लाहौर में टीम होटल में सिक्योरिटी प्रोटोकॉल टूटने के बाद PCB ने PSL फ्रेंचाइजियों के लिए नए सख्त नियम जारी किए हैं. अब खिलाड़ियों को परिवार से मिलने के लिए 24 घंटे पहले अनुमति लेनी होगी. सिर्फ करीबी रिश्तेदारों को ही एंट्री मिलेगी. शाहीन अफरीदी और सिकंदर रजा के मामले के बाद ऐसा हुआ है.
पाकिस्तान सुपर लीग के दौरान टीम होटल में सिक्योरिटी प्रोटोकॉल के उल्लंघन के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सभी फ्रेंचाइजियों के लिए नए और सख्त दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं. बोर्ड ने साफ कर दिया है कि अब किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
और पढ़ेंयह मामला तब सामने आया जब जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा जो इस समय लाहौर कलंदर्स का हिस्सा हैं, उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर PCB का शुक्रिया अदा किया. उन्होंने बताया कि उन्हें टीम होटल में अपने परिवार से मिलने की अनुमति मिली थी.इस पोस्ट के तुरंत बाद PCB हरकत में आया और सभी आठ फ्रेंचाइजियों व अधिकारियों को मेल भेजकर नए नियम लागू कर दिए. PTI की रिपोर्ट के अनुसार, अब कोई भी खिलाड़ी या अधिकारी टीम होटल में अपने परिवार से मिलने से पहले कम से कम 24 घंटे पहले बोर्ड से अनुमति लेगा.यह भी पढ़ें: 'मेहनत के हिसाब से पैसा नहीं मिलता', IPL छोड़ PSL क्यों खेल रहा ये ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर, बताई पूरी वजहPCB ने यह भी स्पष्ट किया है कि खिलाड़ियों के परिवार के सदस्यों से मुलाकात के लिए होटल में अलग से उचित स्थान तय किया जाएगा. इसके अलावा, केवल खिलाड़ी की पत्नी, माता-पिता, भाई और बहन को ही कमरे में आने की अनुमति होगी, वह भी पूर्व स्वीकृति के साथ. Advertisement पिछले शनिवार रात को हुए घटनाक्रम ने स्थिति को गंभीर बना दिया था, जब शाहीन शाह आफरीदी और सिकंदर रजा के मामले में देर रात उनके कमरे में चार मेहमान पाए गए. इस घटना को सुरक्षा एजेंसियों ने गंभीरता से लिया.यह भी पढ़ें: PSL 2026: पाकिस्तानी बैटर फखर जमां पर दो मैच का बैन, बॉल के साथ की ये हरकत, देखें VIDEO वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने PCB को साफ संदेश दिया है कि यदि सभी फ्रेंचाइजियां सख्ती से सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन नहीं करेंगी, तो खिलाड़ियों और अधिकारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना मुश्किल हो जाएगा.बताया जा रहा है कि PCB के सिक्योरिटी मैनेजर और एंटी-करप्शन विंग ने भी इस उल्लंघन पर अपनी चिंता जताई है और PSL के CEO सलमान नसीर को इस बारे में अवगत कराया है.---- समाप्त ---- ये भी देखें
PSL Security Breach Sikandar Raza Hotel Incident Shaheen Afridi PSL Controversy PSL Hotel Rules PCB New Rules PSL 2026 Pakistan Super League Security Lahore Qalandars News PSL Player Family Meeting Rules PCB Strict Action PCB PSL Security Rules PSL 2026 Controversy Sikandar Raza News Shaheen Afridi Incident Pakistan Cricket Board Guidelines PSL Hotel Security Breach Lahore Qalandars Update PCB गाइडलाइन PSL PSL सिक्योरिटी उल्लंघन सिकंदर रज़ा खबर शाहीन आफरीदी विवाद PSL होटल नियम PCB सख्ती पाकिस्तान सुपर लीग न्यूज लाहौर क़लंदर अपडेट खिलाड़ियों की फैमिली मीटिंग नियम
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
आज का आईपीएल मैच, 31 मार्च 2026 : IPL 2026 में आज कौन सी दो टीम टकराएंगी? शुभमन गिल का सामना श्रेयस अय्यर सेAaj Ka IPL 2026 Match, (31 march 2026): आईपीएल 2026 में आज बेहद रोमांचक मुकाबला खेला जाना है। इस मैच में गुजरात की टक्कर पंजाब से है।
Read more »
आईपीएल 2026 लाइव स्कोर: शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर दोनों टी20 टीम से बाहरआईपीएल 2026, PBKS vs GT Today Match Live Score: आईपीएल 2026 के चौथे मुकाबले में पंजाब किंग्स के सामने गुजरात टाइटंस की चुनौती है।
Read more »
Australia Central Contract: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने किया नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का एलान, किसका हुआ प्रमोशन और डिमोशन?Australia Central Contract 2026: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट 2026-27 का एलान कर दिया है। सिर्फ 21 खिलाड़ियों के साथ बोर्ड ने इस बार का सालाना अनुबंध किया है।
Read more »
विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस 2026: समझ, स्वीकार्यता और सम्मान की ओर एक कदमविश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस 2026: समझ, स्वीकार्यता और सम्मान की ओर एक कदम
Read more »
PSL 2026: बॉल टेंपरिंग विवाद में फंसे फखर जमान, पूर्व क्रिकेटर आसिफ का फूटा गुस्सापीएसएल 2026 में बॉल टेंपरिंग के विवाद में फखर जमान का नाम सामने आया है। पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद आसिफ ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है, और फखर जमान पर 2 साल का बैन लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह पाकिस्तान के 25 करोड़ लोगों का अपमान है और बॉल से छेड़छाड़ करना क्रिकेट में सबसे बड़ा पाप है।
Read more »
LSG vs DC Live Score, आईपीएल 2026: दिल्ली की प्लेइंग 11आईपीएल 2026, LSG vs DC Today Match Live Score: आईपीएल 2026 में आज लखनऊ के इकाना स्टेडियम पर लखनऊ सुपर जायंट्स की भिड़ंत दिल्ली कैपिटल्स से है।
Read more »
