Redmi Note 7 Pro और Redmi Note 7 आज एक बार फिर भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।
रेडमी नोट 7 प्रो और रेडमी नोट 7 की सेल ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट , कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट Mi.com और मी होम स्टोर पर दोपहर 12 बजे होगी। गौर करने वाली बात यह है कि रेडमी नोट 7 प्रो की यह तीसरी फ्लैश सेल है और रेडमी नोट 7 की यह चौथी फ्लैश सेल है। याद करा दें कि Xiaomi ने पिछले महीने भारतीय बाजार में Redmi Note 7 Pro और Redmi Note 7 को लॉन्च किया था। दोनों ही रेडमी नोट मॉडल दो रियर कैमरे और वाटरड्रॉप डिस्प्ले नॉच के साथ आते हैं। Redmi Note 7 Pro, Redmi Note 7 की भारत में कीमतशाओमी ने Redmi Note 7 Pro के दो वेरिएंट उपलब्ध कराए हैं। 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 13,999 रुपये में बेचा जाएगा। ग्राहक रेडमी नोट 7 प्रो के 6 जीबी + 128 जीबी वर्ज़न को 16,999 रुपये में खरीद पाएंगे। यह नेप्ट्यून ब्लू, नेब्यूला रेड और स्पेस ब्लैक रंग में उपलब्ध होगा। भारत में Redmi Note 7 की शुरुआती कीमत 9,999 रुपये है। इस दाम में 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। इसके 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये है। कंपनी के मुताबिक, Redmi Note 7 को तीन कलर वेरिएंट में उतारा गया है- ओनिक्स ब्लैक, रूबी रेड और सफायर ब्लू। Redmi Note 7 और Redmi Note 7 Pro दोनों ही हैंडसेट को फ्लिपकार्ट , Mi.
com और मी होम स्टोर पर बेचा जाता है। अब बात लॉन्च ऑफर्स की। दोनों ही हैंडसेट के साथ टेलीकॉम कंपनी Airtel की तरफ से 1,120 जीबी तक डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और एयरटेल थैंक्स बेनिफिट और Airtel TV का मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलेगा। इसके अलावा Reliance Jio यूज़र को 198 रुपये या उससे अधिक के रीचार्ज पर डबल डेटा ऑफर दिया जा रहा है। Xiaomi Redmi Note 7 के स्पेसिफिकेशनरेडमी नोट 7 में 6.3 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का इस्तेमाल हुआ है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए स्नैपड्रैगन 660 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 3 जीबी/4 जीबी रैम विकल्प है। फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए दो वेरिएंट उतारे गए हैं- एक 32 जीबी स्टोरेज के साथ तो दूसरा 64 जीबी स्टोरेज के साथ। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाना संभव है। फोन में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो क्विक चार्ज 4.0 सपोर्ट के साथ आती है। सिक्योरिटी के लिए फोन के पिछले हिस्से में फिंगरप्रिंट सेंसर है, इसके अलावा आपको फोन में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5 मिलीमीटर ऑडियो जैक और डुअल-सिम सपोर्ट है। कनेक्टिविटी के लिए हैंडसेट में ब्लूटूथ वर्जन 5.0, वाई-फाई 5 और इंफ्रेड सपोर्ट शामिल है। कैमरा सेटअप की बात करें तो Redmi Note 7 में दो रियर कैमरे हैं। 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए Redmi Note 7 के भारतीय वेरिएंट में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। याद करा दें कि चीन में उतारे गए रेडमी नोट 7 स्मार्टफोन में एलईडी फ्लैश के साथ 48 मेगाापिक्सल का सोनी आईएमएक्स586 सेंसर है जिसका अर्पचर एफ/1.8 और सेकेंडरी कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। रेडमी नोट 7 का कैमरा ऐप बेहतर पोर्टेट मोड, स्मार्ट ब्यूटी फीचर और सीन रिकग्निशन सपोर्ट के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल करता है। सॉफ्टेवयर की बात करें तो Redmi Note 7 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर चलता है। Redmi Note 7 Pro स्पेसिफिकेशनरेडमी नोट 