सुनील गावस्कर अपने कॉलम में IPL 2026 के भावनात्मक उद्घाटन पर लिखते हैं। बेंगलुरु में भगदड़ पीड़ितों के सम्मान में उद्घाटन समारोह रद्द किया गया, जिसकी बीसीसीआई और केएससीए ने सराहना की।
सुनील गावस्कर कॉलम: यह लेख खेल की सबसे बड़ी टी-20 लीग के शुरू होने से कुछ ही घंटे पहले लिखा जा रहा है। पिछली शाम चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास से गुजरते हुए स्टेडियम में अंतिम तैयारियां होती दिखाई दे रही थीं। इस संस्करण की शुरुआत भावुक पलों के साथ हुई, जो संयोग से 2008 में इसी स्टेडियम से शुरू हुआ था। उस समय ब्रेंडन मैकुलम ने यादगार पारी खेलते हुए 158 रन बनाए थे, जिसमें चौकों-छक्कों की ऐसी बरसात थी जिसने सबको रोमांचित कर दिया था। यह उस टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत थी, जिसके बारे में उस समय समर्थकों और संदेह करने वालों की संख्या लगभग बराबर थी। इस बार बेंगलुरु फ्रेंचाइजी के उन युवा प्रशंसकों की स्मृति का सम्मान करने के लिए उद्घाटन समारोह नहीं होगा, जिन्होंने अपने चैंपियन खिलाड़ियों को बधाई देने की जल्दबाजी में हुई भगदड़ में जान गंवाई थी। उद्घाटन समारोह को रद कर उन प्रशंसकों की याद को सम्मान देने के लिए बीसीसीआइ पूरी तरह प्रशंसा का पात्र है। केएससीए भी सराहना का हकदार केएससीए भी सराहना का हकदार है, जिसने उस दिन जान गंवाने वालों की याद में 11 सीटें खाली रखने का फैसला किया है। केएससीए के नए अध्यक्ष वेंकटेश प्रसाद, सचिव संतोष मेनन और उनकी टीम के उस प्रयास का भी उल्लेख जरूरी है, जिसमें उन्होंने कर्नाटक सरकार और अन्य अधिकारियों से समन्वय कर मैचों की मेजबानी की अनुमति हासिल की। वर्षों से कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ, तमिलनाडु और मुंबई क्रिकेट संघ के साथ भारत के सबसे प्रगतिशील और दूरदर्शी क्रिकेट संगठनों में रहा है। अगर कर्नाटक, खासकर बेंगलुरु के क्रिकेट प्रेमियों को आइपीएल में अपने पसंदीदा खिलाडि़यों को देखने और उनका उत्साह बढ़ाने का मौका नहीं मिलता तो यह एक बड़ी त्रासदी होती। कर्नाटक विधायकों द्वारा टिकटों की मांग कर्नाटक विधानसभा के कुछ विधायकों द्वारा मैच के लिए पांच मानार्थ टिकट मांगने की खबर ने मुझे यह सोचने पर मजबूर किया कि क्या खिलाड़ियों को मिलने वाले मानार्थ टिकटों की संख्या वर्षों में बदली है। जब हम खेलते थे, तब टीम को कुल 75 मानार्थ टिकट मिलते थे। उस समय 14 खिलाड़ियों और मैनेजर को मिलाकर 15 सदस्य होते थे। इसलिए हर सदस्य को पांच-पांच टिकट देना आसान था। हालांकि, स्थानीय खिलाड़ियों को ज्यादा पास की जरूरत होती थी, इसलिए मैनेजर हर खिलाड़ी को चार टिकट देता और बचे हुए 15 टिकट स्थानीय खिलाड़ियों में बांट देता, साथ ही कुछ होटल प्रबंधन और खिलाड़ियों की देखभाल करने वालों के लिए भी रखे जाते थे, खासकर शाकाहारी खिलाड़ियों के लिए। फिर एक सीजन में, जो व्यस्त था और रणजी सीजन के बीच में था, मैंने टीम के कप्तान के रूप में बोर्ड को हमें 100 टिकट देने के लिए मना लिया। मैंने लिए थे 100 टिकट हमने टीम का आकार भी घटाकर 12 खिलाड़ी और एक मैनेजर कर दिया, ताकि जो टेस्ट टीम में खेलने की संभावना कम रखते थे, वे रणजी मैच खेल सकें और मैच अभ्यास पा सकें। 100 टिकट मिलने पर तय हुआ कि हर खिलाड़ी को सात टिकट मिलेंगे और बाकी नौ टिकट स्थानीय खिलाड़ियों में बांटे जाएंगे। इसका सबसे ज्यादा फायदा कोलकाता टेस्ट में दिलीप दोषी को हुआ, क्योंकि वे बंगाल और ईस्ट जोन के अकेले खिलाड़ी थे। इसलिए उन्हें अतिरिक्त नौ टिकट मिल गए। खिलाड़ी अक्सर एक-दूसरे से टिकट लेते भी थे और वादा करते थे कि जब मैच उनके शहर में होगा तो वे अपना हिस्सा लौटा देंगे। आजकल टीमें कहीं बड़ी हो गई हैं, इसलिए यह जानना दिलचस्प होगा कि अब टीमों को कितने टिकट मिलते हैं और खिलाड़ियों में उनका बंटवारा कैसे होता है। अगर संख्या पहले जैसी ही है, तो बड़े स्क्वॉड के कारण खिलाड़ियों को शायद दो या तीन टिकट ही मिलते होंगे। उम्मीद है कि इस साल चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाला उद्घाटन मुकाबला भी 2008 के पहले आईपीएल मैच की तरह शानदार और यादगार साबित होगा। यह भी पढ़ें- 'वे हमेशा सलाह लेते रहते हैं', मिचेल मार्श ने ऋषभ पंत की कप्तानी पर खोले कई बड़े राज यह भी पढ़ें- Who Is Abhinandan Singh: IPL 2026 में RCB की ओर से किया डेब्यू, ईशान किशन को नहीं बनाने दिया शतक.
