IPL में KKR vs MI, टॉस कुछ देर बाद: 13 साल से ओपनिंग मैच नहीं जीती मुंबई, वानखेड़े में कोलकाता का रिकॉर्ड ख...

MI Vs KKR News

IPL में KKR vs MI, टॉस कुछ देर बाद: 13 साल से ओपनिंग मैच नहीं जीती मुंबई, वानखेड़े में कोलकाता का रिकॉर्ड ख...
Ipl LiveIpl Live ScoreIpl Live Score 2026
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 5 sec. here
  • 13 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 43%
  • Publisher: 51%

MI Vs KKR; Mumbai Indians Vs Kolkata Knight Riders Match IPL LIVE 2026 Score Update; Follow IPL 2026 Latest News, MI Vs KKR IPL LIVE Wankhede Stadium Updates On Dainik Bhaskar.

13 साल से ओपनिंग मैच नहीं जीती मुंबई, वानखेड़े में कोलकाता का रिकॉर्ड खराबमुंबई इंडियंस रविवार को 300 IPL मैच खेलेने वाली पहली फ्रेंचाइजी बनने वाली है। वानखेड़े में सीजन का दूसरा मुकाबला मुंबई और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। मुकाबला 7:30 बजे शुरू होगा। MI 5 बार की चैंपियन है। पिछले 5 सीजन से टीम खिताब नहीं जीत पाई है। वहीं, KKR ने 2012, 2014 और 2024 में खिताब जीते हैं, लेकिन पिछला सीजन उनके लिए खास नहीं रहा और टीम 8वें स्थान पर रही।मुंबई IPL का 19वां सीजन खेल रही है, टीम को पिछले 13 साल से लगातार ओपनिंग मुकाबले में हार मिली है। MI ने आखिरी बार 2012 में चेन्नई को हराया था, तब से टीम अपना पहला मैच नहीं जीत सकी।मुंबई इंडियंस का कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ रिकॉर्ड काफी मजबूत है। दोनों टीमों के बीच खेले गए 35 मुकाबलों में MI ने 24 मैच जीते हैं, जबकि KKR को 11 जीत मिली। वानखेड़े में दोनों टीमें 12 बार आमने-सामने हुईं। 10 मुकाबले होम टीम मुंबई ने जीते। वहीं, कोलकाता को सिर्फ 2 में जीत मिली।मुंबई इंडियंस इस बार खिताब की मजबूत दावेदार मानी जा रही है। टीम में टी-20 वर्ल्ड कप विजेता भारतीय खिलाड़ियों कप्तान सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, तिलक वर्मा और जसप्रीत बुमराह के साथ रोहित शर्मा भी शामिल हैं, जिससे बल्लेबाजी और नेतृत्व दोनों मजबूत नजर आते हैं। विदेशी खिलाड़ियों में रायन रिकेल्टन, शेरफन रदरफोर्ड, कॉर्बिन बॉश, न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर, विल जैक्स, अल्लाह गजनफर और ट्रेंट बोल्ट जैसे नाम टीम को और बैलेंस्ड बना रहे हैं। गेंदबाजी में बुमराह और बोल्ट की जोड़ी बेहद खतरनाक मानी जा रही है। इनके अलावा शार्दूल ठाकुर और दीपक चाहर जैसे अनुभवी भारतीय गेंदबाज टीम को मजबूती देते हैं, जबकि नमन धीर एक बार फिर फिनिशर की भूमिका निभाते नजर आ सकते हैं।कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम 4 गेंदबाजों के बाहर होने के बाद थोड़ी कमजोर नजर आ रही है। जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी अहम भूमिका निभा सकते हैं। बॉलिंग डिपार्टमेंट की बड़ी जिम्मेदारी वरुण चक्रवर्ती पर होगी, जो टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा रह चुके हैं। वहीं बल्लेबाजी में KKR काफी मजबूत दिखती है। टीम के पास 1 से 8 नंबर तक विस्फोटक बल्लेबाज मौजूद हैं, ऐसे में गेंदबाजी की कमी को वे बैटिंग से कवर करने की कोशिश करेंगे। स्क्वॉड में न्यूजीलैंड के फिन एलन और टिम साइफर्ट जैसे शानदार ओपनर्स हैं, जबकि कैमरन ग्रीन और सुनील नारायण जैसे दो शानदार ऑलराउंडर टीम को मजबूती देते हैं।हर्षित राणा और आकाशदीप इंजरी के कारण बाहर हो गए, वहीं बांग्लादेश के मुस्तफिजुर रहमान राजनीतिक विवाद के कारण IPL नहीं खेल पाएंगे। श्रीलंका के मथीश पथिराना भी पूरी तरह फिट नहीं हैं। दूसरी ओर जसप्रीत बुमराह मुंबई से जुड़ चुके हैं।वानखेड़े की पिच आमतौर पर गेंदबाजों की तुलना में बल्लेबाजों के लिए ज्यादा मददगार साबित होती है। यहां हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिलते हैं। इस विकेट पर पेसर्स को भी मदद मिलती है। खास तौर से नई गेंद से यहां स्विंग और उछाल अच्छा मिलता है। यहां अब तक IPL के 123 मैच खेले गए हैं। 57 मैच में पहली इनिंग में बैटिंग करने वाली टीम और 66 में चेज करने वाली टीम को जीत मिली है। यहां का हाईएस्ट टीम स्कोर 235/1 है, जो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2015 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ बनाया था।मुंबई में मौसम सामान्य रहने की संभावना है। दिनभर हल्के बादल छाए रहेंगे और तापमान 25 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। बारिश की संभावना करीब 25% है, जबकि हवा की रफ्तार लगभग 15 किमी प्रति घंटा रह सकती है। कुल मिलाकर मौसम सुहावना बना रहेगा।रोहित शर्मा, क्विंटन डी कॉक , सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नमन धीर, हार्दिक पंड्या , शेरफन रदरफोर्ड, दीपक चाहर, अल्लाह गजनफर/मिचेल सैंटनर, मयंक मारकंडे, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट।अजिंक्य रहाणे , फिन एलन , कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, सनील नरेन, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, उमरान मलिक, ब्लेसिंग मुजरबानी।IPL मैचों का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। वहीं, जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी। इसके अलावा, मैच के स्कोर और सभी अपडेट्स दैनिक भास्कर ऐप पर भी देखे जा सकते हैं।मंत्री बोले- खेल को राजनीति से अलग रखें; मुस्तफिजुर को लीग से बाहर करने पर रोक लगाई थीपांच दिनों से BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में थे, KKR के खिलाफ पहला मैच खेल सकते हैंकोलकाता के 4 पेसर्स इंजर्ड, मुंबई खिताब की दावेदार; टीमों का एनालिसिस, पार्ट-2पंजाब- लुधियाना समेत 4 जिलों में बारिशगाजियाबाद में टेम्प्रेचर 20.

