कराची किंग्स के खिलाफ मैच में बॉल टैम्परिंग के आरोप में फखर जमान पर लेवल-3 का चार्ज लगा है। लाहौर पर 5 रनों की पेनल्टी लगी, जिससे उनकी हार हुई। पाकिस्तान क्रिकेट को इस मामले के कारण एक बार फिर से बदनामी का सामना करना पड़ा है।
लाहौर: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में रविवार को लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स के बीच हुए मुकाबले ने एक बड़े विवाद का रूप ले लिया है। गेंद से छेड़छाड़ यानी कि बॉल टेंपरिंग के आरोपों ने न केवल मैच का नतीजा बदला, बल्कि पाकिस्तान के स्टार क्रिकेटर फखर जमान के करियर पर भी संकट के बादल मंडरा दिए हैं। विवाद उस समय शुरू हुआ जब कराची किंग्स को जीत के लिए आखिरी 6 गेंदों में 14 रनों की दरकार थी। अंतिम ओवर की शुरुआत से ठीक पहले लाहौर के कप्तान शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ और फखर जमान एक साथ खड़े होकर गेंद को हाथ में लेकर चर्चा कर रहे थे। इसी बीच अंपायर फैसल अफरीदी ने संदेह होने पर गेंद की जांच की।अंपायरों का कड़ा फैसला और 5 रनों की पेनल्टीमैदानी अंपायरों फैसल अफरीदी और शरफुद्दौला ने पाया कि गेंद की स्थिति के साथ जानबूझकर छेड़छाड़ की गई है। अंपायरों ने तुरंत लाहौर कलंदर्स पर 5 रनों की पेनल्टी लगा दी। पुरानी गेंद को बदलकर नई गेंद मैच में शामिल की। इस फैसले के कारण कराची का समीकरण 14 रन से घटकर मात्र 9 रन रह गया। अंतिम ओवर में अब्बास अफरीदी ने एक चौका और एक छक्का जड़कर कराची को 4 विकेट से यादगार जीत दिला दी।फखर जमान पर लेवल-3 का आरोपपाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इस मामले में फखर जमान को मुख्य आरोपी मानते हुए उन पर लेवल-3 का चार्ज लगाया है। मैच रेफरी रोशन महानामा के सामने हुई शुरुआती सुनवाई में फखर ने इन आरोपों से साफ इनकार किया है। अब अगले 48 घंटों में एक और सुनवाई होगी, जिसमें हाई-डेफिनिशन फुटेज की जांच की जाएगी। यदि फखर जमान दोषी पाए जाते हैं, तो उन पर कम से कम एक मैच का प्रतिबंध लग सकता है। हालांकि, स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर जैसे उदाहरणों को देखते हुए पीसीबी पर कड़ी सजा का दबाव भी है।विवाद पर सवाल और बहसलाहौर कलंदर्स के समर्थकों का तर्क है कि गेंद को शाहीन और हारिस रऊफ ने भी छुआ था, तो केवल फखर जमान पर ही निशाना क्यों साधा जा रहा है? कप्तान शाहीन अफरीदी ने भी मैच के बाद नाराजगी जताते हुए कहा, 'मुझे नहीं पता अंपायरों ने क्या देखा, हम वीडियो फुटेज देखने के बाद ही इस पर बात करेंगे।' अब इस विवाद ने पाकिस्तान क्रिकेट को फिर से पूरी दुनिया में बदनाम कर दिया है।.
