IPL 2026, MI vs KKR: वानखेड़े में आज मुंबई इंडियंस-कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला, ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग 11

Mi Vs Kkr News

IPL 2026, MI vs KKR: वानखेड़े में आज मुंबई इंडियंस-कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला, ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग 11
Mi Vs Kkr Playing 11Mumbai Indians Vs Kolkata Knight Riders ProbableIpl 2026 Match 2 Playing 11
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 145 sec. here
  • 15 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 99%
  • Publisher: 63%

आईपीएल 2026 के दूसरे मुकाबले में आज मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स आमने-सामने होंगी. मुंबई इंडियंस जहां अपने मजबूत और संतुलित कॉम्बिनेशन के साथ उतरेगी, वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स को चोटिल खिलाड़ियों और गेंदबाजी कॉम्बिनेशन को लेकर बड़े फैसले लेने होंगे.

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के मैच नंबर-2 में रविवार को मुंबई इंडियंस का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से होना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. मुकाबले में टॉस भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे होगा और पहली गेंद 7.

30 बजे फेंकी जाएगी. और पढ़ेंपांच बार की आईपीएल चैम्पियन मुंबई इंडियंस का लक्ष्य खिताबी सूखे को खत्म करने पर है. मुंबई की टीम आखिरी बार 2020 में चैम्पियन बनी थी और उसके बाद ट्रॉफी उससे दूर है. पिछले सीजन में कप्तान हार्दिक पंड्या की अगुवाई में टीम ने तीसरे स्थान पर फिनिश किया था, लेकिन इस बार टीम संतुलन और गहराई के मामले में और मजबूत नजर आ रही है. मुंबई के पास ऐसा स्क्वॉड है जो उसे छठा खिताब दिलाने का दम रखता है.That last shot has us going 🤯💥 pic.twitter.com/1cy3Fehc5m— Mumbai Indians March 28, 2026मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी यूनिट में रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा जैसे बड़े नाम हैं, जबकि ऑलराउंडर के रूप में हार्दिक पांड्या टीम की रीढ़ बने हुए हैं. वहीं गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट की जोड़ी विपक्षी टीम के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकती है. मुंबई की ताकत सिर्फ भारतीय खिलाड़ियों तक सीमित नहीं है, बल्कि उनके पास विदेशी खिलाड़ियों का भी शानदार विकल्प मौजूद है. Advertisement मुंबई को करनी होगी अच्छी शुरुआतमिचेल सेंटनर, क्विंटन डिकॉक, रयान रिकेल्टन और विल जैक्स जैसे खिलाड़ी टीम को और मजबूती देते हैं. हालांकि मुंबई इंडियंस की सबसे बड़ी चुनौती हमेशा की तरह टूर्नामेंट की धीमी शुरुआत रही है. टीम को अगर इस बार खिताब जीतना है, तो शुरुआत से ही लय पकड़नी होगी और सही प्लेइंग इलेवन के साथ उतरना होगा.वहीं दूसरी तरफ कोलकाता नाइट राइजर्स इस मुकाबले में कई सवालों के साथ उतर रही है. कप्तान अजिंक्य रहाणे की अगुवाई में टीम को अपने गेंदबाजी आक्रमण को लेकर सबसे ज्यादा चिंता है. टीम को बड़ा झटका तब लगा, जब मुस्ताफिजुर रहमान को रिलीज करना पड़ा, जबकि आकाश दीप और हर्षित राणा चोट के कारण बाहर हो गए. ऐसे में गेंदबाजी की जिम्मेदारी काफी हद तक वरुण चक्रवर्ती और ब्लेसिंग मुजारबानी पर होगी.रिंकू क्या फिनिशर रोल में होंगे फिट?बैटिंग में केकेआर के पास रिंकू सिंह, रचिन रवींद्र और राहुल त्रिपाठी जैसे खिलाड़ी हैं, जो मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं. कुल मिलाकर यह मुकाबला एक मजबूत और संतुलित मुंबई इंडियंस और कुछ कमजोर कड़ियों से जूझ रही कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होगा. ऐसे में सभी की नजरें इस बात पर होंगी कि क्या मुंबई इंडियंस अपनी मजबूत टीम के दम पर जीत के साथ शुरुआत करती है या केकेआर उलटफेर कर सकती है. Advertisement देखा जाए तो इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस का पलड़ा कोलकाता नाइट राइडर्स पर भारी रहा है. दोनों टीमों के बीच अब तक 35 आईपीएल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान मुंबई इंडियंस ने 24 मैचों में जीत हासिल की. जबकि तीन बार की आईपीएल चैम्पियन कोलकाता नाइट राइडर्स को 11 मुकाबलों में जीत मिली.मुकाबले में मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग-11: रोहित शर्मा, क्विंटन डिकॉक , तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या , नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, दीपक चाहर, अल्लाह गजनफर, ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह.इम्पैक्ट सब: मयंक मार्कंडे/शार्दुल ठाकुर/अश्विनी कुमारमुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स की संभावित प्लेइंग-11: फिन एलन, टिम सीफर्ट , अजिंक्य रहाणे , अंगकृष रघुवंशी, कैमरन ग्रीन, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, वैभव अरोड़ा, ब्लेसिंग मुजारबानी, वरुण चक्रवर्ती और उमरान मलिक.इम्पैक्ट सब: अनुकूल रॉय/राहुल त्रिपाठी/कार्तिक त्यागी---- समाप्त ---- ये भी देखें

