पीएसएल 2026 में बॉल टेंपरिंग के विवाद में फखर जमान का नाम सामने आया है। पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद आसिफ ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है, और फखर जमान पर 2 साल का बैन लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह पाकिस्तान के 25 करोड़ लोगों का अपमान है और बॉल से छेड़छाड़ करना क्रिकेट में सबसे बड़ा पाप है।
"PSL : पाकिस्तान में इन दिनों PSL 2026 खेल ा जा रहा है. पाकिस्तान सुपर लीग की चर्चा दुनिया भर में हो रही है. ये टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही विवादों में आ गया है. आए दिन कोई न कोई नया विवाद टूर्नामेंट से जुड़ रहा है.
पीएसएल में बॉल टेंपरिंग का विवाद सबसे बड़ा विवाद बनकर सामने आया है. इस बॉल टेंपरिंग के विवाद में पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज फखर जमान का नाम प्रमुख तौर पर सामने आ रहा है. Advertisment बॉल टेंपरिंग की इस पूरी घटना में शाहीन अफरीद, हारिस रऊफ का नाम भी फखर जमान के साथ सामने आया है लेकिन इस पूरी घटना का ठिकार सिर्फ फखर जमान पर फोड़ दिया गया है. सामने आ रही तमाम रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जमान को दोषी पाते हुए उन पर 2 मैच का बैन लगा दिया है. बॉल टेंपरिंग की घटना पर फूटा पूर्व क्रिकेटर का गुस्सा ये सजा पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर और तेज गेंदबाज मोहम्मद आसिफ को नागवार गुजरा है. उन्होंने बॉल टेंपरिंग के इस पूरे मामले को लेकर अब फखर जमान पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने क्या कहा है, आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं. फखर जमान पर आसिफ ने दिया बड़ा बयान मोहम्मद आसिफ ने फहकर जमान पर बैन पर कहा, 'जब आप पीएसएल खेलते हैं, तो आप पाकिस्तान को रिप्रेजेंट करते हैं. आप 25 करोड़ लोगों को रिप्रेजेंट करते हैं. फखर पर 2 मैचों का बैन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की तरफ से लगाना आंखों में धूल झोंकने जैसा है. मैं शाहीन अफरीदी और फखर जमान पर 2 साल का बैन लगाने की मांग करता हूं, क्योंकि उन्होंने हमारे प्यारे देश को शर्मसार किया है. बॉल से छेड़छाड़ करना क्रिकेट के मैदान पर किया जाने वाला सबसे बड़ा पाप है. हमने हमेशा जोश और पक्के इरादे के साथ क्रिकेट खेला है. क्रिकेट में चीटिंग की कोई जगह नहीं है'. Mohammad Asif on Fahkar Zaman Ban : "When you play PSL, You represent Pakistan, you represent 25 Crore people. 2 Matches ban on Fahkar is an eye wash by PCB. I demand 2 Year Ban on Shaheen Afridi and Fakar Zaman for bringing Shame to our beloved Country. Tampering with the ball… pic.twitter.com/J8tLoPcw84 — Rohit April 1, 2026 आपको बता दें कि, 29 मार्च को लाहौर कलंदर्स बनाम कराची किंग्स के बीच पाकिस्तान सुपर लीग का 6वां मैच खेला गया. मुकाबले में बॉल टेंपरिंग का मामला सामने आया. इसमें पाकिस्तान के वनडे कप्तान शाहीन अफरीदी और सलामी बल्लेबाज फखर जमान का नाम प्रमुख तौर पर दोषी के रूप में आया. इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया, जिसमें फखर जमान बॉल के साथ छोड़छाड़ कर उसका आकार बदलने की कोशिश कर रहे हैं. 🚨 BIGGEST HUMILIATION FOR PSL AND PAKISTANI FANS 🚨Fakhar Zaman and Shaheen Shah Afridi did the ball tampering on live camera & got penalized by 5 runsPSL is a league where the ball gets pink and now the ball gets tempered on live cam 😆#MIvsKKR pic.twitter.com/U9MtHxmLOz — Ajay Jadeja March 29, 2026 ये भी पढ़ें : इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने IPL छोड़कर क्यों चुना PSL, बड़ा बयान देते हुए बताई सच्चाई"
PSL 2026 फखर जमान बॉल टेंपरिंग मोहम्मद आसिफ पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
पीसीबी ने फखर जमां को नाप दिया, बॉल टेंपरिंग मामले में बहानेबाजी शुरू, 48 घंटे में बड़ा फैसलाPSL 2026 में बॉल टैम्परिंग विवाद के बाद फखर ज़मान पर लेवल-3 के उल्लंघन का आरोप लगा है। अंपायरों द्वारा 5 रन की पेनल्टी देने से लाहौर कलंदर्स को कराची किंग्स के खिलाफ हार झेलनी पड़ी। अब अगले 48 घंटों में अंतिम सुनवाई होगी।
Read more »
PSL 2026: होटल कांड में नया अपडेट, शाहीन अफरीदी पर 10 लाख PKR का जुर्माना; सुरक्षा नियमों को तोड़ने का है आरोपपाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामले में शाहीन शाह अफरीदी पर उनकी ही टीम लाहौर कलंदर्स ने 10 लाख पाकिस्तानी रुपये का जुर्माना लगाया
Read more »
आज का आईपीएल मैच, 31 मार्च 2026 : IPL 2026 में आज कौन सी दो टीम टकराएंगी? शुभमन गिल का सामना श्रेयस अय्यर सेAaj Ka IPL 2026 Match, (31 march 2026): आईपीएल 2026 में आज बेहद रोमांचक मुकाबला खेला जाना है। इस मैच में गुजरात की टक्कर पंजाब से है।
Read more »
PSL 2026: पाकिस्तानी बैटर फखर जमां पर दो मैच का बैन, बॉल के साथ की ये हरकत, देखें VIDEOPSL 2026 में लाहौर कलंदर्स के बल्लेबाज फखर जमां पर कराची किंग्स के खिलाफ मैच में गेंद से छेड़छाड़ करने के आरोप में दो मैच का बैन लगाया गया है. अंपायरों ने पांच रन की पेनल्टी भी दी थी. अनुशासनिक सुनवाई के बाद मैच रेफरी ने उन्हें दोषी करार दिया, जिससे टीम को बड़ा झटका लगा.
Read more »
PSL की सरेआम खुली पोल, फिर पाकिस्तान की इंटरनेशनल बेइज्जती, अब तो बदहाली का पूरा वीडियो हो गया है वायरलPSL 2026 में कुछ न कुछ होता ही रहता है. अब पीएसएल से सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपके लिए अपनी हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा. क्रिकेट | खेल समाचार
Read more »
कभी जर्सी से रंग निकला, कभी बॉल टेम्परिंग, अब बारिश ने धोई पाकिस्तान की इज्जत, 6 दिन में PSL में हुए ये 5 विवादPSL 2026 को शुरू हुए अभी सप्ताहभर ही हुआ है और एक के बाद एक बखड़ेा खड़ा हो रहा है, जिससे पाकिस्तान की हर तरफ बेइज्जती हो रही है. इस आर्टिकल में आपको 4 वाक्यों के बारे में बताते हैं... क्रिकेट | खेल समाचार
Read more »
