जगन्नाथपुर के जंगल में मिला विशालकाय हाथी का शव, मौत के कारणों पर सस्पेंस बरकरार, जांच में जुटा वन विभाग

Tusked Elephant Death News

जगन्नाथपुर के जंगल में मिला विशालकाय हाथी का शव, मौत के कारणों पर सस्पेंस बरकरार, जांच में जुटा वन विभाग
Jagannathpur ForestSuspicious Elephant DeathWest Singhbhum
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 51 sec. here
  • 15 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 69%
  • Publisher: 53%

पश्चिमी सिंहभूम के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के मानिकपुर में एक दांतैल हाथी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू की। हाथी की मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन शिकार या बिजली के करंट की संभावना पर भी गौर किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सच्चाई सामने...

जागरण संवाददाता, जगन्नाथपुर। पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर थाना अंतर्गत मानिकपुर क्षेत्र में एक दांतैल हाथी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। हाथी का शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्र हो गए। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। हालांकि, हाथी की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। स्थानीय ग्रामीणों के बीच इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं और दहशत का माहौल है। जांच और पोस्टमार्टम का इंतज़ार वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। विभाग इस बात की भी जांच कर रहा है कि कहीं यह शिकार या बिजली के करंट का मामला तो नहीं है।अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, वन विभाग की टीम इलाके में गश्त बढ़ाकर स्थिति पर नजर रखे हुए है।.

जागरण संवाददाता, जगन्नाथपुर। पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर थाना अंतर्गत मानिकपुर क्षेत्र में एक दांतैल हाथी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। हाथी का शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्र हो गए। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। हालांकि, हाथी की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। स्थानीय ग्रामीणों के बीच इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं और दहशत का माहौल है। जांच और पोस्टमार्टम का इंतज़ार वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। विभाग इस बात की भी जांच कर रहा है कि कहीं यह शिकार या बिजली के करंट का मामला तो नहीं है।अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, वन विभाग की टीम इलाके में गश्त बढ़ाकर स्थिति पर नजर रखे हुए है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Jagannathpur Forest Suspicious Elephant Death West Singhbhum Jharkhand Wildlife Forest Department Investigation Elephant Carcass Manikpur Electrocution Possibility Wildlife Crime West Singhbhum News West Singhbhum Latest News West Singhbhum News In Hindi West Singhbhum Samachar

 

United States Latest News, United States Headlines



Render Time: 2026-04-02 09:28:55