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

Mi Vs Kkr Playing 11 Mumbai Indians Vs Kolkata Knight Riders Probable Ipl 2026 Match 2 Playing 11 Mi Vs Kkr Team Prediction Wankhede Stadium Match Mi Vs Kkr Hardik Pandya Mi Team 2026 Ajinkya Rahane Kkr Team News Mi Vs Kkr Head To Head Record Ipl 2026 Team Lineup Today Mi Vs Kkr Match Preview Rohit Sharma

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

RCB vs SRH Playing 11: बखिया उधेड़ने वाले बैटर्स के साथ मैदान में उतरेंगी दोनों टीम, IPL 2026 के पहले ही मैच में रन वर्षा!RCB vs SRH Playing 11: बखिया उधेड़ने वाले बैटर्स के साथ मैदान में उतरेंगी दोनों टीम, IPL 2026 के पहले ही मैच में रन वर्षा!18वें सीजन की विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबले से आईपीएल 2026 का आगाज होगा।
Read more »

IPL 2026: ओपनिंग सेरेमनी रद्द, 11 पीड़ितों को श्रद्धांजलिIPL 2026: ओपनिंग सेरेमनी रद्द, 11 पीड़ितों को श्रद्धांजलिबीसीसीआई ने बेंगलुरु में हुई भगदड़ के पीड़ितों के सम्मान में आईपीएल 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द कर दी है। टूर्नामेंट का पहला मैच 28 मार्च को बेंगलुरु में खेला जाएगा। भव्य क्लोजिंग सेरेमनी 31 मई को आयोजित होगी। इससे पहले भी सुरक्षा कारणों, दुखद घटनाओं और कोरोना के कारण ओपनिंग सेरेमनी रद्द की जा चुकी है।
Read more »

IPL की शुरुआत आज से: बेंगलुरु में पहला मैच RCB vs SRH, हैदराबाद ने डिफेंडिंग चैंपियन के खिलाफ 13 मैच जीतेIPL की शुरुआत आज से: बेंगलुरु में पहला मैच RCB vs SRH, हैदराबाद ने डिफेंडिंग चैंपियन के खिलाफ 13 मैच जीतेRCB Vs SRH; Royal Challengers Bengaluru (RCB) Vs Sunrisers Hyderabad (SRH) Match IPL LIVE 2026 Score Update; Follow IPL 2026 Latest News, RCB Vs SRH IPL LIVE M Chinnaswamy Stadium Updates On Bhaskar English.
Read more »

धर्मशाला मेंIPL के 3 मुकाबले खेले जाएंगे: 11 मई को दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ेगी पंजाब किंग्स, 14 को मुंबई इंडि...धर्मशाला मेंIPL के 3 मुकाबले खेले जाएंगे: 11 मई को दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ेगी पंजाब किंग्स, 14 को मुंबई इंडि...IPL 2026 Dharamshala matches schedule update. Follow Punjab Kings vs Delhi Capitals match details and latest updates on Dainik Bhaskar.
Read more »

धोनी 2 हफ्ते IPL से बाहर रह सकते हैं: मांसपेशियों में खिंचाव, CSK ने पोस्ट में जानकारी दीधोनी 2 हफ्ते IPL से बाहर रह सकते हैं: मांसपेशियों में खिंचाव, CSK ने पोस्ट में जानकारी दीMahendra Singh Dhoni IPL 2026 Rules Out Reason Update; Follow MS Dhoni, Indian Premier League 2026, CSK, Chennai Super Kings Schedule Latest News Details On Dainik Bhaskar.
Read more »

सुनील गावस्कर कॉलम: भावुक पलों के साथ शुरू हुआ IPL 2026, कर्नाटक क्रिकेट एसोसिएशन ने किया सराहनीय कार्यसुनील गावस्कर कॉलम: भावुक पलों के साथ शुरू हुआ IPL 2026, कर्नाटक क्रिकेट एसोसिएशन ने किया सराहनीय कार्यसुनील गावस्कर अपने कॉलम में IPL 2026 के भावनात्मक उद्घाटन पर लिखते हैं। बेंगलुरु में भगदड़ पीड़ितों के सम्मान में उद्घाटन समारोह रद्द किया गया, जिसकी बीसीसीआई और केएससीए ने सराहना की।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 09:29:41