PSL 2026 में लाहौर कलंदर्स के बल्लेबाज फखर जमां पर कराची किंग्स के खिलाफ मैच में गेंद से छेड़छाड़ करने के आरोप में दो मैच का बैन लगाया गया है. अंपायरों ने पांच रन की पेनल्टी भी दी थी. अनुशासनिक सुनवाई के बाद मैच रेफरी ने उन्हें दोषी करार दिया, जिससे टीम को बड़ा झटका लगा.
पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में बड़ा विवाद सामने आया है, जहां लाहौर कलंदर्स के स्टार बल्लेबाज फखर जमां को दो मैचों के लिए बैन कर दिया गया है. यह कार्रवाई कराची किंग्स के खिलाफ 29 मार्च को खेले गए मुकाबले में गेंद से छेड़छाड़ करने के मामले में की गई है.
और पढ़ेंमैच के दौरान मैदानी अंपायरों को गेंद की स्थिति संदिग्ध लगी, जिसके बाद तुरंत गेंद को बदल दिया गया. साथ ही लाहौर कलंदर्स पर पांच रन की पेनल्टी भी लगाई गई. यह घटना मैच के अहम मोड़ पर हुई थी, और अंत में कराची किंग्स ने मुकाबला आखिरी ओवर में जीत लिया.pic.twitter.com/y3mKklTAn1— cricket 🏏 March 29, 2026इस मामले में ऑन-फील्ड अंपायर शाहिद सैकट और फैसल खान ने फखर जमां के खिलाफ आचार संहिता के आर्टिकल 2.14 के तहत शिकायत दर्ज कराई. यह नियम गेंद की स्थिति के साथ छेड़छाड़ से जुड़ा है, जिसे गंभीर उल्लंघन माना जाता है.हालांकि फखर ने आरोपों से इनकार किया, जिसके बाद मामला अनुशासनिक सुनवाई तक पहुंचा. मैच रेफरी रोशन महानामा के सामने हुई इस सुनवाई में सभी सबूतों की विस्तार से जांच की गई. फखर की गवाही भी ली गई, लेकिन उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर उन्हें दोषी पाया गया. Advertisement सुनवाई के दौरान लाहौर कलंदर्स के कप्तान शाहीन अफरीदी, टीम डायरेक्टर समीन राणा और टीम मैनेजर फारूक अनवर भी मौजूद रहे. अंततः फख़र जमां को लेवल-3 उल्लंघन का दोषी मानते हुए दो मैचों के लिए बैन कर दिया गया.यह सजा लाहौर कलंदर्स के लिए बड़ा झटका मानी जा रही है, क्योंकि फखर जमां टीम के अहम बल्लेबाजों में से एक हैं. टूर्नामेंट के बीच इस तरह की कार्रवाई से टीम की रणनीति और संतुलन पर असर पड़ सकता है. ---- समाप्त ---- ये भी देखें
PSL 2026 Controversy Ball Tampering PSL Lahore Qalandars News Karachi Kings Vs Lahore Qalandars PSL Penalty Runs Fakhar Zaman Suspension PSL Code Of Conduct Level 3 Roshan Mahanama Decision PSL Latest News फख़र जमां बैन PSL 2026 विवाद बॉल टैंपरिंग PSL लाहौर कलंदर्स खबर कराची किंग्स मैच PSL पेनल्टी रन फख़र जमां सस्पेंशन PSL आचार संहिता रोशन महानामा फैसला PSL ताजा खबर Fakhar Zaman PSL Ban PSL 2026 Ball Tampering Case Lahore Qalandars Fakhar Zaman Suspension Karachi Kings Match Controversy PSL Code Of Conduct Breach Fakhar Zaman 2 Match Ban PSL Breaking News 2026
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
MI vs KKR Live: कितने बजे होगा टॉस, कहां देख सकते हैं मैच लाइव?आईपीएल 2026, Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders Today Match Live Score: आईपीएल 2026 का दूसरा मैच मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।
Read more »
IPL में KKR vs MI, टॉस कुछ देर बाद: 13 साल से ओपनिंग मैच नहीं जीती मुंबई, वानखेड़े में कोलकाता का रिकॉर्ड ख...MI Vs KKR; Mumbai Indians Vs Kolkata Knight Riders Match IPL LIVE 2026 Score Update; Follow IPL 2026 Latest News, MI Vs KKR IPL LIVE Wankhede Stadium Updates On Dainik Bhaskar.
Read more »
MI vs KKR: मुंबई इंडियंस के पहले ही मैच में 3 प्लेयर्स का डेब्यू, हैदराबाद ने भी कई नए चेहरों को दिया मौकाआईपीएल 2026 IPL 2026 के दूसरे मैच में आज 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का सामना कोलकाता नाइटराइडर्स से हो रहा है।
Read more »
तंत्र विद्या, जादू-टोने वाला गांव, यहां हर घर में तांत्रिक: नरबलि के दावे, चुनाव में काला जादू करवाने आ रहे...Assam Election 2026 Mayong Village Black Magic (Tantra Vidya) Story; Follow Mayong Jadu Tona Village, Medhi Family, Assam Chunav 2026 Latest News, Reports On Dainik Bhaskar.
Read more »
PSL 2026 में सैंडपेपर जैसा विवाद, स्टार पाकिस्तानी खिलाड़ी पर लगा बॉल टैम्परिंग का आरोपकराची किंग्स के खिलाफ मैच में बॉल टैम्परिंग के आरोप में फखर जमान पर लेवल-3 का चार्ज लगा है। लाहौर पर 5 रनों की पेनल्टी लगी, जिससे उनकी हार हुई। पाकिस्तान क्रिकेट को इस मामले के कारण एक बार फिर से बदनामी का सामना करना पड़ा है।
Read more »
आज का आईपीएल मैच, 31 मार्च 2026 : IPL 2026 में आज कौन सी दो टीम टकराएंगी? शुभमन गिल का सामना श्रेयस अय्यर सेAaj Ka IPL 2026 Match, (31 march 2026): आईपीएल 2026 में आज बेहद रोमांचक मुकाबला खेला जाना है। इस मैच में गुजरात की टक्कर पंजाब से है।
Read more »