सुनील गावस्कर कॉलम: यह लेख खेल की सबसे बड़ी टी-20 लीग के शुरू होने से कुछ ही घंटे पहले लिखा जा रहा है। पिछली शाम चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास से गुजरते हुए स्टेडियम में अंतिम तैयारियां होती दिखाई दे रही थीं। इस संस्करण की शुरुआत भावुक पलों के साथ हुई, जो संयोग से 2008 में इसी स्टेडियम से शुरू हुआ था। उस समय ब्रेंडन मैकुलम ने यादगार पारी खेलते हुए 158 रन बनाए थे, जिसमें चौकों-छक्कों की ऐसी बरसात थी जिसने सबको रोमांचित कर दिया था। यह उस टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत थी, जिसके बारे में उस समय समर्थकों और संदेह करने वालों की संख्या लगभग बराबर थी। इस बार बेंगलुरु फ्रेंचाइजी के उन युवा प्रशंसकों की स्मृति का सम्मान करने के लिए उद्घाटन समारोह नहीं होगा, जिन्होंने अपने चैंपियन खिलाड़ियों को बधाई देने की जल्दबाजी में हुई भगदड़ में जान गंवाई थी। उद्घाटन समारोह को रद कर उन प्रशंसकों की याद को सम्मान देने के लिए बीसीसीआइ पूरी तरह प्रशंसा का पात्र है। केएससीए भी सराहना का हकदार केएससीए भी सराहना का हकदार है, जिसने उस दिन जान गंवाने वालों की याद में 11 सीटें खाली रखने का फैसला किया है। केएससीए के नए अध्यक्ष वेंकटेश प्रसाद, सचिव संतोष मेनन और उनकी टीम के उस प्रयास का भी उल्लेख जरूरी है, जिसमें उन्होंने कर्नाटक सरकार और अन्य अधिकारियों से समन्वय कर मैचों की मेजबानी की अनुमति हासिल की। वर्षों से कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ, तमिलनाडु और मुंबई क्रिकेट संघ के साथ भारत के सबसे प्रगतिशील और दूरदर्शी क्रिकेट संगठनों में रहा है। अगर कर्नाटक, खासकर बेंगलुरु के क्रिकेट प्रेमियों को आइपीएल में अपने पसंदीदा खिलाडि़यों को देखने और उनका उत्साह बढ़ाने का मौका नहीं मिलता तो यह एक बड़ी त्रासदी होती। कर्नाटक विधायकों द्वारा टिकटों की मांग कर्नाटक विधानसभा के कुछ विधायकों द्वारा मैच के लिए पांच मानार्थ टिकट मांगने की खबर ने मुझे यह सोचने पर मजबूर किया कि क्या खिलाड़ियों को मिलने वाले मानार्थ टिकटों की संख्या वर्षों में बदली है। जब हम खेलते थे, तब टीम को कुल 75 मानार्थ टिकट मिलते थे। उस समय 14 खिलाड़ियों और मैनेजर को मिलाकर 15 सदस्य होते थे। इसलिए हर सदस्य को पांच-पांच टिकट देना आसान था। हालांकि, स्थानीय खिलाड़ियों को ज्यादा पास की जरूरत होती थी, इसलिए मैनेजर हर खिलाड़ी को चार टिकट देता और बचे हुए 15 टिकट स्थानीय खिलाड़ियों में बांट देता, साथ ही कुछ होटल प्रबंधन और खिलाड़ियों की देखभाल करने वालों के लिए भी रखे जाते थे, खासकर शाकाहारी खिलाड़ियों के लिए। फिर एक सीजन में, जो व्यस्त था और रणजी सीजन के बीच में था, मैंने टीम के कप्तान के रूप में बोर्ड को हमें 100 टिकट देने के लिए मना लिया। मैंने लिए थे 100 टिकट हमने टीम का आकार भी घटाकर 12 खिलाड़ी और एक मैनेजर कर दिया, ताकि जो टेस्ट टीम में खेलने की संभावना कम रखते थे, वे रणजी मैच खेल सकें और मैच अभ्यास पा सकें। 