पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामले में शाहीन शाह अफरीदी पर उनकी ही टीम लाहौर कलंदर्स ने 10 लाख पाकिस्तानी रुपये का जुर्माना लगाया
क्या है पूरा मामला? यह विवाद उस समय शुरू हुआ जब टीम होटल में कुछ अनधिकृत लोगों के प्रवेश को लेकर सुरक्षा एजेंसियों ने आपत्ति जताई। रिपोर्ट के मुताबिक, ये चार लोग सिकंदर रजा के जानने वाले थे, जिन्हें खिलाड़ियों के कमरे में आने की अनुमति नहीं दी गई थी। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के सुरक्षा अधिकारियों और पीएसएल के सीईओ सलमान नजीर ने स्पष्ट रूप से इस अनुरोध को खारिज कर दिया था। इसके बावजूद आरोप है कि शाहीन अफरीदी और सिकंदर रजा ने उन लोगों को कमरे में एंट्री दिलाई। सिक्योरिटी प्रोटोकॉल का उल्लंघन कैसे हुआ? पंजाब पुलिस के मुताबिक, इन मेहमानों ने खिलाड़ियों के कमरे में लगभग तीन घंटे बिताए, जबकि सुरक्षा नियमों के तहत किसी भी बाहरी व्यक्ति का इस तरह प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित है। हालांकि, सिकंदर रजा का दावा था कि मेहमान केवल 40 मिनट के लिए रुके थे। पुलिस द्वारा जारी पत्र में कहा गया कि दोनों खिलाड़ियों ने सुरक्षा अधिकारियों के निर्देशों की अनदेखी की, जो खिलाड़ियों और टीम की सुरक्षा के लिए बनाए गए थे। लाहौर कलंदर्स का बयान इस पूरे मामले पर लाहौर कलंदर्स ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा, 'यह मामला किसी जानबूझकर नियम तोड़ने का नहीं, बल्कि एक गलतफहमी का परिणाम है। हम सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पूरा सम्मान करते हैं। हम एसओपी का सख्ती से पालन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए बेहतर संवाद की आवश्यकता है।' रजा पर नहीं हुई कार्रवाई इस घटना के बाद टीम प्रबंधन ने अनुशासन बनाए रखने के लिए शाहीन अफरीदी पर 10 लाख पाकिस्तानी रुपये का जुर्माना लगाया। हालांकि, सिकंदर रजा के खिलाफ कोई आधिकारिक अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं की गई है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सिकंदर रजा ने पूरी जिम्मेदारी अपने ऊपर लेते हुए कहा, 'इस मामले की जिम्मेदारी मेरी है। शाहीन अफरीदी को इसके लिए दोषी नहीं ठहराया जाना चाहिए।' टीम मालिक की कोशिश भी रही नाकाम बताया जा रहा है कि पहले टीम के लायजन अधिकारी ने मेहमानों को अनुमति दिलाने की कोशिश की थी, लेकिन सुरक्षा कारणों से इसे खारिज कर दिया गया। इसके बाद टीम के मालिक समीइन राणा ने भी पीएसएल प्रबंधन से अपील की, जिसे फिर से ठुकरा दिया गया। इसके बावजूद मेहमानों को कमरे में लाया गया, जो पूरे विवाद का कारण बना। विवाद क्यों बढ़ा? लाहौर कलंदर्स का मानना है कि इस मामले को जरूरत से ज्यादा बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया है। टीम ने कहा कि यह एक छोटी सी गलतफहमी थी, जिसे सार्वजनिक रूप से बड़ा विवाद बना दिया गया। हालांकि, सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि इस तरह की लापरवाही खिलाड़ियों और लीग दोनों के लिए खतरा पैदा कर सकती है, इसलिए ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जरूरी है।.