7 प्रो भी रेडमी नोट 7 की तरह “ऑरा डिज़ाइन” के साथ आता है। इसमें 6.3 इंच की फुल-एचडी+ स्क्रीन है, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो और वाटरड्रॉप नॉच के साथ। फोन के फ्रंट और बैक पैनल पर 2.5डी कर्व्ड गोरिल्ला ग्लास 5 का इस्तेमाल हुआ है। स्मार्टफोन में 11एनएम प्रोसेस से बने क्वालकॉम ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। रैम और स्टोरेज पर आधारित फोन के दो विकल्प हैं- 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज। दोनों ही वेरिएंट 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करते हैं। अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Redmi Note 7 Pro डुअल कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसमें एफ/ 1.79 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। इसके साथ 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी डेप्थ सेंसर दिया गया है। फोन में एआई सीन डिटेक्शन, एआई पोर्ट्रेट मोड और नाइट मोड जैसे कैमरा फीचर हैं। इसके अलावा फोन में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर है। इस फोन के रियर कैमरे से यूज़र 4K वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे। फोन एंड्रॉयड पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर चलेगा। फोन की बैटरी 4,000 एमएएच की है और यह क्विक चार्ज 4.0 को सपोर्ट करेगी। इस फोन में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर है। यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और डुअल सिम कनेक्टिविटी फीचर इस फोन का हिस्सा हैं। Redmi Note 7 Pro 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0 और इंफ्रारेड के साथ आता है।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Xiaomi फैंस की दीवानगी, दो मिनट में out of stock हुआ Redmi Note 7 Pro– News18 हिंदीRedmi Note 7 pro first flash sale today phone got out of stock in minutes know price, Xiaomi फैंस की दीवानगी, मिनटों में out of stock हुआ Redmi Note 7 Pro
Read more »
Redmi Go और Redmi 6A में कौन बेहतर?आज हम आपको Redmi Go और शाओमी के दूसरे किफायती स्मार्टफोन Redmi 6A के बीच का अंतर समझाएंगे।
Read more »
Jio और Redmi Go का ये ऑफर, 2200 का कैशबैक और 100GB डेटाRedmi Go के साथ रिलायंस जियो का ऑफर दिया जा रहा है. कंपनी 2200 रुपये का कैशबैक दे रही है और 100जीबी एक्स्ट्रा डेटा भी दिया जा रहा है. लेकिन यह डेटा और कैशबैक आपको एक बार में नहीं मिलेगा.
Read more »
Redmi Go में कितना दम? पहली नज़र मेंRedmi Go के लॉन्च इवेंट के दौरान हमने फोन के साथ कुछ समय बिताया, आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।
Read more »
Redmi Note 7 Pro को मिला नया MIUI 10 अपडेटXiaomi ने Redmi Note 7 Pro स्मार्टफोन के लिए मीयूआई 10 (MIUI 10) ग्लोबल स्टेबल रॉम को जारी कर दिया है। जानें इसके बारे में।
Read more »
Mi सुपर सेल: Poco F1, Redmi Y2 समेत इन स्मार्टफोन्स पर छूटMi Super Sale शाओमी की वेबसाइट पर मी सुपर सेल का आयोजन किया गया है. यहां ग्राहक कंपनी के ढेरों स्मार्टफोन्स पर ऑफर्स का लाभ ले सकते हैं.
Read more »
Redmi Note 5 Pro को मिला एंड्रॉयड पाई का बीटा अपडेटRedmi Note 5 Pro स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 9 पाई (Android 9 Pie) पर आधारित मीयूआई (MIUI) 10 9.3.25 क्लोज़ बीटा रॉम अपडेट मिलने लगा है।
Read more »
Redmi Note 7 Pro की सेल आज, पाएं 5% का डिस्काउंट और 1120GB डेटा मुफ्त– News18 हिंदीXiaomi Redmi Note 7 Pro sale today 27th march on mi at 12 pm avail airtel offer cashback know phone features and price, Redmi Note 7 Pro की सेल आज, पाएं 5% डिस्काउंट और 1120GB डेटा मुफ्त
Read more »