8°Cयूपी में बेमौसम बारिश से 4300 हेक्टेयर फसलें खराबMP में आज से 4 दिन आंधी-बारिश का दौर

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

Ipl Live Ipl Live Score Ipl Live Score 2026 Ipl Live Match Ipl 2026 Live Live Cricket Score Ipl 2026 Live Cricket Ipl Score Ipl Schedule Ipl Latest News Ipl Live Cricket Scores And Updates Ipl 2026 Live Updates Indian Premier League 2026

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

IPL 2026, MI vs KKR: वानखेड़े में आज मुंबई इंडियंस-कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला, ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग 11IPL 2026, MI vs KKR: वानखेड़े में आज मुंबई इंडियंस-कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला, ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग 11आईपीएल 2026 के दूसरे मुकाबले में आज मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स आमने-सामने होंगी. मुंबई इंडियंस जहां अपने मजबूत और संतुलित कॉम्बिनेशन के साथ उतरेगी, वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स को चोटिल खिलाड़ियों और गेंदबाजी कॉम्बिनेशन को लेकर बड़े फैसले लेने होंगे.
Read more »

KKR vs MI: 13 साल का शाप तोड़ने उतरेंगे रोहित-हार्दिक, जानें कैसी होगी वानखेड़े की पिच और मौसम का हालKKR vs MI: 13 साल का शाप तोड़ने उतरेंगे रोहित-हार्दिक, जानें कैसी होगी वानखेड़े की पिच और मौसम का हालमुंबई इंडियंस 13 साल का ओपनिंग मैच सूखा खत्म करने वानखेड़े में केकेआर से भिड़ेगी। रोहित-हार्दिक जैसे विश्व चैंपियनों से सजी मुंबई मजबूत है, जबकि चोटिल केकेआर ₹25 करोड़ के कैमरून ग्रीन पर निर्भर है। सपाट पिच पर एक बार फिर रनों की बारिश होने की पूरी उम्मीद...
Read more »

MI vs KKR: क्या मुंबई इंडियंस तोड़ पाएगी 13 साल का तिलिस्म? सीजन के ओपनिंग मैच में खराब रहा है रिकॉर्डMI vs KKR: क्या मुंबई इंडियंस तोड़ पाएगी 13 साल का तिलिस्म? सीजन के ओपनिंग मैच में खराब रहा है रिकॉर्डआईपीएल 2026 के दूसरे मुकाबले में रविवार को मुंबई इंडियंस की भिड़ंत कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के साथ होगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई
Read more »

IPL 2026: 14 साल से मुंबई इंडियंस ने नहीं जीता पहला मैच, MI vs KKR के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड भी कमालIPL 2026: 14 साल से मुंबई इंडियंस ने नहीं जीता पहला मैच, MI vs KKR के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड भी कमालमुंबई इंडियंस पिछले 13 सीजन से अपना पहला मैच नहीं जीत सकी है. रविवार को केकेआर के खिलाफ वानखेड़े में उसके पास इस रिकॉर्ड को तोड़ने का सुनहरा मौका है. केकेआर चोटों और खिलाड़ियों की अनुपलब्धता से जूझ रही है, जबकि मुंबई के पास जसप्रीत बुमराह जैसे बड़े खिलाड़ी मौजूद हैं.
Read more »

MI vs KKR Live: कितने बजे होगा टॉस, कहां देख सकते हैं मैच लाइव?MI vs KKR Live: कितने बजे होगा टॉस, कहां देख सकते हैं मैच लाइव?आईपीएल 2026, Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders Today Match Live Score: आईपीएल 2026 का दूसरा मैच मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।
Read more »

MI vs KKR, IPL 2026 Live Score: मुंबई के सामने केकेआर की चुनौती, इन खिलाड़ियों के साथ उतर सकती हैं दोनों टीमेंMI vs KKR, IPL 2026 Live Score: मुंबई के सामने केकेआर की चुनौती, इन खिलाड़ियों के साथ उतर सकती हैं दोनों टीमेंMumbai Indians vs Kolkata Knight Riders IPL Live Cricket Score: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2026) का दूसरा मैच आज यानी रविवार को मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है. ये भिड़ंत मुंबई के वानखेड़े मैदान पर हो रही है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 06:12:07