लाहौर: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में रविवार को लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स के बीच हुए मुकाबले ने एक बड़े विवाद का रूप ले लिया है। गेंद से छेड़छाड़ यानी कि बॉल टेंपरिंग के आरोपों ने न केवल मैच का नतीजा बदला, बल्कि पाकिस्तान के स्टार क्रिकेटर फखर जमान के करियर पर भी संकट के बादल मंडरा दिए हैं। विवाद उस समय शुरू हुआ जब कराची किंग्स को जीत के लिए आखिरी 6 गेंदों में 14 रनों की दरकार थी। अंतिम ओवर की शुरुआत से ठीक पहले लाहौर के कप्तान शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ और फखर जमान एक साथ खड़े होकर गेंद को हाथ में लेकर चर्चा कर रहे थे। इसी बीच अंपायर फैसल अफरीदी ने संदेह होने पर गेंद की जांच की।अंपायरों का कड़ा फैसला और 5 रनों की पेनल्टीमैदानी अंपायरों फैसल अफरीदी और शरफुद्दौला ने पाया कि गेंद की स्थिति के साथ जानबूझकर छेड़छाड़ की गई है। अंपायरों ने तुरंत लाहौर कलंदर्स पर 5 रनों की पेनल्टी लगा दी। पुरानी गेंद को बदलकर नई गेंद मैच में शामिल की। इस फैसले के कारण कराची का समीकरण 14 रन से घटकर मात्र 9 रन रह गया। अंतिम ओवर में अब्बास अफरीदी ने एक चौका और एक छक्का जड़कर कराची को 4 विकेट से यादगार जीत दिला दी।फखर जमान पर लेवल-3 का आरोपपाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इस मामले में फखर जमान को मुख्य आरोपी मानते हुए उन पर लेवल-3 का चार्ज लगाया है। मैच रेफरी रोशन महानामा के सामने हुई शुरुआती सुनवाई में फखर ने इन आरोपों से साफ इनकार किया है। अब अगले 48 घंटों में एक और सुनवाई होगी, जिसमें हाई-डेफिनिशन फुटेज की जांच की जाएगी। यदि फखर जमान दोषी पाए जाते हैं, तो उन पर कम से कम एक मैच का प्रतिबंध लग सकता है। हालांकि, स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर जैसे उदाहरणों को देखते हुए पीसीबी पर कड़ी सजा का दबाव भी है।विवाद पर सवाल और बहसलाहौर कलंदर्स के समर्थकों का तर्क है कि गेंद को शाहीन और हारिस रऊफ ने भी छुआ था, तो केवल फखर जमान पर ही निशाना क्यों साधा जा रहा है? कप्तान शाहीन अफरीदी ने भी मैच के बाद नाराजगी जताते हुए कहा, 'मुझे नहीं पता अंपायरों ने क्या देखा, हम वीडियो फुटेज देखने के बाद ही इस पर बात करेंगे।' अब इस विवाद ने पाकिस्तान क्रिकेट को फिर से पूरी दुनिया में बदनाम कर दिया है।
Lahore Qalandars Vs Karachi Kings Controversy Pcb Level 3 Charge Fakhar Zaman Shaheen Afridi Ball फखर जमान बॉल टैम्परिंग पीएसएल 2026 लाहौर कलंदर्स बनाम कराची किंग्स विवाद पीसीबी लेवल 3 चार्ज फखर जमान शाहीन अफरीदी बॉल टैम्परिंग 5 रन पेनल्टी मैच
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
धोनी 2 हफ्ते IPL से बाहर रह सकते हैं: मांसपेशियों में खिंचाव, CSK ने पोस्ट में जानकारी दीMahendra Singh Dhoni IPL 2026 Rules Out Reason Update; Follow MS Dhoni, Indian Premier League 2026, CSK, Chennai Super Kings Schedule Latest News Details On Dainik Bhaskar.
Read more »
पाकिस्तानी क्रिकेटर नसीम शाह पर PCB का एक्शन, विवादित पोस्ट को लेकर थमाया कारण बताओ नोटिसपाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 की शुरुआत के साथ ही एक बड़ा विवाद सामने आ गया है, जिसके केंद्र में नसीम शाह हैं. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तेज गेंदबाज नसीम शाह को उनके एक विवादित सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर शो-कॉज नोटिस जारी किया है.
Read more »
यूपी में चुनाव से पहले लगेगी विकास की झड़ी, इसी साल 2.52 लाख करोड़ रुपये खर्च करेगी योगी सरकारउत्तर प्रदेश सरकार 2027 विधानसभा चुनावों से पहले विकास कार्यों को गति देने की तैयारी में है। 1 अप्रैल, 2026 से वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट से कार्य शुरू होंगे।
Read more »
Delhi Traffic Update: दिल्ली में रविवार को 'हाफ मैराथन', इन रास्तों से बचकर चलें; पढ़िए ट्रैफिक अपडेटDelhi Half Marathon 2026: 29 मार्च, 2026 को दिल्ली में टाइम्स इंटरनेट दिल्ली हाफ मैराथन के साथ दौड़ का भव्य उत्सव मनाया जाएगा, जिसमें 2, 5, 10 और 21.
Read more »
Bihar Board 10th Results:टॉप 10 में आए तो मिलेगा पैसा ही पैसा, बोर्ड ने किया बड़ा बदलावBSEB Matric Results 2026: बिहार बोर्ड ने मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2026 के टॉप 10 रैंकर्स के लिए पुरस्कार राशि दोगुनी कर दी है। कुल 139 छात्रों को सम्मानित किया जाएगा।
Read more »
'बड़ा ज्ञानी बना हुआ था', PSL 2026 में मोहम्मद आमिर की जमकर हुई पिटाई तो जडेजा ने उड़ाया मजाकपाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर पीएसएल 2026 में काफी महंगे साबित हुए। इसके बाद भारत के पूर्व क्रिकेटर अजय जडेजा ने आमिर का मजाक उड़ाया है।
Read more »
