Redmi Go Sale: रेडमी गो स्मार्टफोन की भारत में आज पहली सेल है। हैंडसेट के साथ मिलने वाले ऑफर्स के बारे में जानें।
Redmi Go स्मार्टफोन को इस सप्ताह भारत में लॉन्च किया गया था। आज रेडमी गो पहली बार भारत में कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट Mi.com के अलावा ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। यह Xiaomi का पहला फोन है जो एंड्रॉयड गो ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है और इसे जनवरी में चीन में लॉन्च किया गया था। Redmi Go स्मार्टफोन की अहम खासियतों की बात करें तो यह फोन 3,000 एमएएच बैटरी, एचडी डिस्प्ले, माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के साथ आता है।Redmi Go फोन की सेल फ्लिपकार्ट , Mi.
com और मी होम स्टोर पर दोपहर 12 बजे होगी। हम सलाह देते हैं कि रेडमी गो फोन को खरीदने के इच्छुक ग्राहक अपना पता और पेमेंट डिटेल सेल से पूर्व ही भर लें। Redmi Go की भारत में कीमतभारतीय बाजार में रेडमी गो की कीमत 4,499 रुपये है। इस दाम में आपको 1 जीबी रैम/ 8 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। फिलहाल कंपनी ने 1 जीबी रैम/ 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वेरिएंट को भारत में लॉन्च नहीं किया है। ग्राहक Redmi Go स्मार्टफोन को ब्लैक और ब्लू रंग में खरीद पाएंगे। अब बात लॉन्च ऑफर्स की। रेडमी गो के साथ 2,200 रुपये तक का जियो कैशबैक और 100 जीबी तक फ्री डेटा मिलेगा। इसके अलावा Flipkart पर ग्राहकों की सहूलियत के लिए बिना ब्याज वाली ईएमआई की भी सुविधा है। यदि आप एक्सिस बैंक बज़ क्रेडिट कार्ड से भुगतान करते हैं तो अतिरिक्त 5 प्रतिशत की छूट मिलेगी। Redmi Go स्पेसिफिकेशनडुअल-सिम वाला रेडमी गो एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलता है। इसमें 5 इंच का एचडी डिस्प्ले है। स्मार्टफोन में क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर के साथ 1 जीबी रैम और एड्रेनो 308 जीपीयू का इस्तेमाल हुआ है। फिलहाल कंपनी ने भारत में इसका 8 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वाला वेरिएंट उतारा है, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 128 जीबी तक बढ़ाना संभव है। यूज़र को इस हैंडसेट के साथ गूगल फोटोज़ में अनलिमिटेड स्टोरेज मिलेगी। कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो हैंडसेट में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। फ्रंट पैनल पर 5 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। बैटरी 3,000 एमएएच की है जो 10 दिनों तक का स्टैंडबाय टाइम प्रदान करती है। लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और एक्सेलेरोमीटर इस फोन का हिस्सा हैं। Redmi Go फोन वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो यूएसी पोर्ट, ब्लूटूथ 4.1 कनेक्टिविटी, 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक और 4जी वीओएलटीई कनेक्टिविटी से लैस है। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं। फोन की लंबाई-चौड़ाई 140.4x70.1x8.35 मिलीमीटर और इसका वज़न 137 ग्राम है।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Idea के इन यूजर्स के लिए खास मौका, मुफ्त में सालभर के लिए मिलेगा अमेजन प्राइमIdea ऐसा ऑफर दे रहा है जिसमें 399 रुपये में Amazon Prime का साल भर वाला सब्सक्रिप्शन फ्री में मिलेगा। वहीं वोडाफोन भी अपने पोस्टपेड ऑफर में यही सुविधा दे रहा है।
