाख, दमा से 1.83 लाख, प्रदूषण से 6.82 लाख लोगों की मौत हो रही है. यह आंकड़ा इसलिए भी चिंताजनक है जितने लोग एड्स, टीबी, मलेरिया जैसी बीमारियों से नहीं मरे उससे कई गुना ज्यादा लोग वायु प्रदूषण से मर रहे हैं.
Read more »

4,499 रुपये वाले Xiaomi Redmi Go की पहली सेल आज, ये हैं ऑफर्स4,499 रुपये वाले Xiaomi Redmi Go की पहली सेल आज, ये हैं ऑफर्सRedmi GO शाओमी के पहले एंड्रॉयड गो ऑपरेटिंग सिस्टम की आज पहली सेल है. यहां जानें तमाम खूबियां और ऑफर्स. आपको बता दें इसकी बैटरी 3,000mAh की है.
Read more »

Redmi Go की पहली सेल आज, जानें ऑफर्स के बारे मेंRedmi Go की पहली सेल आज, जानें ऑफर्स के बारे मेंRedmi Go Sale: रेडमी गो स्मार्टफोन की भारत में आज पहली सेल है। हैंडसेट के साथ मिलने वाले ऑफर्स के बारे में जानें।
Read more »

आज 12 बजे से होगी Xiaomi के सबसे सस्ते स्मार्टफोन Redmi Go की सेल, Jio दे रहा शानदार ऑफर– News18 हिंदीआज 12 बजे से होगी Xiaomi के सबसे सस्ते स्मार्टफोन Redmi Go की सेल, Jio दे रहा शानदार ऑफर– News18 हिंदीशियोमी के सबसे सस्ते स्मार्टफोन Redmi Go की पहली सेल आज यानी 22 मार्च को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी, जिसे आप Flipkart और Mi.com से खरीद सकते हैं, जिसकी कीमत सिर्फ 4,499 रुपये है. वहीं फोन खरीदने वाले ग्राहकों को कई तरह का ऑफर भी मिल रहा है. ऐसे में आइए जानते हैं क्या है ऑफर और कैसे उठा सकते हैं इसका लाभ.
Read more »

Redmi Go और Redmi 6A में कौन बेहतर?Redmi Go और Redmi 6A में कौन बेहतर?आज हम आपको Redmi Go और शाओमी के दूसरे किफायती स्मार्टफोन Redmi 6A के बीच का अंतर समझाएंगे।
Read more »

Redmi Go की अगली सेल 25 मार्च 2019 कोRedmi Go की अगली सेल 25 मार्च 2019 कोXiaomi ने Redmi Go की अगली सेल की तारीख की घोषणा कर दी है। जानें इसके बारे में।
Read more »

Jio और Redmi Go का ये ऑफर, 2200 का कैशबैक और 100GB डेटाJio और Redmi Go का ये ऑफर, 2200 का कैशबैक और 100GB डेटाRedmi Go के साथ रिलायंस जियो का ऑफर दिया जा रहा है. कंपनी 2200 रुपये का कैशबैक दे रही है और 100जीबी एक्स्ट्रा डेटा भी दिया जा रहा है. लेकिन यह डेटा और कैशबैक आपको एक बार में नहीं मिलेगा.
Read more »

Redmi Go की सेल आज फिर, मिलेंगे ये ऑफर्सRedmi Go की सेल आज फिर, मिलेंगे ये ऑफर्सXiaomi का Redmi Go स्मार्टफोन आज एक बार फिर भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। जानें फोन के साथ मिलने वाले ऑफर्स के बारे में।
Read more »

Redmi Go की सेल, 219 रुपए महीने की किस्त पर खरीदने का ऑफरRedmi Go की सेल, 219 रुपए महीने की किस्त पर खरीदने का ऑफरRedmi Go Sale: इस फोन में 3000mAh की बैटरी दी गई है। फोन में ड्यूल नैनो सिम कार्ड स्लॉट और माइक्रोएसडी कॉर्ड लगाने के लिए स्लॉट दिया गया है।
Read more »

Redmi Note 7 Pro और Redmi Note 7 की सेल आज फिरRedmi Note 7 Pro और Redmi Note 7 की सेल आज फिरRedmi Note 7 Pro और Redmi Note 7 आज एक बार फिर भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।
Read more »



Render Time: 2026-04-01 18:37:37