#HumanStory: यूट्यूब से इंग्‍लिश सीखकर गाती हैं गाने, अब तक दुनिया भर में कर चुकी हैं 500 Shows– News18 हिंदी

United States News News

#HumanStory: यूट्यूब से इंग्‍लिश सीखकर गाती हैं गाने, अब तक दुनिया भर में कर चुकी हैं 500 Shows– News18 हिंदी
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 158 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 67%
  • Publisher: 51%

HumanStory : यूट्यूब से इंग्लिश सीखकर कैसे सोशल मीडिया स्टार बनी ये लड़की

मैं पढ़ाई के साथ -साथ अक्सर स्कूल में प्रार्थना सभा और सांस्कृतिक कार्यक्रम में में गाया करती थी.मेरी आवाज सुनकर टीचर्स भी खूब तारीफ किया करते थे. एक दिन मेरे म्यूजिक टीचर ने मेरी मां से कहा कि मुझे संगीत के क्षेत्र में प्रॉपर ट्रेनिंग दिलाना चाहिए लेकिन मां अक्सर यह कह कर मना कर देती थी कि हमारे घर में लड़कियां गाने बजाने जैसी प्रोफेशन में नहीं जाती है.

मगर इसके पीछे की वजह कुछ और थी. दरअसल मैं एक निम्‍न मध्‍य वर्गीय परिवार से ताल्‍लुक रखती हूं. उस वक्‍त मम्मी प्राइवेट स्कूल में टीचर थीं. पापा को एक प्राइवेट कंपनी में कार्यरत थे. दोनों को मिलाकर सैलरी बहुत न्‍यूनतम थी. घर का खर्च चलाना ही मुश्किल हो जाता था.बस जैसे-तैसे गुजारा चल जाता था.साथ ही मेरे साथ -साथ भाइयों की पढ़ाई भी थी. यह भी पढ़ें: #HumanStory: ये हैं असल जिंदगी के ‘सुल्तान’, अखाड़े में इस बड़े दिग्‍गज को भी दे चुके हैं मातऐसी स्थिति में भला मुझे संगीत की शिक्षा दिलाना संभव नहीं था. मम्‍मी सबसे घर के हालातों को छिपाती थी. कुछ वक्‍त तो मुझे गुस्‍सा आता था कि मम्‍मी सबसे झूठ क्‍यों बोलती हैं? मगर बाद मैंने भी हालात को समझते हुए इस दिशा में सोचना बंद कर दिया. मगर बारहवीं के बाद हालात ऐसे बिगड़े कि मुझे पढ़ाई के साथ-साथ जॉब भी करने की नौबत आ गई. आखिरकार मैंने जॉब ढूंढना शुरु कर दिया. बहुत तलाश के बाद एक इंस्टिट्यूट में रिसेप्शनिस्ट की नौकरी मिल गई. यहां से जब कुछ पैसे मिलने लगे तो थोड़ी हिम्मत आई इन्हीं पैसों से मैंने दूरस्थ शिक्षा से ग्रेजुएशन में एडमिशन ले लिया. इस तरह पढ़ाई के साथ-साथ जॉब चलती रही ,लेकिन फिर सोचा कि रिसेप्शनिस्ट की जॉब से पूरी जिंदगी का गुजारा नहीं हो सकता. मैंने ज्‍यादा पैसों में रिसेप्शनिस्ट की नौकरी छोड़कर एकाउंटेट की नौकरी ज्‍वाइन की. इसके बाद मैंने फिर कुछ वक्‍त के लिए एक लोकल चैनल में न्‍यूज रीडर की जॉब की.हालांकि मेरे भीतर से सिंगर बनने का सपना अभी मरा नहीं था. इसलिए लगातार मैं इस दिशा में सोचती रहती थी, तभी मुझे लोगों ने सलाह दी कि दिल्ली बड़े-बड़े सपने पूरा करती हैं. अगर तुम एक सिंगर बनना चाहती हो तो वहां जाकर जॉब के साथ-साथ इस दिशा में भी ट्राई कर सकती हो यह सोचकर मैं दिल्ली चल पड़ी. दिल्ली आकर में अपने कजिन सिस्टर के पास रहने लगी.इसी दौरान मुझे एक कॉल सेंटर में जॉब मिल गई.यहां कुछ वक्‍त काम करने के बाद मुझे मॉडलिंग का रास्ता सूझा, तो मैंने कुछ ज्वैलरी शूट किए. इसी दौरान मुझे “नई पड़ोसन” के एक्टर असलम खान से मिलने का मौका मिला. जब उनसे बातचीत हुई तो उन्होंने भी मुझे बचपन की शौक संगीत में ही करियर सब आने की सलाह दी. मैं असलम की बात मानकर दिल्ली छोड़कर मुंबई आ गई है. यहां किसी तरह मैंने रहने का इंतजाम कर लिया, फिर मैं काम ढूंढने लगी. मगर मैं यही सोचती रहती थी कि आखिर मुझे काम मिलेगा कैसे, क्‍योंकि संगीत की मैंने कोई प्रॉपर ट्रेनिंग तो ली नहीं है. मगर फिर मुझे तभी मुझे एक हरियाणवी एल्बम में गाने का मौका मिला. उससे जो पैसे मिले उससे आगे का खर्चा चलता रहा, लेकिन लंबे समय तक फिर कोई काम नहीं मिला. ऐसे में मैंने अपना एल्बम निकालने के बारे में सोचा.यह भी पढ़ें: #HumanStory: मां की दूसरी शादी के लिए बेटी को दे दिया था जहर,आज वही बेटी बचा रही जिंदगियां इस सोच पर असलम ने मेरा साथ दिया और मेने पहला एल्बम “सेक्सी सैया” लॉन्च कर दिया. किस्मत से एल्बम हिट गया इसके बाद मुझे कई स्टेज शोज मिलने लगे. इसके बाद मैंने आगे बढ़ने के बारे में सोचा. धीरे-धीरे फिर मुझे स्टेज शोज मिलने लगे लेकिन मुश्‍किलें यहीं कम नहीं हुई हैं. कम्युनिकेशन स्किल अच्‍छी नहीं होने की वजह से लोगों से बातचीत करने में झिझक होती थी. इसलिए जब भी मुझे मौका मिलता था दो-तीन घंटों में YouTube से इंग्लिश सीखा का करती थी. कई सेलिब्रेटीज के इंटरव्‍यू सुना करती थीं. इस तरह धीरे- धीरे मेरी इंग्‍लिश पर कमांड ठीक होती गई. मेरी मेहनत रंग लाई. आज नतीजा यह है कि मैं दुबई, हांगकांग, थाईलैंड जैसे देशों में 500 से ज्‍यादा शोज कर चुकी हूं. इसके अलावा हाल ही में मैंने शिकागो में एक शो में बतौर जज शामिल हुई हूं.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

