आज शुरू हो रही है Redmi Go की पहली सेल, साथ में हैं ये शानदार ऑफर्स
शियोमी के सबसे सस्ते स्मार्टफोन Redmi Go की पहली सेल आज यानी 22 मार्च को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी, जिसे आपसे खरीद सकते हैं, जिसकी कीमत सिर्फ 4,499 रुपये है. वहीं फोन खरीदने वाले ग्राहकों को कई तरह का ऑफर भी मिल रहा है.
ऐसे में आइए जानते हैं क्या है ऑफर और कैसे उठा सकते हैं इसका लाभ.अगर आप Redmi Go स्मार्टफोन को ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट से खरीदते हैं और उसका भुगतान Axis Bank Buzz Credit Card से करते हैं तो इसपर आपको 5% का डिस्काउंट मिलेगा. इसके अलावा आप चाहें तो महीनें में सिर्फ 750 रुपये का EMI देकर इसे घर मंगा सकते हैं. वहीं अगर आप इस फोन को शाओमी की वेबसाइट Mi.com से खरीदते हैं, तो इसपर आपको जियो के तरफ से 2,200 रुपये का कैशबैक और 100GB फ्री इंटरनेट डेटा का लाभ मिलेगा.अगर इसके स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 5 इंच की HD डिस्प्ले दी गई है. इसके अलावा फोन में 1.4GHz का Qualcomm Snapdragon 425 प्रॉसेसर दिया गया है जो क्वॉड कोर है. फोन में 1GB RAM और 8GB इंटर्नल स्टोरेज दी गई है. हालांकि, आप इसके स्टोरेज क्षमता को 128GB तक बढ़ा सकते हैं. इस स्मार्टफोन की सबसे ख़ास बात ये है कि इसमें गूगल गो ऐप्स दिए गए हैं. इतना ही नहीं इसमें जो गूगल असिस्टेंट दिए गए हैं वह हिंदी में सपोर्ट करेगा.बता दें कि शियोमी का यह स्मार्टफोन Android 8.1 Oreo Go Edition पर काम करता है. ऐसे में गूगल ने इस एंड्रॉयड वर्जन के लिए एंड्रॉयड के साथ ऐप्स भी डिजाइन किए हैं जो गो ब्रांडिंग के साथ आएगा. आपको बता दें कि इस फोन में आपको कुछ ऐसे ऐप्स मिलेंगे, जिन्हें आप स्लो इंटरनेट पर चला सकेंगे.फोन में लगे कैमरे की बात करें तो इसके रियर में सिंगल कैमरा है, जो 8 मेगापिक्सल के साथ आएगा, जिसमें एलईडी फ्लैश होगा. वहीं सेल्फी के लिए इसमें 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है. बता दें कि आपको इसमें फिंगरप्रिंट स्कैनर नहीं दिया गया है. कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल सिम स्लॉट है. इसके अलावा इसमें माइक्रो यूएसबी पोर्ट, वाईफाई, ब्लूटूथ, 4G LTE शामिल हैं. फोन को पावर देने के लिए इसमें 3,000mAh की बैटरी है.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
पहले चरण के लिए आज से नामांकन, टल सकती है BJP की लिस्ट11 अप्रैल को होने वाले पहले चरण के मतदान के लिए आज अधिसूचना जारी की जाएगी. LokSabhaElection2019 लाइव अपडेट:
Read more »
नजीब की मां ने PM से पूछा- आप चौकीदार हैं, तो कहां है मेरा बेटा?2016 में लापता जेएनयू छात्र नजीब अहमद की मां ने प्रधानमंत्री के 'मैं भी चौकीदार' वाले ट्वीट पर सवाल किया है। उन्होंने पूछा कि अगर आप 'चौकीदार' हैं तो मेरा बेटा कहां है? नजीब की मां फ़ातिमा नफ़ीस ने देश की जांच एजेंसियों पर भी सवाल खड़े किए हैं।
Read more »
जामनगर से टिकट चाहती हैं रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा, हार्दिक से हो सकती है भिड़ंतLok Sabha Election 2019 (लोकसभा चुनाव 2019): वर्तमान में जामनगर सीट का प्रतिनिधित्व भाजपा के पूनम मैडम द्वारा किया जा रहा है।
Read more »
इन एनिमेटेड वीडियोज को देखकर सीखें इंग्लिश, नहीं होगी परेशानी– News18 हिंदीबात अगर बड़ों की हो तो उनके लिए अंग्रेजी सीखना आसान होता है वो आसानी चीजें समझ भी जाते हैं और उसी के हिसाब से रिप्लाई भी करते हैं. चाहे सेंटेंस फ्रेमिंग की बात हो या फिर किसी से बात चीत करने की बड़े लोगों के लिए यह आसान होता है. लेकिन बच्चों के लिए अंग्रेजी सीखना और समझना दोनों ही मुश्किल होता है. इसलिए आज 'अंग्रेजी की बातें हिन्दी में' हम आपके लिए कुछ ऐसे यूट्यूब वीडियो लेकर आए हैं जिसे देखकर बच्चे आसानी से अंग्रेजी सीख सकते हैं.
Read more »
आज रंग है ऐ मां रंग है, मेरे महबूब के घर रंग है री...सूफ़िया-ए-किराम हों या पीर-फ़क़ीर, दरवेश हों या साधू-संत सब अपने-अपने पीर-ओ-मुर्शिद और ख़ुदा से रिश्ता क़ायम करने के लिए इश्क़ पर ज़ोर देते हैं. इश्क़ के अनेक रंगों में एक रंग होली का है.
Read more »
Bhai Dooj 2019: आज है भाई दूज, जानिए क्यों मनाया जाता है यह त्योहार– News18 हिंदीBhai Dooj 2019: यम देव ने दिया था बहन यमुना को वचन, इसलिए मनाया जाता है भाई दूज, पढ़िए कहानी!
Read more »