क्या है पूरा मामला? यह विवाद उस समय शुरू हुआ जब टीम होटल में कुछ अनधिकृत लोगों के प्रवेश को लेकर सुरक्षा एजेंसियों ने आपत्ति जताई। रिपोर्ट के मुताबिक, ये चार लोग सिकंदर रजा के जानने वाले थे, जिन्हें खिलाड़ियों के कमरे में आने की अनुमति नहीं दी गई थी। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के सुरक्षा अधिकारियों और पीएसएल के सीईओ सलमान नजीर ने स्पष्ट रूप से इस अनुरोध को खारिज कर दिया था। इसके बावजूद आरोप है कि शाहीन अफरीदी और सिकंदर रजा ने उन लोगों को कमरे में एंट्री दिलाई। सिक्योरिटी प्रोटोकॉल का उल्लंघन कैसे हुआ? पंजाब पुलिस के मुताबिक, इन मेहमानों ने खिलाड़ियों के कमरे में लगभग तीन घंटे बिताए, जबकि सुरक्षा नियमों के तहत किसी भी बाहरी व्यक्ति का इस तरह प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित है। हालांकि, सिकंदर रजा का दावा था कि मेहमान केवल 40 मिनट के लिए रुके थे। पुलिस द्वारा जारी पत्र में कहा गया कि दोनों खिलाड़ियों ने सुरक्षा अधिकारियों के निर्देशों की अनदेखी की, जो खिलाड़ियों और टीम की सुरक्षा के लिए बनाए गए थे। लाहौर कलंदर्स का बयान इस पूरे मामले पर लाहौर कलंदर्स ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा, 'यह मामला किसी जानबूझकर नियम तोड़ने का नहीं, बल्कि एक गलतफहमी का परिणाम है। हम सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पूरा सम्मान करते हैं। हम एसओपी का सख्ती से पालन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए बेहतर संवाद की आवश्यकता है।' रजा पर नहीं हुई कार्रवाई इस घटना के बाद टीम प्रबंधन ने अनुशासन बनाए रखने के लिए शाहीन अफरीदी पर 10 लाख पाकिस्तानी रुपये का जुर्माना लगाया। हालांकि, सिकंदर रजा के खिलाफ कोई आधिकारिक अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं की गई है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सिकंदर रजा ने पूरी जिम्मेदारी अपने ऊपर लेते हुए कहा, 'इस मामले की जिम्मेदारी मेरी है। शाहीन अफरीदी को इसके लिए दोषी नहीं ठहराया जाना चाहिए।' टीम मालिक की कोशिश भी रही नाकाम बताया जा रहा है कि पहले टीम के लायजन अधिकारी ने मेहमानों को अनुमति दिलाने की कोशिश की थी, लेकिन सुरक्षा कारणों से इसे खारिज कर दिया गया। इसके बाद टीम के मालिक समीइन राणा ने भी पीएसएल प्रबंधन से अपील की, जिसे फिर से ठुकरा दिया गया। इसके बावजूद मेहमानों को कमरे में लाया गया, जो पूरे विवाद का कारण बना। विवाद क्यों बढ़ा? लाहौर कलंदर्स का मानना है कि इस मामले को जरूरत से ज्यादा बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया है। टीम ने कहा कि यह एक छोटी सी गलतफहमी थी, जिसे सार्वजनिक रूप से बड़ा विवाद बना दिया गया। हालांकि, सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि इस तरह की लापरवाही खिलाड़ियों और लीग दोनों के लिए खतरा पैदा कर सकती है, इसलिए ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जरूरी है।
Psl 2026 Controversy Lahore Qalandars News Sikandar Raza Statement Psl Security Breach Pcb Rules Violation Pakistan Cricket News Psl Latest Update Cricket News In Hindi Cricket News In Hindi Cricket Hindi News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Bihar Board 10th Results:टॉप 10 में आए तो मिलेगा पैसा ही पैसा, बोर्ड ने किया बड़ा बदलावBSEB Matric Results 2026: बिहार बोर्ड ने मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2026 के टॉप 10 रैंकर्स के लिए पुरस्कार राशि दोगुनी कर दी है। कुल 139 छात्रों को सम्मानित किया जाएगा।
Read more »
MI vs KKR Live: कितने बजे होगा टॉस, कहां देख सकते हैं मैच लाइव?आईपीएल 2026, Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders Today Match Live Score: आईपीएल 2026 का दूसरा मैच मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।
Read more »
IPL में KKR vs MI, टॉस कुछ देर बाद: 13 साल से ओपनिंग मैच नहीं जीती मुंबई, वानखेड़े में कोलकाता का रिकॉर्ड ख...MI Vs KKR; Mumbai Indians Vs Kolkata Knight Riders Match IPL LIVE 2026 Score Update; Follow IPL 2026 Latest News, MI Vs KKR IPL LIVE Wankhede Stadium Updates On Dainik Bhaskar.
Read more »
West Bengal Election 2026 :बंगाल की 284 सीटों पर कांग्रेस ने उतारे उम्मीदवार, 10 सीटों पर एलान बाकी !West Bengal Election 2026 :बंगाल की 284 सीटों पर कांग्रेस ने उतारे उम्मीदवार, 10 सीटों पर एलान बाकी !
Read more »
तंत्र विद्या, जादू-टोने वाला गांव, यहां हर घर में तांत्रिक: नरबलि के दावे, चुनाव में काला जादू करवाने आ रहे...Assam Election 2026 Mayong Village Black Magic (Tantra Vidya) Story; Follow Mayong Jadu Tona Village, Medhi Family, Assam Chunav 2026 Latest News, Reports On Dainik Bhaskar.
Read more »
PSL 2026 में सैंडपेपर जैसा विवाद, स्टार पाकिस्तानी खिलाड़ी पर लगा बॉल टैम्परिंग का आरोपकराची किंग्स के खिलाफ मैच में बॉल टैम्परिंग के आरोप में फखर जमान पर लेवल-3 का चार्ज लगा है। लाहौर पर 5 रनों की पेनल्टी लगी, जिससे उनकी हार हुई। पाकिस्तान क्रिकेट को इस मामले के कारण एक बार फिर से बदनामी का सामना करना पड़ा है।
Read more »