प्रयागराज से वाराणसी तक नौका से ‘गंगा-जमुनी तहजीब यात्रा’ निकालेंगी प्रियंका गांधी - Amarujalaप्रयागराज से वाराणसी तक नौका से ‘गंगा-जमुनी तहजीब यात्रा’ निकालेंगी प्रियंका गांधी - Amarujalaउत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर प्रियंका के प्रयागराज से वाराणसी नदी मार्ग द्वारा मोटर बोट से सफर करने की अनुमति मांगी थी। LokSabhaElections priyankac19 RahulGandhi LokSabhaPolls2019 LokSabhaElection2019
Read more »

VIDEO: क्या आपको मालूम है मोबाइल और कंप्यूटर से जुड़े ये इंग्लिश टर्म्स?– News18 हिंदीVIDEO: क्या आपको मालूम है मोबाइल और कंप्यूटर से जुड़े ये इंग्लिश टर्म्स?– News18 हिंदीमोबाइल फोन, लैपटॉप, कम्प्यूटर, ये गैजेट्स आजकल लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं. इनके बिना शायद ही किसी का काम चलता हो. इसलिए हमने सोचा क्यूं न आज 'अंग्रेजी की बातें हिन्दी में' आपको मोबाइल फोन और कम्प्यूटर से जुड़ी कुछ इंग्लिश वोकैबलरी सिखाई जाए जिन्हें जानना आपके लिए बेहद जरूरी है...
Read more »

LIVE: पर्रिकर के निधन से शोक में देश, राजकीय सम्मान से आज दी जाएगी अंतिम विदाईLIVE: पर्रिकर के निधन से शोक में देश, राजकीय सम्मान से आज दी जाएगी अंतिम विदाईManoharParikkar के अंतिम दर्शन के लिए सभी तैयारियां पूरी लाइव अपडेट:
Read more »

LIVE: पर्रिकर के निधन से शोक में देश, राजकीय सम्मान से दी जाएगी अंतिम विदाईLIVE: पर्रिकर के निधन से शोक में देश, राजकीय सम्मान से दी जाएगी अंतिम विदाईप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह समेत कई बड़े नेता ManoharParikkar की अंतिम यात्रा में शामिल हो सकते हैं. लाइव अपडेट:
Read more »

