ब्रिटेन में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने कानून और विज्ञान दोनों को उलझा दिया है. एक महिला के बच्चे का पिता कौन है, यह तय नहीं हो पा रहा क्योंकि दोनों संभावित पिता जुड़वां भाई हैं. हैरानी की बात यह है कि डीएनए टेस्ट भी इस रहस्य को सुलझा नहीं पाया.
ब्रिटेन से एक बेहद अनोखा और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक बच्चे के पितृत्व को लेकर कोर्ट भी साफ जवाब नहीं दे पा रहा. मामला एक महिला और जुड़वां भाइयों से जुड़ा है, जिनकी पहचान कानूनी कारणों से सार्वजनिक नहीं की गई है.
और पढ़ेंद सन की रिपोर्ट के मुताबिक, महिला के दोनों जुड़वां भाइयों के साथ कुछ दिनों के अंतराल में संबंध थे. यही वजह है कि जब बच्चा हुआ, तो यह तय करना मुश्किल हो गया कि असली पिता कौन है.मामला पहले फैमिली कोर्ट में पहुंचा, जहां जन्म प्रमाण पत्र में दर्ज पिता का नाम हटाने से इनकार कर दिया गया. इसके बाद केस कोर्ट ऑफ अपील तक गया, जहां जजों ने इस पर विस्तार से सुनवाई की. बच्चे का पिता कौन है, ये पता लगाना मुश्किलकोर्ट में सबसे बड़ा सवाल यही था कि क्या डीएनए टेस्ट के जरिए यह तय किया जा सकता है कि पिता कौन है. लेकिन सुनवाई में सामने आया कि मौजूदा डीएनए तकनीक समान जुड़वां भाइयों के बीच फर्क नहीं कर सकती.जजों ने माना कि भविष्य में विज्ञान इतना आगे बढ़ सकता है कि यह संभव हो जाए, लेकिन फिलहाल या तो यह तकनीक उपलब्ध नहीं है या फिर बेहद महंगी है.कोर्ट ने साफ कहा कि इस समय सच्चाई यह है कि बच्चे का पिता इन दोनों में से कोई एक है, लेकिन यह तय नहीं किया जा सकता कि कौन. Advertisement सुनवाई के दौरान यह भी बताया गया कि दोनों भाइयों के महिला के साथ संबंध उसी समय बने थे, जब बच्चे का गर्भधारण हुआ था. इसलिए दोनों के पिता होने की संभावना बराबर है.कोर्ट ने फिलहाल जन्म प्रमाण पत्र में दर्ज व्यक्ति की पेरेंटल जिम्मेदारी हटा दी है, लेकिन यह भी स्पष्ट किया कि इसका मतलब यह नहीं है कि वह पिता नहीं है.जजों ने कहा कि किसी बात को साबित न कर पाना और उसे गलत साबित करना, दोनों अलग बातें हैं.क्यों नहीं बता पाता डीएनए टेस्ट?समान जुड़वां एक ही अंडाणु और शुक्राणु से बनते हैं. इस वजह से उनका डीएनए लगभग एक जैसा होता है.यही कारण है कि सामान्य डीएनए टेस्ट उन्हें अलग नहीं कर पाता.क्या आगे मिल सकता है जवाब?यह मामला अभी खत्म नहीं हुआ है. कोर्ट आगे यह तय करेगा कि जब तक पितृत्व स्पष्ट नहीं होता, तब तक बच्चे की जिम्मेदारी कैसे तय की जाए.यह केस दिखाता है कि कभी-कभी कानून और विज्ञान दोनों की सीमाएं सामने आ जाती हैं. जहां सच सामने होते हुए भी उसे साबित करना आसान नहीं होता.---- समाप्त ----
Dna Test Twins Father Mystery Uk Twins Baby Father Case Cannot Identify Father Dna Twins Viral Twins Paternity News Court Of Appeal Paternity Case Uk Identical Twins Dna Same Problem Who Is Real Father Twins Case
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
DNA with Rahul Sinha: नीचे बैठकर खाना खाने के फायदे, दूर होंगी बीमारियां!अब हम आपके लिए खाने की स्वास्थ्यवर्धक मुद्रा का DNA टेस्ट करेंगे।हो सकता है..इस वक्त DNA देखते हुए Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
DNA with Rahul Sinha: सांस लेने का सही तरीका समझें इस वीडियो में!DNA with Rahul Sinha: अब हम आपकी सांसों में स्पीड ब्रेकर DNA टेस्ट करेंगे।... कहते हैं जब तक सांस Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
DNA with Rahul Sinha: अनुराग कश्यप को ब्राह्मणों से नफरत क्यों? देखें वीडियोDNA with Rahul Sinha: DNA में अब हम ब्राह्मण विरोधी मानसिकता पर वैचारिक बुलडोजर चलाएंगे। क्योंकि Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
DNA: 2026 में कुछ ऐसा रहेगा आपका खास शो DNADNA: This is what your favorite show DNA will look like in 2026. Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
DNA: काले धन के नए कुबेर का DNA टेस्ट!DNA: DNA test of the new king of black money! Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
dna , dna analysis, dna newsThe US actions in Venezuela are a stark reminder of imperialism. The US has expanded its influence Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
