होर्मुज संकट का असर: पेट्रोल, डीजल और LPG पर हजारों करोड़ का घाटा, क्या बढ़ना वाले हैं दाम?

India Fuel Prices News

होर्मुज संकट का असर: पेट्रोल, डीजल और LPG पर हजारों करोड़ का घाटा, क्या बढ़ना वाले हैं दाम?
OMC LossesPetrol Diesel LPGStrait Of Hormuz
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 90 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 70%
  • Publisher: 53%

सार्वजनिक तेल कंपनियां कच्चे तेल और एलपीजी की बढ़ती अंतरराष्ट्रीय कीमतों के कारण भारी घाटे में हैं। पेट्रोल पर ₹24.40, डीजल पर ₹104.99 और घरेलू एलपीजी पर ₹380 प्रति सिलेंडर की अंडररिकवरी हो रही है।

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल और एलपीजी की कीमतों में भारी उछाल की वजह से सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियां भारी अंडररिकवरी झेल रही हैं। पेट्रोल पर प्रति लीटर 24.40 रुपये, डीजल पर प्रति लीटर 104.

99 रुपये और घरेलू एलपीजी पर प्रति सिलेंडर 380 रुपये की अंडररिकवरी हो रही है। मई के अंत तक इन तीनों उत्पादों पर कंपनियों का कुल घाटा लगभग 40,484 करोड़ रुपये पहुंच जाने की आशंका है। पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने आज स्पष्ट किया है कि अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों में एक माह में 100 फीसद तक की तेजी के बावजूद देश में सामान्य पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपरिवर्तित रखी गई हैं। कितनी बढ़ी कीमत पिछले हफ्ते प्रीमियम पेट्रोल की कीमत में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है लेकिन सामान्य पेट्रोल व डीजल की कीमतों कंपनियों की तरफ से तकरीबन चार वर्षों से कोई बदलाव नहीं किया गया है। जबकि दुनिया के कई देशों में इनकी कीमतें 30-50 प्रतिशत बढ़ चुकी हैं। कुछ ऐसी ही स्थिति एलपीजी बाजार की भी है। सऊदी कॉन्ट्रैक्ट प्राइस मार्च के 542 डॉलर प्रति मीट्रिक टन से बढ़कर अप्रैल में 780 डॉलर प्रति मीट्रिक टन हो गया है। इसके पीछे वैश्विक एलपीजी आपूर्ति का 30 फीसद तक स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंस जाना है। वैसे पिछले दो वर्षों से एलपीजी का कारोबार तेल कंपनियों के लिए घाटे का सौदा हो गया है। पिछले साल भी एलपीजी से कुल 60,000 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था जिसमें सरकार व तेल कंपनियों ने 30-30 हजार करोड़ रुपये का बोझ उठाया था। आम चुनाव 2024 से पहले केंद्र सरकार ने एलपीजी सिलेंडर पर दोबारा से सब्सिडी देने का फैसला किया था। इस बार भी कंपनियां और सरकार मिलकर घाटा उठा रही हैं। देश में 33.5 करोड़ एलपीजी कनेक्शन है। इसमें 10 करोड़ कनेक्शन उज्जवला योजना के तहत है। कितनी मिलती है सब्सिडी इन सभी को 300 रुपये प्रति सिलेंडर की सब्सिडी मिलती है। मंत्रालय ने यह भी स्पष्ट किया कि भारत में घरेलू एलपीजी की कीमत दुनिया में सबसे कम है। पाकिस्तान में यह 1,046 रुपये, श्रीलंका में 1,242 रुपये और नेपाल में 1,208 रुपये है। पश्चिम एशिया में चल रहे विवाद के कारण देश के कई हिस्सों में पेट्रो उत्पादों की कमी की खबरें भी सामने आई हैं। 'ईरान में पूरी तरह बदल गई सत्ता': ट्रंप का दावा- युद्ध रोकने के लिए रखी ये शर्त

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

OMC Losses Petrol Diesel LPG Strait Of Hormuz LPG Subsidy Crude Oil Prices Ujjwala Yojana Petroleum Ministry Fuel Under-Recovery India Energy Crisis

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

LPG संकट: देश में हाहाकार! सिलेंडर की किल्लत से जूझ रहे लोग, सरकार की अपीलLPG संकट: देश में हाहाकार! सिलेंडर की किल्लत से जूझ रहे लोग, सरकार की अपीलईरान-इजरायल युद्ध के कारण वैश्विक तेल और गैस आपूर्ति बाधित होने से भारत में LPG सिलेंडर की किल्लत, लोगों में घबराहट, एजेंसियों पर लंबी कतारें, सरकार के उपाय।
Read more »

प्रयागराज के अमन कुमार गुप्ता ने बनाया देसी चूल्हा, बिना LPG के छान रहे हैं जलेबी और समोसाप्रयागराज के अमन कुमार गुप्ता ने बनाया देसी चूल्हा, बिना LPG के छान रहे हैं जलेबी और समोसाAman Kumar Gupta: यूपी के प्रयागराज निवासी अमन गुप्ता ने एक ऐसा चूल्हा बनाया, जो बिना LPG सिलेंडर के चल रहा है। लोग इसको देखने के लिए उत्सुक दिखाई दे रहे हैं।
Read more »

LPG Gas Crisis: दिल्ली में खत्म होगी गैस की किल्लत, सरकार ने निकाला रास्ता तैयार किया मेगा प्लानLPG Gas Crisis: दिल्ली में खत्म होगी गैस की किल्लत, सरकार ने निकाला रास्ता तैयार किया मेगा प्लानLPG Gas Crisis: दिल्ली में खत्म होगी गैस की किल्लत, सरकार ने निकाला रास्ता तैयार किया मेगा प्लान
Read more »

वित्तीय वर्ष के पहले दिन महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG की कीमतों में ₹195.5 की बढ़ोतरीवित्तीय वर्ष के पहले दिन महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG की कीमतों में ₹195.5 की बढ़ोतरीमिडिल-ईस्ट संघर्ष से कच्चे तेल की कीमतें बढ़ी हैं, जिससे कमर्शियल LPG सिलेंडर 195.50 रुपये महंगा होकर 2,078.50 रुपये पहुंच गया है.
Read more »

LPG Cylinder Price: महंगाई का झटका! कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर के दाम पहुंचे ₹2 हजार के पार, जानें घरेलू गैस के नए रेटLPG Cylinder Price: महंगाई का झटका! कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर के दाम पहुंचे ₹2 हजार के पार, जानें घरेलू गैस के नए रेटबुधवार को दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत LPG Cylinder Price 1 April में 195.50 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। अब 19 किलोग्राम का सिलेंडर 2,078.50 रुपये में मिलेगा।
Read more »

'देश की जनता पर बोझ बढ़ा रही मोदी सरकार, LPG से ATF और दवाइयों तक महंगे', खड़गे का निशाना'देश की जनता पर बोझ बढ़ा रही मोदी सरकार, LPG से ATF और दवाइयों तक महंगे', खड़गे का निशानाकांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने LPG, ATF, दवाइयों और टोल महंगाई को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।
Read more »



Render Time: 2026-04-01 20:33:28