Read more »
केजरीवाल के संपर्क में अहमद पटेल, हो सकता है गठबंधन- सर्वे में क्लीन स्वीप के आसारLok Sabha Election 2019 (लोकसभा चुनाव 2019): आप औप कांग्रेस के बीच गठबंधन को रुपरेखा देने के लिए कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अहमद पटेल और महासचिव गुलाम नबी आजाद आप संयोजक अरविंद केजरीवाल के संपर्क में हैं।
Read more »
परिकर के निधन के बाद गोवा में सियासी संकट, मुश्किल में भाजपा- Amarujalaकांग्रेस में इस बात को लेकर आशंका है कि भाजपा राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू करवा सकती है। वहीं भाजपा खेमे में यह चर्चा
Read more »
Redmi Go : महंगे फोन के फीचर्स सबसे सस्ते फोन में, भारत में हुआ लांचXiaomi ने Redmi Go स्मार्टफोन को भारत में लांच कर दिया है। अगर इसके फीचर्स की बात करें इसमें आपको महंगे फोन वाले फीचर्स मिलेंगे। Redmi Go फोन एचडी डिस्प्ले, अनलिमिटेड गूगल फोटोज स्टोरेज, 3,000 एमएएच बैटरी और माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के साथ आता है।
Read more »
राजस्थान: चुनाव में नेताओं के रिश्तेदार टिकट के दावेदारों की लिस्ट में सबसे आगेराजनीति में युवाओं को आगे आने की अपील सभी राजनीतिक दल करते हैं. सभी राजनीतिक पार्टियां महिलाओं को टिकट में भागीदारी देने की बात करती हैं लेकिन जब टिकट बंटवारे का वक्त आता है तो नेताओं को अपने ही घर में ही युवा भी दिखते हैं और अपने घर में हीं महिलाएं भी दिखती हैं. कांग्रेस हो या बीजेपी दोनों ही पार्टियों का राजस्थान की राजनीति में यहीं हाल रहा है.
Read more »
पंजाब: छात्रों के निलंबन के विरोध में लॉ यूनिवर्सिटी के छात्रों ने परीक्षा का बहिष्कार कियापटियाला: छह छात्रों के निलंबन के विरोध में लॉ यूनिवर्सिटी के छात्रों ने परीक्षा का बहिष्कार किया PunjabUniversity RajeevGandhiNationalUniversityofLaw Patiala StudentProtest पंजाबयूनिवर्सिटी राजीवगांधीनेशनलयूनिवर्सिटीऑफलॉ पटियाला छात्रप्रदर्शन
Read more »
मोदी के गढ़ काशी में प्रियंका, पुलवामा के शोक में रद्द किया होली मिलन समारोहआज पहली बार मोदी के गढ़ वाराणसी जाएंगी प्रियंका गांधी, जानिए पूरा कार्यक्रम-
Read more »
LIVE: काशी में प्रियंका के कार्यक्रम में BJP-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में मारपीटकाशी: प्रियंका गांधी के कार्यक्रम के दौरान आपस में भिड़े बीजेपी और कांग्रेस के कार्यकर्ता पढ़ें लाइव अप्डेट्स-
Read more »
Holi 2019: देशभर में धूम, गोरखपुर में होली के रंग में रगें CM योगी– News18 हिंदीदेश भर में होली का त्योहार बड़े उल्लास के साथ मनाया जा रहा है. घरों से लेकर मंदिरों तक होली खेली जा रही है तो नेताओं से लेकर आम लोग तक होली खेल रहे हैं. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होली मनाने अपने गृह जनपद गोरखपुर पहुंचे. सीएम योगी ने यहां आरएसएस नेताओं के साथ होली मनाई.
Read more »
मोदी के सत्ता में आने के बाद भारत के साथ रिश्ते बेहतर हुए: ट्रम्प प्रशासनIndia-US relationship flourished under PM Modi says official in Trump administration | अमेरिका ने कहा- दिल्ली में हुई द्विपक्षीय वार्ता रिश्तों को आगे ले जाने में मददगार रही जून 2017 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका का दौरा किया था
Read more »