फिर से मोदी का संदेश लेकर बाइक से चेन्नै से दिल्ली पहुंचीं राजलक्ष्मी-Navbharat Timesफिर से मोदी का संदेश लेकर बाइक से चेन्नै से दिल्ली पहुंचीं राजलक्ष्मी-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: तमिलनाडु की राजधानी चेन्नै की रहने वाली राजलक्ष्मी मांडा देशवासियों से नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री चुनने की अपील करने के लिए 15 जनवरी को बुलेट बाइक से दिल्ली की यात्रा पर निकली थीं।
Read more »

पैंक्रियाटिक कैंसर से जूझ रहे थे मनोहर पर्रीकर, जानिए इस बीमारी से कैसे करें बचावपैंक्रियाटिक कैंसर से जूझ रहे थे मनोहर पर्रीकर, जानिए इस बीमारी से कैसे करें बचावपैंक्रियाटिक कैंसर से लड़ते हुए गोवा के सीएम ने रविवार को अंतिम सांस ली। आइए जानते हैं क्या पैंक्रियाटिक कैंसर? जानिए इसके लक्षण एवं बचाव के उपाय।
Read more »

न करें ऐसे चुनावी पोस्ट वरना फेसबुक-ट्विटर लेंगे ऐसे एक्शन– News18 हिंदीन करें ऐसे चुनावी पोस्ट वरना फेसबुक-ट्विटर लेंगे ऐसे एक्शन– News18 हिंदीlok sabha polls 2019 ec to meet social media firms today what is on the discussion table, News in Hindi, Hindi News, दुनिया भर के लोकतंत्रों में चुनावों के वक्त सोशल मीडिया के गलत तरह से इस्तेमाल का खतरा बढ़ा है. चुनाव आयोग ने आज फेसबुक. ट्विटर और गूगल आदि कंपनियों के प्रतिनिधियों को मीटिंग के लिए बुलाया है.
Read more »

इन एनिमेटेड वीडियोज को देखकर सीखें इंग्लिश, नहीं होगी परेशानी– News18 हिंदीइन एनिमेटेड वीडियोज को देखकर सीखें इंग्लिश, नहीं होगी परेशानी– News18 हिंदीबात अगर बड़ों की हो तो उनके लिए अंग्रेजी सीखना आसान होता है वो आसानी चीजें समझ भी जाते हैं और उसी के हिसाब से रिप्लाई भी करते हैं. चाहे सेंटेंस फ्रेमिंग की बात हो या फिर किसी से बात चीत करने की बड़े लोगों के लिए यह आसान होता है. लेकिन बच्चों के लिए अंग्रेजी सीखना और समझना दोनों ही मुश्किल होता है. इसलिए आज 'अंग्रेजी की बातें हिन्दी में' हम आपके लिए कुछ ऐसे यूट्यूब वीडियो लेकर आए हैं जिसे देखकर बच्चे आसानी से अंग्रेजी सीख सकते हैं.
Read more »

1 करोड़ लोगों ने देखी अक्षरा और पवन सिंह की होली, YouTube पर हिट है 'होली में आग लागल'– News18 हिंदी1 करोड़ लोगों ने देखी अक्षरा और पवन सिंह की होली, YouTube पर हिट है 'होली में आग लागल'– News18 हिंदीViral Bhojpuri Video Song: साल भर पहले आए पवन सिंह (Pawan Singh) और अक्षरा सिंह (Akshara Singh) के इस गाने को यूट्यूब पर 1 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है.
Read more »

BJP ने पहली लिस्ट में घोषित किए यूपी के 28 सहित 184 उम्मीदवार, बिहार के नामों का ऐलान अभी नहींBJP ने पहली लिस्ट में घोषित किए यूपी के 28 सहित 184 उम्मीदवार, बिहार के नामों का ऐलान अभी नहींनोएडा से डॉ. महेश शर्मा, मुज्जफरनगर से संजीव बालियान, गजियाबाद से वी के सिंह, बागपत से सत्यपाल सिंह, मथुरा से हेमा मालिनी को टिकट दिया गया है. उन्नाव से साक्षी महाराज को टिकट दिया गया है. केन्द्रीय मंत्री कृष्णा राज की जगह अरुण सागर को शाहजहांपुर से भाजपा उम्मीदवार बनाया गया. छत्तीसगढ़ से पांच सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित किये गए हैं जिसमें बस्तर से बैदूराम कश्यप शामिल हैं.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 01:26:31