100 टिकट मिलने पर तय हुआ कि हर खिलाड़ी को सात टिकट मिलेंगे और बाकी नौ टिकट स्थानीय खिलाड़ियों में बांटे जाएंगे। इसका सबसे ज्यादा फायदा कोलकाता टेस्ट में दिलीप दोषी को हुआ, क्योंकि वे बंगाल और ईस्ट जोन के अकेले खिलाड़ी थे। इसलिए उन्हें अतिरिक्त नौ टिकट मिल गए। खिलाड़ी अक्सर एक-दूसरे से टिकट लेते भी थे और वादा करते थे कि जब मैच उनके शहर में होगा तो वे अपना हिस्सा लौटा देंगे। आजकल टीमें कहीं बड़ी हो गई हैं, इसलिए यह जानना दिलचस्प होगा कि अब टीमों को कितने टिकट मिलते हैं और खिलाड़ियों में उनका बंटवारा कैसे होता है। अगर संख्या पहले जैसी ही है, तो बड़े स्क्वॉड के कारण खिलाड़ियों को शायद दो या तीन टिकट ही मिलते होंगे। उम्मीद है कि इस साल चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाला उद्घाटन मुकाबला भी 2008 के पहले आईपीएल मैच की तरह शानदार और यादगार साबित होगा। यह भी पढ़ें- 'वे हमेशा सलाह लेते रहते हैं', मिचेल मार्श ने ऋषभ पंत की कप्तानी पर खोले कई बड़े राज यह भी पढ़ें- Who Is Abhinandan Singh: IPL 2026 में RCB की ओर से किया डेब्यू, ईशान किशन को नहीं बनाने दिया शतक
Chinnaswamy Stadium IPL Brendon Mccullum 158 IPL 2008 IPL Opening Ceremony Cancelled Cricket Complimentary Tickets BCCI KSCA Fan Tribute Player Ticket Allocation IPL Karnataka Cricket Association
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
IPL 2026: विस्फोटक बल्लेबाजी से खिताब जीतना चाहेगी सनराइजर्स हैदराबाद, 2016 में जीती थी पहली ट्रॉफीआईपीएल के पिछले कुछ सीजनों से अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए चर्चा में रहने वाली टीम सनराइजर्स हैदराबाद को 10 साल से इसके खिताबी परिणाम नहीं मिले हैं।
Read more »
IPL 2026: ओपनिंग सेरेमनी रद्द, 11 पीड़ितों को श्रद्धांजलिबीसीसीआई ने बेंगलुरु में हुई भगदड़ के पीड़ितों के सम्मान में आईपीएल 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द कर दी है। टूर्नामेंट का पहला मैच 28 मार्च को बेंगलुरु में खेला जाएगा। भव्य क्लोजिंग सेरेमनी 31 मई को आयोजित होगी। इससे पहले भी सुरक्षा कारणों, दुखद घटनाओं और कोरोना के कारण ओपनिंग सेरेमनी रद्द की जा चुकी है।
Read more »
IPL 2026: मुंबई इंडियंस का पूरा शेड्यूल जारी, जानें कब किससे होगी भिड़ंतमुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 में 29 मार्च से अपने अभियान की शुरुआत करेगी। टीम का पहला मुकाबला कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा। बीसीसीआई ने 70 मैचों का शेड्यूल जारी कर दिया है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली टीम दिल्ली कैपिटल्स, राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से भी भिड़ेगी।
Read more »
धर्मशाला मेंIPL के 3 मुकाबले खेले जाएंगे: 11 मई को दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ेगी पंजाब किंग्स, 14 को मुंबई इंडि...IPL 2026 Dharamshala matches schedule update. Follow Punjab Kings vs Delhi Capitals match details and latest updates on Dainik Bhaskar.
Read more »
धोनी 2 हफ्ते IPL से बाहर रह सकते हैं: मांसपेशियों में खिंचाव, CSK ने पोस्ट में जानकारी दीMahendra Singh Dhoni IPL 2026 Rules Out Reason Update; Follow MS Dhoni, Indian Premier League 2026, CSK, Chennai Super Kings Schedule Latest News Details On Dainik Bhaskar.
Read more »
IPL 2026 के शुरुआती मैचों से बाहर हो सकते हैं एमएस धोनी, जानिए क्या है वजह?एमएस धोनी पैर की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण आईपीएल 2026 के शुरुआती 15 दिन नहीं खेल पाएंगे। सीएसके ने पुष्टि की है कि वे अभी रिकवरी मोड में हैं।
Read more »
